Skip to main content

Posts

Showing posts from 2019

चांदडाका चौकी पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के दौरान चोरी के टायर खरीदने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार,न्यायालय में पेशकर भेजा जैल।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ चांदडाका चौकी पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के दौरान चोरी के टायर खरीदने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार,न्यायालय में पेशकर भेजा जैल। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले की चांदडाका चोकी पुलिस ने नाईट डोमीनेशन के दोरान चोरी के टायर खरीदने के मामले में मल्हाका निवासी तारीफ पुत्र सुमरदीन को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है । मामला इस प्रकार है कि एक सप्ताह पहले मुबारक पुत्र नूर मोहम्मद वासी मल्हाका ने चोकी में शिकायत दर्ज कराई कि एक महीना पहले दिल्ली में रात को सोते समय तारीफ ने उसकी गाडी के 2 नये टायर जिनकी कीमत 46000 रुपये है , चोरी करके अपनी गाडी में लगा लिए । जाँच में सामने आया कि शिकायत कर्ता मुबारक हिसार में रसीद के नाम से गजानंद के पास ड्राईवरी करता था जो कि दिनांक 02.09.19 को हिसार से गाडी मुम्बई लेकर गया था तथा वापसी में उस गाडी के 6 टायर बेचकर गाडी में पुराने टायर लगवा दिए । गजानंद ने हिसार में दिनांक 29.09.19 को रसीद चालक के विरुध 6 टायर चोरी करने की शिकायत दी थी जिसकी कापी तथा बिलों की कापी चांदडाका पुलिस ने हिसार से हासिल कर ली है l बिलों के मुता...

करीब 6 माह पहले पुन्हाना थाना अंतर्गत एक गांव में महिला के साथ घर में घुसकर जबरदस्ती गैंगरेप करने वाले मुख्य आरोपी को आकेड़ा चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ करीब 6 माह पहले पुन्हाना थाना अंतर्गत एक गांव में महिला के साथ घर में घुसकर जबरदस्ती गैंगरेप करने वाले मुख्य आरोपी को आकेड़ा चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार।  माननीय पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया द्वारा मामले को जल्द सुलझाने के लिए की गई थी एसआईटी गठित। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  नुहू जिले के पुन्हाना थाना चांदडाका चौकी अंतर्गत करीब 6 माह पहले एक गांव में एक महिला के साथ घर में  घुसकर जबरदस्ती गैंगरेप करने वाले मुख्य आरोपी नसीम पुत्र अरसद निवासी बूचाका थाना पुन्हाना वह उसके अन्य साथी के खिलाफ कानून अधिनियम की धारा 376डी,452,506 आईपीसी के तहत में मामला दर्ज किया था। वहीं आरोपी करीब 6 माह से पुलिस की आंखों में धूल झोंकने का कार्य कर रहा था। माननीय पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया के संज्ञान में जैसे ही यह मामला आया तो उन्होंने इस मामले पर एसआईटी टीम गठित कर जांच कराई मामला सही पाए जाने पर आरोपी के घर पर भी पुलिस ने कई बार दबिश दी लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। वहीं पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया के मार्गदर्शन में कार्य कर रही...

साकरस गांव में दिनदहाड़े बाहर से शराब की तस्करी करने आता है युवक, अवैध शराब बेचने वाली लगभग सभी दुकानों पर देता है शराब।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ साकरस गांव में दिनदहाड़े बाहर से शराब की तस्करी करने आता है युवक, अवैध शराब बेचने वाली लगभग सभी दुकानों पर देता है शराब। मोटरसाइकिल पर शराब तस्करी करने वाले युवक को नहीं है पुलिस प्रशासन का बिल्कुल भी ख़ौफ़। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गांव साकरस में आए दिन एक बाइक सवार शराब माफिया लगभग अवैध रूप से शराब बेचने वाली दुकानों पर  काफी मात्रा में शराब बेचने का धंधा करता है। यहां तक साफ तौर पर कहा जा सकता है अवैध शराब बेचने वाले छोटे दुकानदार से लेकर परचून की दुकान तक इन दिनों अवैध शराब की बिक्री हो रही है आखिरकार यह लोग पुलिस की पकड़ में इसलिए नहीं आते हैं कि इनको कहीं बाहर शराब खरीदने के लिए नहीं जाना पड़ता बल्कि इनके ही गांव में एक बाइक सवार शराब तस्कर बाहर से शराब लाता है तथा इनको घर बैठे ही अच्छे दामों में देकर चला जाता है। फिर शुरू होता है युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ वही साकरस गांव में अवैध शराब खरीदने वाले कुछ दुकानदार फिर इन्हें महंगे दामों में बेचकर जहां युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं वही ...

पुन्हाना जमालगढ़ जखौपुर के जंगल में लगे क्रेशर प्लांटो से किसानों की फसल हो रही है बर्बाद, जमालगढ़ के दर्जनों किसानों ने किया विरोध।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ पुन्हाना जमालगढ़ जखौपुर के जंगल में लगे क्रेशर प्लांटो से किसानों की फसल हो रही है बर्बाद, जमालगढ़ के दर्जनों किसानों ने किया विरोध। नियमों को ताक पर रखकर चल रहे प्लांटों पर सरकार द्वारा तुरंत प्रभाव से लगाई जाए रोक। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। पुन्हाना उपमंडल के गांव जमालगढ़ जखोपुर के जंगलों में लगे क्रशर प्लांटों से जहां एक और जमकर वायु प्रदूषण हो रहा है वही क्रेशर प्लांटों के आस-पास खेतों में किसानों की सरसों की फसल पूरी तरह से नष्ट होने के कगार पर है, किसानों का कहना है कि इन क्रेशर प्लांटों पर पत्थर पीसा जाता है जिसमें काफी धूल उड़ती है जिससे उनकी फसल पर जाकर जम जाती है। वहीं क्रेशर स्टोन मालिक सरेआम पर नियमों की अवहेलना कर रहे हैं तथा माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं।  जमालगढ़ गांव के किसान हाजी इदरीश, मास्टर अब्दुल रशीद, जाकिर, साबिर, मोहम्मद शाहरुख, समसुद्दीन ठेकेदार, हनीफा जान मोहम्मद हाजी यासीन आदि  दर्जनों किसानों ने पुन्हाना एसडीएम माननीय जिला उपायुक्त से मांग की है कि इन क्रशर प्लांटो...

फिरोजपुर झिरका सीआईए सीएस प्रभारी कल्लू खान की टीम ने राजस्थान से फिरोजपुर झिरका लाते अवैध शराब गाड़ी सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

इंडिया क्राइम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। फिरोजपुर झिरका सीआईए सीएस प्रभारी कल्लू खान की टीम ने राजस्थान से फिरोजपुर झिरका लाते अवैध शराब गाड़ी सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  फिरोजपुर झिरका सीआईए सीएस प्रभारी कल्लू खान की टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर झिर नाके से एक व्यक्ति को गाड़ी समेत अवैध शराब सहित धर दबोचने में सफलता हासिल हुई है। मिली सूचना के आधार पर सीआईए सीएस इंचार्ज फिरोजपुर झिरका कल्लू खान को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति कार गाड़ी में अवैध देसी शराब राजस्थान से फिरोजपुर झिरका ला रहा है। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने झिर नाके पर नाकेबंदी की, नाकेबंदी के दौरान एक कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 36 एसी 5005 मैं एक व्यक्ति अवैध शराब सहित मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रमेश पुत्र नन्नू वार्ड नंबर 15 निवासी फिरोजपुर झिरका बताया वहीं पुलिस ने आरोपी से 8 पेटी देशी शराब बरामद की है।आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी...

गोकशी मामलों में काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपी अख्तर उर्फ भूरी को चांदडाका चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। गोकशी मामलों में काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपी अख्तर उर्फ भूरी को चांदडाका चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले की चांदडाका चौकी पुलिस को करीब काफी दिनों से दो गोकशी के मामलों में फरार चल रहे वांछित आरोपी बडेड निवासी अख्तर उर्फ भूरी को मल्हाका मोड़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। हम आपको बता दें चांदडाका चौकी पुलिस द्वारा आरोपी के घर से 336 गाय की खाल मार्च माह में व 276 खाल अगस्त माह में बरामद हुई थी। तभी से आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो रहा था, वहीं पुलिस को काफी सिरदर्द बना हुआ था। चांदडाका चौकी प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार ने खास जानकारी देते हुए बताया पुराने दो गोकशी मामलों में वांछित अपराधी अख्तर उर्फ भूरी निवासी बडेड  काफी दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मल्हाका मोड होते हुए कहीं जाने के फिराक में है, सूचना सही मानते हुए पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया वांछित आरोपी अख्तर उर्फ भूरी को मलहाका मोड़ स...

जिले के सैकड़ों डिपो होल्डरों को नही दिया जा रहा करीब एक वर्ष से राशन किराया, कई बार उच्च अधिकारियों से लगा चुके हैं गुहार।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। जिले के सैकड़ों डिपो होल्डरों को नही दिया जा रहा करीब एक वर्ष से राशन किराया, कई बार उच्च अधिकारियों से लगा चुके हैं गुहार। बिलाल अहमद/ ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में  अक्सर सुर्खियों में रहने वाले डिपो होल्डर इन दिनों खासे परेशान है। हरियाणा सरकार द्वारा जहां एक और ऑनलाइन राशन वितरण प्रणाली को लागू कर डिपो होल्डरो द्वारा गरीबों के  हकों पर डाका डालने तथा उनके हिस्से के राशन को बाजार में कालाबाजारी पर रोक लगा दी। वही हरियाणा सरकार के पारदर्शिता के चलते गरीबों का राशन उन तक पहुंचना तो शुरू हो गया। लेकिन दिसंबर 2018 से अब तक डिपो होल्डरो का राशन लाने वाले वाहन का किराया अभी तक सरकार व विभाग द्वारा वहन नहीं किया गया। जबकि जिले के सैकड़ों डिपो होल्डर इन दिनों अपने पिछले साल से ही किराए के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं। जानकारी देते हुए डिपो होल्डर आकेडा असगर हुसैन सत्तार खेडला इमरान अकबर सलाउद्दीन अलीम आदि सैकड़ों डिपो होल्डरो का कहना है की सरकार द्वारा उन्हें दिसंबर 2018 से लेकर अब तक राशन डिपो तक पहुं...

आकेड़ा गांव के युवक ने फांसी के फंदे में लटककर कर ली जीवन लीला समाप्त, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। आकेड़ा गांव के युवक ने फांसी के फंदे में लटककर कर ली जीवन लीला समाप्त, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले के आकेड़ा चौकी अंतर्गत गांव आकेड़ा में एक युवक द्वारा फांसी लगाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।  मिली जानकारी के अनुसार आकेड़ा निवासी मो० आमिर पुत्र अब्दुल मजीद उम्र 23 वर्ष किसी कारणवश मानसिक रूप से परेशान था तथा गांव में ही बने कोटला झील के चेंबर पर फांसी के फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। गांव के ही कुछ युवकों की जानकारी के बाद आकेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा फांसी के फंदे से झूलते हुए युवक को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।  क्या कहते हैं चौकी प्रभारी  आकेड़ा:- वहीं इस मामले में चौकी प्रभारी आकेड़ा श्री बलवंत सिंह का कहना है की कल सुबह सूचना प्राप्त हुई कि आकेड़ा गांव का एक युवक मो०आमिर पुत्...

ग्राम पंचायत चाहे तो किसी भी गांव में नहीं खुल सकता शराब का ठेका, नहीं हो सकती अवैध शराब की बिक्री:-बिलाल अहमद

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। ग्राम पंचायत चाहे तो किसी भी गांव में नहीं खुल सकता शराब का ठेका, नहीं हो सकती अवैध शराब की बिक्री:-बिलाल अहमद बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। हरियाणा प्रदेश में शासन कर रही बीजेपी जेजेपी पार्टी द्वारा जनहित में  एक ऐसा फैसला किया है जिसकी सभी लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। जो प्रदेश के युवाओं की जिंदगी से जुड़ा हुआ सवाल है हम आपको बता दें अब से पहले कोई भी सरकार से लाइसेंस लेकर गांव हो या शहर शराब का वितरण कर सकता था। हरियाणा सरकार के नए फरमान के अनुसार अब गांव में किसी भी प्रकार का शराब का ठेका ग्रामीणों व सरपंच कि बगैर अनुमति के नहीं खोलने दिया जाएगा। हम आपको बता दें मेवात जिले के प्रत्येक गांव में बिक रही अवैध शराब या शराब के ठेके अब गांव में बिल्कुल भी चलने नहीं दिए जाएंगे। हरियाणा सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए ग्रामीण विकास निगरानी समिति के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्री बिलाल अहमद ने  बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व डिप्टी सीएम श्री दुष्यंत चौटाला का यह फैसला वास्तव में सराहनीय है। उन्होंन...

हरियाणा में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए

इंडिया क्राईम तक न्यूज खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। बिलाल अहमद/मुख्य संपादक  हरियाणा में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। नीचे पढ़िए पूरी लिस्ट कि किसे कहां की सौंपी गई है जिम्मेदारी-

पराली का धुआं पर्यावरण और जनता की सेहत पर पड़ रहा भारी

ताकत क़लम की न्यूज़ पराली का धुआं पर्यावरण और जनता की सेहत पर पड़ रहा भारी पटाखों व पराली के खिलाफ पर्यावरण केयर अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत बड़कली से नगीना तक रैली निकालकर किया जागरूक बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। एनसीआर में पराली जलाने से बढ़ते हुए धोए का असर लगातार लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। दूसरी तरफ टीबी और अस्थमा से पीड़ित मरीजों को सांस लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस भयानक मुद्दे पर पर्यावरण केयर काम कर रहा है। शुक्रवार को अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत मेवात क्षेत्र के बीचों-बीच बड़कली चौक से हुई। लोगों ने बड़कली चौक से कस्बा नगीना तक रैली निकाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद मुनीराम जैन ने की। अभियान के संरक्षक राजूद्दीन का कहना है कि किसानों वे लोगों में जागरूकता बढ़ाने से ही  पराली और फसल के अवशेषों को जलाने से बचाया जा सकता है। यही बड़ा कारण है जो हमारे पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है निरंतर हवा में ऑक्सीजन की मात्रा घटना और कार्बन डाइऑक्साइड की अधिकता होना हमारे स्वास्थ्य को बिगाड़ रहा है। समाजसेवी राजूद्दीन ने कहा कि अगर हम चुप...

उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रस सोसायटी पंकज के मार्गदर्शन में भारतीय पैट्रोलियम कारपोरेशन लि. के सीएसआर योजना के अंतर्गत दिव्यांग जन नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन।

उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रस सोसायटी पंकज के मार्गदर्शन में भारतीय पैट्रोलियम कारपोरेशन लि. के सीएसआर योजना के अंतर्गत दिव्यांग जन नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रस सोसायटी पंकज के मार्गदर्शन में भारतीय पैट्रोलियम कारपोरेशन लि. के सीएसआर योजना के अंतर्गत दिव्यांग जन नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन ऐल्मिको नई दिल्ली के सहयोग से जिला रैडक्रास सोसायटी द्वारा शुक्रवार को मेवात मॉडल स्कूल (हाउसिंग बोर्ड कालोनी) में हुआ। एसडीएम प्रदीप अहलावत ने रेडक्रास के संस्थापक सर हेनरी डुनैंट के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलीत कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो और वे अपना रोजर्मरा का कार्य आसानी से कर सकें, इसलिए उन्हें जिला रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से समय-समय पर आवश्यक सहायक उपकरण नि:शुल्क प्रदान करने के लिए इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोडने के लिए भारतीय पैट्रोलियम कारपोरेशन लि. ने ...

खास खबर:छंटनी के दौरान तीनों विधानसभा में 09 उम्मीदवार चुनाव मैदान से बाहर।

ताक़त कलम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। खास खबर:छंटनी के दौरान तीनों विधानसभा में 09 उम्मीदवार चुनाव मैदान से बाहर। बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात। 79 नूंह विधानसभा क्षेत्र के रिर्टनिंग अधिकारी द्वारा शनिवार को सभी नामांकनों की छंटनी की गई जिस दौरान 5 प्रत्याशियों के नामांकन में कमियां पाए जाने के कारण रद्द किए गए है। जिनमें ताहिर हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन निवासी रहना बीजेपी, बदरुदीन पुत्र शमशुदीन निवासी टाई इनेलो, मैमूना सुल्तान पत्नी आफताब अहमद पार्टी काग्रेंस, जरीना पत्नी लियाकत अली निवासी सालाहेड़ी बहुजन समाज पार्टी, अहमद पुत्र हसमल निवासी कवंरसिका जेजेपी शामिल है। 80 फिरोजपुर-झिरका विधानसभा क्षेत्र के रिर्टनिंग अधिकारी द्वारा सभी नामांकनों की छंटनी की गई जिस दौरान 2 प्रत्याशियों के नामांकन में कमियां पाए जाने के कारण रद्द किए गए है। जिनमें शमशाद पत्नी मम्मन खान, काग्रेंस, जुम्मी पत्नी महरूम चौधरी शकरूल्ला खान बीजेपी शामिल है। 81 पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र के रिर्टनिंग अधिकारी द्वारा सभी नामांकनों की छंटनी की गई जिस दौरान 2 प्रत्याशियों के नामांकन में कमियां ...

जेजेपी पार्टी में शामिल हुए फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कद्दावर कांग्रेसी नेता अमन अहमद, जेजेपी के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव।

ताक़त क़लम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों। जेजेपी पार्टी में शामिल हुए फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कद्दावर कांग्रेसी नेता अमन अहमद, जेजेपी के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव। बिलाल अहमद/ ब्यूरो नूह मेवात।  फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कांग्रेस के टिकट कटने पर कद्दावर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कांग्रेस का दामन छोड़ जेजेपी का दामन थाम लिया वही फिरोजपुर झिरका विधानसभा से जननायक जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक दी है। पार्टी सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमन अहमद ने जेजेपी ज्वाइन कर कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उसके साथ बहुत ही बड़ा धोखा किया है उन्होंने कहा है कि हर सुख दुख में वह कांग्रेस पार्टी के काम आए तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन  तक पहुंचाने में दिन रात मेहनत करते रहे लेकिन अंत में नतीजा यह निकला कि कांग्रेस पार्टी ने फिरोजपुर झिरका विधानसभा से उसका टिकट काट दिया। टिकट कटने से नाराज फिरोजपुर झिरका विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमन अहमद जननायक जनता पार्टी की आलाकमान वह दुष...

सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वधान में सागर पब्लिक स्कूल बीवां में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री जयंती।

ताक़त कलम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वधान में सागर पब्लिक स्कूल बीवां में मनाई गई  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री जयंती।  कराई गई सुलेख प्रतियोगिता चौकी इंचार्ज आकेड़ा श्री बलवंत सिंह ने की मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल अंतर्गत गांव बीवां  स्थित सागर पब्लिक स्कूल में सामाजिक संस्था ऑल इंडिया सोशल क्राइम एंड एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन व मदरसा फातिमा तुज जोहरा ट्रस्ट द्वारा संयुक्त तत्वधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती लाल बहादुर शास्त्री जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। बीवां गांव में स्थित सागर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के उपलक्ष्य में स्कूल में सुलेख प्रतियोगिता कराकर तथा शिक्षा जागरूकता अभियान चलाकर  बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा सभी को लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी गई।   आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेवात पुलिस के जांबाज पुलिस ऑफिसर आकेड़ा चौक...

फिरोजपुर झिरका पुलिस ने लूट की योजना बनाते 3 बदमाश दबोचे,भेजे जेल।

ताक़त कलम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।फिरोजपुर झिरका पुलिस ने लूट की योजना बनाते 3 बदमाश दबोचे,भेजे जेल। पुलिस ने सरकारी गाड़ी से रात्रि में  बत्ती उतार आरोपियों को धर दबोचा। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा  देर रात्रि झिर रोड पुलिया के समीप आने जाने वाली गाड़ियों से लूटपाट करने वाले आरोपियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी चौकी प्रभारी जगदीश चंद को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की तीन बदमाश दो बाइकों पर आने जाने वाले राहगीर गाड़ियों को लूटने की फिराक में झिर रोड पुलिया के समीप लूट की योजना बना रहे हैं। तुरंत प्रभाव से रेड की जाए तो काबू आ सकते हैं। सिटी चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए गश्त कर रहे अन्य पुलिस के जवानों को साथ लेकर बताई हुई जगह पर रेड की तो तीन बदमाशों को रंगे हाथ दबोचा गया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए अपना नाम जाहिद पुत्र नासिर जाती मेव निवासी धोलेट थाना पहाड़ी जिला भरतपुर राजस्थान, इरफान पुत्र सद्दीक ...

नूह एवीटी टीम ने चोरी की बाईक समेत चोर दबोचा, घर से तीन चोरी की गई बाईक बरामद।

ताकत कलम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। नूह एवीटी टीम ने चोरी की बाईक समेत चोर दबोचा, घर से तीन चोरी की गई बाईक बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह एवीटी स्टाफ़ की टीम ने  मुखबिर खास की सूचना के आधार पर क्राइम पड़ताल रिपीटर नाका के समीप चेकिंग के दौरान एक आरोपी को रंगे हाथ चोरी की बाइक समेत धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है।  मिली जानकारी के अनुसार नूह पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हो बताया एवीटी स्टॉफ इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई एक आरोपी चोरी की अपाचे बाइक के साथ चहलका से तावडू होते हुए अपने गांव जाने की फिराक में हैं, बताई हुई सूचना के आधार पर एवीटी स्टाफ इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह की टीम ने रिपिटर नाका लगाकर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया थोड़ी देर बाद 1 अपाचे मोटरसाइकिल पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया पुलिस ने जैसे ही उसे रुकने का इशारा किया तो युवक भागने की कोशिश करने लगा। जवानों की मुस्तैदी के कारण युवक को चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ मौके पर ही दबोच लिया गया पुलिस ने युवक से जैसे ही मोटरसाइकिल के कागजात मांगे त...

खास खबर:जिले मे जनसभा , रैली व हैलीपैड के लिए स्थान निर्धारित:-जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज

ताक़त कलम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। खास खबर:जिले मे जनसभा , रैली व हैलीपैड के लिए स्थान निर्धारित:-जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज बिलाल अहमद/ब्यूरो नुह मेवात। नूंह जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2019 के मद्देनजर सभी प्रत्याशियों के लिए विधानसभा क्षेत्र वाईज जन सभा, रैली व हैलीपैड इत्यादि के लिए स्थान निश्चित किये गये हैं । जिला निर्वाचन अधिकारीे ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा क्षेत्र वाईज स्थान निर्धारित किए गए है जहां राजनीतिक दल व प्रत्याशी अपनी जनसभा, रैली कर सकते हैं तथा निर्धारित स्थान का प्रयोग हैलीपैड के लिए संबंधित प्राधिकारी की स्वीकृति के साथ किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जन सभा व रैली के लिए अनुमति संबंधित विधानसभा  के आरओ से लेनी होगी। अनुमति हेतू आवेदन निधार्रित प्रारुप मे देना अनिवार्य हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रकार से पूर्ण आवेदन प्रस्तावित जनसभा, रैली के न्यूनतम 48 घंटे पहले दिया जाए। उन्होंने बताया कि धीमी गति से लाउड स्पीकर बजाने की अनुमति स...

प्रत्याशियों के खर्च पर रखे कडी नजर:- चुनाव खर्च पर्यवेक्षक जेके बारोटा

ताक़त कलम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। प्रत्याशियों के खर्च पर रखे कडी नजर:- चुनाव खर्च पर्यवेक्षक जेके बारोटा बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव खर्च पर्यवेक्षक जेके बारोटा ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के सम्बध में चुनाव खर्च का ब्यौरा रखने के लिए गठित टीमों (फैलाईग स्कूयरड, वीएसटी, वीवीटी, एसएसटी, अकाउंटिंग) की बैठक ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने टीमों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य में लगी सभी टीमें अपने मधुर व्यवहार के साथ चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार अपना कार्य करें। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का चुनाव पर खर्च की जाने वाली राशि का विवरण खर्च रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य होता है। प्रत्याशियों के साथ खर्च निगराणी टीम द्वारा प्रत्याशियों के खर्च का विवरण शैडो रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। प्रत्याशियों के खर्च का मिलान शैडो रजिस्टर से करवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के खर्च पर कड़ी नजर रखने के लिए टीमें प्रति दिन मुस्तैदी से कार्...

विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को कोई प्रत्याशी या दल किसी तरह का प्रलोभन देकर वोट डालने का प्रयास न करें:उपायुक्त

ताकत कलम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को कोई प्रत्याशी या दल किसी तरह का प्रलोभन देकर वोट डालने का प्रयास न करें:उपायुक्त बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह सभी जिला निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को कोई प्रत्याशी या दल किसी तरह का प्रलोभन देकर वोट डालने का प्रयास न कर पाए। इसके लिए सभी डीसी सोमवार तक ऐसे एक्सपेंडिचर सेंसिटिव क्षेत्र व बूथ की सूची भेजें। साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालना हो। ये निर्देश हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने गत दिवस वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्त व पुलिस अधीक्षकों को दिए। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल व वनरेबल मतदान केंद्रों की सूची भी दोबारा फाइनल करें। इस संबंध में आज ही सभी आरओ को निर्देश दें ताकि दो दिन में यह काम पूरा हो सके। इसके बाद ही जिला का अति-संवेदनशील मानचित्र बनेगा। अधिकारी फील्ड में जाकर ऐसे क्षेत्र व बूथ की पहचान करें जहां पर गरीब व्यक्ति व कम पढ़े-लिखे नागरिक रहते हैं। यह तबका एक्सपेंडिचर से...

पुन्हाना थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार राणा पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी राकेश कुमार की अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही, काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

ताकत कलम की न्यूज़ खबरे बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।पुन्हाना थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार राणा पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी राकेश कुमार की अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही, काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। विधानसभा चुनावों को मध्य नजर रखते हुए  मेवात पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया के दिशा निर्देश अनुसार पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान शुरू किया हुआ है।पुन्हाना थाना शहर चौकी पुलिस द्वारा  गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्यवाही में पुन्हाना शहर के जमालगढ़ मोड से अवैध रूप से शराब बेचने वाले साहिद पुत्र गिलासी निवासी लहरवाड़ी को अवैध शराब बेचते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया है जिससे पुलिस ने ढाई सौ पव्वा देसी मस्ताना मार्का 24 पव्वा किंगफिशर अंग्रेजी शराब बरामद की है। वही पुन्हाना शहर चौकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जमालगढ़ मोड़ से मुस्तकीम पुत्र अब्दुल गनी निवासी लहर वाड़ी को 87 पव्वा देशी शराब मस्ताना मार्का के साथ मौके से गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों आरोपी पुन्हाना शहर के ज...

अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ फिरोजपुर झिरका पुलिस ने की कार्यवाही,काफी मात्रा में शराब बरामद।

ताकत कलम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ फिरोजपुर झिरका पुलिस ने की कार्यवाही,काफी मात्रा में शराब बरामद।  पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया के  दिशा-निर्देश किसी भी सूरत में नहीं करने दी जाएगी अवैध शराब की बिक्री:-हरि सिंह बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिसको देखकर अवैध शराब बेचने वालों के हौसले खाकी के सामने बिल्कुल पस्त नजर आ रहे हैं। हम आपको बता दें आचार संहिता लगते ही विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए फिरोजपुर झिरका पुलिस सख्त कार्रवाई के मूड में आ गई है। जिले की तेज तर्रार ईमानदार बेबाक़ पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया के निर्देशानुसार  पुलिस द्वारा जहां सुरक्षा की दृष्टि से हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है वहीं पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी है। हाल ही में फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा गुप्त  सूचना के आधार पर थाना अंतर्गत गांव दुगरी से विजय पुत्र हीरालाल ...

नूंह उप-आबकारी एवं कराधान आयुक्त (आबकारी) दीपिका चौधरी की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव किरींज में छापामारी।

ताकत क़लम की न्यूज खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। नूंह उप-आबकारी एवं कराधान आयुक्त (आबकारी) दीपिका चौधरी की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव किरींज में छापामारी। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह उप-आबकारी एवं कराधान आयुक्त (आबकारी) दीपिका चौधरी की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव किरींज में छापामारी के तहत रवि पुत्र सुखबीर निवासी जिला इटावा उत्तर प्रदेश से 320 पेटी देशी व अग्रेंजी शराब बरामद की है, जिसमें 178 पेटी देशी शराब मस्ताना व 142 पेटी अगें्रजी शराब पाई गई। आबकारी अधिनियम 61(1) 14 के तहत कार्यवाही अमल में लाई गई। छापामारी टीम में दीपिका चौधरी, सुरेन्द्र कुमार निरिक्षक व पुलिस कर्मचारी भी शामिल रहें।

खास ख़बर:मीडियाकर्मियों की कराई गई ईवीएम और वीवीपैट की वर्कशॉप।

ताकत कलम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। खास ख़बर:मीडियाकर्मियों की कराई गई ईवीएम और वीवीपैट की वर्कशॉप। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त पंकज के निर्देशानुसार मंगलवार को लघु सचिवालय में स्थिति मीडिया सैंटर में पत्रकारों को ईवीएम और वीवीपैट की एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रिंट,इलैक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों ने भाग लिया। मास्टर ट्रैनर वीरभान ने मीडियाकर्मियों को ईवीएम और वीवीपैट की कार्य प्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रुप से करवाने हेतु ईवीएम व वीवी पैट का प्रयोग किया जा रहा है ताकि चुनाव प्रक्रिया सरल व पारदार्शी ढंग से सम्पन हो सके। गत लोकसभा आम चुनाव में सभी बूथों पर वीवी पैट उपलब्ध करावाई गई जो पूर्ण रुप से अपने मकसद में सफल रही। वीवी पैट के जरिये कोई भी मतदाता अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट करने के बाद उसे एक छोटी स्क्रीन पर 7 सैंकड के लिए एक स्लिप पर आसानी से देख सकता है जो स्वत: ही मशीन में गिर जाती है। उन्होंने बताया कि बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवी पैट यानि ती...

खास खबर:नूह सिटी चौकी बना सिटी थाना एडीजीपी आरसी मिश्रा ने किया उद्घाटन।

इंडिया क्राइम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़,सच्चे तीखे तेवरों के साथ।  नूह सिटी चौकी बना सिटी थाना एडीजीपी आरसी मिश्रा ने किया उद्घाटन। बिलाल अहमद/ ब्यूरो नूह मेवात।  नूंह शहर को मंगलवार को सिटी थाने की सौगात मिल गई। ओल्ड एसपी कार्यालय प्रांगण में सिटी चौकी को अब सिटी थाना के नाम से जाना जायेगा। एडीजीपी आर सी मिश्रा ने मंगलवार को परेड की सलामी के बाद थाने का उदघाटन किया। उदघाटन उपरांत एडीजीपी ने उपस्थित मौजिज लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस , प्रैस , पब्लिक के साथ मिलकर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर तीनों मिलकर काम करेंगे तो समाज से अपराधियों का सफाया हो जायेगा। पत्रकारों से बातचीत में एडीजीपी एवं साऊथ रेंज आईजी के पद पर आसीन आर सी मिश्रा ने कहा कि नए सिटी थाना को स्टाफ , इंफ्रास्ट्रक्चर इत्यादि की सुविधा मिलेगी। नूंह सिटी थाना , पिनगवां थाना को अपना भवन मिलेगा। आर सी मिश्रा बोले कि नए थाने की शुरुआत से नूंह शहर के लोगों के मुकदमों का निपटारा जल्द होगा। समय की बचत होगी। पुलिस तत्काल लोगों की मदद के लिए पहुंचेगी। सुरक्षा व्यवस्था शहर में मजबूत होगी। नए थाना प्रभा...

नहारिका गांव में रास्ता नहीं होने का कारण स्कूली बच्चे हो रहे हैं परेशान।

इंडिया क्राईम तक खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।नहारिका गांव में रास्ता नहीं होने का कारण स्कूली बच्चे हो रहे हैं परेशान। गांव में भी भरी हुई है चारों और फिरनी वाले रास्तों में कीचड़ ग्रामीण परेशान। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  प्रदेश सरकार जहां शिक्षा को बढ़ावा देने पर पुरजोर कोशिश कर रही है उपमंडल के गांव नहारिका के सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले ननिहालो का भविष्य पूर्ण रूप से अंधकार में है, हालात इस प्रकार हैं स्कूल के मेन गेट के पास बच्चों को निकलने के लिए एक छोटी सी मेड जरूर बनी हुई है रास्ते के दोनों और भारी गड्ढे गहरी खाई बनी हुई है जिसमें छोटे छोटे बच्चों का गिरने का डर हमेशा सताता रहता है। ऐसे में प्रदेश सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान कैसे सिरे चढ़ेगा यहां तक कि कुछ बेटियों ने तो भारी परेशानियों को देखकर स्कूल ही जाना बंद कर दिया। स्कूल के मेन गेट के पास बड़ा गड्ढा बने होने के कारण जहां एक और छात्र छात्राएं परेशान हैं वहीं स्कूल के टीचरों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अध्यापक अपनी गाड़ी बाइक वगैरह काफी दूर छोड़कर स्कूल में ...

महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजकला व उप निरीक्षक दलबीर सिंह की प्रमोशन बने इंस्पेक्टर,एसपी संगीता कालिया ने दोनों अफसरों को प्रमोशन होने पर दी हार्दिक बधाई।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजकला व उप निरीक्षक दलबीर सिंह की प्रमोशन बने इंस्पेक्टर,एसपी संगीता कालिया ने दोनों अफसरों को प्रमोशन होने पर दी हार्दिक बधाई। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेवाड़ी रेंज के आदेशानुसार  नूह जिले में महिला थाना में बतौर थाना प्रभारी के तौर पर कार्य कर रही सब इंस्पेक्टर राजकला की पदोन्नति होकर इंसपेक्टर प्रमोट हुई है।  हाल ही में पिनगवां थाने में कार्य कर रहे उप निरीक्षक दलबीर सिंह की पदोन्नति होकर इंसपेक्टर बने हैं। पुलिस प्रवक्ता नूह मेवात द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार माननीय पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता रानी कालिया द्वारा दोनों अफसरों की इंसपेक्टर की पदोन्नति होने पर हार्दिक शुभकामनाएं वे बधाई दी।  वही माननीय पुलिस कप्तान संगीता कालिया ने दोनों अफसरों का अपना फर्ज पूरी तरह ईमानदारी से करने के साथ-साथ  लोगों को त्वरित न्याय दिलाने की अपील की है। एसपी संगीता कालिया ने कहा किसी भी अफसर की मेहनत बेकार नहीं जाती जो अफसर संघर्षशील मेहनती होता है उसे उसकी मेहनत का फल जरूर मि...

साकरस गांव में युवक के मर्डर मामले में 15 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं आरोपी, पीड़ित परिवार ने फिरोजपुर झिरका पुलिस की कार्यशैली पर लगाए सवालिया निशान।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ साकरस गांव में युवक के मर्डर मामले में 15 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं आरोपी, पीड़ित परिवार ने फिरोजपुर झिरका पुलिस की कार्यशैली पर लगाए सवालिया निशान। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गांव साकरस में गांव में 19 जुलाई को मृतक युवक एसिर मतलूब कि अचानक लाश मिलने के कारण जहां पूरी तरह सनसनी फैल गई।  वहीं मृतक के पिता सहाबुद्दीन का अनुसार उसका बेटा 18 जुलाई को करीब 12बजे घर से गायब हुआ था, घर में उसके साथ किसी भी प्रकार का कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ था घर नहीं लौटने पर पीड़ित पिता ने फिरोजपुर झिरका थाने में लापता होने की शिकायत दी। जैसे ही शाम को घर आया तो गांव में सनसनी फैली हुई थी और सभी ग्रामीण आसपास के लोग पूरी भीड़ इकट्ठी थी जिनका कहना था कि सहाबुद्दीन के बेटे एशिर मतलूब का किसी ने  मर्डर कर  खुदकुशी दिखाने की नियत से एक कच्चे मकान छप्पर में लटका दिया गया।  मृतक के पिता ने आरोप लगाया गांव की ही रुक्की उर्फ रुकसीना व उसके देवर आरिफ पुत्र रमजान  को शक था कि  उनकी बेटी से मेरे लड़...

फिरोजपुर झिरका सिटी में वाहन चोरी चैन स्नैचिंग लूटपाट जैसी घटना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं:जगदीश चंद

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ फिरोजपुर झिरका सिटी में वाहन चोरी चैन स्नैचिंग लूटपाट जैसी घटना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं:जगदीश चंद  वारदातों से सख्ती से निपटने को तैयार सिटी चौकी पुलिस शहर में 24 घंटा गस्त करते हैं पुलिस के जवान। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  फिरोजपुर झिरका सिटी के अंदर वाहन चोरी स्नैचिंग लूटपाट अवैध शराब जुआ सट्टा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा, आरोपी चाहे कहीं तक भी पहुंच रखता हो ऐसे आरोपियों के खिलाफ सिटी चौकी पुलिस सख्त कार्यवाही करने के मूड में है। वही फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी जगदीश चंद के मुताबिक फिरोजपुर झिरका शहर में किसी भी प्रकार के क्राईम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी  तरह अलर्ट है। हम आपको बता दें फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी में तैनात पुलिस के जवान बाइक राइडरो के जरिए शहर में चल रही विभिन्न गतिविधियों व चोरी डकैती छीना झपटी या जाम की स्थिति से निबटने को गस्त पर होते हैं।  ऐसे में शहर में चोरी आदि वारदातों का होना बिल्कुल नाकाम साबित दिखाई देता है। वही चौकी प्रभारी ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि अ...

नूह जिले में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया राहगीरी दिवस,फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री सुनील कुमार कादियान ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ नूह जिले में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया राहगीरी दिवस,फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री सुनील कुमार कादियान ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिला पुलिस प्रशासन द्वारा राहगीरी कार्यक्रम यासीन मेव कालेज के सामने आयोजित किया गया जिसमें काफी संख्या में  लोगों ने भाग लिया, इस कार्यक्रम में बच्चे युवा और बुजुर्गो ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया तथा युवाओं व बच्चों ने फिल्मी गीतों हरियाणवी, राजस्थानी व पंजाबी धूनों पर समूह डांस करके सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। राहगीरी कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ योगा, मुक्के बाजी, रस्सी कुद आदि खेलो का भी लोगों ने भरपूर आनंद लिया। रस्सी कस्सी खेल में कर्मचारियों व आम नागारिक ने भाग लेकर आपना दम दिखलाया। उप-पुलिस अधीक्षक फिरोजपुर-झिरका सुनील कादयान ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीजे पर डांस कर रहे बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा खेल गतिविधियों में भी सहभागी बनते हुए युवा शक्ति को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढऩे का प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज की इस भग-दौड़ भरी ...

फिरोजपुर झिरका पुलिस ने चोरी की भैंस सहित एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार।

इंडिया क्राइम तक न्यूज़ फिरोजपुर झिरका पुलिस ने चोरी की भैंस सहित एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार।  चोरी की गई भैंस को फिरोजपुर झिरका पशु पेंठ में बेचने के लिए लाते हुए आरोपी को झिर मंदिर के समीप पुलिस ने दबोचा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले की फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस द्वारा  हरियाणा के रेवाड़ी जिले खरखड़ा गांव से चोरी की गई भैंस को बेचने के लिए पशु पैठ फिरोजपुर झिरका में लाते समय शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की गई भैंस व कठडे को बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी श्री हरि सिंह ने बताया की मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई हरियाणा के जिला रेवाड़ी गांव खरखड़ा से चोरी की गई भैंस को कठडे के साथ राजस्थान गांव हिगोडा थाना तिजारा जिला अलवर राजस्थान निवासी शातिर पशु चोर सुभाष पुत्र सरबजीत झिर रोड होते हुए फिरोजपुर झिरका पशु पैठ में बेचने के लिए आ रहा है। थाना प्रभारी हरी सिंह ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए एएसआई रामकिशन की अगुवाई में एक टीम गठित कर झिर मंदिर के स...

पुराने हत्या के प्रयास मामले में करीब 2 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने किया गिरफ्तार।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ पुराने हत्या के प्रयास मामले में करीब 2 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा माननीय पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया के निर्देशानुसार पुराने मामलों में फरार चल रहे हैं आरोपियों को धरपकड़ अभियान लगातार जारी है।  फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी श्री हरि सिंह वह उनकी टीम को फिरोजपुर झिरका थाने में दर्ज मुकदमा नंबर 350 वर्ष2017 मैं करीब 2 वर्षों से माननीय अदालत व पुलिस की नजरों में धूल झोंकने वाले आरोपी को फिरोजपुर झिरका पुलिस नाके के समीप से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी हरि सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की वर्ष 2017 में रनियाला गांव  हुई लड़ाई झगड़ा मैं हत्या का प्रयास करने वाला एक आरोपी मूल्ला पुत्र जुहरु निवासी रनियाला किसी काम से फिरोजपुर झिरका आया हुआ है जो करीब 2 वर्षों से पुलिस की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहा है तथा मामले में फरार चल रहा है। थाना प्रभारी ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेत...

क्राईम ख़बर:नूह एवीटी स्टॉफ द्वारा पकडे गए दो शातिर बाईक चोर रविन्द्र उर्फ रोकी व सलीम उर्फ चीना आरोपीयो के घर से अन्य बाईक भी की

इंडिया क्राईम तक न्यूज नूह एवीटी स्टॉफ द्वारा पकडे गए दो शातिर बाईक चोर रविन्द्र उर्फ रोकी व सलीम उर्फ चीना आरोपीयो के घर से अन्य बाईक भी की बरामद। बिलाल अहमद/ ब्यूरो नूह मेवात। मेवात पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया द्वारा गठित एवीटी स्टाफ ने दो शातिर बाइक चोरों को चोरी की बाइक सहित धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है।  मिली जानकारी के अनुसार एवीटी स्टाफ उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को मुखबिर खास से सूचना मिली की दो शातिर चोर चोरी की बाइक सहित उसको बेचने के फिराक में नूह पलडी रोड होते हुए तावडू जा रहे हैं।  सूचना को पुख्ता सही मानते हुए एवीटी स्टाफ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह व उनकी टीम ने नाकेबंदी की तो दो युवक एक सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए पुलिस को देखकर दोनों युवकों ने मोटरसाइकिल को वापिस नूह की ओर मोड़ दिया। पुलिस को शक हुआ दोनों आरोपियों को बाईक सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम के गहनता से पूछताछ करने के बाद आरोपियों ने अपना नाम रविंदर और रॉकी पुत्र जगदेव निवासी देवलाका बास पाटोदी गुरुग्राम तथा दूसरे आरोपी का नाम सलीम उर्फ चीना पुत्र अब्दुल मजीद न...

खास ख़बर:चांदडाका चौकी में कार्यरत होमगार्ड का जवान रिश्वत के आरोप में गिरफतार।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खास ख़बर:चांदडाका चौकी में कार्यरत होमगार्ड का जवान रिश्वत के आरोप में गिरफतार। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  नूह जिले के पुन्हाना थाने के अंतर्गत आने वाली चांदडाका पुलिस चौकी में कार्यरत एक होमगार्ड  को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। होमगार्ड तिगांव गांव से निकलने वाले ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली के चालकों से 100-100 रूपये की वसूली कर रहा था। पुलिस ने होमगार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।    जानकारी के मुताबिक भादस गांव निवासी होमगार्ड इकबाल पुत्र इस्राईल चादडाका पुलिस में कार्यरत था। उक्त होमगार्ड तिगांव गांव से निकलने वाले भवन निर्माण सामग्री से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली चालकों से निकालने की एवज में वसूली करता था। दो दिनों पहले परेशान होकर किसी ट्रैक्टर चालक ने उक्त होमगार्ड को पैसे लेते हुये विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था।    इतना ही नहीं जिस व्यक्ति ने ये विडियो बनाई उसने वीडियों को पुलिस अधिकारियों के पास भी भेज दिया। जिसके बाद विडियों के  वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिय...

पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों को अपने जाल में फंसा कर पैसे ऐंठने वाला हनीट्रैप गिरोह, एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों को अपने जाल में फंसा कर पैसे ऐंठने वाला हनीट्रैप गिरोह, एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।  हनीट्रैप गिरोह से जुड़े महिला सहित 2 आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर। बिलाल अहमद/ ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  नूह जिले की पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।  मेवात जिले में सक्रिय लोगों को अपने जाल में फंसा कर पैसे ऐंठने वाले गिरोह के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  मिली जानकारी के अनुसार पुन्हाना टूंडलाका निवासी यासीन पुत्र शेर खान ने पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह शाम को किसी काम से पुन्हाना आया हुआ था। तभी अपने जाल में फंसा कर पैसे ऐंठने वाले गिरोह जिसमे साहुन पुत्र सूखा जुबेर पुत्र रत्ती निवासी मुंडेता थाना पिनगवां रईसन पत्नी जाहिद  निवासी नगीना एक अन्य  व्यक्ति ने उसको शहर में ही एक मकान में बंधक बना लिया, उसकी वीडियो तक उतार ली गई तथा उसके साथ बड़ी बेरहमी से मारपीट की गई तथा 4लाख रुपए की डिमांड की गई। नहीं देने...

डीजीपी के आदेश, सड़क पर कागज की जांच के लिए न रोका जाए किसी का वाहन।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ हरियाणा से बड़ी खबर, डीजीपी के आदेश, सड़क पर कागज की जांच के लिए न रोका जाए किसी का वाहन। यदि आप ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं, तो हरियाणा पुलिस आपको दस्तावेजों की जाँच के लिए नहीं रोकेगी बिलाल अहमद/चंडीगढ़, 11 जुलाई।  हरियाणा पुलिस द्वारा अब सड़कों पर यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों की अनुपालना करने वाले यात्रियों को उनके वाहनो के दस्तावेजों की जाँच के लिए नहीं रोका जाएगा।           हरियाणा पुलिस महानिदेशक श्री मनोज यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी पुलिस आयुक्तों, आईजीपी ट्रैफिक एवं राजमार्ग और जिला पुलिस अधीक्षकों को वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना न करने की स्थिति में दस्तावेजों की जांच बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। हालाँकि, किसी भी चालक द्वारा यातायात नियमों की उल्लंघना पाए जाने पर दस्तावेजों की जाँच की जाएगी और बाद में चालान भी जारी किया जा सकता है। इस नई पहल को लागू करने का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों की अनुपानला बारे जागरुक करना, सड़क सुरक्षा को अधिकतम स्तर तक सुनिष्चित करना व सड़क...

अपराध को लेकर सख्त रवैया अपनाएं पुलिसकर्मी, अन्यथा होगी कार्यवाही:सुनील कुमार कादियान

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ अपराध को लेकर सख्त रवैया अपनाएं पुलिसकर्मी, अन्यथा होगी कार्यवाही:सुनील कुमार कादियान बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका उपमंडल अंतर्गत बढ़ते अपराध को लेकर फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री सुनील कुमार कादयान एक्शन मोड में नजर आए हैं। उन्होंने फिरोजपुर झिरका सिटी में चोरी डकैती अवैध शराब की बिक्री जुआ सट्टा जैसे अपराध पर खुद पैरवी करते सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। साथ ही सिटी चौकी प्रभारी थाना प्रभारी सहित लगभग सभी पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि उपमंडल में होने वाले हर छोटे बड़े अपराध पर पैनी नजर रखी जाए अपराध किसी भी सूरत में कहीं पर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम आपको बता दें हाल ही में फिरोजपुर झिरका डीएसपी ने खुद मोर्चा संभालते हुए इंडिया न्यूजीलैंड आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था तथा उनसे 1लाख60 हजार250 रुपये एक एलसीडी सहित मोबाइल फोन बरामद किए थे। जिसमें फिरोजपुर झिरका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी। उसी को ध्यान में रखते हुए डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री सुनील कुमार कादियान ने अपने अधी...