मेवात क्राईम तक न्यूज़
18 ट्रैक्टर वे एक जेसीबी सहित 11 मोटरसाइकिल बरामद।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
माननीय नूह पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य कर रही
मेवात पुलिस इन दिनों अवैध खनन को लेकर सख्त रुख अपना रही है। शनिवार को डीएसपी पुनहाना के नेतृत्व में मेवात के सैकड़ों पुलिस जवानों के साथ पिनगवा थाना क्षेत्र के गांव झिमरावट और शाह चोखा में अवैध माइनिंग करने वाले वाहनों पर सर्च अभियान किया गया। जिसमें पुलिस ने 18 ट्रैक्टर अवैध माइनिंग करते हुए व एक जेसीबी सहित 8 ट्रैक्टरों पर उनके कागजात पूरे न होने पर मुकदमा दर्ज कर बरामद करने में सफलता हासिल की। थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि काफी समय से झिमरावट गांव और शाह चौका गांव में अवैध माइनिंग को लेकर शिकायत आ रही थी। जिसको लेकर पुनहाना डीएसपी के नेतृत्व में दोनों गांव में दबिश दी गई जहां पर भारी मात्रा में अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टरों को बरामद किया गया। इतना ही नहीं गांव शाह चोखा में तीन ट्रैक्टर अवैध माइनिंग वे पांच ट्रैक्टरों को कागजात नहीं मिलने के कारण एक जेसीबी सहित मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है। इससे पहले भी डीएसपी पुनहाना विवेक चौधरी के नेतृत्व में बीते दिनों गांव लोहिगां कला रिठट जमालगढ़ में भी ऐसा ही सर्च अभियान चलाया गया था। वहीं शनिवार को झिमरावट गांव व चौखा गांव में भी इसी तरह का सर्च अभियान चलाकर भारी मात्रा में वाहनों को बरामद किया गया। थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। अवैध माइनिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्या कहते है डीएसपी पुन्हाना:-
वहीं डीएसपी विवेक चौधरी का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन करने वाले वाहनों को जब्त कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानून कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर सख्त रवैया अपनाया जा रहा है अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments
Post a Comment