मेवात क्राईम तक न्यूज़
सात मोटरसाईकल, 3 ट्रेक्टर और 21 लोगों को लिया हिरासत में।
पुन्हाना के डीएसपी की अगुवाई में चलाया गया सर्च अभियान।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
पुन्हाना के डीएसपी विवेक चौधरी की अगुवाई में मंगलवार को पुन्हाना उपमंडल के नई और सूनेडा गांव में पुलिस के 400 जवानोंं ने सात घंटे सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने सात मोटरसाईकल, 3 ट्रेक्टर और 21 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया तथा टटलू मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक ट्रेक्टर का ऑवर लोडिंग का चालान किया था जबकि एक ट्रेक्टर को अवैध खन्न के मामले में पुलिस ने कब्जे में लिया।
पुन्हाना के डीएसपी विवेक चौधरी ने पुन्हाना के पिनगवां, पुन्हाना और बिछोर थाने के गावों को अपराध मुक्त बनाने के लिए सर्च अभियान चलाया हुआ है। इस सर्च अभियान के दौरान पुलिस को काफी सफलता भी मिल रही है वहीं अपराधियों के होंसले पस्त हो रहे हैं। अधिक्तर अपराधियों को पुलिस ने या तो पकड लिया है या फिर वे पुन्हाना क्षेत्र छोडकर राजस्थान या उत्तर प्रदेश में चले गऐ हैं। डीएसपी पुन्हाना की अगुवाई में अभी तक जमालगढ, रीठट, शाहचौखा, झिमरावट आदि गावों में ऐसे सर्च अभियान चलाऐ जा चुके हैं। मंगलवार को बिछौर थाने के गांव नई और सुनहेडा में सुबह चार बजे से 11 बजे तक सर्च अभियान चलाया गया।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को गांव नई और सुनहेड़ा गांव में करीब सात घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पिनगवां, बिछौर, नगीना, फिरोजपुर झिरका, नूंह, सीआईए पुन्हाना, रिजर्व पुलिस के करीब 400 जवान शामिल थे। सर्च अभियान पुन्हाना के डीएसपी विवेक चौधरी की अगुवाई में चलाया गया। उन्होने बताया कि सर्च अभियान के दौरान 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनका अपराधिक रिकोर्ड की जांच की जा रही है। जिनमें से चार टटलू मामले में आरोपी हैं उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी लोगों की जांच के बाद छोड दिया जाऐगा और जो आरोपी होगा उसके गिरफ्तार कर लिया जाऐगा।
उन्होने बताया कि सात मोटरसाईकलों को कब्जे में लिया गया है जिनमें से तीन लोग अपने कागजात दिखाकर मोटरसाईकलें ले गऐ हैं बाकी लोग अगर अपने कागजात दिखाते हैं तो उनको वापिस कर लिया जाऐगा नहीं तो उनको चोरी की मोटरसाईकल मान लिया जाऐगा। उन्होने बताया कि इस दौरान तीन ट्रेक्टर भी कब्जे में लिए हैं जिनमें से एक ट्रेक्टर का ऑवरलोडिंग का चालान किया गया है जबकि एक के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा दर्ज किया गया है। तीसरा ट्रेक्टर खराब हो गया जिसे खेंच कर थाना लाया जा रहा है।
डीएसपी विवेक चौधरी का कहना है कि ये सर्च अभियान पुन्हाना उपमंडल में जब तक चलता रहेगा जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता। उसका एक ही मकसद है कि पुन्हाना को अपराध मुक्त बनाया जाऐ। सर्च अभियान में पुलिस को काफी सफलता भी मिल रही है। उन्होने यह साफ कर दिया कि सर्च अभियान के दौरान किसी भी आदमी को परेशान नहीं किया जा रहा है बल्कि लोगों के दिलों से अपराधियों के खोफ को निकाला जा रहा है।

Comments
Post a Comment