Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2019

पाटखोरी गांव में रविवार रात 8:00 बजे अचानक आया तेंदुआ, भैंस पर किया वार मौके पर पहुंचे फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी: हरि सिंह

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ पाटखोरी गांव में रविवार रात 8:00 बजे अचानक आया तेंदुआ, भैंस पर किया वार मौके पर पहुंचे फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी: हरि सिंह बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गांव पाटखोरी में रविवार रात 8:00 बजे अचानक तेंदुए ने दस्तक दे दी, यही नहीं गांव में पहाड़ की तलहटी में बसे मजीद पुत्र रहमत के पशुओं पर टूट पड़ा,जिसमें एक कढ्डे को काट लिया। सूचना पाकर गांव के काफी ग्रामीण इकट्ठे हो गए तथा फिरोजपुर झिरका पुलिस को सूचना दी चंद ही मिनटों में फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी श्री हरि सिंह अपनी पूरी टीम के साथ गांव पाटखोरी पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ तब तक पहाड़ में चढ़कर कहीं छुप गया। पाटखोरी गांव के ग्रामीणों को इस वारदात से पूरी तरह से भारी खतरा बना हुआ है उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है तेंदुए को जल्द पकड़ा जाए ताकि कोई अनहोनी घटना ना हो।

खबर:बिछोर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,खुलेआम पब्लिक प्लेस पर जुआ खेलने वाले जुआरी दबोचे।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबर:बिछोर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,खुलेआम पब्लिक प्लेस पर जुआ खेलने वाले जुआरी दबोचे। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले की बिछोर थाना पुलिस इन दिनों जुआ सट्टा को लेकर बड़ी गंभीर नजर आ रही है। बिछोर थाना प्रभारी श्री देवी चरण व उनकी टीम द्वारा इलाके में सरेआम पब्लिक पैलेस पर जुआ सट्टा खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।  मिली जानकारी के अनुसार बिछोर थाना प्रभारी श्री देवी चरण को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव मढियाकी मोड़ के समीप कुछ जुआरी सरेआम पब्लिक प्लेस पर  जुआ सट्टा खेल रहे हैं। मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी बिछोर श्री देवी चरण ने हवलदार विजय सिंह व हवलदार ऋषिपाल की अगुवाई में एक टीम गठित कर तुरंत बताई हुई जगह पर छापेमारी कर आई छापेमारी के दौरान पुलिस ने मढ़ियाकी गांव के रहने वाले जावेद पुत्र यूनुस, विक्रम पुत्र इसाक, यूनुस पुत्र कमरुद्दीन, तारीफ पुत्र दाऊद को गिरफ्तार किया गया जमशेद पुलिस ने ताश की गड्डी समेत 3950रुपये बरामद किए है। मढियाकी गांव में अन्य जगह से गिरफ्तार किए गए आरोपी रफीक पुत्र असरु,...

पुन्हाना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार की टीम ने पत्थर चोरी मामले में पीओ चल रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

इंडिया क्राईम तक न्यूज पुन्हाना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार की टीम ने पत्थर चोरी मामले में पीओ चल रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। पुन्हाना पुलिस इन दिनों  अपराध को लेकर बड़ी सतर्क नजर आ रही है।माननीय पुलिस अधीक्षक नूह मेवात  श्रीमती संगीता कालिया के निर्देशानुसार जिले में पीओ बेलजंपर अदालत द्वारा भगोड़े अपराधियों  का धर पकड़ अभियान शुरू किया हुआ है। वहीं पुन्हाना थाना प्रभारी श्री कृष्ण कुमार की टीम ने पत्थर चोरी मामले में करीब 1 वर्ष से फरार चल रहे दो आरोपियों को जमाल गढ़ मोड से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी पुन्हाना श्री कृष्ण कुमार को मुखबिर से सूचना मिली पत्थर चोरी मामले में माननीय अदालत द्वारा करीब 1 वर्ष से पीओ करार दिए हुए आरोपी रुकमु पुत्र रमजान व न्याज मो०पुत्र सिराज किसी  काम से पुन्हाना जमालगढ़ रोड के समीप टी प्वाइंट पर खड़े हैं। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने मामले को तुरंत संज्ञान लेते हुए एएसआई वेद प्रकाश वह हवलदार महेश कुमार की अगुवाई में टीम गठित कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया ...

तावडू सीआईए द्वारा पांच राज्यों में चोरी डकैती लूटपाट आदि वारदातों को अंजाम देने वाला कुख्यात ईनामी बदमाश वहीद पटवारी गिरफ्तार।

तावडू सीआईए द्वारा पांच राज्यों में चोरी डकैती लूटपाट आदि वारदातों को अंजाम देने वाला कुख्यात ईनामी बदमाश वहीद पटवारी गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। पांच राज्यों (हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, तेलंगाना हैदराबाद ) में चोरी, लूटपाट सहित अन्य वारदातों को अंजाम देने वाला भगोड़ा (पीओ) इनामी बदमाश वहीद उर्फ पटवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश वहीद गांव बावला थाना तावडू जिला नूंह हरियाणा का रहने वाला है। जिसे राजस्थान पुलिस व तावडू सीआईए पुलिस ने मिलकर बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार किया। बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर वहीद ने फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस ने बदमाश को काबू कर लिया। पुलिस पर गांव के लोगों ने पथराव भी किया। जिसके बाद पुलिस पथराव करने वाले लोगों को भी काबू कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को नूंह कोर्ट में पेश कर अन्य खुलासों के बारे में पता करने के लिए पुलिस रिमांड लिया है। महाराष्ट्र, बिहार व हैदराबाद के एटीएम में लूट बदमाश वहीद उर्फ पटवारी ने महाराष्ट्र, बिहार व हैदराबाद में एटीएम काटकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस पूछताछ में ...

खास खबर:मामूली कहासुनी में गरीब परिवार को घर में घुसकर पीटा,13 वर्षीय लड़की का पैर तोड़ा।

खास खबर:मामूली कहासुनी में गरीब परिवार को घर में घुसकर पीटा,13 वर्षीय लड़की का पैर तोड़ा। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  पुन्हाना थाना अंतर्गत गांव गागड़बास गुलालता मैं बीते 22 अप्रैल को शाम करीब 5:00 बजे लकड़ी वगैरह लगाने को लेकर मामूली कहासुनी ने विशाल रुप ले लिया।जिसमें 13 वर्षीय लड़की का पैर टूट गया। पुन्हाना थाने में दी गई शिकायत के अनुसार गांव गुलालता गागड़बास निवासी लियाकत पुत्र अली मोहम्मद ने बताया  कि मेरी पत्नी आसमा और मेरी 13 वर्षीय लड़की फरजाना घर पर अकेली थी, मैं किसी काम से बाहर गया हुआ था। मेरी पत्नी ने खाना बनाने के लिए घर के सामने लकड़ियां लगा रखी हैं आरोपी उसमें गंदगी वगैरा डालते हैं पत्नी आसमां के विरोध करने पर गांव के ही आरोपी उस्मान पुत्र सुलेमान, खुर्शीदन पत्नी उस्मान,आकिल पुत्र उस्मान, हारून पुत्र जमशेद, हाथों में लाठी डंडा सरिया वगैरह लेकर हम मशवरा होकर मेरे घर के अंदर जाकर मेरी पत्नी वह मेरी बेटी के साथ पूरी तरह बेरहमी से मारपीट करने लगे, दोषी उस्मान पुत्र सुलेमान ने मेरी बेटी फरजाना के उल्टे पैर में लोहे की रोड़ सरिया से वार किया जिससे लड़की क...

हसनपुर बिलोड़ा गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप मामला दर्ज।

हसनपुर बिलोड़ा गांव में  विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप मामला दर्ज। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। नूह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गांव हसनपुर बिलोण्डा में  एक विवाहिता ने फांसी के फंदे में लटक कर जान दे दी। वहीं पीड़िता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या करने के एक गंभीर आरोप लगाए हैं।  मिली जानकारी के अनुसार नूह थाना अंतर्गत गांव जोगी पुर  निवासी सुबेदीन ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की संजीदा की शादी 10 अक्टूबर2017 को फिरोजपुर झिरका खंड के गांव हसनपुर बिलोड़ा निवासी लुकमान पुत्र लियाकत के साथ कि थी। शादी के समय मृतिका के पिता सुबेदीन ने अपनी हैसियत के अनुसार खूब दान दहेज दिया लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे उसी दिन से उसकी लड़की के साथ मारपीट लड़ाई झगड़ा तथा लगातार दहेज की डिमांड करते आ रहे थे। 23 अप्रैल को मृतिका ने फांसी के फंदे से झूल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री सुनील कुमार कादियान व फिरोजपुर झिरका थाना प्...

जिले में महिला संबंधी अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही:डीएसपी ममता खरब

जिले में महिला संबंधी अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही:डीएसपी ममता खरब बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  मेवात जिले में महिला संबंधी अपराधों से निपटने के लिए मेवात महिला थाना पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ महिला संबंधी अपराधों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए नूह महिला थाना पुलिस पूर्ण रूप से कार्य कर रही है।  वहीं जिले की महिला थाना डीएसपी श्रीमती ममता खरब ने साफ तौर पर कहा है कि जिले में महिला संबंधी अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जिला महिला थाना पुलिस महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी। उन्होंने मेवात के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर देखा जाए एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए मेवात में झूठी शिकायते देने का प्रचलन बरकरार है। लोग पुलिस के पास अपनी सही शिकायत लेकर आएं मेवात महिला थाना पुलिस द्वारा सही समय पर त्वरित न्याय जरूर दिलाया जाएगा। उन्होंने महिला थाना नूह जिले में लगभग सभी थानों में लगाए गए महिला हेल्प डेस्क इंचार्ज  आदि सभी महिला पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा ...

एसपी की कार्यवाही से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, रिश्वत खोर एएसआई को किया सस्पेंड जांच जारी।

एसपी की कार्यवाही से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, रिश्वत खोर एएसआई को किया सस्पेंड जांच जारी। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  नूह थाने में तैनात एएसआई सोहराब खान द्वारा 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए वायरल वीडियो पर एसपी संगीता कालिया ने संज्ञान लेते पुलिसकर्मी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर दी है। एसपी ने देर शाम एएसआई सोहराब खान को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया। साथ ही मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को एएसआई के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो जाने के बाद डीएसपी ममता, डीएसपी इंद्रजीत, डीएसपी धर्मवीर ने चुप्पी साध ली, लेकिन जब मामला एसपी के पास पहुंचा तो तुरंत संज्ञान लेते कार्रवाई कर दी। वहीं रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद नूंह पुलिस प्रशासन का सर भी नीचे झुक गया। पुलिस के नाम व काम को रिश्वतखोर एएसआई ने पूरी तरह डूबो दिया। जानकारी के अनुसार नूंह खंड के चंदेनी गांव में दहेज के लिए सुसराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता पर पेट्रोल डालकर जला दिया। आग में बुरी तरह झुलसी विवाहिता छह दिन तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ती रही और...

नई गांव में फौजी के परिवार पर दबंगों का लगातार बरस रहा है कहर,पुलिस बेखबर।

नई गांव में फौजी के परिवार पर दबंगों का लगातार बरस रहा है कहर,पुलिस बेखबर। बिलाल अहमद/ ब्यूरो नूह मेवात। मेवात जिले के बिछोर थाना अंतर्गत गांव नई में लगातार 10 वर्ष से देश को अपनी सेवाएं दे रहे फौजी मंजूर हसन व शेकुल खान के परिवार पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा पुलिस से साज बाज होकर जमकर कहर बरपाया जा रहा है। यहां तक की फौजी मंजूर हसन के परिवार पर दबंगों द्वारा 6 महीने पहले झूठा मुकदमा नंबर 113/ 2018,217/2018 बिछोर थाने में दर्ज करा दिए। वहीं फौजी मंजूर हसन ने बताया कितने दिन पहले अक्टूबर 2018 में दबंगों द्वारा पूर्व फौजी इलयास खान का खेत में काम करते हुए अपहरण कर लिया था।आरोपी  इलयास को जान से मारने की नीयत से हाथ पैर तोड़ यूपी मे फेंक कर आ गए। शिकायत देने के बावजूद एसएचओ बिछोर मौके पर जाकर पीड़ित इलयास को दबंगो से मुक्त कराकर लाया। पूर्व फौजी इलयास खान के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। लेकिन 6 माह बाद भी बिछोर थाना पुलिस मामले से जुड़े एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। वही पीड़ित परिवार ने बिछोर थाना पुलिस की ...

खास खबर:देशी कट्टा व कारतूस के साथ 1 बदमाश गिरफ्तार, 2 फरार।

खास खबर:देशी कट्टा व कारतूस के साथ 1 बदमाश गिरफ्तार, 2 फरार। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। नूह जिले के फिरोजपुर झिरका थानांतर्गत रनियाला गांव में दबिश देकर पुलिस ने एक बदमाश को अवैध हथियार एवं एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया, लेकिन 2 बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि 3 बदमाश बाइक से रनियाला गांव पहुंचे। रनियाला के सरकारी स्कूल के पास बने बस स्टाप के पास बाइक खराब हो गई। वहां पर साकरस गांव के महबूब से बाइक ठीक करवाई। इसके लिए 600 रुपये दिए। महबूब ने जैसे ही पैसे अपनी जेब में रखे। एक बदमाश ने कट्टे के बट से उसके सिर पर मारी और पैसे छीन लिए। बदमाशों द्वारा किए गए हमले में महबूब घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी हरि सिंह को दी। थाना प्रभारी टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस से घिरता देख बदमाश गांव के स्कूल में घुस गए। पुलिस के जवानों ने वहां से एक बदमाश को दबोच लिया,जबकि इसके दो साथी बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस द्वारा दबोचा गया बदमाश साबिर निवासी गोहेता थाना बिछोर के पास से कट्टा व एक कारतूस बरामद कर लिया है। फरार होने वाले एक बदमाश की ...

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्धारित किए रेट:जिला निर्वाचन अधिकारी

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्धारित किए रेट:जिला निर्वाचन अधिकारी बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। नूंह जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ  बैठक कर चुनाव में प्रयोग होने वाली विभिन्न वस्तुओं की दरों पर चर्चा की और इसे अन्तिम रूप  दिया।        उन्होंने टैट,लाउडस्पीकर, फर्नीचर, होटल किराये,होर्डिग, वाहनों के किराये,विज्ञापनों, फूलमालाओ,जलपान व खाद्य सामग्री सहित उन सभी वस्तुओं की दरें निर्धारित की जिनका इस्तेमाल चुनाव में किया जाना हैं तथा निर्धारित दरों के अनुसार उम्मीदवार के खर्चे का आकलन होगा । उल्लेखनीय हैं कि उक्त निर्धारित रेट दरों में अधिकांश रेट दर गुरूगाम में निर्धारित दरों के अनुरूप ही रखी गई हैं । उन्होंने बताया कि चुनाव  खर्च के सभी बिन्दुओं की जानकारी 24 अप्रैल को आयोजित बैठक में विस्तार से प्रदान की  जाएगी।                          उन्होंनेे  कहा कि चुनाव में खर्च के लिए प्रत्याशी द्वारा बैंक में नय...

खास खबर: सात बच्चों की मां से चार लोगों ने किया गैंगरेप।

खास खबर: सात बच्चों की मां से चार लोगों ने किया गैंगरेप। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। बंदूक की नोंक पर जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से सात बच्चों की मां के साथ घर में घुसकर चार लोगों द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म करने वाले चारों ही आरोपी पीडिता के गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर चारों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर कोर्ट में ब्यान दर्ज कराये गए हैं। घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। सात बच्चों की मां को जिस तरह गांव के ही 4 लोगों द्वारा हवस का शिकार बनाने के आरोप लग रहे हैं। उससे कोई न कोई रंजिश की बात निकलकर सामने आ सकती है ,लेकिन जांच के साथ – साथ मेडिकल रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।  पीडिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मंगलवार की रात वह अपने मकान में अकेली सोई हुई थी, तभी आधी रात गांव के सरफराज, परवेज, अफजल व साहिद मकान में घुस गए और जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब इस मामले का पीडिता के परिजनों को पता...

दहेज़ लोभियों ने विवाहिता को उतारा मौत के घाट , 6 के खिलाफ मामला दर्ज।

दहेज़ लोभियों ने विवाहिता को उतारा मौत के घाट , 6 के खिलाफ मामला दर्ज। Bilal Ahmed journalist mewat नूह जिले के हसनपुर बिलोंडा गांव में दहेज़ लोभी ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बहु की गला दबाकर जान लेने का मामला सामने आया है। पांच माह पहले ही महिला की शादी हुई थी। अभी महिला जिंदगी के सपने बुन ही रही थी कि ससुराल वालों ने उसके सपनों को हमेशा के लिए ग्रहण लगा दिया। शादी के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायतें भी हुई , लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। फिरोजपुर झिरका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पति , सास , ससुर सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ दहेज़ हत्या सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित पिता सफ़ेद खां पुत्र निवाज खां निवासी खेड़ला नूंह ने कहा कि उसने अपनी बेटी नाजिया की शादी मुस्लिम रीतिरिवाज अनुसार करीब पांच माह पहले हसनपुर बिलोंडा निवासी अकरम पुत्र रफीक के साथ की थी। शादी में उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज़ दिया , लेकिन दहेज़ लोभी इससे खुश नहीं थे। आख़िरका...

फिरोजपुर झिरका व्यापारी की दुकान में चोरी करने वाले शातिर चोर को सिटी चौकी के जवानों ने दबोचा, कोर्ट मे पेशकर मांगा एक दिन का पुलिस रिमांड।

फिरोजपुर झिरका व्यापारी की दुकान में चोरी करने वाले शातिर चोर को सिटी चौकी के जवानों ने दबोचा, कोर्ट मे पेशकर मांगा एक दिन का पुलिस रिमांड। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी अंतर्गत करीब एक माह पहले व्यापारी कृष्ण आहूजा की दुकान से लाखों रुपए के समान चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार सिटी चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति मुह पर काला नकाब लगाए लाल कुआ पर घूम रहा है। सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र ने मामले को तुरंत संज्ञान लेते हुए एएसआई राजपाल,होमगार्ड मुकेश कुमार अन्य पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर छापेमारी की। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा,जवानों ने मुस्तेदी दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम वकील उर्फ चीलू वार्ड नं०15निवासी फिरोजपुर झिरका बताया,तथा आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया वारदात को अंजाम देते ही आरोपी भिवाडी राजस्थान चला गया था।पुलिस ने आरोपी के घर से लुटा गया माल बरामद किया है।तथा आरोपी को अदा...
50हजार रुपये के इनामी बदमाश को सीआईए तावडू ने किया गिरफ्तार, विभिन्न 11 मामलों में चल रहा था कई वर्षों से फरार। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। नूह जिले की सीआईए तावडू टीम को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा द्वारा चलाए गए मोस्टवांटेड अभियान में  जिले की तेज तर्रार पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जुबैर पुत्र रहीम बक्श जाति मेव निवासी पंचगावा थाना तावडू को मुखबिर की  सूचना के आधार पर तावडू गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।आरोपी हत्या,लूट, गोकशी,चोरी, डकैती आदि करीब 11 मामलों में करीब कई वर्षों से पुलिस व माननीय अदालत को सिरदर्द बना हुआ था। तथा 50 हजार रुपये का ईनामी बदमाश था। पुलिस अन्य मामलों के बारे में भी आरोपी से गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है। देखिए किन किन थानों में कुख्यात आरोपी जुबेर पर है मामले दर्ज: 1.मु०न०472 दिनांक20नवम्बर2018 जेरेधारा-307,332,353,186,323,आईपीसी आर्म्स एक्ट थाना तावडू। 2.मु०न०419 दिनांक7 नवंबर 2017 जेरेधारा-Hgs&G.sAct थाना तावडू। 3.मु०न०...

खास खबर:चुनाव ड्यूटी में कोताही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव कराने को लेकर फिरोजपुर झिरका पुलिस ने कसी कमर:सुनील कुमार कादियान

 इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। खास खबर:चुनाव ड्यूटी में कोताही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव कराने को लेकर फिरोजपुर झिरका पुलिस ने कसी कमर:सुनील कुमार कादियान बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। आने वाले लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए फिरोजपुर झिरका पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। वहीं फिरोजपुर झिरका डीएसपी सुनील कुमार कादयान ने अपने अधीनस्थ सभी पुलिस कर्मचारियों को सब दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा है कि अगर लोकसभा चुनाव में सुरक्षा की दृष्टि से कोई कमी कोताही नजर आई तो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं चुनाव के समय हरियाणा राजस्थान मुंडाका बॉर्डर पर तैनात जवानों को खासतौर से सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं कि आने जाने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखें तथा समय समय पर वाहनों की चेकिंग जरूर करें। अपने कार्य में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। पुलिस द्व...

खास खबर:ग्रामीण विकास निगरानी समिति पुन्हाना उपमंडल में फैले ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार का करेगी पर्दाफाश:मौसिम खान

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। खास खबर:ग्रामीण विकास निगरानी समिति पुन्हाना उपमंडल में फैले ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार का करेगी पर्दाफाश:मौसिम खान बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। नूह जिले के पुन्हाना उपमंडल में ग्रामीण विकास निगरानी समिति का ब्रांच कार्यालय के उद्घाटन के बाद निगरानी समिति ने पुन्हाना उपमंडल की ग्राम पंचायतों में फैले भ्रष्टाचार का खुलासा करने के लिए कमर कस ली है। उक्त जानकारी ग्रामीण विकास निगरानी समिति के पुन्हाना ब्लॉक अध्यक्ष मौसिम खान डुडोली ने दी।  उन्होंने कहा है कि निगरानी समिति की लगभग पढ़े लिखे नौजवान युवाओं की टीम पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। तथा स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी जनता की बुनियादी मांगों को पूरा कराने के लिए निरंतर प्रयास करेगी।  उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायतों में फैले भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में सरपंच हुए ठेकेदारों की मिलीभगत के चलते विकास कार्यों में हुए घोटाले का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।इस अवसर पर पुन्हाना ग...

खास खबर:जो उनकी समस्याओं को सुनेगा, विकास करेगा उन्ही को देंगे वोट:समस्त मेवाती आवाम

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। खास खबर:जो उनकी समस्याओं को सुनेगा, विकास करेगा उन्ही को देंगे वोट:समस्त मेवाती आवाम बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  आज पूरे मुल्क में चुनाव हो रहे हैं। हर क्षेत्र की जनता अपने मुद्दों और मांगों के आधार पर नेताओं या पार्टिओं को अपना वोट दे रही है। जो उनकी समस्याओं को सुनेगा और उनके क्षेत्र का विकास करेगा उन्ही को वोट दे रहे हैं। मगर मेवाती आवाम को हमेशा से ठगा और गुमराह किया गया है। जीतने के बाद हमारे नेता जनता का दुःख-दर्द पूछने नहीं आते हैं। इस बार मेवाती समाज के लोगों ने घोषणा किया है कि हम उसी को वोट देंगे जो हमारे निम्नलिखित घोषणाओं पर अमल करेगा।  मेवात के पीड़ित परिवारों(मोब लिंचिग,फेक एनकाउंटर,कॉस्टोडियल डैथ) को 1 करोड़ व एक सरकारी नौकरी का मुआवजा दे। और उनके बच्चो की शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार ले। ताकि उनके परिवार के बच्चो का भविष्य सुधर सके। वो भी अपनी एक सम्मानपूर्वक जिन्दगी समाज में जी सके| लाइसेंस नवीनीकरण की बहाली तत्काल हो और पुराने लाइसेंसों को तुरन्त बिना किसी शर्त के रिन्यू किया जाए ...

खास खबर:नूह जिले की तेज तर्रार आईपीएस लेड़ी सिंघम श्रीमति संगीता कालिया खुद रख रही है जिले के अपराध पर पैनी नजर।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। खास खबर:नूह जिले की तेज तर्रार आईपीएस लेड़ी सिंघम श्रीमति संगीता कालिया खुद रख रही है जिले के अपराध पर पैनी नजर। महिला सुरक्षा पीड़ितों को सही समय पर न्याय में हुई चूक तो नहीं होगा बर्दाश्त:संगीता कालिया बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  कुछ तेज तर्रार आईपीएस अफसर देश-प्रदेश में ऐसे होते है कि जो अपनी ईमानदारी, तेज तर्रारी, बेबाकी, के कारण जाने जाते हैं। उन चुनिंदा आईपीएस अफसरों में से हैं हरियाणा प्रदेश के नूह जिले में तैनात हरियाणा पुलिस की बेबाक, तेज तर्रार नुहू जिले की पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता रानी कालिया नूह जिले के पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की बागड़ोर संभाल रही चुनिंदा आईपीएस अफसरों में शुमार नुहू जिले में अपनी ईमानदारी तेज तर्रारी के रूप में विख्यात महिला आईपीएस अफसर श्रीमति नाजनीन भसीम के बाद मेवात जिले में दूसरी महिला आईपीएस अफसर के रूप में विख्यात श्रीमति संगीता रानी कालिया इन दिनों जिले के अपराध को लेकर बड़े सख्त तेवरों में नजर आने लगी है। उन्होंने कहा है कि मेवात पुलिस पुलिस पब्लिक आपसी सहयो...

खास खबर:ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही:DSP सुनील कुमार कादयान

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। खास खबर:ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही:DSP सुनील कुमार कादयान बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका में ओवरलोडिंग को लेकर फिरोजपुर पुलिस उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार कादयान व पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।वही पुलिस ने बीते दिनों में ओवरलोड वाहनों के चलान करने के साथ साथ उन्हें इम्पाउंड भी किया था। तथा वाहन मालिकों को सख्त हिदायत देते हुए ओवरलोड वाहनों पर पूर्ण शिकंजा कसने की बात कही थी।  उसका असर अब फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत देखने को मिल रहा है। वहीं उन्होंने फिरोजपुर का थाना पुलिस को सख्त दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा है कि ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।आदेशों का पालन नही करने वाले पुलिस कर्मचारियों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। दिन के समय भारी खनिज सामग्री भरने वाले किसी भी वाहन को रोड़ से गुजरने दिया जाएगा।

बड़ी खबर:CIA तावङू की टीम ने तावङू में नशीली दवाईयों की बिक्री करने वाले2 आरोपी दबोचे,काफी मात्रा में नशीली दवाऐ एवं इंजैक्शन बरामद।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। बड़ी खबर:CIA तावङू की टीम ने तावङू में नशीली दवाईयों की बिक्री करने वाले2 आरोपी दबोचे,काफी मात्रा में  नशीली दवाऐ एवं इंजैक्शन बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  CIA तावङू की टीम ने ASI राकेश कुमार के नेतृत्व में  नशीली दवाओं के अवैध धन्धे के बारे में  मुखबिर खास की सूचना के आधार पर तत्परता से कार्यवाई करते हुए ड्रग विभाग के अधिकारियों से समपर्क कर उनको  साथ लेकर तुरन्त प्रभाव से T Point Sohna Road bye pass Tauru मौका पर पहुँच कर रैड  कर एक Swift Car में नशीली दवाओं सहित दो आरोपियों राहुल खान पुत्र लियाकत मेव निवासी रनियाला खुर्द थाना हथीन जिला पलवल वा फारूक पुत्र आसु मेव निवासी सिकारपुर थाना तावङू को मौका पर ही काबू कर उनके कब्जा से नशीली दवाऐ  कुल 34100, टैबलेट, 700 इंजैक्शन और 360 Syrup बरामद की जाकर कब्जा पुलिस में ली गई ।इस समबन्ध में FIR no.183 dt 4-4-19 u/s 21 & 22 NDPS Act थाना तावङू  अंकित किया जाकर दोनों आरोपियों  राहुल खान वा फारूक उपरोक्त को गिरफ्तार...

जिला में पर्याप्त संख्या में इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट उपलब्ध:जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खास खबर:इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों एवं वीवीपैट्स की कम्प्यूटर आधारित प्रथम रैंडमाईजेशन आयोजित -जिला में पर्याप्त संख्या में इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट उपलब्ध-जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज (बिलाल अहमद)ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। नूंह, जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2019 में प्रयुक्त होने वाली इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों एवं वीवीपैट्स की कम्प्यूटर आधारित प्रथम रैंडमाईजेशन की गई, जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र अुनसार ईवीएम एवं वीवीपैट्स अलॉट की गई। इन मशीनों की दूसरी रैंडमाईजेशन चुनाव पर्यवेक्षक की उपस्थिति में बाद में की जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज ने लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अपनी देख-रेख में रैंडमाईजेशन करवाई। उन्होंने कहा कि प्रथम रैंडमाईजेशन में विधानसभा क्षेत्र अनुसार मशीनें व वीवीपैट्स अलॉट की गई हैं। अब रैंडमाईजेशन के अनुसार ही इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से बॉक्स में पैक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा...

खास खबर:आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने किए सेक्टर मजिस्ट्रेट सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खास खबर:आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज  कुमार ने किए सेक्टर मजिस्ट्रेट सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त। (बिलाल अहमद)ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज ने लोकसभा चुनाव को आदर्श आचार संहिता की अनुपालन के तहत शंातिपूर्वक, निष्पक्ष व सफलतापूर्वक करवाने के लिए सेक्टर मजिस्टे्रट तथा सेक्टर सुपरवाईजर की नियुक्ति की है। विधानसभा वाईज इन अधिकारियों की नियुक्ति की गई। उन्होंने बताया कि डयूटी मजिस्टे्रट की जिम्मेदारी चुनाव आचार सङ्क्षहता की अनुपालना के तहत शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रुप से संपन्न करवाने की रहेगी, वही सेक्टर ऑफिसर संबंधित बूथों पर चुनाव के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे मे किए जाने वाले प्रबंधों को सुनिश्चत करेंगे।                                                      उन्होंने बताया कि नूंह विधानसभा क्षेत्र में 6, फिरोजपुऱ-झिरका विधानसभा क्षेत्र में 8, पुन्हाना में...