मेवात क्राईम तक न्यूज़
पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल से इलाके में अपराध पर लगाया जाएगा अंकुश।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
मेवात जिला पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया जहां अपराध को लेकर बेहद सख्त हैं ऐसे में जिले भर में होने वाले चोरी डकैती लूट गौ हत्या आदि वारदातों पर काफी हद तक लगाम देखने को मिली है।इतना ही नहीं पुलिस कप्तान नरेंद्र सिंह बिजारणिया की मार्गदर्शन में कार्य करते हुए नूह पुलिस को कई ईनामी बदमाशों को दबोचने के साथ साथ काफी मात्रा में चोरी वाहन, अवैध शराब,नशा,गाय खाल,अवैध हथियार आदि बरामद करने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उक्त बातें फिरोजपुर झिरका नवनियुक्त डीएसपी श्री चंद्रपाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही, उन्होंने कहा कि इलाके में किसी भी प्रकार का अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इलाके की जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता पुलिस की हरसंभव मदद करें ताकि अपराध पर लगाम लगाने में आसानी हो। पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल से बड़े से बड़े अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री चंद्रपाल ने अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले थाना प्रभारी, सिटी चौकी प्रभारी,सीआईए प्रभारी समेत समस्त पुलिस टीम को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपना कार्य पूर्ण निष्ठा ईमानदारी कर्तव्य के साथ करें, ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी ऐसे पुलिसकर्मी भी कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

Comments
Post a Comment