पुन्हाना उपमंडल ग्राम पंचायतों में हुए घोटालों की विजिलेंस जांच कराएगी ग्रामीण विकास निगरानी समिति:-यूसुफ बिघोत
मेवात क्राईम तक न्यूज़ पुन्हाना उपमंडल ग्राम पंचायतों में हुए घोटालों की विजिलेंस जांच कराएगी ग्रामीण विकास निगरानी समिति:-यूसुफ बिघोत बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। काफी लंबे समय से मेवात जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर ग्राम पंचायतों में विकास के लिए कार्य कर रही ग्रामीण विकास निगरानी समिति द्वारा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बिलाल अहमद के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पुनहाना उपमंडल में ग्राम पंचायतों को दी गई विकास राशि का प्रयोग किस प्रकार से कहां-कहां किया गया ब्यौरा लेकर प्रत्येक ग्राम पंचायत की हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर विजिलेंस जांच कराएगी। खास जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास निगरानी समिति के ब्लॉक पुनहाना उपाध्यक्ष युसूफ बिघोत ने बताया कि पुनहाना उपमंडल में ग्राम पंचायतों में काफी स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ जबकि हरियाणा सबका विकास समान विकास करने वाली भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए भारी-भरकम राशि दी गई। पुनहाना उपमंडल की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सरपंच द्वारा सरकारी राशि का दुरुपयोग कर काफी स्तर पर गबन किया गया जो किसी भी क...