मेवात क्राईम तक न्यूज़
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले की अपराध शाखा पुन्हाना उप निरीक्षक बच्चू सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को किया काबू
अपराध शाखा पुन्हाना उप निरीक्षक बच्चू सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्तचर की सूचना पर आमीर पुत्र जान मौहम्मद निवासी झेराखेड़ा सिगांर जिला नूंह को अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित घीड़ा मोड़ बिछौर के पास से काबू किया हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही की हैं । अपराध शाखा पुन्हाना उप निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अवैध पिस्टल सहित घीड़ा मोड़ बिछौर के आस पास घूम रहा हैं ।पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आरोपी आमीर पुत्र जान मौहम्मद को अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।

Comments
Post a Comment