Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2019

खास खबर: जिले को सक्षम बनाने में जुटा शिक्षा विभाग:डा. राकेश गुप्ता

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर: जिले को सक्षम बनाने में जुटा शिक्षा विभाग:डा. राकेश गुप्ता नूंह,मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रोजेक्ट निदेशक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग हरियाणा के महानिदेशक डा.राकेश गुप्ता  ने वीरवार को विडियों काफ्रैंस के माध्यम से सक्षम हरियाणा कार्यक्रम से संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सक्षम हरियाणा कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए करते हुए कहा कि जिला नूंह के पांचों खंडों को सक्षम बनाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे है, वो प्रयास काबिले तारिफ है। उन्होंने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी 12 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा में अपने-अपने खंडों को सक्षम बनाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि नूंह जिले को सक्षम बनाना सबसे मुश्किल था और इस जिले को सक्षम बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा जिस लग्न व मेहनत से जुटा हुआ उससे लगता है कि आप निश्चत तोर पर जिले के खंडों को सक्षम बनाने का कार्य कर देगें।     उन्होंने नगीना, फिरोजपुर-झिरका के खंड शिक्षा अधिकारियों स...

खास खबर:यातायात नियमों का करें पालन जीव को बनाए सुरिक्षत: विक्रम सिंह

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:यातायात नियमों का करें पालन जीव को बनाए सुरिक्षत: विक्रम सिंह नूंह अतिरिक्त उपायुक्त एवं सचिव यातायात प्राधिकरण विक्रम सिंह ने बताया कि सडक़ दुर्घटानाओं को कम करने के उद्देश्य से वीरवार को स्थानीय यासीन मेव डिग्री कालेज में विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करने के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया।     इस शिविर में बच्चों को बताया गया कि वे वाहन चलाते समय हैलमेट का प्रयोग करें अपनी साईड चले तथा निधारित गति से ज्यादा गति पर वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को यह भी बताया गया कि तेजी गति से वाहन चलाने पर दुर्घटना होने की सम्भावना बढ़ जाती है।         इस शिविर में रोड सेफ्टी एशोसिएट झा केवश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि सुरक्षित जीवन के लिए निर्धारित गति में वाहन चलाए तथा हैलमेट का प्रयोग करें व सडक़ सुरक्षा  के नियमों का पालन करें। हरियाणा वीजन जीरो पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि अपने जीवन को सुरक्षित रखना हमारे अपने हाथ में यदि चलने वाले सभी वा...

खास खबर:35 किलोग्राम प्रति कार्ड के हिसाब से फरवरी माह में वितरण कराया जाएगा राशन:उपायुक्त

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:35 किलोग्राम प्रति कार्ड के हिसाब से फरवरी माह में वितरण कराया जाएगा राशन:उपायुक्त नूंह जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जिले में विभिन्न डिपों होल्डरों के माध्यम से अन्तोदय अन्य योजना को 10 हजार 710 कार्ड धारकों को दो रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से 35 किलोग्राम गेंहू प्रति कार्ड के हिसाब से फरवरी माह में वितरण कराया जाएगा।         उपायुक्त पकंज कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि माह फरवरी के दौरान अन्य प्राथमिक परिवारों केन्द्रीय व राज्य के गरीबी रेखा से जीवन यापन करने वाले कार्ड धारकों को 5 किलोग्राम  गेंहू प्रति सदस्य दो रुपए प्रति किलोगा्रम की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में ओपीएच, स्टेट बी.पी.एल व केन्द्रीय बी.पी.एल के एक लाख 22 हजार 476 कार्ड धारक  है जिनके परिवार के सदस्यों की संख्या 6 लाख 94 हजार 480 है।         उन्होंने बताया कि जिले के 38 हजार 581 कार्ड धारको जिनमें केन्द्रीय व स्टेट बी.पी.एल व अन्तोदय योजना कार्ड धारक श...

खास खबर:मतदाता सूचियों का हुआ प्रकाशन: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पकंज

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:मतदाता सूचियों का हुआ प्रकाशन: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पकंज नूंह उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पकंज कुमार ने बताय कि एक जनवरी 2019 को आधार तिथि मानकर तैयार की गई जिले की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचीयों का अंतमि प्रकाशन वीरवार 31 जनवरी को कर दिया गया है।         उन्होंने बताया कि प्रकाशन के उपरांत मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय मे उपलब्ध होगी तथा सभी बीएलओ के पास भी उपलब्ध रहेगी। जिले का कोई भी मतदाता अपने बीएलओ से सम्पर्क करके यह पता कर सकता है कि उसका अथवा उसके परिवार के अन्य सदस्यों के मत बने हुए है अथवा नही। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति हैल्प लाईन नंबर 1950 पर फोन के माध्यम से भी मतदाता सूची या अपने वोट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।         जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी राजनैतिक दलों से अपील की गई है कि वे प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक बूथ लेेबल ऐजेंट नियुक्त करें और उनकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में प्र...

खास खबर:तावडू सीआईए प्रभारी कुलबीर सिंह की टीम ने चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को धर दबोचा,लोडशुदा देशी कट्टा बरामद।

इंडिया क्राईम तक न्यूज  (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:नूह तावडू सीआईए प्रभारी कुलबीर सिंह की टीम ने चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को धर दबोचा,लोडशुदा देशी कट्टा बरामद। मुखबिर की सूचना के आधार पर तावडू सीआईए पुलिस ने एक कुख्यात आरोपी को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार जिला नूह पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि ईचार्ज सी0आई0ए0 तावडू उप-निरीक्षक कुलवीर सिंह मय सि0 रघुबिन्द्र न0-1092ध्भ्ैत्, सि0 सुधीर न0-439ध्नूंह मय गाडी सरकारी न0-भ्त्-27।-2222 चालक सि0 गजेन्द्र न0-426ध्नूंह के बराये गस्त पडताल क्राईम व अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में बुराका चैक तावडू मौजूद था कि मुखबर खास ने ईंचार्ज सी0आई0ए0 तावडू उ0नि0 कुलवीर को सूचना दी कि फरीद पुत्र दीनू जाति मेव निवासी दौलाबास (राज0) अवैध हथियार सहित चोरी की मोटरसाईकिल को लेकर बेचने के लिये नूंह से तावडू होते हुए भिवाडी को जायेगा। अगर फौरी नाकाबन्दी तावडू बाई पास नूंह गोल चक्कर पर की जावे तो अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाईकिल सहित काबू आ सकता है। इस सूचना को सच्ची मानकर साथी मुलाजमान को अवगत कराकर ताव...

खास खबर:अंग्रेजी अखबार की खबर ने मेवात पुलिस की उड़ाई नींद, नूह जिले के कुछ गांवों को बताया हथियार बनाने का गढ़,मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर एसपी नूह मेवात श्री राजेश दुग्गल ने किया बताए गए गांवो का दौरा नहीं मिले कोई तथ्य

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:अंग्रेजी अखबार की खबर ने मेवात पुलिस की उड़ाई नींद, नूह जिले के कुछ गांवों को बताया हथियार बनाने का गढ़। मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर एसपी नूह मेवात श्री राजेश दुग्गल ने किया बताए गए गांवो का दौरा नहीं मिले कोई तथ्य। अखबार के प्रति नूह जिले के  लोगों में काफी रोष, जिला नूह मेवात पुलिस ने भी किया खबर का खंडन। मेवात जिले के आपसी भाईचारे में खलल पैदा करने वे मेवात को बदनाम करने की नीयत से इन दिनों राष्ट्रीय लेवल के अंग्रेजी अखबार हथियार सप्लाई हथियार बनाने आदि की खबरों को छापकर नूह मेवात जिले को पूरी तरह बदनाम करने पर तुले हुए हैं। बड़ी हैरत की बात होती है आखिर नूह मेवात जिले के लिए इतनी बड़ी साजिश अंग्रेजी अखबार के माध्यम से क्यों की गई।  हम आपको बता दें the Hindustan times अखबार कि पत्रकार श्रीमती लीना धनखड़ द्वारा प्रकाशित की गई ख़बर haryana mewat ncr's new new hub of iliglal arm Maker के अनुसार नूह जिले के गांव झिमरावट, जमालगढ़, लुहिंगाकला, सिंगार, रिठठ, नई, तिरवाडा, पचगांवा, अडबर, घासेड़ा, आ...

खास खबर:गणतंत्र दिवस के मौके पर एशियन ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने दिया कौमी एकता का संदेश:मौलाना हकमुद्दीन

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:गणतंत्र दिवस के मौके पर एशियन ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने दिया कौमी एकता का संदेश:मौलाना हकमुद्दीन दिल से निकलेगी न मर करभी वतन की उल्फ़त मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी।  मौलाना ने कहा कि हमारा धर्म हमे वतन से मोहब्बत सिखाता है, धर्म ने हमे हुब्बुल वतनी का संदेश दिया है जिसका मतलब कौमी एकता ही है । एक देश में रह रहे लोगों के बीच एकता की शक्ति के बारे में लोगों को जागरुक बनाने के लिये ‘राष्ट्रीय एकता’ एक तरीका है। हमारे देश में अलग संस्कृति, नस्ल, जाति और धर्म के लोगों के बीच समानता के लिए राष्ट्रीय एकता के बारे में बताना बेहद जरूरी है । हम यहाँ पर स्कूल जाने वाले विभिन्न आयु वर्ग और कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के लिये अलग-अलग शब्द सीमा में राष्ट्रीय एकता पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसका प्रयोग वो किसी भी स्कूली परीक्षा तथा अन्य प्रतियोगिताओं में कर सकते हैं ।  एशियन ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के फाउंडर एंड डायरेक्टर नसीम खान ने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण को राष्ट्रीय एकता दिवस भी कहा जाता है। देश ...

खास खबर:यासीन मेव डिग्री कालेज में धूमधाम से मनाया गया 70वां गणतंत्र दिवस,लोक निर्माण मंत्री ने किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण तथा परेड की सलामी ली।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:यासीन मेव डिग्री कालेज में धूमधाम से मनाया गया 70वां गणतंत्र दिवस,लोक निर्माण मंत्री ने किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण तथा परेड की सलामी ली। नूंह 26 जनवरी-यासीन मेव डिग्री कालेज में शनिवार को 70वां गणतंत्रता दिवस समारोह बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा के लोकनिर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली व मार्च पास्ट का निरीक्षण किया।   राव नरवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मेवात की इस पावन भूमि पर तिरंगा फहराकर मुझे बड़े गर्व एवं खुशी की अनुभुति हो रही है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले सभी ज्ञात व अज्ञात शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उन बहादुर सैनिकों को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने आजादी के बाद देश की एकता व अखण्डता को बनाए रखने और देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों, सेवारत व भूतपूर्व सैनिकों व अर्ध-सैनिक बलों के जवानों पर ना...

खास खबर:कोर्ट के आदेश के बाद धमाला गांव की सरपंच की सभी अधिकारों पर लगी पाबन्दी

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:कोर्ट के आदेश के बाद धमाला गांव की सरपंच की सभी अधिकारों पर लगी पाबन्दी । फिरोजपुर झिरका सिविल कोर्ट ने तीन माह के अंदर धमाला गांव में सरपंच पद का चुनाव कराने के आदेश दिये है। कोर्ट के आदेश पर पंचायत  विभाग की ओर से त्वरित कार्यवाही करते हुए धमाला गांव की वर्तमान सरपंच की सारी शक्तियों पर पाबंदी लगा कर पंचायत का खाता सील कर दिया है।    प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2016 में धमाला गांव में श्री मति चन्द्रावती व सीमा रानी के बीच सरपंच पद चुनाव हुआ था। जिसमें चन्द्रावती को पराजित व सीमा रानी को विजय घोषित किया गया था। पराजित प्रत्याशी चन्द्रावती ने  3 फरवरी 2016 को फिरोजपुर झिरका कोर्ट में न्यायधीश  राजविंदर सिंह के समक्ष सिविल शूट डालते हुए आरोप लगाया था कि चुनाव पीठासीन अधिकारी ने सीमा रानी को गलत तरीके से सरपंच घोषित किया है।    इस याचिका पर न्यायाधीश राजविंदर सिंह ने दोनों पक्षो को अपने-अपने साक्ष्य पेश करने का पर्याप्त समय देने के पश्चात लम्बी बहस के बाद माननीय न्यायधीश ने...

खास खबर:गण की मजबूत आवाज के आगे झुक गया तंत्र

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:गण की मजबूत आवाज के आगे झुक गया तंत्र 22 गांवों के शहीदों की बेटियां उच्च शिक्षा से नहीं रहेंगी वंचित हरेक साल ड्राप्ट आउट होती थे 1100 बच्चे  यदि गण की मजबूत आवाज है तो तंत्र को कभी भी झुकाया जा सकता है। इसकी जीती जागती मिसाल नगीना क्षेत्र के लोगों ने पेश की है। शहीदों के ऐसे 22 गांव थे जहां आजादी के बाद से पढ़ने के लिए 12वीं का स्कूल नहीं था। इसीलिए हर 1 साल 11 से अधिक लड़के लड़कियां तालीम से वंचित रह जाते थे। सोच समझ कर लोगों ने एक सामाजिक संगठन मेवात आरटीआई मंच के बैनर तले आवाज बुलंद की और कामयाबी कदम छूने लगी। ठीक गणतंत्र दिवस से पहले हरियाणा सरकार ने इन शहीदों के स्कूलों को अपग्रेड कर दिया है। देर से ही सही परंतु देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों के लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि है। गणतंत्र दिवस की सौगात मानकर नगीना क्षेत्र के दो दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने लड्डू बांटे। हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा कहतेे हैं मेहनत का फल मिलता है। इन गांव में स्कूलों का अपग्रेड करने की आवश्यकता भी थी इ...

खास खबर:गणतंत्र दिवस को मध्य नजर रखते हुए एडीजीपी रेवाड़ी रेंज श्रीकांत जाधव ने रेंज के सभी पुलिस कप्तानों को दिए खास दिशा निर्देश।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:गणतंत्र दिवस को मध्य नजर रखते हुए एडीजीपी रेवाड़ी रेंज श्रीकांत जाधव ने रेंज के सभी पुलिस कप्तानों को दिए खास दिशा निर्देश। गणतंत्र दिवस के अवसर पर चाक चौबंद पुलिस व्यवस्था को लेकर रेवाड़ी रेंज के एडीजीपी श्रीमान श्रीकांत जाधव जी ने रेंज में आने वाले सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को सख्त दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा है कि गणतंत्र दिवस को मध्य नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। खासतौर से बॉर्डर के इलाकों में आने जाने वाले वाहनों पर पुलिस पैनी नजर रखें वही उनकी चेकिंग करें।  एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने कहा रेंज के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के एसपी अन्य पुलिस अधिकारियों को ख़ास दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने पूरे प्रबंध किए हैं।  गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगह जगह पर पुलिस प्रशासन के जवानों की तैनाती के साथ साथ हर गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

खास खबर: यासीन मेव डिग्री कॉलेज में एडीसी ने दिलाई राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर: यासीन मेव डिग्री कॉलेज में एडीसी ने दिलाई राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ।     चुनाव विभाग द्वारा करवाई गई प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया सम्मानित।     मतदान की बताई गई उपयोगिता।   अतिरिक्त उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का मूलभूत ढांचा देश के नागरिक हैं और देश तभी विकसित होगा, जब सभी नागरिक अपने कर्तव्यों व अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे। मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। लोकतंत्र शक्तिशाली व ताकतवर तभी होगा, जब अधिक से अधिक नागरिक मतदाता बनेगे और अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।     अतिरिक्त उपायुक्त ने यह विचार यासीन मेव डिग्री कालेज के प्रांगण में 9वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजितजिला स्तरीय कार्यक्रम में नए मतदाताओं को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं तथा स्वतंत्र और निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक चुनावों की गरिमा को बनाए रखने और वोट का सही प्रयोग करने तथा मतदाता शपथ दिलाते हुए व्यक्त किए। उन्होंने हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी कर...

खास खबर:मेवात मॉडल स्कूलों को वंचित आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा:SDM रीगन कुमार

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:मेवात मॉडल स्कूलों को वंचित आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा:SDM रीगन कुमार फिरोजपुर झिरका उपखण्ड में चल रहे चार मेवात मॉडल स्कूलों की अब तक की पाठन व बच्चों को मिल रही सुविधाओं से स्कूल के उपचेयरमैन व नवनियुक्त एस डी एम रीगन कुमार सन्तुष्ट नही है। एस डी एम ने चारों स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए एम डी ए के चेयरमैन व आयुक्त डॉ जी अनुपमा को पत्र लिखा है।   मेवात मॉडल स्कूल के उप चेयरमैन व झिरका एस डी एम ने चार्ज सम्भालते ही एक सप्ताह पूर्व चारो मेवात मॉडल स्कूलों से 17 मानकों के सम्बंध में रिपोर्ट में मांगी थी  स्कूल प्रिंसिपलों द्वारा जो रिपोर्ट एस डी एम को जवाब में पेश की है उससे स्कूल के उपचेयरमैन सन्तुष्ट नही है। एस डी एम रीगन कुमार ने स्कूलों में पीने के पानी की गुणवत्ता पूर्वक व्यवस्था करने,स्कूलों सुरक्षा दृष्टि से चार दिवारी, सोलर सिस्टम से बिजली की किल्लत को दूर करने तथा सरकारी मानकों के अनुसार  स्कूल बस होने आदि सहित 9 आधुनिक सुविधाओं से मेवात मॉडल स्कूलों को लैस करने...

खास खबर:हरियाणा श्रम विभाग के सचिव महावीर सिंह ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ की कॉन्फ्रेंस।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:हरियाणा श्रम विभाग के सचिव महावीर सिंह ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ की कॉन्फ्रेंस।  विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव महावीर सिंह ने वीरवार को लघु सचिवालय के काफैं्रस हॉल में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यो की समीक्षा बैठक में जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी घोषणाएं लम्बित हैं उन पर तुरंत कार्यवाही करें तथा जिन घोषणाओं पर कार्य चल रहा है उन पर भी पूरी नजर रखकर कार्य को पूरा करें।                                 उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 253 घोषनाएं हुई है। जिनमें से 78 घोषणाओं का कार्य पूरा हुआ है व 54 घोषाणाओं का कार्य प्रगति है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी 112 घोषनाएं लम्बित चल रही है जिन पर कार्य शुरु किया जाना है तथा 09  घोषणाओं नोट फिजिवल है। उन्होंने लम्बित घोषणाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन घोषणाओं पर ...

खास खबर:अलग जिला बनने के 12 साल बाद भी नही बदली कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की हालत, मूलभूत सुविधाओं से वंचित है रोगी।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:अलग जिला बनने के 12 साल बाद भी नही बदली कम्युनिटी हेल्थ सेंटर  की हालत, मूलभूत सुविधाओं से वंचित है रोगी। गुड़गांव से अलग जिले बने नूह को 12 साल गुजर चुके है लेकिन उपमंडल पर बने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के हालत आज भी पी एच सी भी बद्दतर है, यंहा के लोग मूलभूत सुविधाओं से कोसो दूर है। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी व मरीजो के लिए एक्सरे मशीन से लेकर मरीजो को बैठने के लिए कुर्सी तक मौजूद नही है।    जिले के अंतिम छोर पर बसे उपमंडल फिरोजपुर झिरका पर लोगो को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए बने सी एच सी सेंटर पर आज तक एक्सरा मशीन मौजूद नही है। यही नही रोगियों की भिन्न-भिन्न बीमारियों के उपचार के लिए आवश्यक जांच भी 20 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल में करवानी पड़ रही है। 40 किलोमीटर छेत्र में फैले उपमंडल के 44 गांवो के  50 हजार लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मजबूरी में निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से लोगो केस्वास्थ्य सेवाओ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। मरीजो व ...

खास खबर:खाद्यआपूर्ति विभाग की मिलीभगत से गरीबो के राशन पर डाला जा रहा डाका।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:खाद्यआपूर्ति विभाग की मिलीभगत से गरीबो के राशन पर डाला जा रहा डाका। फिरोजपुर झिरका जिला खाद्ध आपूर्ति विभाग गरीबों के राशन से खुलेआम डाका डाल कर प्रति माह लाखो रुपये के राशन को खुले बाजार बेच कर मुनाफा कमा रहे है।इस गोलमाल में विभाग में तैनात इंस्पेक्टर, स्टोर कीपर व अधिकारी तक सनलिप्त है।    प्राप्त सुत्रो के अनुसार बीपीएल परिवार के अलावा सरकार द्वारा ओपीएच कार्डधारको को हर माह ५  किलो गेंहू प्रति व्य1ित के हिसाब से दिया जाता है। यह राशन सरकारी गोदाम से सीधा डिपो धारक के प्वाईंट पर पहुंचता है। सरकारी गोदाम से राशन उठान की जि6मेवारी स्टोरकीपर की होती है। गोदाम से जारी होने वाले स्टाक जूट के कट्टों में भरा होता है। सरकार द्वारा कट्टे का वजन अलग से दिया जाता है ज4िक स्टोरकीपर अपने उच्च अधिकारियों से सांठ9गांठ कर डिपोधारको को कटटे के अतिरि1त वजन को नहीं देता । विभाग के दागदार इंस्पे1टर जिनके पास स्टोरकीपर का भी अतिरि1त चार्ज है अवसर देख इस बढे हुए वजन वाले राशन को बाजार में कालाबाजारी कर अपनी जेब...

खास खबर:नशे में थाने में हंगामा करने वाला एएसआई निलंबित,एसपी राजेश दुग्गल ने लिया एक्शन।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:नशे में थाने में हंगामा करने वाला एएसआई निलंबित,एसपी राजेश दुग्गल ने लिया एक्शन। नूंह थाने में तैनात एक एएसआई ने शराब के नशे में थाने में हंगामा किया। जानकारी के बाद नूंह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशुद्दीन ने एएसआई राजेंद्र सिंह का मेडिकल करवाया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी। इस पर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि एएसआई पहले भी थाने में शराब पी चुका है। हालांकि मामले में पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी चुप्पी साधे हुए हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम एएसआई ने थाने में ही एक पुलिस अधिकारी के साथ बदतमीजी भी की थी। नूंह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशुद्दीन ने बताया कि एएसआई राजेंद्र सिंह शराब पीकर थाने में हंमामा करता था। उसका मेडिकल करवाया गया। मेडिकल में शराब पिये होने की पुष्टि होने से रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई, जिस पर उसे निलंबित कर दिया गया। इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। जब पुलिसकर्मी ही ऐसी हरकत करेंगे तो आमजन की सुरक्षा कैसे होगी।

खास खबर:गणतंत्र दिवस समारोह को पूरे हर्षोउल्लास से मनाने के लिए बुधवार को यासीन मेव डिग्री कालेज में फुल ड्रैस रिहर्सल का शानदार प्रर्दशन किया गया।

इंडिया क्राईम तक न्यूज (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:गणतंत्र दिवस समारोह को पूरे हर्षोउल्लास से मनाने के लिए बुधवार को यासीन मेव डिग्री कालेज में फुल ड्रैस रिहर्सल का शानदार प्रर्दशन किया गया। फाईनल रिहर्सल के अवसर उपायुक्त पकंज कुमार ने परम्परानुसार राष्ट्रीय ध्वजा करने उपरांत परेड का निरिक्षण किया तथा मार्च पास्ट व अन्य सांस्कृतिक कार्यो का बारिकी से अवलोकन व निरिक्षण किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस देश की आन-बान शान का प्रतीक समारोह है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयरियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि फाईनल रिहर्सल में विभिन्न स्कूलों के इंचार्ज को जो निर्देश दिए गए है व उन निर्देशो का पूरा पालन करे तथा बच्चों को अभ्यास कराकर गणतंत्र दिवस के लिए तैयार करे ताकि 26 जनवरी को बच्चें कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति दे सकें। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को आयोजित समारोह में हरियाणा के लोक निर्माण एवं वन मंत्री राव नरवीर सिंह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेगें। उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रत...

खास खबर:एशियन ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से की सोशल मीडिया फ्रेंड्स से अपील: नसीम खान संस्था निर्देशक

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:एशियन ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से की सोशल मीडिया फ्रेंड्स से अपील: नसीम खान संस्था निर्देशक                इंसानियत अभी जिंदा है ! जिला नूह के नगीना खंड के सरल गांव की एक गरीब परिवार की अपील किसी बुजुर्ग ने की ओर कहा कि सरल  गांव में एक गरीब परिवार की दो लड़कियों की 27 जनवरी 2019 को शादी है जिसके पास कमाई का कोई साधन नहीं है, जिसका पति 9-10 साल पहले अपने बच्चों को अकेला छोड़कर कही चला गया जिसका कोई पता नही की कहा रहता है, किसके साथ रहता है, कोई कहता है कि उसने दूसरी शादी कर ली, कोई कुछ ओर कहता है, लेकिन जब इस बारे में नसीम खान, शारुख खान रभाना और वसीम अकरम जखोपुर एशियन ह्यूमैनिटी फाउंडेशन , मो आरिफ टाई व सग़ीर अमन बिरादरी व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओ ने सरल गांव का दौरा किया तो पता चला कि परिवार गुरबत की जिंदगी जी रहा है, जिसमे छः बच्चे है दो लड़कियों की शादी भी है, इस बारे में गांव के कई बुजुर्गों से भी बात की गई लेकिन सभी ने इस परिवार की मदत...

खास खबर:गणतंत्र दिवस की तैयरियां पूरी जोरो पर:एसडीएम प्रदीप अहलावत

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:गणतंत्र दिवस की तैयरियां पूरी जोरो पर:एसडीएम प्रदीप अहलावत नूंह स्थानीय यासीन मेव डिग्री कालेज के परिसर में होने वाले गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरे जोर-शौर से चल रही है। मंगलवार को सरदार गुरुमुख सिंह ममौरियल स्कूल में विभिन्न स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व कालेज परिसर में बच्चों ने मार्च पास्ट, मास पीटी का पूर्वभ्यास किया। उपमंडल अधिकारी नागरिक नूंह प्रदीप अहलावत ने गणतंत्र दिवस की तैयारियां का जायजा लेते हुए टीम इंचार्ज व बच्चों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय महिला महाविद्यालय सलाहेड़ी की छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत च्च्उठो जवान देश के वसुंधरा पुकारतीज्ज् चौधरी यासीन खान मेव व.मा.वि. नूंह के विद्यार्थियों ने मोलिक अधिकारों पर एक लघु नाटीका, राजकीय प्राथमिक अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान फिरोजपुर-नमक के विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आधारित मेवाती एक्शन सोंग च्च् तेरी कोख में पनप रही सुन ले मेरी माई ज्ज् जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा समूह ग...

खास खबर:फ़िरोजपुर झिरका पुलिस ने लूट डकैती वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को धर दबोचा,11 माह से पुलिस व अदालत की आखों में झोंक रहा था धूल।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:फ़िरोजपुर झिरका पुलिस ने लूट डकैती वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को धर दबोचा,11 माह से पुलिस व अदालत की आखों में झोंक रहा था धूल। फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूटपाट,डकैती व अन्य मामलों में करीब 11 माह से पुलिस ने अदालत की आंखों में धूल झोंकने वाले आरोपी को फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस के जवानों ने धर दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी साकिर पुत्र इसराइल जाती मेव निवासी खेडला थाना नूह मुकदमा नंबर100/18 जेरेधारा395,397,आईपीसी,25-54-59आर्म्स एक्ट में करीब 11 महीने से फरार चल रहा था।  मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी साकिर को उनके घर खेड़ला नूह से गिरफ्तार किया गया है। क्या कहते हैं थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका: फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है आरोपी साकिर पुत्र इसराइल जाति मेव निवासी खेडला थाना नूह हथियार के बल पर लूटपाट,डकैती के एक पुराने मुक...

खास ख़बर:फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की टीम ने साइबर सेल की मदद से कट्टे की नोक पर लूटपाट करने वाले पांच शातिर आरोपी धर दबोचे, गहनता से पूछताछ जारी।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास ख़बर:फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की टीम ने साइबर सेल की मदद से कट्टे की नोक पर लूटपाट करने वाले पांच शातिर आरोपी धर दबोचे, गहनता से पूछताछ जारी। कहते हैं ना कानून के हाथ बड़े लंबे होते हैं ,अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों ना हो एक न एक दिन कानून के शिकंजे में आ ही जाता है। कड़ी मेहनत साइबर सेल की मदद से फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर कुलदीप सिंह की टीम ने कट्टे की नोक पर लूट डकैती आदि अन्य वारदातों को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को अदालत द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।  फिरोजपुर झिरका थाने में दर्ज मुकदमा नंबर 435/18जेरेधारा379बी,25-54-59 arms act आदि संगीन मामलों में यह पांचों आरोपी काफी दिनों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर लूट आदि वारदातों को अंजाम देते आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुगिन पुत्र जफरु,ईनाम पुत्र लियाकत निवासी कोट थाना बहीन जिला पलवल,शेर सिंह पुत्र रोहतास जाति हरिजन निवासी खेड़ला,तालीम पुत्र नसरू नि...

खास ख़बर:पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के लिए अब घर बैठे ऑनलाइन कर सकते है आवेदन:उपायुक्त

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  खास ख़बर:पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के लिए अब घर बैठे ऑनलाइन कर सकते है आवेदन:उपायुक्त नूंह, अनुसूचित जाति एवं  एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा राज्य में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना का लाभ देने के लिए अब पात्र विद्यार्थियों को घर बैठे ऑनलाइन ही छात्रवृति योजना के फार्म भरने की सुविधा प्रदान कर दी है। उपायुक्त पकंज कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कल्याण विभाग द्वारा योग्य विद्यार्र्थी विभाग की वैबसाइट पर 15 फरवरी 2019 तक अपना फार्म अपलोड कर सकते है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के अंतर्गत अनुसूचित जाति, विमुक्त, घुमंतु तथा अर्ध-घुमंतु जातियों तथा पिछड़े वर्ग के पोस्ट मैट्रिक से पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं तक पढऩे वाले सभी विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना का लाभ दिया जाता है। इसके तहत विद्यार्थियों को उनके माता-पिता व अभिभावकों की आय के आधार पर योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 में इन योजनाओं क...

खास खबर:पुन्हाना सिहरी गांव में सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने गए बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज।

ताक़त कलम की न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:पुन्हाना सिहरी गांव में सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने गए बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज। मेवात जिले के उपमंडल पुन्हाना के गांव सिहरी जमालगढ़ में सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने गए बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।  पुन्हाना बिजली विभाग के एसडीओ हर्ष कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग पुन्हाना में कार्यरत सहूद पुत्र नजीर खान निवासी सिहरी अपने ही गांव में सरकार द्वारा दी जाने वाली  बिजली बिल माफी योजना की जानकारी देने के लिए ग्रामीणों के बीच गए तभी गांव के इमरान,कमरुद्दीन पुत्र चाहत वहा आ गए। किसी बात को लेकर गाली गलौच करने लगे,मामला काफी हद तक बढ़ गया आरोपी इमरान व कमरुद्दीन ने बिजली कर्मचारी सहूद के साथ लाठी डंडो से मारपीट की।  वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानून अधिनियम की धारा 323,353,186,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  क...

खास खबर:राहगीरी कार्यक्रम मे उमड़ा जनसैलाब, मस्ती में डूबे शहरवासी,जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के सहयोग से हुआ राहगीरी कार्यक्रम।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:राहगीरी कार्यक्रम मे उमड़ा जनसैलाब, मस्ती में डूबे शहरवासी,जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के सहयोग से हुआ राहगीरी कार्यक्रम। राहगीरी ने हर आमजन में किया नई ऊर्जा व उमंग का संचार राहगीरी कार्यक्रम में एसपी ने की शिरकत। राहगीरी कार्यक्रम में लोगों ने जम कर उठाया लुत्फ। इस बार राहगीरी कार्यक्रम यासीन मेवे कालेज के सामने आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, यहां बच्चे युवा और बुजुर्गो ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया खासकर युवाओं व बच्चों ने फिल्मी गीतों हरियाणवी, राजस्थानी व पंजाबी धूनों पर समूह डांस करके खूब मजा लिया। राहगीरी कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ रस्सा कस्सी,  बॉलीबाल, योगा, फुटबाल, क्रिकेट, बास्केटबाल, होकी , वजन उठाना आदि खेल भी आयोजित हुए। रस्सा - कस्सी खेल में पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया और आपना दम दिखलाया। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल की भागीदारी में शहरवासियों ने खेल, मनोरंजक व सांस्कृतिक कार्यक्रमो, घोड़ी डांस,  का भरपूर आनंद ल...

खास खबर:फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गौ तस्करों से मुक्त कराई 6 गाय एक तस्कर को मौके पर किया गिरफ्तार।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गौ तस्करों से मुक्त कराई 6 गाय एक तस्कर को मौके पर किया गिरफ्तार। नूह पुलिस की लाखों कोशिशों के बावजूद भी जिले में गोकशी थमने का नाम नहीं ले रही है। जिला सीएस स्टॉफ इंचार्ज फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गोकशी की नियत से ले जाई जा रही 6 गायों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है वहीं एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।  मिली सूचना के आधार पर फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ प्रभारी बशीर खान को मुखबिर की सूचना मिलेगी एक गौ तस्कर कुछ गायों को  गोकशी के नियत से ले जाने के फिराक में है। पुलिस के जवानों ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए एएसआई कल्लू खान,एएसआई यशपाल,हवलदार जयसिंह, हवलदार जीत कुमार,हवलदार मोहन,हवलदार सिराजुद्दीन आदि जवानों की अगुवाई में टीम का गठन किया। पुलिस छापेमारी के दौरान बाईखेड़ा गांव से 6 गायों को तस्करों के चंगुल से मु...

खास खबर:सडक़ दुर्घनाओं को कम करने के उद्देश्य से जोखिम भरे चौक व भीड़ भरे क्षेत्रों पर सडक़ सुरक्षा की दृष्टि से जिले की सडक़ो पर रोड सैफ्टी डिवाईस, कैटस आई, मीडियन मार्कर,आदि लगाए जाए:उपायुक्त पंकज कुमार

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:सडक़ दुर्घनाओं को कम करने के उद्देश्य से जोखिम भरे चौक व भीड़ भरे क्षेत्रों पर सडक़ सुरक्षा की दृष्टि से जिले की सडक़ो पर रोड सैफ्टी डिवाईस, कैटस आई, मीडियन मार्कर,आदि लगाए जाए:उपायुक्त पंकज कुमार  दुर्घनाओं को कम करने के उद्देश्य से जोखिम भरे चौक व भीड़ भरे क्षेत्रों पर सडक़ सुरक्षा की दृष्टि से जिले की सडक़ो पर रोड सैफ्टी डिवाईस, कैटस आई, मीडियन मार्कर,आदि लगाए जाए। उपायुक्त पकंज कुमार ने ये निर्देश शुक्रवार को लघु सचिवालय के काफ्रैंस हॉल में सडक़ सुरक्षा की बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि धुंध के इस मौसम में कम से कम दुर्घटनाए हो उसे लिए जिला प्रशासन अधिक वयस्त सडक़ो पर कैटस आई, मीडियन मार्कर, इत्यादि लगवाने का कार्य शीघ्र करें। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं के कारण जाने के साथ-साथ वहा सुरक्षा को लेकर जो कमीयां पाई जाती है उन्हें पूरा करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि शहर के धुमाव धार मोड पर स्पीड ब्रेक, जेबरा कोस्रिग,कैटस आई, व साईन बोर्ड लगवान सुनिश्चत करें। उन्होंन...

सड़क हादसा:नूह दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा ही दर्दनाक सड़क हादसा, एलपी की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  सड़क हादसा:नूह दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा ही दर्दनाक सड़क हादसा, एलपी की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत। दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग भादस गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।  जिसमें एलपी गाड़ी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।  मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में नगीना थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव के रहने वाले मौलवी रहमतुल्लाह की दर्दनाक मौत हो गई। वही एलपी गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। नगीना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया हॉस्पिटल मंडीखेड़ा भेज दिया है। वहीं एलपी गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खास खबर:पिनगवां थाना पुलिस ने सरेआम पब्लिक पैलेस पर जुआ खेलते दो जुआरी दबोचे,1270 रुपये बरामद।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:पिनगवां थाना पुलिस ने सरेआम पब्लिक पैलेस पर जुआ खेलते दो जुआरी दबोचे,1270 रुपये बरामद। नूह जिले की पिनगवां थाना पुलिस इन दिनों जुआ सट्टा पर पूर्ण रुप से लगाम लगाने के लिए प्रयासरत है।  पिनगवां पुलिस के जवानों ने सरेआम जुआ खेलते आरोपी वकील पुत्र हारून निवासी रहपुवा, जुबैर पुत्र मुंशी निवासी पिनगवां को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।  पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल 1270 रुपये की बरामदगी भी की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पिनगवां थाना प्रभारी समसुद्दीन के मुताबिक इलाके में जुआ सट्टा अवैध शराब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी पुलिस ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले लोगों पर पैनी नजर रख रही है। सरे आम पब्लिक पैलेस पर जुआ सट्टा खेलने वालों के खिलाफ पिनगवां पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

खास खबर:20 जनवरी को जिला पुलिस करेगी राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन:एसपी

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:20 जनवरी को जिला पुलिस करेगी राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन:एसपी नूह जिला पुलिस द्वारा 20 जनवरी रविवार सुबह7 बजे यासीन मेव डिग्री कॉलेज के सामने राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पुलिस पब्लिक में आपसी तालमेल को बढ़ावा देने के मकसद से कराया जा रहा है, जिसमें रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। नुहू जिले के पुलिस कप्तान श्री राजेश दुग्गल के अनुसार राहगीरी कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए। वही पुलिस प्रवक्ता नूह के जारी प्रेस नोट के अनुसार इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों,चौकी प्रभारियों,पुलिस लाईन में तैनात पुलिसकर्मी आईआरबी के जवानों को कार्यक्रम को सफल तरीके से आयोजन करने के दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं। वहीं थाना प्रभारियों चौकी प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं सभी अपने-अपने थाना अंतर्गत कम से कम 50 -50 आदमी बच्चे इस...

खास ख़बर:झूठी शिकायत देकर पुलिस को बरगलाने वालों की खैर नहीं:एसपी

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास ख़बर:झूठी शिकायत देकर पुलिस को बरगलाने वालों की खैर नहीं:एसपी पुन्हाना खंड के नीमका गांव मामले में पुलिस प्रवक्ता ने जारी किया प्रेस नोट कहां राजनीतिक दबाव में काम नहीं करती मेवात पुलिस।  मेवात जिले में झूठी शिकायत दर्ज कराने का चलन अभी भी बरकरार है। खासतौर से महिला थाना में छेड़छाड़ संबंधी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए मेवात पुलिस कप्तान श्री राजेश दुग्गल ने सख्त दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा है कि झूठी शिकायत दर्ज करा वह पुलिस को बरगलाने का काम करने वाले लोगो के खिलाफ कानून अधिनियम की धारा 182 के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। नूह पुलिस कप्तान श्री राजेश दुग्गल ने सभी थाना प्रभारियों चौकी प्रभारियों को सख्त दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा है।  शिकायत की सत्यता से जांच करें, राजनीतिक दबाव या अन्य मामलों के चलते किसी भी व्यक्ति महिला या पुरुष की कोई भी झूठी शिकायत किसी भी थाने में दर्ज ना करें। अगर फिर भी कुछ लोग अपनी आदत से बाज नहीं आते हैं ऐसे लोगों पर नूह पुलिस कानून अधिनियम की धारा 182 क...