मेवात क्राईम तक न्यूज़
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
जिले में लगातार अपराध पर शिकंजा वह अपराधियों की कुंडली खंगालने में लगी हुई मेवात नूह पुलिस को पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में अपराध पर लगाम लगाते हुए जहां काफी मात्रा में नशे की भारी खेप इत्यादि बरामद की गई। इतना ही नहीं जिले के ईमानदार बेबाक़ तेजतर्रार पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए मेवात जिला पुलिस की जहां कई बार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई ऐसे में पुलिस द्वारा के ईनामी बदमाशों को धर दबोचने में कोई कसर बाकी नही छोड़ी गई। हम आपको बता दें नूह जिले के एसपी श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया अपराध व अपराधियों के लिए बेहद सख्त है, इस संदर्भ में उन्होंने समस्त जिला पुलिस को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं कि अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं अब जिले में बदमाशों को मेवात पुलिस का डर सताने लगा,कुख्यात बदमाश खुद पुलिस के पास जाकर सरेंडर करने को मजबूर हो चुके हैं। जिसका ताजा उदाहरण 25000 के इनामी बदमाश रीठठ निवासी इश्तिहाक नाई द्वारा एसपी कार्यालय नूह में आत्मसमपर्ण किया गया। हम आपको बता दें लगातार 20 वर्षों से अपराध की दुनिया में वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधी इश्तियाक नाई को एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया के कार्यालय में नतमस्तक होना पड़ा। आखिरकार अपराधी चाहे कितना भी ताकतवर क्यों ना हो एक ना एक दिन पुलिस के शिकंजे में जरूर आ जाता है।
वही जिले के एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया का कहना है जिले को संपूर्ण तरीके से भय अपराध मुक्त करना उनकी पहली प्राथमिकता है, उन्होंने जिले के लोगों से अपील करते हो कहां जिले को संपूर्ण तरीके से अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस पब्लिक का आपसी सहयोग तालमेल बहुत ही जरूरी है। जिले के लोग अपराधियों को पकड़वाने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद करें ताकि जिले को संपूर्ण तरीके से अपराध मुक्त किया जा सके।

Comments
Post a Comment