Skip to main content

Posts

Showing posts from 2020

ससुरालियों पर महिला और बच्चों को जलाकर मारने का आरोप।

  ससुरालियों पर महिला और बच्चों को जलाकर मारने का आरोप। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की -दोनों पक्षों में समझोता के प्रयास को लेकर पंचायत बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।  नूंह जिला के नगीना खण्ड के गांव जाटका सिसौना में एक 2 साल के सहरून व 27 वर्षीय जमशीदा की जलकर मौत हो गई जबकि अहसान चार साल गंभीर रूप से जल गया। जिले घायल अवस्था मे शहीद हसन खां मेडिकल काॅलेज नूंह में भर्ती कराया गया है। परिजन ससुराल वालों पर जलाकर मारने का आरोप लगा रहे है। पीडित परिवार ने मृतक महिला के पति, जेठ सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज मांगने, मारपीट करने और दहेज हत्या का आरोप की नगीना थाने में शिकायत दे दी है। पुलिस मामला दर्ज करने मेे जुट गई है। फिलहाल शवों को अल-आफिया अस्पताल मे ंरख दिया है जिनको शुक्रवार को पोस्मार्टम कराया जाएगा। वहीं दोनों पक्षों में समझोता कराने के लिए पंचायत चल रही है।    राजस्थान के गांव टेहटड़ा खुर्द निवासी रहमान ने बताया कि उसने अपनी बेटी जमशीदा का नगीना थाने के गांव जाटका सिसौना में साबिर के साथ की थी। जमशीदा के चार नाबालिग बच्चे है। उन्होने आरोप लगाया कि उस...

There is no compromise with crime and criminals in the area: - Inspector Santosh Kumar

 Mewat Crime Tak News There is no compromise with crime and criminals in the area: - Inspector Santosh Kumar  Bilal Ahmed journalist  Bureau Nuh Mewat.  These days Punhana police station of Mewat district is getting success on the day of crime, working under the guidance of Honorable Police Captain Shri Narendra Singh Bijarnia.  Let us tell you, under the Punhana police station, gambling is illegal, the sale of illicit liquor, the sale of drugs, the Punhana police is keeping a close watch on every minor crime.  Let us tell you that these days, the reins of Punhana police station are in the hands of honest sharp police inspector Santosh Kumar, he clearly says that any kind of crime in the area will not be tolerated under any circumstances.  Punhana police station in-charge Inspector Santosh Kumar issued strict guidelines to all the police officers serving their subordinates, saying that they should perform their duty with full honesty, otherwise drastic...

Nuh police managed to crack down on crime and criminals: SP Nrendera Bijraniya

 Mewat Crime Tak News Nuh police managed to crack down on crime and criminals: SP Nrendera Bijraniya Drug traffickers, prize crooks and those possessing illegal weapons sent behind bars  Those who commit the crime or not leave the crime, then the police will be dealt with vigorously: - SP Narendra Singh Bijraniya  Bilal Ahmed journalist  Bureau Nuh Mewat.  On the directions of Superintendent of Police Nuh Mr. Narendra Bijarnia, the accused wanted in cases of sensitive criminals, drug traffickers, illegal traffickers arrested, illegal criminals arrested, robbery, snatching, murder, attempted murder, committed by heinous police.  Special success has been achieved in the arrest of 25.03.2020 to 29.09.2020.  During the above period in this year, 50 prize money miscreants who were declared to be between 500 and 75,000 rupees were arrested by the District Nuh Police.  In addition to this, during the above period, while taking action against the illegall...

पुन्हाना उपमंडल ग्राम पंचायतों में हुए घोटालों की विजिलेंस जांच कराएगी ग्रामीण विकास निगरानी समिति:-यूसुफ बिघोत

 मेवात क्राईम तक न्यूज़ पुन्हाना उपमंडल ग्राम पंचायतों में हुए घोटालों की विजिलेंस जांच कराएगी ग्रामीण विकास निगरानी समिति:-यूसुफ बिघोत बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  काफी लंबे समय से मेवात जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर ग्राम पंचायतों में विकास के लिए कार्य कर रही ग्रामीण विकास निगरानी समिति द्वारा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बिलाल अहमद के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पुनहाना उपमंडल में ग्राम पंचायतों को दी गई विकास राशि  का प्रयोग किस प्रकार से कहां-कहां किया गया ब्यौरा लेकर प्रत्येक ग्राम पंचायत की  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर विजिलेंस जांच कराएगी। खास जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास निगरानी समिति के ब्लॉक पुनहाना उपाध्यक्ष युसूफ बिघोत ने  बताया कि पुनहाना उपमंडल में ग्राम पंचायतों में काफी स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ जबकि हरियाणा सबका विकास समान विकास करने वाली भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए भारी-भरकम राशि दी गई। पुनहाना उपमंडल की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सरपंच द्वारा सरकारी राशि का दुरुपयोग कर काफी स्तर पर गबन किया गया जो किसी भी क...

एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार शहर नूह थाना पुलिस ने पटाखा छोड़ने वाली तीन बाइकों को किया इम्पाउंड।

 मेवात क्राईम तक न्यूज़ एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार शहर नूह थाना पुलिस ने पटाखा छोड़ने वाली तीन बाइकों को किया इम्पाउंड।  नूह शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरि सिंह की टीम की बड़ी कार्रवाई। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया अपराध को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं, इतना ही नहीं शहर में तेज आवाज कर पटाखा छोड़ने शांति भंग करने के एवज में एसपी के निर्देश अनुसार बड़ी कार्रवाई करते हुए नूह शहर थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर हरि सिंह की टीम ने 3 रॉयल इनफील्ड बुलेट बाइको का  चालान कर इंपाउंड किया गया है। खास जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नूह श्री कृष्ण कुमार ने बताया एसपी नूह श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य कर रही पुलिस द्वारा नूह थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर हरि सिंह की टीम ने सरेआम पब्लिक पैलेस बाजार इत्यादि में शांति भंग कर पटाखा छोड़ने वाली तीन रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइको के चालान कर उन्हें इंपाउंड किया गया है।

लड़ाई- झगड़े के पुराने मामले में कई वर्षों से फरार चल रहे अपराधी को चांदडाका चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज़  लड़ाई- झगड़े के पुराने मामले में कई वर्षों से फरार चल रहे अपराधी को चांदडाका चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार। चांदडाका चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र कुमार की टीम में मुखबिर खास की सूचना के आधार पर गधा मोड़ से अपराधी को किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए चांदडाका चौकी पुलिस को लड़ाई-झगड़े मामले में करीब कई वर्षों से माननीय अदालत व पुलिस को चकमा देने वाले अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार चांदडाका चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र कुमार की टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई अपराधी अब्बास उर्फ बंदर पुत्र  काले खां निवासी गोकलपुर पुन्हाना थाने के एक पुराने मामले मुकदमा नंबर 145/07 जेरेधारा 332,353,506 आईपीसी में  वांछित अपराधी है। जो कई वर्षों से माननीय अदालत में पुलिस की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहा है, जो अपने किसी निजी काम से चांदडाका चौकी अंतर्गत गधा मोड़ के समीप आया हुआ है। सूचना सही मानते हुए चांदडाका चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र ...

जयसिंहपुर नवनियुक्त चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने संभाला कार्यभार,कहा इलाके में अपराध व अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर।

 मेवात क्राईम तक न्यूज़ जयसिंहपुर नवनियुक्त चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने संभाला कार्यभार,कहा इलाके में अपराध व अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।   नूह एसपी नरेन्द्र सिंह बिजरानीया के मार्गदर्शन में कार्य कर रही जिला नूह पुलिस को जहां एक और अपराध व अपराधियों की रोकथाम में बड़ी कामयाबी हाथ लग रही है। ऐसे में एसपी नूह द्वारा महकमे में रूटीन तबादलों का दौर जारी है। नूह  जिले की जयसिंहपुर चौकी प्रभारी ओमवीर का ट्रांसफर कर उन्हें सिटी थाना तावडू प्रभारी लगाया गया है।  वही जयसिंहपुर नवनियुक्त चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। हम आपको बता दें सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को मेवात जिला कोई नया नहीं है बल्कि इससे पहले वह चौकी प्रभारी चांदडाका के साथ-साथ पुन्हाना थाने में बतौर एडिशनल एसएचओ रह चुके हैं। हम आपको बता दें चांदडाका का चौकी इंचार्ज रहते हुए सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार द्वारा जहां अपराध पर पूर्ण तरीके से लगाम लगाने के साथ-साथ इलाके से पीओ बेलजंपर अपराधियों को दबोच ने में कोई कसर बाकी नहीं ...

इलाके में गोकशी अन्य अपराध पर पुलिस की पैनी नजर, अपराध किसी भी सूरत में नहीं होगा बर्दाश्त:-डीएसपी चन्द्रपाल

 इलाके में गोकशी अन्य अपराध पर पुलिस की पैनी नजर, अपराध किसी भी सूरत में नहीं होगा बर्दाश्त:-डीएसपी चन्द्रपाल बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए नूह जिले के फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा अपराध पर पूर्ण तरीके से पैनी नजर रखी जा रही है। खास जानकारी देते हुए फिरोजपुर झिरका पुलिस उप-अधीक्षक  श्री चंद्रपाल ने बताया कि इलाके में गोकशी,चोरी, डकैती,छीना झपटी ऑनलाइन ठगी इत्यादि अन्य वारदातों पर पूर्ण तरीके से लगाम लगाने की नियत से फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर सत्य प्रकाश सिटी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह सीआईए प्रभारी अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं, इलाके में अपराध पर पैनी नजर रखी जाए अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री चंद्रपाल इलाके में हो रही हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर खुद पैनी नजर रख रहे हैं। उन्होंने अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले थाना प्रभारी समेत समस्त पुलिसकर्मियों को थानों में काफी लंबे समय से  चल रहे मामलो...

पिनगवां थाना पुलिस द्वारा रिठठ गांव से अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को किया काबू,मामला दर्ज।

मेवात क्राईम तक न्यूज़  पिनगवां थाना पुलिस द्वारा रिठठ गांव से अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को किया काबू,मामला दर्ज। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले की पिनगवां को थाना पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर  थाना अंतर्गत गांव रिठठ में अवैध शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों धर दबोचने में सफलता प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पिनगवां थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर चंद्रभान ने बताया मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थाना अंतर्गत गांव रिठठ में पहलाद पुत्र अमीचंद  अवैध शराब बेचने का धंधा करता है, मौके पर रेड की जाए तो काबू आ सकता है। सूचना सही मानते हुए थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर चंद्रभान ने तुरंत एक टीम गठित कर रिठठ गांव में छापेमारी कराई तो आरोपी को अवैध शराब सहित मौके से काबू किया गया।पुलिस ने आरोपी पहलाद से 63 पव्वा अंग्रेजी,24 बोतल,33 अध्धा देशी मस्ताना मार्का,180 पव्वा मस्ताना मार्का बरामद की है। वही पिनगवां थाना पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आगामी कार्यवाही में जुट गई है।

खास खबर:-फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार,दो चोरी की बाइक बरामद।

 मेवात क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। खास खबर:-फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार,दो चोरी की बाइक बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह की टीम ने गश्त पड़ताल के दौरान झिर नाके के समीप से एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया पुलिस आए दिन की भांति गस्त पड़ताल पर थी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई एक शातिर वाहन चोर जो मोटरसाइकिल चोरी अन्य वारदातों का आदतन अपराधी है, जो फिरोजपुर झिरका झिर रोड  होते हुए आ रहा है पुलिस ने बताई सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर दी, इसी दौरान एक युवक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया पुलिस के जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपी वापिस बाइक को घुमा कर  भागने की कोशिश करने लगा पुलिस के जवानों की मुस्तैदी के कारण आरोपी को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सफावत उर्फ टकला पुत्र  आसूदीन निवासी रनियाली  था...

फिरोजपुर झिरका सीआईए टीम ने अवैध देसी कट्टा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, एक जिंदा कारतूस बरामद।

 मेवात क्राईम तक न्यूज़ फिरोजपुर झिरका सीआईए टीम ने अवैध देसी कट्टा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, एक जिंदा कारतूस बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  फिरोजपुर झिरका सीआईए प्रभारी कंवरपाल की टीम ने मुखबिर खास की सूचना के आधार पर तिजारा रोड गौशाला के समीप से एक व्यक्ति को अवैध हथियार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए प्रभारी फिरोजपुर झिरका श्री कंवर पाल ने बताया मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई एक आरोपी तिजारा रोड गौशाला के समीप अवैध हथियार सहित कहीं जाने की फिराक में है। सीआईए प्रभारी ने सूचना सही मानते हुए एक टीम गठित कर तिजारा रोड गौशाला के समीप नाकेबंदी की नाकेबंदी के दौरान एक युवक आता दिखाई दिया पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो युवक पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगा पुलिस के जवानों की मुस्तैदी के कारण आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम पंकज उर्फ डग्गू पुत्र राजू निवासी तावडू बताया है। पुलिस ने आरोपी से देसी कट्टे समेत एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस संदर्भ में सीआईए फिरोजपुर झिरक...

हत्या कर सबूत मिटाने मामले में करीब 6 वर्षों से फरार चल रहे अपराधी को चांदडाका चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर किया गया था जानलेवा हमला।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ करीब 6 साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर किया हमला।  दो पुलिस कर्मी घायल, सरकारी गाड़ी भी तोड़ी,पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।    करीब छह साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को पकडने घर गई पुलिस पार्टी के साथ आरोपी और उनके परिजनों ने मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस के दो जवान घायल हो गए जबकि सरकारी वाहन के शीशे तोड़े। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन बाकी भाग गए।  पुलिस ने आरोपी सहित 10 नामजद लोगों सहित एक दर्जन के खिलाफ पीडीपी एक्ट, सरकारी काम में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।    चांदडाका चौकी इंचार्ज नरेन्द्र ने बताया कि तावडू थाने से 2014 से हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी फतेह मोहम्मद के गांव बुचाका में छुपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर चांदडाका पुलिस हवलदार भगत सिंह की अगुवाई में आरोपी को पकड़ने गांव बुचाका पहुंची। पुलिस ने आरोपी फतेह मोहम्मद...

सीआईए तावडू टीम ने 3000 रुपये के ईनामी बदमाश मुबीन उर्फ टुन्नी को किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ सीआईए तावडू टीम ने 3000 रुपये के ईनामी बदमाश मुबीन उर्फ टुन्नी को  किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। जिला पुलिस अधीक्षक नूंह द्वारा अपराधो पर लगाम लगाते हुये सीआईए तावडू टीम ने 3000 रुपये के ईनामी बदमाश मुबीन उर्फ टुन्नी को  किया गिरफ्तार किया है।                                 पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह से प्राप्त जानकारी अनुसार HC अशोक कुमार सीआईए तावडू के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्तचर की सुचना पर केएमपी ब्रिज नजदीक गांव धुलावट से 3000 रुपये के ईनामी बदमाश मुबीन उर्फ टुन्नी पुत्र ईदरिश निवासी गांव धुलावट को गिरफ्तार करने मे विशेष सफलता हासिल की है।                                     HC अशोक कुमार सीआईए तावडू ने बताया की गुप्तचर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की मुबीन उर्फ टुन्नी पुत्र ईदरिश निवासी गांव धुलावट जो थाना तिजारा (राजस्थान) से 3000 रुपये का ई...

बाइक छीन कर भाग रहे आरोपी को पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर भरत सिंह की टीम ने बाइक समेत किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ बाइक छीन कर भाग रहे आरोपी को पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर भरत सिंह की टीम ने बाइक समेत किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले की पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस द्वारा शुक्रवार रात्रि बाइक छीन कर भाग रहे शातिर आरोपी को नाकेबंदी कर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।खास जानकारी देते हुए सिटी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर भरत सिंह ने बताया पुलिस रात्रि गश्त के दौरान शहर में गश्त कर रही थी तभी सूचना आई एक शातिर चोर बाइक छीनकर जमालगढ़ रोड से पुन्हाना की तरफ आ रहा है, पुलिस ने नाकेबंदी की पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा लेकिन जवानों की मुस्तैदी के कारण आरोपी को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम इमरान निवासी जमालगढ़ बताया है पुलिस ने आरोपी से छीनी गई  बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी इमरान के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है।  क्या कहते हैं सिटी चौकी प्रभारी पुन्हाना:-  वहीं इस मामले में सिटी चौकी प्रभारी पुन्हाना सब इंसपे...

इलाके में अपराध किसी भी सूरत में नहीं होगा बर्दाश्त:-एएसआई नरेन्द्र सिंह

मेवात क्राईम तक न्यूज़ इलाके में अपराध किसी भी सूरत में नहीं होगा बर्दाश्त:-एएसआई नरेन्द्र सिंह बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले की चांदडाका चौकी पुलिस द्वारा इन दिनों अपराध को लेकर लगाम लगाने की भारी-भरकम कोशिश की जा रही है। हम आपको बता दें इलाके में चोरी डकैती अन्य मामलों में काफी हद तक लगाम देखने को मिल रही है। खास जानकारी देते हुए चांदडाका चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस भारी भरकम प्रयास कर रही है।वही जिले का पुलिस कप्तान जहां अपराध व अपराधियों को लेकर बेहद सख्त हैं ऐसे में कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़े जिले के चौकी थानों में तब्दीली लाने की पूरी कोशिश में है। वही चौकी प्रभारी चांदडाका एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया माननीय पुलिस कप्तान नूह मेवात श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए वह स्थानीय लोगों के आपसी सहयोग से चांदडाका चौकी भवन मैं लगातार मरम्मत का कार्य जारी है।  कुल मिलाकर बात की जाए एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया जहां अपराध को लेकर बेहद सख्...

शातिर वाहन चोर यूसुफ उर्फ धन्नू निवासी देवला को चोरी की मोटरसाईकिल सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी से तीन अन्य चोरी की बाईक बरामद।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ शातिर वाहन चोर यूसुफ उर्फ धन्नू निवासी देवला को चोरी की मोटरसाईकिल सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी से तीन अन्य चोरी की बाईक बरामद। वाहन चोरों पर लगातार शिकंजा कस रहा एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया द्वारा गठित किया गया एवीटी स्टाफ। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। पुलिस अधीक्षक नूंह द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए वाहन चोरी निरोधक दस्ता रोजकामेव इंचार्ज सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र के नेतृत्व मे गठित टीम ने आरोपी यूसूफ उर्फ धन्नू निवासी देवला को चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। वाहन चोरी निरोधक दस्ता रोजका मेव इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने वाहन चैकिंग के समय यूसूफ उर्फ धन्नू पुत्र समसुद्दीन निवासी देवला जिला नूंह को IMT चौक कंवरसीका से चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रोजकामेव में सम्बधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु की है । गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी यूसूफ उर्फ धन्नू उपरोक्त ने चोरी की तीन अन्य मोटरसाईकिलें बरामद करवाई है ।  वाहन चोरी...

पिनगवां थाना पुलिस ने चोरी की बाइक सहित दो सगे भाईयो को किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे,तीखे तेवरों के साथ। पिनगवां थाना पुलिस ने चोरी की बाइक सहित दो सगे भाईयो को किया गिरफ्तार। Mewat Crime Tak News बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले के पिनगवां थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर चंद्रभान की टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर शुक्रवार शाम दो भाईयों को चोरी की बिना नम्बर की स्पलेंडर बाइक सहित पिनगवां थाना एरिया के गांव झिमरावट के बंद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पुलिस ने साकिर व शेखावत निवासी गांव रनियाली फिरोजपूर झिरका के रूप में की हैं। पिनगवां थाना प्रभारी चन्द्रभान ने बताया कि शुक्रवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली की दो आरोपी चोरी की बाइक सहित झिमरावट बंद के पास खडे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई है। जो बाइक चोरी का धंधा करते हैं। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बाइक को गुरूग्राम सेक्टर 73 से चुराया था। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों शकिर व शेखावत के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं। बाइक को बरामद कर आरोपियों से अन्य वारदा...

अपराध शाखा पुन्हाना टीम द्वारा अवैध पिस्टल व एक जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ अपराध शाखा पुन्हाना टीम द्वारा अवैध पिस्टल व एक जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले की अपराध शाखा पुन्हाना उप निरीक्षक बच्चू सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को किया काबू अपराध शाखा पुन्हाना उप निरीक्षक बच्चू सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्तचर की सूचना पर आमीर पुत्र जान मौहम्मद निवासी झेराखेड़ा सिगांर जिला नूंह को अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित घीड़ा मोड़ बिछौर के पास से काबू किया हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही की हैं । अपराध शाखा पुन्हाना उप निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अवैध पिस्टल सहित घीड़ा मोड़ बिछौर के आस पास घूम रहा हैं ।पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आरोपी आमीर पुत्र जान मौहम्मद को अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।

पुलिस द्वारा लगाए गए चेतावनी बोर्ड पर बदमाशों ने पोती लाल स्याई।

 मेवात क्राईम तक न्यूज़ पुलिस द्वारा लगाए गए चेतावनी बोर्ड पर बदमाशों ने पोती लाल स्याई। दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग सोलपुर मोड़ के समीप पुलिस ने OLX इत्यादि अन्य सोशल साइटों के माध्यम लोगों को ठगी से बचाने जागरूकता के लिए लगाए थे साइन बोर्ड़। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग सोलपुर मोड़ के समीप फिरोजपुर झिरका प्लीज द्वारा सोने की नकली ईट को असली बताकर तथा ऑनलाइन सोशल साइट ओएलएक्स इत्यादि के माध्यम ठगी करने वाले शातिर ठगों से बचाने  जागरूक करने की नियत से पुलिस द्वारा सार्वजनिक तौर पर हर चौक चौराहे पर जन जागरूकता बोर्ड लगाए। लेकिन दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग सोलपुर मोड़ के समीप शातिर अज्ञात बदमाशों ने लगाए गए साइन बोर्ड पर लाल रंग की कालीग पोतने का काम किया है। हम आपको बता दें आए दिन अन्य प्रदेशों के लोगों को OLX  इत्यादि सोशल साइटों के नाम पर कार गाड़ी इत्यादि सामान के विज्ञापन  डालकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले बदमाशों के हौसले उस समय पास हो गए थे जब नूह जिला पुलिस द्वारा समस्त जिले में ऑनला...

प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पत्नी ने चाय में दे दिया जहर।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पत्नी ने चाय में दे दिया जहर। अपने ही पति को जहर देकर मौत के घाट उतारने वाली बहू को गिरफ्तार कराने थाना पहुंचे दर्जनों लोग। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले के फिरोजपुर झिरका खंड स्थित गांव हिरवाड़ी-बावनठेड़ी में पत्नी द्वारा प्रेमी संग मिलकर अपने पति को जहर देकर मौत के घाट उतार देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मृतक युवक के भाई की शिकायत पर पत्नी नफीसा व उसके प्रेमी शब्बीर सहित पांच लोगों पर विभिन्न धाराओं में अभियोग अंकित किया है। घटना के बाद से पत्नी नफीसा व उसका प्रेमी शब्बीर व अन्य नामजद आरोपित फरार हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार गांव हिरवाड़ी-बावनठेड़ी के इकबाल पुत्र अतर खां ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके भाई लियाकत की शादी नफीसा के साथ अब से कुछ वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही नफीसा का चाल चलन ठीक नहीं रहा। उसके भाई ने उन्हें बताया था कि उसकी पत्नी और गांव का रहने वाला शब्बीर के बीच अवैध संबंध हैं। इसी बात को ल...

पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने सहित आठ संगीन मामलों में वांछित चल रहे अपराधी को अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका प्रभारी अजीत सिंह की टीम ने किया गिरफ्तार।

पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने सहित आठ संगीन मामलों में वांछित चल रहे अपराधी को अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका प्रभारी अजीत सिंह की टीम ने किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले की फिरोजपुर झिरका अपराध शाखा टीम को लगातार कामयाबी हाथ लगती जा रही है। अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका प्रभारी अजीत सिंह की टीम द्वारा जहां गांजा तस्कर अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के साथ-साथ गोकशी पर संपूर्ण तरीके से लगाम आदि अपराधों को लेकर आए दिन कामयाबी मिल रही है। ऐसे में अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका टीम द्वारा लगभग 8 मामलों में माननीय अदालत में पुलिस को चकमा देने वाले अपराधी अरसद पुत्र जमालुद्दीन निवासी महू को साकरस बॉडी कोठी रोड के समीप से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।  खास जानकारी देते हुए अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका प्रभारी अजीत सिंह ने बताया मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई आरोपी अरसद पुत्र जमालुद्दीन निवासी महू जो गोकशी पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के करीब 8 मामलों में माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपी है जो लगभग कई वर्षों से फरार चल रहा है। जो अपने किसी निजी काम से साकरस रोड...

AVT स्टाफ, रोजका मेव ASI धर्मेन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी भूपेन्द्र उर्फ हुड्डा को बुलेरो गाडी में भरी 50 पेटी देशी शराब सहित दबोचा।

AVT स्टाफ, रोजका मेव ASI धर्मेन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी भूपेन्द्र उर्फ हुड्डा को बुलेरो गाडी में भरी 50 पेटी देशी शराब सहित दबोचा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। पुलिस अधीक्षक नूंह के दिशा – निर्देशानुसार नशा तस्करों पर लगाम लगाते हुये इंचार्ज AVT स्टाफ, रोजका मेव ASI धर्मेन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी भूपेन्द्र उर्फ हुड्डा को बुलेरो गाडी में भरी 50 पेटी देशी शराब सहित दबोचा  पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 11.07.2020 को इंचार्ज AVT स्टाफ, रोजका मेव ASI धर्मेन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्तचर की सूचना पर KMP पुल खोड बसई से आरोपी भूपेन्द्र उर्फ हुड्डा को बुलेरो गाडी में भरी 50 पेटी देशी शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रोजका मेव में मुकदमा दर्ज करवाकर जांच शुरु कर दी है। इंचार्ज AVT स्टाफ, रोजका मेव ASI धर्मेन्द्र ने बताया कि दिनांक 11.07.2020 को उनकी टीम अपराधों की रोकथाम हेतु KMP पुल खोड बसई मौजूद थी कि गुप्तचर ने सूचना दी कि भूपेन्द्र उर्फ हुड्डा पुत्र धनवीर जाति जाट निवासी ईण्डरी, थाना रोजका मेव...

फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह की टीम ने किए चालान।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह की टीम ने किए चालान।  बगैर हेलमेट,कागजात बिना मास्क, के वाहन चलाने व क्षमता से अधिक सवारी बिठाने वाले वाहन चालकों को सिखाया सबक। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह की टीम ने माननीय पुलिस कप्तान नूह श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया व डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री चंद्रपाल के दिशा निर्देश अनुसार सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानिग अभियान चलाया गया। हम आपको बता दें देश में तेजी से फैल रही महामारी कोविड-19 को लेकर सरकार के दिशा निर्देश अनुसार वे अधिकारियों के आदेश से पुलिस द्वारा बिना मास्क के यात्रा करने वाले वाहन चालकों के चालान करने के साथ-साथ उन्हें मास्क लगाने की हिदायत दी,वही  सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह की टीम ने दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिस थाने के सामने अपने वाहनों के साथ कागजात, बगैर हेलीमेट,सीट बेल्ट, तेज गति इत्यादि ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के काफी संख्या में चालान किए गए। क्या कहते हैं स...

फिरोजपुर झिरका सीआईए प्रभारी अजीत सिंह की टीम ने अवैध गांजा सहित एक आरोपी को किया काबू, 25 किलो400ग्राम अवैध गांजा बरामद।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ फिरोजपुर झिरका सीआईए प्रभारी अजीत सिंह की टीम ने अवैध गांजा सहित एक आरोपी को किया काबू, 25 किलो400ग्राम अवैध गांजा बरामद। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही गहनता से पूछताछ। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। अपराध पर लगाम लगाते हुए माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार वह उनके मार्गदर्शन में कार्य कर रही फिरोजपुर झिरका स्पेशल स्टाफ टीम को अवैध गांजा सहित एक आरोपी को धर दबोचने में सफलता प्राप्त हुई है। खास जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी फिरोजपुर झिरका श्री अजीत सिंह ने बताया मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग रंगाला धमाला गांव के समीप एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा तस्करी का धंधा करने की नियत से अवैध गांजा रहा है। मामले को तुरंत संज्ञान लेते हुए सीआईए प्रभारी फिरोजपुर झिरका श्री अजीत सिंह ने एएसआई अरविंद हवलदार चंद्रपाल सिपाही अनूप सिपाही अमिताभ सिपाही संदीप ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार फिरोजपुर झिरका की अगवाई में बताई हुई जगह पर रेड की रेड के दौरान  एक आरोपी को प्लास्टिक कट्टे में भरे अवैध गांजा सह...

अपराधी या तो आत्मसमर्ण करें, अन्यथा बख्शे नहीं जाएंगे:-एसपी नरेन्द्र सिंह बिजरानीया

मेवात क्राईम तक न्यूज़ अपराधी या तो आत्मसमर्ण करें, अन्यथा बख्शे नहीं जाएंगे:-एसपी नरेन्द्र सिंह बिजरानीया बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  जिले में लगातार अपराध पर शिकंजा वह अपराधियों की कुंडली खंगालने में लगी हुई मेवात नूह पुलिस को पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में अपराध पर लगाम लगाते हुए जहां काफी मात्रा में नशे की भारी खेप इत्यादि बरामद की गई। इतना ही नहीं जिले के ईमानदार बेबाक़ तेजतर्रार  पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए मेवात जिला पुलिस की जहां कई बार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई ऐसे में पुलिस द्वारा के ईनामी बदमाशों को धर दबोचने में कोई कसर बाकी नही छोड़ी गई। हम आपको बता दें नूह जिले के एसपी श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया अपराध व अपराधियों के लिए बेहद सख्त है, इस संदर्भ में उन्होंने समस्त जिला पुलिस को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं कि अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं अब जिले में बदमाशों को मेवात पुलिस का डर सताने लगा,कुख्यात बदमाश खुद पुलिस के पास जाकर सरेंडर करने को मजबूर हो चुके ...

फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह की टीम के फिर हत्थे चढ़ा आदतन मोटरसाइकिल चोर,आरोपी से चोरी की गई बाइक बरामद।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह की टीम के फिर हत्थे चढ़ा आदतन मोटरसाइकिल चोर,आरोपी से चोरी की गई बाइक बरामद।  आदतन अपराधी शातिर वाहन चोर शफाकत उर्फ सलमान कई बार चढ़ चुका है पुलिस के हत्थे। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नुहू जिले की फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी पुलिस के जवानों ने वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए शातिर आदतन वाहन चोर को चोरी की हुई बाईक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।मिली जानकारी के अनुसार सिटी चौकी प्रभारी फिरोजपुर झिरका एएसआई बलबीर सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई  एक शातिर चोर चोरी की बाइक को चुराते समय फिरोजपुर झिरका शहर में लोगों के हत्थे चढ़ा है। वही फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा शातिर वाहन चोर को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर चौकी लाया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शफाकत उर्फ सलमान पुत्र लियाकत निवासी चितौड़ा थाना फिरोजपुर झिरका बताया है। सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया आपको पुत्र मोहर्रम निवासी साहपुर खेड़ा अपनी बाइक लेकर किसी का...

25 हजार के ईनामी बदमाश इस्तहाक नाई ने नूह एसपी नरेंद्र सिंह बिजरानीया के कार्यालय में किया आत्मसमपर्ण।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ 25 हजार के ईनामी बदमाश इस्तहाक नाई ने नूह एसपी नरेंद्र सिंह बिजरानीया के  कार्यालय में किया आत्मसमपर्ण। लगातार अपराध पर लगाम लगाने के साथ-साथ अपराधियों में भारी भय कायम करने का काम कर रही है पुलिस:-एसपी बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। पुलिस अधीक्षक, नूंह द्वारा अपराध व अपराधियों पर कसते हुये शिकंजा के डर से करीब 20 वर्षों से अपराध की दुनिया में कायम व फरार पच्चीस हजार रुपये के ईनामी बदमाश ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह में पुलिस अधीक्षक, नूंह के सामने किया आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधीक्षक, नूंह के मार्गदर्शन व दिशा - निर्दशानुसार जिला नूंह पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधों में संलिप्त करीब 40 ईनामी बदमाशों व अन्य बदमाशों को बीते कुछ महीनों में मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया गया है । जिससे अपराधियों में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नूंह द्वारा बीते महीनों में की गई कार्यवाही से काफी भय है इसी भय व अपने किये गये अपराधों के पश्चाताप के उद्देश्य से आज दिनांक 09.07.2020 को करीब 20 वर्षों से अपराध की दुनिया में कायम व फरार पच्चीस हजार रुपये के ईनामी बदमाश ईस्तहाक नाई पुत्र नसीर निवा...

पुन्हाना पुलिस द्वारा लहरवाड़ी गांव से अवैध शराब बेचते,एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ पुन्हाना पुलिस द्वारा लहरवाड़ी गांव से अवैध शराब बेचते,एक आरोपी को किया गिरफ्तार। 97 क्वार्टर देशी अवैध शराब बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले की पुन्हाना थाना पुलिस को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर लहरवाड़ी गांव में अवैध शराब बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुन्हाना थाना प्रभारी इंसपेक्टर अजयबीर सिंह भडाना को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थाना अंतर्गत गांव लहरवाड़ी में एक युवक अवैध शराब बेचता है तुरंत प्रभाव से रेड़ की जाए तो काबू आ सकता है। पुन्हाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजयबीर सिंह भडाना ने तुरंत पुलिस पार्टी तैयार कर लहरवाड़ी गांव में दबिश दिलाई दबिश के दौरान एक युवक को रंगे हाथों अवैध शराब सहित काबू किया गया है, पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने अपना नाम मुस्तकीम पुत्र अब्दुल गनी निवासी लहरवाड़ी बताया है, पुलिस ने आरोपी से कुल 97 क्वार्टर देसी मस्ताना मार्का  अवैध शराब बरामद की है।  वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी युवक के खिलाफ एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी का...

पुन्हाना पुलिस द्वारा प्रतिबंधित नशा कोरेक्स की बोतलों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ पुन्हाना पुलिस द्वारा प्रतिबंधित नशा कोरेक्स की बोतलों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। आरोपी लड़ाई झगड़े के पुराने मामले में भी चल रहा था फरार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले की पुन्हाना पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना के आधार पर जुरहेडा मोड़ के समीप से एक व्यक्ति को प्रतिबंधित नशा कोरेक्स की बोतलों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुराना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह भडाना को  मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई पुन्हाना शहर अंतर्गत जुरहेडा मोड़ के समीप  एक व्यक्ति नशे में यूज की जाने वाली प्रतिबंधित दवा कोरेक्स की बोतलों के साथ खड़ा हुआ है। तुरंत प्रभाव से रेड की जाए तो काबू आ सकता है। थाना प्रभारी अजयबीर सिंह भडाना ने तुरंत एक पुलिस पार्टी तैयार कर बताई हुई जगह पर छापेमारी कराई  तो पुलिस के जवानों ने एक व्यक्ति को नशे में यूज की जाने वाली प्रतिबंधित दवा की बोतलों सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम साबिर पुत्र सत्तार निवासी ठेक थाना पुन्हाना बताया वही पुलिस ने आर...

सीआईए-2 नूंह निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व मे गठित टीम ने करीब एक दर्जन एटीएम काटने के मुकदमो में वांछित आरोपी तोफिक को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

सीआईए-2 नूंह निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व मे गठित टीम ने करीब एक दर्जन एटीएम काटने के मुकदमो में वांछित आरोपी तोफिक को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। जिला पुलिस अधीक्षक नूंह द्वारा अपराधो पर लगाम लगाते हुये इंचार्ज सीआईए-2 नूंह निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व मे गठित टीम ने करीब एक दर्जन एटीएम काटने के मुकदमो में वांछित आरोपी तोफिक को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार किया गया है।                                                 पुलिस प्रवक्ता से जानकारी अनुसार दिनांक 06.07.2020 को सीआईए-2 नूंह इंचार्ज निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व मे गठित टीम ने गुप्तचर की सुचना के आधार पर दिल्ली अलवर रोङ नजदीक पीर मजार संलबा से करीब एक दर्जन एटीएम चीटिंग व एटीएम काटने की वारदातो में वांछित आरोपी तोफिक निवासी घासेङा को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।     ...

सिंघम डीएसपी विवेक चौधरी व पुलिस के 400 जवानोंं ने नई और सुनहेड़ा गांव में 7 घंटे चलाया सर्च अभियान।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ सिंघम डीएसपी विवेक चौधरी व पुलिस के 400 जवानोंं ने नई और सुनहेड़ा गांव में 7 घंटे चलाया सर्च अभियान।  सात मोटरसाईकल, 3 ट्रेक्टर और 21 लोगों को लिया हिरासत में।  पुन्हाना के डीएसपी की अगुवाई में चलाया गया सर्च अभियान। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। पुन्हाना के डीएसपी विवेक चौधरी की अगुवाई में मंगलवार को पुन्हाना उपमंडल के नई और सूनेडा गांव में पुलिस के 400 जवानोंं ने सात घंटे सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने सात मोटरसाईकल, 3 ट्रेक्टर और 21 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया तथा टटलू मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक ट्रेक्टर का ऑवर लोडिंग का चालान किया था जबकि एक ट्रेक्टर को अवैध खन्न के मामले में पुलिस ने कब्जे में लिया। पुन्हाना के डीएसपी विवेक चौधरी ने पुन्हाना के पिनगवां, पुन्हाना और बिछोर थाने के गावों को अपराध मुक्त बनाने के लिए सर्च अभियान चलाया हुआ है। इस सर्च अभियान के दौरान पुलिस को काफी सफलता भी मिल रही है वहीं अपराधियों के होंसले पस्त हो रहे हैं। अधिक्तर अपराधियों को पुलिस ने या तो पकड लिया है या फिर वे पुन्हाना क्षेत्र छ...

पिनगवां थाना के दो गांवों में चलाया पुलिस ने अवैध खनन व चोरी के वाहनों के खिलाफ सर्च अभियान।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ पिनगवां थाना के दो गांवों में चलाया पुलिस ने अवैध खनन व चोरी के वाहनों के खिलाफ सर्च अभियान। 18 ट्रैक्टर वे एक जेसीबी सहित 11 मोटरसाइकिल बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। माननीय नूह पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य कर रही मेवात पुलिस इन दिनों अवैध खनन को लेकर सख्त रुख अपना रही है। शनिवार को डीएसपी पुनहाना के नेतृत्व में मेवात के सैकड़ों पुलिस जवानों के साथ पिनगवा थाना क्षेत्र के गांव झिमरावट और शाह चोखा में अवैध माइनिंग करने वाले वाहनों पर सर्च अभियान किया गया। जिसमें पुलिस ने 18 ट्रैक्टर अवैध माइनिंग करते हुए व एक जेसीबी सहित 8 ट्रैक्टरों पर उनके कागजात पूरे न होने पर मुकदमा दर्ज कर बरामद करने में सफलता हासिल की। थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि काफी समय से झिमरावट गांव और शाह चौका गांव में अवैध माइनिंग को लेकर शिकायत आ रही थी। जिसको लेकर पुनहाना डीएसपी के नेतृत्व में दोनों गांव में दबिश दी गई जहां पर भारी मात्रा में अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टरों को बरामद किया गया। इतना ही नहीं गांव शाह चोखा में तीन ट्रैक्टर अवैध माइनिंग वे पांच...

अपराध शाखा पुन्हाना द्वारा दो आरोपियों को 7 किलो 600 ग्राम गांजा सहित किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ अपराध शाखा पुन्हाना द्वारा दो आरोपियों को 7 किलो 600 ग्राम गांजा सहित किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। जिला पुलिस अधीक्षक नूँह द्वारा नशा तस्करों पर लगाम लगाते हुए प्रभारी अपराध शाखा पुन्हाना जिला नूंह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा दो आरोपियों को 7 किलो 600 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार करके मोटरसाईकल को किया बरामद की है।  पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 02.07.2020 को मोटरसाईकल अपाचे बिना नंबर पर प्लास्टिक कट्टा में मादक पदार्थ गांजा भरकर ले जा रहे चालक व उसके साथी को अपराध शाखा पुन्हाना की टीम ने मोटरसाईकल सहित काबू किया है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है । सीआईए पुन्हाना इंचार्ज उप निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया की गुप्तचर की सूचना पर उनकी टीम ने धीडा मोड़ पुन्हाना होडल रोड़ पर नाका बंदी की हुई थी उसी दौरान गांव सिंगार की तरफ से एक मोटरसाईकल आती दिखाई दी जिसे उप निरीक्षक बच्चू सिंह ने रुकने का ईशारा किया तो मोटरसाईकल  चालक ने सामने खड़ी पुलिस पार्टी को देखकर अपनी मोटरस...

6 जुलाई से 5 अगस्त तक बंद रहेंगे ऐतिहासिक पांडव कालीन शिवमंदिर के कपाट

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ 6 जुलाई से 5 अगस्त तक बंद रहेंगे ऐतिहासिक पांडव कालीन शिवमंदिर के कपाट  कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए शिवमंदिर विकास समिति ने लिया निर्णय। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका : वैश्विक महामारी कोरोना पर नियंत्रण पर पाने के लिए फिरोजपुर झिरका की शिवमंदिर विकास समिति ने ऐतिहासिक पांडव कालीन शिवमंदिर के कपाट 6 जुलाई से 5 अगस्त तक बंद रखने का निर्णय लिया है। 175 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब प्राचीन शिवमंदिर के कपाट कोरोना महामारी के चलते बंद रहेंगे। इस बारे में फिरोजपुर झिरका शिवमंदिर विकास समिति के प्रधान अनिल गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय कोरोना महामारी देश में तेजी से फैलती जा रही है। इसकी रोकथाम को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। सरकारी दिशा-निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शारीरिक दूरी बनाए रखने को लेकर जो गाइडलाइन धार्मिक स्थलों को लेकर जारी हुई हैं उसी की पालना करते हुए मंदिर के कपाट बंद करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि पौने दो सौ सा...

सिटी चौकी इंचार्ज फिरोजपुर झिरका एएसआई बलबीर सिंह की टीम ने बाइक चुराते दो शातिर चोरों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ सिटी चौकी इंचार्ज फिरोजपुर झिरका एएसआई बलबीर सिंह की टीम ने बाइक चुराते दो शातिर चोरों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  शहर में वाहन चोरी अन्य वारदातों के प्रति फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह की टीम द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। हम आपको बता दें बढ़ती चोरी की वारदातों को रोकने की नियत से फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी द्वारा एक टीम गठित कर 24 घंटा शहर में गश्त कर निगरानी कराई जा रही है। फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी के जवानों को गश्त के दौरान एक भाई को चोरी करते हुए दो शातिर चोरों को उस वक्त दबोच लिया जब शातिर चोर बाइक के लॉक तोड़ने में लगे हुए थे। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता कायम पुत्र छोटू निवासी चीलावड़ा थाना गोपालगढ़ राजस्थान ने बताया वह किसी काम से फिरोजपुर झिरका वार्ड नंबर 15 में आया हुआ था उन्होंने अपनी बाइक  बाहर खड़ी की हुई थी इतने में दो शातिर चोर उनकी बाइक का लॉक तोड़ने का प्रयास करने लगे गश्त कर रही पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली गई है। वही दोनों शाति...

मेवात की खूनी सड़क पर फिर BSF के जवान की हुई दुर्घटना में मौत।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ मेवात की खूनी सड़क पर फिर BSF के जवान की हुई दुर्घटना में मौत। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह मेवात की खूनी सड़क के नाम से बदनाम गुडग़ांव-अलवर हाइवे पर बुधवार को दिल्ली ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ के जवान की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक शाहिद खान पुत्र दीन मोहम्मद गांव मुरादबास बुधवार सुबह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकला।  सुबह करीब 9 बजे घासेड़ा गांव समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। इस हादसे में बीएसएफ जवान शाहिद खान की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोडक़र मौके से फरार हो गया। हादसे को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद हाइवे पर भीड़ जमा होने से जाम लग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।  पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव का नूंह सीएचसी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई शकुंतराज ने कहा कि पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है। व...

इलाके में अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही:डीएसपी श्री चंद्रपाल

मेवात क्राईम तक न्यूज़ इलाके में अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही:डीएसपी श्री चंद्रपाल पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल से इलाके में अपराध पर लगाया जाएगा अंकुश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। मेवात जिला पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया जहां अपराध को लेकर बेहद सख्त हैं ऐसे में जिले भर में होने वाले चोरी डकैती लूट गौ हत्या आदि वारदातों पर काफी हद तक लगाम देखने को मिली है।इतना ही नहीं पुलिस कप्तान नरेंद्र सिंह बिजारणिया की मार्गदर्शन में कार्य करते हुए नूह पुलिस को कई ईनामी बदमाशों को दबोचने के साथ साथ काफी मात्रा में चोरी वाहन, अवैध शराब,नशा,गाय खाल,अवैध हथियार आदि बरामद करने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उक्त बातें फिरोजपुर झिरका नवनियुक्त डीएसपी श्री चंद्रपाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही, उन्होंने कहा कि इलाके में किसी भी प्रकार का अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इलाके की जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता पुलिस की हरसंभव मदद करें ताकि अपराध पर लगाम लगाने में आसानी हो। पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल से बड़े से बड़े अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। डीएसप...

नूह क्राईम ब्रांच टीम द्वारा डकैती की योजना बनाते तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

नूह क्राईम ब्रांच टीम द्वारा डकैती की योजना बनाते तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपियों से जायलो कार,1 आईसर कैंटर,देसी तमंचा 2 जिंदा कारतूस सहित 2 लोहे की रॉड की बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिला पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में लगातार अपराध पर कार्य कर रही नूह  अपराध शाखा टीम द्वारा  डकैती की योजना बनाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों से पुलिस ने जहां वारदात में प्रयोग की जाने वाली जायलो कार 1 आईसर कैंटर, देसी तमंचा सहित दो जिंदा कारतूस दो लोहे की रॉड बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए नूह में तैनात एएसआई  राजेश कुमार को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई तीन आरोपी अवैध हथियारों सहित पूर्ण तरीके से लेस होकर राहगीरों को लूट का शिकार बनाने के लिए नूह पलवल रोड घासेड़ा टी पॉइंट पर खड़े हुए हैं। जो जल्द किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। मिली सूचना के आधार पर सीआईए नूह द्वारा एक टीम गठित कर आरोपियों को मौके से धर दबोचने के लिए जाल बिछाया गया  बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए सीआईए नूह द्व...