मेवात क्राईम तक न्यूज़
पिनगवां थाना पुलिस द्वारा रिठठ गांव से अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को किया काबू,मामला दर्ज।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले की पिनगवां को थाना पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना अंतर्गत गांव रिठठ में अवैध शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों धर दबोचने में सफलता प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पिनगवां थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर चंद्रभान ने बताया मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थाना अंतर्गत गांव रिठठ में पहलाद पुत्र अमीचंद अवैध शराब बेचने का धंधा करता है, मौके पर रेड की जाए तो काबू आ सकता है।
सूचना सही मानते हुए थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर चंद्रभान ने तुरंत एक टीम गठित कर रिठठ गांव में छापेमारी कराई तो आरोपी को अवैध शराब सहित मौके से काबू किया गया।पुलिस ने आरोपी पहलाद से 63 पव्वा अंग्रेजी,24 बोतल,33 अध्धा देशी मस्ताना मार्का,180 पव्वा मस्ताना मार्का बरामद की है।
वही पिनगवां थाना पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आगामी कार्यवाही में जुट गई है।

Comments
Post a Comment