मेवात क्राईम तक न्यूज़
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले की चांदडाका चौकी पुलिस द्वारा इन दिनों अपराध को लेकर लगाम लगाने की भारी-भरकम कोशिश की जा रही है। हम आपको बता दें इलाके में चोरी डकैती अन्य मामलों में काफी हद तक लगाम देखने को मिल रही है। खास जानकारी देते हुए चांदडाका चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस भारी भरकम प्रयास कर रही है।वही जिले का पुलिस कप्तान जहां अपराध व अपराधियों को लेकर बेहद सख्त हैं ऐसे में कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़े जिले के चौकी थानों में तब्दीली लाने की पूरी कोशिश में है। वही चौकी प्रभारी चांदडाका एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया माननीय पुलिस कप्तान नूह मेवात श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए वह स्थानीय लोगों के आपसी सहयोग से चांदडाका चौकी भवन मैं लगातार मरम्मत का कार्य जारी है।
कुल मिलाकर बात की जाए एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया जहां अपराध को लेकर बेहद सख्त हैं ऐसे में मेवात जिले की पुलिस को मॉडर्न बनाने व पुलिस कर्मचारियों अधिकारियों को सारी सुविधाएं दिलाने में भी पीछे नहीं।

Comments
Post a Comment