सीआईए-2 नूंह निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व मे गठित टीम ने करीब एक दर्जन एटीएम काटने के मुकदमो में वांछित आरोपी तोफिक को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार।
सीआईए-2 नूंह निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व मे गठित टीम ने करीब एक दर्जन एटीएम काटने के मुकदमो में वांछित आरोपी तोफिक को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
जिला पुलिस अधीक्षक नूंह द्वारा अपराधो पर लगाम लगाते हुये इंचार्ज सीआईए-2 नूंह निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व मे गठित टीम ने करीब एक दर्जन एटीएम काटने के मुकदमो में वांछित आरोपी तोफिक को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता से जानकारी अनुसार दिनांक 06.07.2020 को सीआईए-2 नूंह इंचार्ज निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व मे गठित टीम ने गुप्तचर की सुचना के आधार पर दिल्ली अलवर रोङ नजदीक पीर मजार संलबा से करीब एक दर्जन एटीएम चीटिंग व एटीएम काटने की वारदातो में वांछित आरोपी तोफिक निवासी घासेङा को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। सीआईए-2 नूंह इंचार्ज निरीक्षक विपिन कुमार ने बतलाया की उनकी टीम नाकाबंदी के दौरान दिल्ली अलवर रोङ नजदीक पीर मजार संलबा के पास मौजूद थी । उसी दौरान घासेङा गांव की तरफ से एक नौजवान लङका टीम को पैदल-पैदल आता हुआ दिखाई दिया । जो सामने खङी पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुङकर भागने लगा जिसको HC संदीप ने साथी कर्मचारियो की मदद से भागकर काबू किया । तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ । जिसने पूछताछ मे अपना नाम तोफिक पुत्र युसुफ निवासी घासेङा जिला नूंह बताया । जिस संबध में थाना सदर नूंह में आरोपी तोफिक उपरोक्त के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज रजिस्टर करके आरोपी तोफिक उपरोक्त को मुकदमा में नियमानुसार गिरफ्तार करके मुकदमा के संबध मे गहनता से पूछताछ की गई । पूछताछ पर आरोपी तोफिक उपरोक्त ने उपरोक्त मुकदमा के अतिरिक्त मध्य प्रदेश, गुरुग्राम व महाराष्ट्र में एटीएम चीटिंग व एटीएम काटने की करीब एक दर्जन वारदातें करनी कबूल की है । आरोपी तोफिक उपरोक्त का कोविड-19 (कोरोना टैस्ट) कराया गया । जिसे कोरोना रिपोर्ट आने के बाद पेश अदालत किया जायेगा।

Comments
Post a Comment