मेवात क्राईम तक न्यूज़
बगैर हेलमेट,कागजात बिना मास्क, के वाहन चलाने व क्षमता से अधिक सवारी बिठाने वाले वाहन चालकों को सिखाया सबक।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह की टीम ने माननीय पुलिस कप्तान नूह श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया व डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री चंद्रपाल के दिशा निर्देश अनुसार सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानिग अभियान चलाया गया। हम आपको बता दें देश में तेजी से फैल रही महामारी कोविड-19 को लेकर सरकार के दिशा निर्देश अनुसार वे अधिकारियों के आदेश से पुलिस द्वारा बिना मास्क के यात्रा करने वाले वाहन चालकों के चालान करने के साथ-साथ उन्हें मास्क लगाने की हिदायत दी,वही सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह की टीम ने दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिस थाने के सामने अपने वाहनों के साथ कागजात, बगैर हेलीमेट,सीट बेल्ट, तेज गति इत्यादि ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के काफी संख्या में चालान किए गए।
क्या कहते हैं सिटी चौकी प्रभारी फिरोजपुर झिरका:-
वहीं इस मामले में सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह का कहना है माननीय अफसरों की हिदायत अनुसार पुलिस द्वारा जहां ट्रैफिक नियमों को लेकर वाहन चालकों को जागरूक किया गया ऐसे में बिना मास्क घरों से निकलने वाले तथा वाहनों के कागजात नहीं रखने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानिग अभियान चलाया गया है। पुलिस द्वारा समयानुसार चालानिंग प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

Comments
Post a Comment