जयसिंहपुर नवनियुक्त चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने संभाला कार्यभार,कहा इलाके में अपराध व अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
जयसिंहपुर नवनियुक्त चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने संभाला कार्यभार,कहा इलाके में अपराध व अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर।बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह एसपी नरेन्द्र सिंह बिजरानीया के मार्गदर्शन में कार्य कर रही जिला नूह पुलिस को जहां एक और अपराध व अपराधियों की रोकथाम में बड़ी कामयाबी हाथ लग रही है। ऐसे में एसपी नूह द्वारा महकमे में रूटीन तबादलों का दौर जारी है। नूह जिले की जयसिंहपुर चौकी प्रभारी ओमवीर का ट्रांसफर कर उन्हें सिटी थाना तावडू प्रभारी लगाया गया है।
वही जयसिंहपुर नवनियुक्त चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। हम आपको बता दें सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को मेवात जिला कोई नया नहीं है बल्कि इससे पहले वह चौकी प्रभारी चांदडाका के साथ-साथ पुन्हाना थाने में बतौर एडिशनल एसएचओ रह चुके हैं। हम आपको बता दें चांदडाका का चौकी इंचार्ज रहते हुए सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार द्वारा जहां अपराध पर पूर्ण तरीके से लगाम लगाने के साथ-साथ इलाके से पीओ बेलजंपर अपराधियों को दबोच ने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी।
जयसिंहपुर चौकी का कार्यभार संभालते ही चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने पत्रकारों से खास बातचीत के दौरान बताया इलाके में अपराधी अपराधी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जयसिंहपुर चौकी पुलिस द्वारा इलाके से अवैध शराब की बिक्री जुआ सट्टा हर छोटे-बड़े अपराध पर पैनी नजर रखी जाएगी। जयसिंहपुर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि जयसिंहपुर चौकी पुलिस माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया की कसौटी पर खरा उतरने का काम करेगी।

Comments
Post a Comment