Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2020

बीएलओ की निगरानी में गरीबों और जरूरतमंदों को दिया एक सप्ताह का राशन,अब पका सकेंगे मनपसंद भोजन।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ बीएलओ की निगरानी में गरीबों और जरूरतमंदों को दिया एक सप्ताह का राशन,अब पका सकेंगे मनपसंद भोजन। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने बंद किया पका हुआ खाना बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नगीना कस्बा के बीएलओ की निगरानी में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को एक सप्ताह की राशन सप्लाई दी गई। जिससे वे अपना मनपसंद भोजन अब पकाकर खा सकते हैं। इससे पहले सामाजिक संगठन मेवात विकास मेवात आरटीआई मंच व जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से इन झुग्गी झोपड़ियों में पका हुआ भोजन दिया जा रहा था। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को 100 से अधिक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया। इस कमेटी में शिक्षा विभाग के बीएलओ, नामित पुलिस कर्मचारी और मेवात आरटीआई मंच के पदाधिकारी व अन्य शामिल है। बांटे गए राशन में 5 किलोग्राम आटा, सवा किलोग्राम दाल, आधा किलोग्राम चीनी, आधा किलोग्राम सरसों तेल तथा प्याज, आलू और नमक सरकारी मात्रानुसार दिया गया। बीएलओ शिवराम, अब्दुल गनी, धर्मवीर सिंह, कुलदीप चहल ने पत्रकारों को बताया कि सरकारी मापदंड के अंतर्गत स्वयंसेवी संस्था मेवात आरटीआई मंच ने हमें सूखा राशन उपलब्ध कराया गया है। पांच स...

संकट की घड़ी में गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा हम सभी का दायित्व है:-उपायुक्त पंकज

मेवात क्राईम तक न्यूज़ संकट की घड़ी में गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा हम सभी का दायित्व है:-उपायुक्त पंकज                                           सहयोग के लिए सभी दानी सज्जन बधाई के पात्र:-उपायुक्त पंकज बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  फेयर एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सटकपुरी के जयकुमार ने आज उपायुक्त पंकज को जिले के गरीब व जरूरतमंद लोगों को सुखा राशन प्रदान करने के उद्देश्य से सूखे राशन के 500 पैकेट भेंट किए। उपायुक्त पंकज ने जिले के दानी सज्जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा हम सभी का दायित्व है और जो दानी सज्जन ,नगद ,सामग्री ,मास्क व सैनिटाइजर सहित अन्य वस्तुओं से जो सहयोग दे रहे हैं वे उसके लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि फेयर एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आज लगभग 1 लाख 60 हजार की कीमत 500 पैकेट गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए जिला प्रशासन को भेंट किए ह...

CIA-2 STAFF नूंह इंचार्ज विपिन कुमार की टीम ने हत्या के 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार

CIA-2 STAFF नूंह इंचार्ज विपिन कुमार की टीम ने हत्या के 3 आरोपियो को गिरफ्तार  आरोपियों से एक ब्रेजा कार, दो देशी कट्टा व तीन जिंदा रौन्द को किया बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 15.04.2020 को गांव आलदुका मे लङाई झगङे के दौरान सतवीर पुत्र बलबीर निवासी आलदुका की गोली मारकर की गई हत्या के संबध मे अंकित मुकदमा न0 182 दिनांक 15.04.2020 धारा 323,302,506,188,120B IPC & 25,54,59 ARMS ACT. थाना सदर नूंह मे तीन मुख्य हत्यारोपियों लोकेश पुत्र उदय राज और कुलदीप पुत्र कैन्हया निवासियान आलदुका व रजनेश पुत्र होशियार निवासी गहलब को SI रमेश कुमार CIA-2 नूंह द्वारा CIA-2 नूंह की टीम के साथ गुप्तचर की सुचना पर दिनांक 20.04.2020 को तुरंत संज्ञान लेते हुये छपेङा मोङ नूंह से आरोपी लोकेश पुत्र उदय राज, कुलदीप पुत्र कैन्हया निवासियान आलदुका व रजनेश पुत्र होशियार निवासी गहलब को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है ।आरोपियो को दिनांक 21.04.2020 को पेश अदालत कर गहनता से पुछताछ एंव बरामदगी हेतु दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया ग...

डिपो धारक घर-घर राशन वितरण का कार्य करें:- उपायुक्त पंकज

मेवात क्राईम तक न्यूज़ डिपो धारक घर-घर राशन वितरण का कार्य करें:- उपायुक्त पंकज बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  नूंह उपायुक्त पंकज ने बताया कि सरकार द्वारा बीपीएल, एएवाई, ओपीएच कार्ड धारकों को उनके घर पर ही राशन वितरण करवाया जा रहा है तथा राशन वितरण प्रणाली पर पैनी नजर रखने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये गये हैं ताकि कोई भी लाभपात्र राशन से वंचित ना रहें।                            उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टैंस के नियमों की पालना करनी होगी, जो भी नियमों की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राशन वितरण कार्य मे किसी प्रकार की भी कोताही सहन नही की जाएगी। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार बीपीएल, एएवाई और ओपीएच कार्ड धारकों को अप्रैल माह का नि:शुल्क राशन घर-घर जाकर वितरित किया जा रहा है। प्रथम चरण में बीपीएल पात्र कार्ड धारकों को 5 किलोग्राम गेंहू प्रति सदस्य, 2 लीटर सरसों तेल प्रति कार्ड,1 किलो चीनी प्रति कार्ड दी जाएगी। एएवाई पात्र कार्ड...