बाइक छीन कर भाग रहे आरोपी को पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर भरत सिंह की टीम ने बाइक समेत किया गिरफ्तार।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
बाइक छीन कर भाग रहे आरोपी को पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर भरत सिंह की टीम ने बाइक समेत किया गिरफ्तार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले की पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस द्वारा शुक्रवार रात्रि बाइक छीन कर भाग रहे शातिर आरोपी को नाकेबंदी कर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।खास जानकारी देते हुए सिटी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर भरत सिंह ने बताया पुलिस रात्रि गश्त के दौरान शहर में गश्त कर रही थी तभी सूचना आई एक शातिर चोर बाइक छीनकर जमालगढ़ रोड से पुन्हाना की तरफ आ रहा है, पुलिस ने नाकेबंदी की पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा लेकिन जवानों की मुस्तैदी के कारण आरोपी को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम इमरान निवासी जमालगढ़ बताया है पुलिस ने आरोपी से छीनी गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी इमरान के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है।
क्या कहते हैं सिटी चौकी प्रभारी पुन्हाना:-
वहीं इस मामले में सिटी चौकी प्रभारी पुन्हाना सब इंसपेक्टर भरत सिंह का कहना है माननीय पुलिस कप्तान नरेंद्र सिंह बिजारणिया डीएसपी पुन्हाना विवेक चौधरी के आदेश अनुसार पुलिस 24 घंटा पूर्ण तरीके से मुस्तैद है। रात्रि के समय चोरी अन्य वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments
Post a Comment