मेवात क्राईम तक न्यूज़
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
जिला पुलिस अधीक्षक नूंह द्वारा अपराधो पर लगाम लगाते हुये सीआईए तावडू टीम ने 3000 रुपये के ईनामी बदमाश मुबीन उर्फ टुन्नी को किया गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह से प्राप्त जानकारी अनुसार HC अशोक कुमार सीआईए तावडू के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्तचर की सुचना पर केएमपी ब्रिज नजदीक गांव धुलावट से 3000 रुपये के ईनामी बदमाश मुबीन उर्फ टुन्नी पुत्र ईदरिश निवासी गांव धुलावट को गिरफ्तार करने मे विशेष सफलता हासिल की है। HC अशोक कुमार सीआईए तावडू ने बताया की गुप्तचर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की मुबीन उर्फ टुन्नी पुत्र ईदरिश निवासी गांव धुलावट जो थाना तिजारा (राजस्थान) से 3000 रुपये का ईनामी बदमाश है और केएमपी ब्रिज धुलावट पर इस समय मौजूद है । जो गुप्तचर की सुचना पर टीम गठित करके टीम को गुप्तचर की सुचना से अवगत कराकर केएमपी ब्रिज धुलावट पर दबिश देकर गुप्तचर द्वारा बताये अनुसार ईनामी बदमाश मुबीन उर्फ टुन्नी उपरोक्त को दबोच कर गहनता से पुछताछ की गई जो पुछताछ करने पर ईनामी बदमाश मुबीन उर्फ टुन्नी उपरोक्त ने बतलाया की मेरे खिलाफ थाना तिजारा (राजस्थान) में मुकदमा नं0 96/2015 धारा 399,402 IPC दर्ज रजिस्टर है । जिस संबध में प्रबंधक अफसर थाना तिजारा (राजस्थान) से पता करने पर मालूम हुआ की आरोपी मुबीन उर्फ टुन्नी उपरोक्त पर मुकदमा नंबर 96/2015 उपरोक्त में 3000 रुपये का ईनामी बदमाश है । जिस संबध में आगामी कार्यवाही के लिये प्रबंधक थाना तिजारा (राजस्थान) को सुचित किया गया है।

Comments
Post a Comment