Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2020

करोना का संदिग्ध मेडिकल कॉलेज से भागा, पुन्हाना में पकडा,संदिग्ध के अस्पताल से भागने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ करोना का संदिग्ध मेडिकल कॉलेज से भागा, पुन्हाना में पकडा,संदिग्ध के अस्पताल से भागने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप। बिलाल अहमद/ ब्यूरो नूह मेवात। नूंह पुन्हाना निवासी 32 वर्षीय महेश को कोरोना से संदिग्ध पीडित होने पर रविवार को नूंह के शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज नलहड में भर्ती कराया गया था। विभाग ने मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक से भेज दिया था। सोमवार को अचानक उस समय खलबली मच गई जब मरीज महेश अपने बेड पर नहीं मिला। उसके बाद छानबीन की तो पता चला की संदिग्ध मरीज होस्पीटल की छटी मंजिल से पाईप के जरिये भाग गया था। इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज की कार्यकारी डारेक्टर यामिनी कपूर को दी गई। जिन्होने इसकी सूचना पुलिस को दी।  कॉलेज के पास ही स्थित अरावली पर्वत में महेश को ढूडने के लिए पुलिस और स्वास्थ विभाग के कर्मचारी लग गऐ लेकिन वह सभी लोगों को गच्चा देकर नूंह के वार्ड नंबर एक में अपने रिश्तेदार के यहां पहुंच गया। जहां से उनके रिश्तेदारों ने उसको भगा दिया और पुन्हाना अपने घर चला गया। शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज की कार्यकारी डारेक्टर यामिनी कपू...

पुन्हाना एसडीएम डॉ० वैशाली शर्मा व पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल ने शहर का दौरा कर बाजार कराया लोक डाउन।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ पुन्हाना और पिनगवां में प्रशासन और पुलिस ने कराया लॉकडाउन। पुन्हाना एसडीएम डॉ० वैशाली शर्मा व पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल ने शहर का दौरा कर बाजार कराया लोक डाउन। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह,भले ही पुन्हाना क्षेत्र में सरकार ले लोकडाउन नहीं किया था लेकिन ऐहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने पुन्हाना और पिनगवां को पूरी तरह लोकडाउन करा दिया। सोमवार को पुन्हाना और पिनगवां शहर के सभी बाजार पूर्ण रूप से बन्द कराऐ गऐ। किरयाना, सब्जी, मेडिक़ल स्टोर को छोडकर बाकी सभी दुकानों को पुन्हाना में एसडीएम वैशाली शर्मा और पिनगवां में थाना प्रभारी रतन लाल ने पुलिस बल के साथ गैरजरूरी दुकानों को बंद कराया।    सरकार की ओर से नूंह जिला को लोकडाउन की श्रेणी से अलग रखा गया था जिसकी वजह से सोमवार को पुन्हाना और पिनगवां में सभी लोगों ने सुबह से ही अपनी दुकाने खोलनी शुरू कर दी। लेकिन अचानक दिन के करीब दस बजे के बाद पुन्हाना और पिनगवां शहरों में गैरजरूरी दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया जिसकी वजह से लोगों में हडकंप मच गया।  उपमण्ड़ल अधिकारी (ना.) आईएए...

कोरोना महामारी से निपटने के लिए मेवात के पति-पत्नी ने किया 11,000 रूपए दान

मेवात क्राईम तक न्यूज़ कोरोना महामारी से निपटने के लिए मेवात के पति-पत्नी ने किया 11,000 रूपए दान पीएम रिलिफ फंड को सबीला जंग व राजूद्दीन ने भेजा दान जनता कर्फ्यू कोरोना रोकथाम में काबिले तारीफ कदम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। दुनियाभर में कोरोना वायरस से फैली महामारी को रोकने के लिए मेवात के दो सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 11 हजार रुपए प्रधानमंत्री रिलीफ फंड को दान दिए हैं। उनका कहना है कि दान देने से केंद्र सरकार के पास मरीजों के लिए पर्याप्त संसाधन और उपकरण जुटाना में आसानी होगी। बातचीत में स्वयंसेवी संगठन मेवात आरटीआई मंच एवं जागो चलो महिला संगठन की अध्यक्षा सबीला जंग ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने जो कदम उठाएं है वे सराहनीय है। मैंने अपनी तरफ से पांच हजार रुपए का अंशदान प्रधानमंत्री रिलीफ फंड को दिया है और आगे भी दान करती रहूंगी। इससे सरकार को कोरोना पीड़ितों को अच्छा इलाज देने में मदद मिलेगी और उनकी अच्छे से देखभाल भी होगी। गालिब मौजी फाउंडेशन के संरक्षक एवं मेवात क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी राजूद्दीन मेव ने बताया कि थोड़े-थोड़े दान से...

फिरोजपुर झिरका जनता के कर्फ्यू ने कोराना से लड़ने का लिया संकल्प, थाना प्रभारी चंद्रभान ने शहर का दौरा कर कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहे लोगों को किया सल्यूट।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ जनता के कर्फ्यू ने कोराना से लड़ने का लिया संकल्प, थाना प्रभारी चंद्रभान ने शहर का दौरा कर कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहे लोगों को किया सल्यूट। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले के फिरोजपुर झिरका में महामारी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जनता के कर्फ्यू ने अपने घरों में ताली व थाली बजाकर देश स्तर पर खतरनाक कोरोना वायरस लड़ने के लिए जनता के कर्फ्यू भारत बंद को लेकर जमकर समर्थन किया। हम आपको बता दें जिलाधिकारी पंकज वह जिला पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार जिले में धारा 144 लगी हुई थी जिसमें लोगों ने अपने घर में बैठकर कोरोना वायरस से लड़ने का मन बना लिया। फिरोजपुर झिरका बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। वही फिरोजपुर झिरका पुलिस प्रशासन की पूर्ण मुस्तैदी देखी गई शहर के लाल कुआं चौक से लेकर अंबेडकर चौक पर पुलिस के जवान मास्क लगा लोगों को जागरूक करने के साथ साथ कोरोना वायरस से एहतियात बरतने के बारे में जानकारी दे रहे थे। इतना ही नहीं फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी श्री चंद्रभान सिटी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने खुद मोर्चा संभालते हुए कोरोना वाय...

अपराध रोकने हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी पिनगवां इंस्पेक्टर रतनलाल को ग्रामीण विकास निगरानी समिति के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ अपराध रोकने हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी पिनगवां इंस्पेक्टर रतनलाल को ग्रामीण विकास निगरानी समिति के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित। आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास अपराधियों में फैला भारी ख़ौफ़:-यूसुफ बिघोत बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  नुह जिले में अपराध को लेकर लगातार शिकंजा कसने वाले सिंघम मेवात पुलिस के तेजतर्रार इंस्पेक्टर पिनगवां थाना प्रभारी रतनलाल को ग्रामीण विकास निगरानी समिति खंड पुन्हाना के पदाधिकारियों द्वारा अपराध को रोकने हेतु अपराधियों पर शिकंजा वहीं इलाके से जुआ सट्टा जैसी पनप रही सामाजिक बुराइयों का अंत करने के लिए जहां एक और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल का मनोबल बढ़ाया वहीं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रामीण विकास निगरानी समिति के ब्लॉक उपाध्यक्ष पुन्हाना यूसुफ बिघोत  सक्रिय सदस्य अफजल सुनहेड़ा ने ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा चार्ज संभालते ही अपराधी किस्म के लोगों की कुंडली खंगालने में लग गए इलाके में चल रहे भारी स्तर पर जुआ सट्टा  वही पुर...

थाना प्रभारी पिनगवां इंस्पेक्टर रतनलाल के हत्थे चढ़ा हत्या के प्रयास आदि मामलो में करीब 18 वर्ष से फरार चल रहा आरोपी।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ थाना प्रभारी पिनगवां इंस्पेक्टर रतनलाल के हत्थे चढ़ा हत्या के प्रयास आदि मामलो में करीब 18 वर्ष से फरार चल रहा आरोपी।  झिमरावट गांव में दबिश देकर आरोपी को इंसपेक्टर रतनलाल ने घर से किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले की पिनगवां थाना पुलिस द्वारा इन दिनों अपराध व अपराधियों माननीय अदालत द्वारा वांछित करार दिए हुए अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। पिनगवां थाना प्रभारी इंसपेक्टर रतनलाल इन दिनों पुराने मामलों में फरार चल रहे अपराधियों की कुंडलियां खंगालने में लगे हुए हैं। पिनगवां थाना अंतर्गत सन 2002 के आपसी लड़ाई झगड़ा हत्या के प्रयास अन्य संगीन मामले में  माननीय अदालत द्वारा करीब 18 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को दबोचने में इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल जानकारी देते हुए बताया मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई थाना अंतर्गत गांव झिमरावट निवासी दलशेर पुत्र चाव खां करीब 18 साल से माननीय अदालत हुए थाने पुलिस की आंखों में धूल झोंककर थाना अंतर्गतआपसी...

करीब आठ वर्ष से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने दबोचा।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ करीब आठ वर्ष से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने दबोचा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले के पिनगवां थाना पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचने में सफलता प्राप्त कर ली है । पकड़े गए आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है ।आरोपी का नाम हसन निवासी अकबरपुर बताया जा रहा है,पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसएचओ रतनलाल ने कहा की दुष्कर्म के आरोप में अकबरपुर गांव का हसन पिछले करीब 8 साल से पुलिस से भागता फिर रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव अकबरपुर में ही आया हुआ है ,अगर रेड की जाए तो उसे आसानी से पकड़ा जा सकता है ।थाना प्रभारी ने अपनी पुलिस टीम को रेड के लिए तैयार किया और अकबरपुर में छापा मारकर 8 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को दबोच लिया। भगोड़े आरोपियों को दबोचने में जिले के लिए अभियान चलाया हुआ है, जिसमें उसे काफी सफलता मिल रही है।  क्या कहते हैं थाना प्रभारी पिनगवां:-  वहीं इस मामले में थाना प्रभारी पिनगवां इंस्पेक्टर रतनलाल का क...

शादी समारोह में आई महिला ने बुखार की दवा समझकर खा लिया जहरीला पदार्थ,हुई मौत।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ शादी समारोह में आई महिला ने बुखार की दवा समझकर खा लिया जहरीला पदार्थ,हुई मौत। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले के पिनगवां थाना अंतर्गत ढाणाबास में शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला ने बुखार की दवा समझकर कीटनाशक पदार्थ पी ली, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका नाम नाहिदा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक सिधरावट निवासी अली मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन नाहिदा की शादी दो साल पहले उत्तर प्रदेश के बिशम्बरा निवासी अमीन के बेटे कमाल के साथ हुई थी।अमीन का भाई रईस ढाणाबास में रहता है। नाहिदा वहां एक शादी शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी। वहीं उसे बुखार हो गया। उसने घर में रखे कीटनाशक पदार्थ को बुखार की दवाई समझकर पी लिया। कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। यह देख घर वाले उसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज से दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जमीनी विवाद कहासुनी में महिला की मौत,पुलिस ने किया गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ जमीनी विवाद कहासुनी में महिला की मौत,पुलिस ने किया गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले के पिनगवां थाना अंतर्गत जमीनी विवाद में कहासुनी होने के बाद एक महिला की मौत हो गई ।मामला पिनगवां कस्बे के वार्ड नंबर 8 का है । पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर नल्हड़ मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है । पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है । जिसमें दो लोगों को नामजद किया गया है । महिला की मौत की खबर के बाद से आरोपी दंपत्ति फरार बताया जा रहा है । जानकारी के मुताबिक पिनगवां कस्बे में जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में कहासुनी हो गई थी। जिसमें सकुनत पत्नी हमीद ने मामले को इतना सीरियस लिया कि कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ी। महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में नल्हड़ ले जाया गया , लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया । शुक्रवार को महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है ।महिला की मौत चोट लगने से हुई या सदमे की वजह से हुई। ...

कोरोना वायरस को लेकर झूठी अफवाह फैलाने वाले किसी भी सूरत में नहीं होंगे बर्दाश्त:-एसपी

मेवात क्राईम तक न्यूज़ कोरोना वायरस को लेकर झूठी अफवाह फैलाने वाले किसी भी सूरत में नहीं होंगे बर्दाश्त:-एसपी बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  देश में तेजी से फैल रही महामारी को लेकर संपूर्ण देश में 22 मार्च को कर्फ्यू का ऐलान किया गया है, वहीं हरियाणा प्रदेश के मेवात नूह जिले में  पुलिस प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। वही मेवात पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया ने जहां एक और लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग सावधानी बरतें ताकि कोरोना वायरस जैसी बड़ी महामारी से बचा जा सके। एसपी श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया सहित तमाम पुलिस प्रशासन ने कोरोना वायरस को लेकर झूठी अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कुछ लोग सोशल मीडिया व्हाट्सएप,फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम, आदि पर झूठी आधी अधूरी जानकारी देकर लोगों में भय का माहौल बनाने  के साथ-साथ झूठी अफवाह फैलाने से बाज आएं अन्यथा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसे लोगों को चिन्हित कर पुलिस प्रशासन द्वारा ठोस कानूनी कार्रवाई अम...

मंगलवार को पुन्हाना थाना प्रभारी अजयवीर भड़ाना का चांदी की गाय देकर सम्मान करते इलाके के समाजसेवी दिनेश गौतम बिछौर एडवोकेट वअख्तर हुसैन एडवोकेट अन्य गणमान्य लोग

मंगलवार को पुन्हाना थाना प्रभारी अजयवीर भड़ाना का चांदी की गाय देकर सम्मान करते इलाके के समाजसेवी दिनेश गौतम बिछौर एडवोकेट वअख्तर हुसैन एडवोकेट अन्य गणमान्य लोग। जिला पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया ने पुन्हाना थाना का किया औचक निरिक्षण, कोरोना वायरस को लेकर पुलिस जवानों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए।   बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। जिला पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया ने मंगलवार देर शाम पुन्हाना थाना का औचक निरिक्षण किया। उनके आने की सूचना पाकर शहर के गणमान्य लोगों ने उनसे मुलाकात शहर में चल रही गतिविधि की जानकारी ली। इस मौके पर पुन्हाना थाना प्रभारी अजयवीर भड़ाना, पुन्हाना सिटी चैकी इंचार्ज जगदीश, भरतसिंह इंस्पेक्टर, बिछौर थाना प्रभारी के साथ समस्त पुलिस जवान साथ थे। उनके आने की खुशी में शहर के गणमान्य लोगों ने जिला पुलिस कप्तान का फूल मालाएं एंव गुलदस्ते देकर स्वागत किया। उनके साथ-साथ पुन्हाना थाना प्रभारी अजयवीर भड़ाना का शहर के समाजसेवी दिनेश गौतम बिछौर एडवोकेट, अख्तर हुसैन एडवोकेट, ग्रिवेंस कमेटी के सदस्य मित्तर सैन आहूजा, जावेद सरपंच बादली, उस्मान सरपंच जाडोली, साजिद एड...

पिनगवां परीक्षा केंद्र से आंसर सीट उड़ा ले जाने वाले मुन्ना भाई को थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ पिनगवां परीक्षा केंद्र से आंसर सीट उड़ा ले जाने वाले मुन्ना भाई को थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले के आईकेएम पब्लिक स्कूल पिनगवां में गत 17 मार्च को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की गणित की परीक्षा दे रहे छात्र शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । शाहरुख पर आरोप है कि उसने उत्तर पुस्तिका अपने सुपरवाइजर को देने के बजाय उसे चोरी कर लिया । पिनगवां पुलिस ने इस संदर्भ में जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए छात्र को कोर्ट में पेश किया जाएगा  जानकारी के मुताबिक शाहरुख पुत्र शेर मोहम्मद निवासी तेड मंगलवार को आई के  एम पब्लिक स्कूल पिनगवां में गणित विषय का पेपर देने के लिए आया था । शाहरुख ने पेपर अपने सुपरवाइजर को देने के बजाय उत्तर पुस्तिका को चोरी कर लिया और परीक्षा केंद्र से फरार हो गया । बाद में जब सुपरवाइजर को इस बारे में पता चला तो उन्होंने पिनगवां पुलिस से मामले की शिकायत की पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी छात्र के खिला...

ऑनलाईन ठगी OLX सोशल साइटों के माध्यम शातिर लुटेरों से सख्ती से निपटने को तैयार जिला पुलिस:एसपी नरेन्द्र सिंह बिजनारिया

मेवात क्राईम तक न्यूज़ ऑनलाईन ठगी OLX सोशल साइटों के माध्यम  शातिर लुटेरों से सख्ती से निपटने को तैयार जिला पुलिस:एसपी नरेन्द्र सिंह बिजनारिया  सार्वजनिक स्थान जिले के प्रत्येक थाने चौकियों में लगाए जा रहे चेतावनी बोर्ड़। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  ऑनलाइन सोशल साइटों के माध्यम किसी सामान कार गाड़ी अन्य सामान का ओएलएक्स सोशल साइट के माध्यम विज्ञापन देकर बाहर के लोगों को ठगी की वारदात को अंजाम देने की नियत से उनके साथ हथियार के बल पर सामान मोबाइल पैसे वगैरा की लूटपाट करने वाले शातिर टटलूबाज  लुटेरों से नूह पुलिस ने सख्ती से निपटने का मन बना लिया है।वहीं जिले के तेजतर्रार ईमानदार  पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया का आदेश अनुसार जिले के प्रत्येक थाने चौकी सार्वजनिक जगह जैसे बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में  जरूरी सूचना जागरूकता के लिए साइन बोर्ड लगा कर बाहर के लोगों को पूर्ण रूप से जागरूक किया जा रहा है। बाकी ऑनलाइन सोशल साइटों के माध्यम बाहर के लोग इन शातिर ऑनलाइन लुटेरों से बच सके। हम आपको बता दें कार गाड़ी अन्य सामान का विज्ञापन देक...

सीआईए नूह टीम द्वारा लूट की योजना बनाते हुए कुख्यात बदमाशों को किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ सीआईए नूह टीम द्वारा लूट की योजना बनाते हुए कुख्यात बदमाशों को किया गिरफ्तार।  कुख्यात बदमाश पहले भी मेवात, गुड़गांव, राजस्थान हरियाणा अन्य जिलों में दे चुके वारदातों को अंजाम,अन्य जिलों में आरोपियों के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। पुलिस अधीक्षक नूंह श्री नरेन्द्र बिजारनिया, आई0पी0एस0 के दिशा - निर्देशानुसार व इन्सपेक्टर विपिन कुमार इन्चार्ज CIA NUH के नेतृत्व मे लुट की योजना बनाते हुऐ कुख्यात आरोपियान गिरफतार किया गया। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 16.03.2020 को  पुलिस अधीक्षक नूंह श्री नरेन्द्र बिजारनिया, आई0पी0एस0 के दिशा - निर्देशानुसार अपराधो पर लगाम लगाते हुए गुप्त सुचना के आधार पर INSP विपिन कुमार इन्चार्ज CIA NUH  व  स0उ0नि0 देवेन्द्र व साथी कर्मचारियो के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गई जो गुप्तशुत्रो से सुचना प्राप्त हुई कि संदीप अपने साथी , इस्ताक ,अल्ताफ , आलम , निवासियान बलई के साथ नल्हड मेडिकल रोड नया बाई पास मोड नूंह पर अपनी मोटरसाईकिल रोड पर लगाकर आने ज...

पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने तीन सट्टा खाईवालों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार,5900रुपये किए बरामद।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने तीन सट्टा खाईवालों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार,5900रुपये किए बरामद। एसपी के आदेशानुसार पीओ भगोड़े अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के दौरान पुराने मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे एक पीओ को भी किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  पिनगवां पुलिस जुआ, सट्टा , शराब व अवैध माइनिंग के खिलाफ जहां लगातार कार्रवाई कर रही है, वही बेल जंपर और पीओ को भी पकड़ने में पिनगवां पुलिस लगातार सफल हो रही है। मंगलवार को पिंनगवां पुलिस ने जहां तीन सट्टा खाई वालों को गिरफ्तार किया, वही साहा चौखा गांव से एक पियो चल रहे आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पिनगवां थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव शाह चोखा में जुआ, सट्टा को लेकर उनके पास काफी शिकायतें आ रही थी, उन्होंने पुलिस टीम गठित कर गांव शाह चोखा में रेड डाली और वहां से 3 लोगों को सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं पुलिस ने सट्टा लगाने के दस्तावेज के साथ साथ-साथ 5,900 रुपए बरामद किए। पिनगवां थाना प्रभारी रतनलाल न...

पुन्हाना इरशाद खान की चेयरमैन की कुर्सी बरकरार, अविश्वास प्रस्ताव गिरा।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ इरशाद खान की चेयरमैन की कुर्सी बरकरार, अविश्वास प्रस्ताव गिरा।  हाईकोर्ट के आदेश पर  हुआ मॉशन ऑफ ना कॉनिफ्डेंस एगेंस्ट पंचायत समिति चेयरमैन पुन्हाना चुनाव। चेयरमैन इरशाद ने इक्तरफा विश्वास मत हासिंल कर अपने विरोधियों को दिया झटका पंचायत समिति पुन्हाना सदस्य 30, हाजिर 24, चेयरमैन के पक्ष में पडे 21 मत पड़े। भारी पुलिस बल का इंतजाम किया गया था बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।   पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर नूह जिले के उपमंडल पुन्हाना पंचायत समिति के अविश्वास मत को मौजूदा चेयरमैन इरशाद खान ने एक तरफा जीत हांसिल की उनके विरोधियों को तगडा झटका दिया है। पंचायत समिति का मॉशन ऑफ ना कॉनिफ्डेंस जिले के अतिरिक्त उपायुक्त की रेखदेख में आयोजित किया गया। समिति के कुल 30 सदस्यों में से 24 सदस्य हाजिर हुऐ जिनका मतदान कराया गया। अविश्वास प्रस्ताव विरूद्ध पंचायत समिति पुन्हाना के लिए डाले गऐ दो वोट, अविश्वास के पक्ष में एक वोट डाला गया  जबकि अविश्वास के विरूद्ध में कुल 21 मत पडे तथा 6 पंचायत सदस्य मतदान से गायब रहे। इस मौके पर एडीसी के अलावा...

खास खबर:-नूंह सदर थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा शातिर टटलूबाज दबोचा।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ खास खबर:-नूंह सदर थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा शातिर टटलूबाज दबोचा।  सोशल साइट ओएलएक्स के माध्यम स्विफ्ट कार का झूठा विज्ञापन देकर उत्तर प्रदेश के व्यक्ति से की थी हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये की थी लूट।  मामले से जुड़े चार बदमाशों को नूह पुलिस कर चुकी  गिरफ्तार तीन अभी भी  फरार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। जिले में OLX सोशल साइटों के माध्यम 14 मार्च 2020 नूंह टटलू काटने मामले में करीब डेढ़ वर्ष से पीओ चल रहा एक बदमाश शनिवार को नूंह सदर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार बदमाश साजिद पुत्र ममरेज गांव आलीमेव ने करीब ढाई वर्ष पहले अपने साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद बदमाश लंबे समय से फरार चल रहा था, लेकिन शनिवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। आरोपी को रविवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि ओएलएक्स पर स्विफ्ट कार का झूठा विज्ञापन दिखाकर सात बदमाशों ने 8 सितंबर 2017 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले स्वामी विजय कुमार को नूंह-होडल रोड स्थित उजीना पेप्सी प...

बेमौसमी बरसात व तेज हवाओं ओलावर्ष्टि से मेवात में फसलों को हुआ भारी नुकसान।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ बेमौसमी बरसात व तेज हवाओं ओलावर्ष्टि से मेवात में फसलों को हुआ भारी नुकसान। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।    शुक्रवार की रात्री और शनिवार की सुबह नूंह जिला के पुन्हाना, पिनगवां में अचानक मौसम के करवट बदलने से तेज हवा व वर्षा के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। जिससे दो दर्जन से अधिक गावों में किसानों की पकी हुई गेंहू व सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। किसानों ने सरकार से स्पेशल गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।   रशीद अहमद एडवोकेट, तौसीफ खान बीसरू, शराफत एडवोकेट, निशार हिंगनपुर, जानू नवलगढ़ ने बताया कि ओलावृष्ठि के चलते पुन्हाना खंड में जहां कई हजार एकड सरसों और गेहूं की फसल खराब हो गई है वहीं गुबराड़ी के किसान जहीर, निशार हिंगनपुर, अरसद सिरोली, बडक़ा से सफी मोहम्मद के अलावा गुलालता, शिकरावा, बिछौर, नई, सिंगार आदि गावों में फसल को काफी नुकसान हुआ है जिससे  किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं।    किसानों ने बताया कि पिछले पंद्रह दिन के अंदर तीसरी बार मौसम खराब हुआ है। सरसों की कटाई चालू हो गई है, ओला...

अपराधियों में भय,आमजन में विश्वास कायम करने का काम करे जिले का प्रत्येक पुलिसकर्मी:एसपी नरेंद्र सिंह बिजनारिया

मेवात क्राईम तक न्यूज़ अपराधियों में भय,आमजन में विश्वास कायम करने का काम करे जिले का प्रत्येक पुलिसकर्मी:एसपी नरेंद्र सिंह बिजनारिया बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह मेवात पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह बिजनारिया का कहना है कि आमजन में विश्वास अपराधियों में भय जिले को सम्पूर्ण तरीके से अपराध मुक्त करने के लिए जिला पुलिस भारी भरकम प्रयास कर रही है। हम आपको बता दे कि जिले में अभी भी गौकशी, चोरी,डकैती,ऑनलाईन सोशल साइटों OLXआदि के माध्यम बाहर से आए हुए लोगो को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह सक्रिय है। इस तरीके के शातिर अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। नूह पुलिस जिले में होने वाले हर छोटे-बड़े अपराध पर पैनी नजर रख रही है। जिले में किसी भी प्रकार के अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों को हर हाल में सलाखों के पीछे पहुचाया जाएगा। एसपी श्री नरेंद्र सिंह बिजनारिया ने जिले के लोगो से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि जिले के लोग नूह जिले को पूर्ण रूप से अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद करे। पुलिस पब्लिक के आपसी सहयोग से जहा एक ओर...

अपराधियों को पुलिस को पकड़वाने में मदद करे इलाके के लोग :-इंस्पेक्टर रतनलाल

मेवात क्राईम तक न्यूज़ अपराधियों को पुलिस को पकड़वाने में मदद करे इलाके के लोग :-इंस्पेक्टर रतनलाल पुलिस-पब्लिक के आपसी तालमेल से अपराध पर लग सकेगा पूर्ण तरीके से अंकुश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। अपराधी चाहे कितना भी शातिर ताकतवर क्यों ना हो एक न एक दिन आखिरकार कानून के शिकंजे में आ ही जाता है? ऐसा साबित करने के लिए मेवात जिले की पिनगवां थाना पुलिस आए दिन अपराध व अपराधीयो को लेकर  इलाके को क्राईम  मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। हम आपको बता दें जिले के तेज तर्रार ईमानदार बेबाक़ पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया द्वारा भले ही पिनगवां थाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल को चार्ज दिए एक सप्ताह ही बीता हो, अपराध के खात्मे के लिए उनकी टीम लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ पीड़ित लोगों को सही समय पर न्याय दिलाने में कारगर साबित हो रही है। हम आपको बता दें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने 1 सप्ताह में पूरे जिले में शिकरावा गांव से बड़े स्तर पर चल रहे ₹88000 के जुए के साथ-साथ 11 जुआरियों को जहां एक ओर रंगे हाथ दबोचा गया, वही एक कार गाड़ी में कर...

फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर चंद्रभान की टीम ने ओवर लोडिंग पर कसा शिकंजा, थमते नजर आए ओवरलोड वाहनों के पहिए

मेवात क्राईम तक न्यूज़ फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर चंद्रभान की टीम ने ओवर लोडिंग पर कसा शिकंजा, थमते नजर आएओवरलोड वाहनों के पहिए बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले के पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार जहां एक और समस्त जिले में ओवरलोडिंग पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगी हुई है। वही फिरोजपुर झिरका पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। खास जानकारी देते हुए फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर चंद्रभान ने बताया माननीय पुलिस कप्तान के आदेश अनुसार और लोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। हम आपको बता दें पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया द्वारा  वाहन मालिकों के साथ मीटिंग कर ओवरलोड डंपर में बढ़ाई गई अतिरिक्त बॉड़िया कटवाई गई थी। हम आपको बता दें जिले का फिरोजपुर झिरका थाना दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने के कारण यहां  राजस्थान नांगल क्रेसर जोनों से अलीपुर तिगरा होते हुए फिरोजपुर झिरका, राजस्थान मानकी से खनिज सामग्री भरने वाले सैकड़ों  की संख्या में वाहन थाने के सामने से ओवरलोड़ क्षमता से अधिक स...

बिछोर थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद मामला दर्ज।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ बिछोर थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद मामला दर्ज। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले की बिछोर थाना पुलिस द्वारा सिंगार गांव से अवैध शराब बेचने जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बिछोर थाना प्रभारी श्री हादी खान ने बताया  मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई थाना अंतर्गत गांव सिंगार में एक व्यक्ति काफी दिनों से शराब तस्करी का कार्य करता है। मौके पर रेड की जाए तो काबू आ सकता है, सूचना सही मानते हुए थाना प्रभारी हादी खान ने तुरंत एक पुलिस पार्टी तैयार कर सिंगार गांव में क्राइम पड़ताल के लिए भेजी क्राइम पर पड़ताल के दौरान एक व्यक्ति प्लास्टिक कट्टे में कुछ लाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस पार्टी ने व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा लेकिन जवानों की मुस्तैदी के कारण आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम गोपाल पुत्र कंगाली निवासी सिंगार थाना बिछोर बताया है, आरोपी से बरामद किए गए प्लास...

पिनगवां थाना पुलिस ने करीब एक वर्ष से पुराने मामले में माननीय अदालत द्वारा वांछित चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ पिनगवां थाना पुलिस ने करीब एक वर्ष से पुराने मामले में माननीय अदालत द्वारा वांछित चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। पिनगवां थाना पुलिस द्वारा  थाना अंतर्गत एक पुराने मामले में माननीय अदालत द्वारा वांछित करार दिए हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार खास जानकारी देते हुए उन्होंने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल ने बताया मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई पिनगवां थाने के एक पुराने मुकदमा नंबर 31/19 मैं वांछित आरोपी सरीफ पुत्र जुहरु निवासी रनियाला पटाकपुर थाना पिनगवां करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था, जो अपने किसी निजी काम से पिनगवां शहर आया हुआ है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल मामले को तुरंत संज्ञान लेते हुए हवलदार गजेंद्र सिंह की अगुवाई में एक टीम गठित कर मौके पर छापेमारी कर आई छापेमारी के दौरान आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी जगदीश चंद की टीम ने पकड़ी अवैध शराब मामला दर्ज।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी जगदीश चंद की टीम ने पकड़ी अवैध शराब मामला दर्ज। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। खास जानकारी देते हुए पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी श्री जगदीश चंद ने बताया मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति पुन्हाना शहर के नकनपुर मोड़ अवैध  शराब बेचता है, मौके पर रेड की जाए तो काबू आ सकता है। वही सिटी चौकी पुनहाना प्रभारी जगदीश चंद ने तुरंत छापेमारी अभियान चलाने के लिए एक टीम का गठन किया। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी अवैध शराब बेचने वाला युवक भाग निकला लेकिन पुलिस ने काफी अवैध शराब को अपने काबू में कर लिया। पुलिस ने इस संदर्भ में जमशेद पुत्र नुरू निवासी नकनपुर पुन्हाना के खिलाफ एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया, वहीं आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है।  क्या कहते हैं सिटी चौकी प्रभारी पुन्हाना:-  वहीं इस मामले में सिटी चौकी प्रभारी पुन्हाना श्री जगदीश चंद ने बताया पुन्हाना शहर के नकनपुर मोड़ से गुप्त सूत्रों के आधार...

पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने मुखबिर खास की सूचना का आधार अल्टो कार गाड़ी में करीब 300 किलोग्राम गोमांस किया बरामद।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने मुखबिर खास की सूचना का आधार अल्टो कार गाड़ी में करीब 300 किलोग्राम गोमांस किया बरामद।  कार गाड़ी समेत एक गौ तस्कर को मौके से किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले की पिनगवां थाना पुलिस द्वारा मुखबिर खास की की सूचना के आधार पिनगवां ढाणा मोड़ के समीप से  काले रंग की अल्टो कार में गोमांस ले जाते हुए एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल ने पत्रकारों को खास जानकारी देते हुए बताया मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई  एक गौ तस्कर पुन्हाना थाना अंतर्गत गांव जमालगढ़ से पिनगवा ठाणा मोड़ होते हुए एलटो कार काले रंग की गाड़ी में करीब काफी गोमांस भरकर नूह ले जा रहा है। मौके पर रेड की जाए तो तुरंत काबू आ सकता है।पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल ने मामले को तुरंत संज्ञान लेते हुए एक टीम बनाकर ठाणा मोड़ के समीप भेजी, पुलिस द्वारा मौके से गौ तस्कर को गोमांस से भरी अल्टो कार गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया।आरोपी की पहचान यूसुफ पुत्र ...

पिनगवां थाना पुलिस ने नकलचियों कसा शिकंजा,छह गिरफ्तार।

 मेवात क्राईम तक न्यूज़ पिनगवां थाना पुलिस ने नकलचियों कसा शिकंजा,छह गिरफ्तार। बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी नकल:रतनलाल बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। हाल ही में चल रही हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षाओ में तरीके से शांतिपूर्वक नकल रहित कराने के नियत से पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया।पिनगवां स्थित आईकेएम पब्लिक स्कूल में 12वी की परीक्षा में नकल कराते 6 नकलचियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। खास जानकारी देते हुए पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल ने बताया सूचना मिली थी पिनगवां स्थित आई० के० एम० पब्लिक स्कूल में कुछ युवक  सरेआम धारा 144 का उल्लंघन कर नकल करा रहे हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए छह नकलचियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।  आरोपियों की पहचान आसिफ पुत्र उस्मान  गांव मरोड़ा, जकरिया पुत्र इस्माइल गांव गगवानी, चन्दन शर्मा पुत्र लखनपाल मरोड़ा,शाहरुख पुत्र अब्दुल रज्जाक ओहता, नोशाद पुत्र सिरदार मूढ़ेता के रूप में हुई है। सभी आरोपियों ...

हरियाणा बड़ेड गांव से सटे राजस्थान क्रेशर प्लांटों के मालिकों के साथ चांदडाका चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने ली मीटिंग, दिए कड़े दिशा निर्देश।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ हरियाणा बड़ेड गांव से सटे राजस्थान क्रेशर प्लांटों के मालिकों के साथ चांदडाका चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने ली मीटिंग, दिए कड़े दिशा निर्देश। नियमों को नहीं मानने वाले क्रेशर प्लांट मालिकों के खिलाफ भी पुलिस द्वारा की जाएगी कानूनी कार्रवाई:-जितेंद्र कुमार बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले के चांदडाका चौकी अंतर्गत हरियाणा  राजस्थान बडेड गांव से सटे क्रेशर प्लांट मालिकों के साथ चांदडाका चौकी प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार ने प्लांटो पर पहुंचकर ओवर लोडिंग व अवैध खनन रोकने की नियत से हरियाणा की सीमा से किसी भी सूरत में ओवरलोड नहीं गुजरने पर मीटिंग की। खास जानकारी देते हुए चांदडाका चौकी प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार ने बताया नूह जिला पुलिस कप्तान के आदेश अनुसार पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग अवैध खनन रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए है। जगह-जगह नाके लगाकर ओवरलोडिंग पर पूर्ण तरीके से पाबंदी लगाने का कार्य किया जा रहा है। हम आपको बता दें चांदडाका चौकी प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार द्वारा राजस्थान में चलाए जा रहे क्रेशर प्लांट मालिकों के साथ मीटिंग ...

पुलिस हमला:-अवैध खनन ओवरलोडिंग पकड़ने गई फिरोजपुर झिरका पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला, जवान हुए चोटिल।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ पुलिस हमला:-अवैध खनन ओवरलोडिंग पकड़ने गई फिरोजपुर झिरका पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला, जवान हुए चोटिल। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले में बृहस्पतिवार सुबह ओवरलोडिंग व अवैध खनन रोकने गई  फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस  पर अलीपुर तिगरा गांव के समीप जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी को मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई की घाटा समशाबाद बसई आदि गांव में कुछ खनन माफिया अवैध खनन कर चोरी छुपे पत्थर निकालने का काम करते हैं, तत्काल रेड की जाए तो मौके पर काबू आ सकते हैं। वही अवैध खनन करने वाले माफिया अपने ट्रैक्टर इत्यादि वाहनों में ओवरलोडिंग खनिज समाग्री चोरी छुपे पत्थर भरकर नियमों को ताक पर रखकर सरेआम धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। पुलिस पार्टी द्वारा रेड तैयार कर जैसे ही पुलिस पार्टी अलीपुर तिगरा गांव के पास बने टोल टैक्स के पास पहुंची वहां पर  एक ओवरलोड़ ट्रैक्टर जो चोरी के पत्थरों से पूरा ओवरलोड़ भरा हुआ था। पुलिस पार्टी ने उसे रोकने का इशारा किया लेकिन ट्रैक्टर चालक ने सीध...

फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा गौ तस्करों के चंगुल से आईसर कैंटर ने गाड़ी में तस्करी की नियत से महू गांव लाई गई 20 गोधन को कराया मुक्त, एक तस्कर को भी किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ इलाके में गोकशी किसी भी सूरत में बर्दाश्त  नही:-डीएसपी वीरेंद्र सिंह  फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा गौ तस्करों के चंगुल से आईसर कैंटर ने गाड़ी में तस्करी की नियत से महू गांव लाई गई 20 गोधन को कराया मुक्त, एक तस्कर को भी किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  जिला टास्क फोर्स इंचार्ज फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री वीरेंद्र सिंह दलाल ने  पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया जिला पुलिस द्वारा गोकशी को रोकने की नियत से बनाए गए सीएस स्टाफ़ प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं कि जिले में गोकशी वे तस्करी को अंजाम देने वाले तस्कर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगे। हम आपको बता दे जिला गौ- टास्क फोर्स इंचार्ज फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री  वीरेन्द्र सिंह जहां अपराध को लेकर बड़ी सक्रिय नजर आ रहे हैं वहीं जिले में हो रही आए दिन गोकशी पर भी पुलिस की पैनी नजर है। हाल ही में फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा राजस्थान से हरियाणा  फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गांव महू  वध के लिए ले जाई जा रही कुल 20 गोधन को पुलिस द्वारा तस्करो...

ईलाज के लिए जयपुर जा रहे दंपती के साथ पिस्टल के बल पर लूट,पुलिस ने किया अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ ईलाज के लिए जयपुर जा रहे दंपती के साथ पिस्टल के बल पर लूट,पुलिस ने किया अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज। वारदात:-गुरुग्राम-अलवर हाईवे स्थित गांव माहोली के निकट बुधवार तड़के करीब चार बजे कार सवार बदमाशों ने पीड़ित से 42 हजार की रकम लूटी। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले से फिरोजपुर झिरका शहर से ईलाज के लिए जयपुर स्थित अस्पताल कार से जा रहे दंपती को पिस्टल के बल पर लूट लिया गया। सनसनीखेज वारदात गुरुग्राम-अलवर हाईवे स्थित गांव माहोली के निकट बुधवार तड़के करीब चार बजे हुई। कार सवार बदमाशों ने पीड़ित से 42 हजार की रकम लूट ली। जानकारी के बाद पुलिस सक्रिय हुई हालांकि बदमाशों की पहचान नहीं हुई है। यहां के वार्ड 11 के निवासी रतनलाल शर्मा ने फिरोजपुर झिरका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो बुधवार तड़के अपनी पत्नी के साथ कार से जयपुर के एक अस्पताल के लिए निकले थे। वो जैसे ही शहर के आंबेडकर चौक से होते हुए अलवर मार्ग की ओर चले तो वहां से उनके पीछे एक सफेद रंग की अर्टिगा कार ने पीछा करना शुरू कर दिया। माहोली और सोलपुर गांव के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आई कार...

अपराधियों के लिए काल बने पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल, कहां अपराधियों से कोई समझौता नहीं उनकी जगह सलाखों के पीछे।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ अपराधियों के लिए काल बने पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल, कहां अपराधियों से कोई समझौता नहीं उनकी जगह सलाखों के पीछे। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिला पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेशानुसार अपनी बेबाकी, ईमानदारी, तेज तर्रारी के नाम से मशहूर पुलिस इंस्पेक्टर पिनगवां थाना प्रभारी रतनलाल ने अपराधियों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है। हम आपको बता दें पिनगवां शहर की सड़कों पर इन दिनों सिंघम इंसपेक्टर के नाम से मशहूर थाना प्रभारी रतनलाल अपराधियों के लिए काल बन रहे हैं। उनका साफ तरीके से कहना है अपराधियों से किसी भी प्रकार का समझौता उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं है। या तो अपराधी अपराध छोड़ दें या उनका इलाका ही छोड़कर चले जाएं अन्यथा अपराधियों की जगह  हरगिज की सलाखों के पीछे होगी। हम आपको बता दें इंसपेक्टर रतनलाल द्वारा जारी कड़े दिशा निर्देश होने जहां अपराधियों की नींद हराम कर दी है वही अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले शातिर अपराधी सिंघम के डर के कारण इलाका छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।  जिले के पिनगवां थाने में होगी अब आम आदमी की सुनवाई...

पिनगवां थाने के मात्र 300 मीटर की दूरी पर थाना प्रभारी इंसपेक्टर रतनलाल ने मारी रेड, काफी मात्रा में अवैध शराब सहित युवक को धर दबोचा

मेवात क्राईम तक न्यूज़ पिनगवां थाने के मात्र 300 मीटर की दूरी पर थाना प्रभारी इंसपेक्टर रतनलाल ने मारी रेड, काफी मात्रा में अवैध शराब सहित युवक को धर दबोचा । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नुह जिले के पिनगवा थाना प्रभारी इंसपेक्टर रतनलाल की टीम द्वारा माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार अवैध शराब के तस्करों पर नकेल कसने का कार्य किया जा रहा है। हम आपको बता दें पिनगवां थाना नियुक्ति के समय थाना प्रभारी रतनलाल ने अवैध शराब तस्कर के साथ-साथ हर प्रकार के अपराधी को कड़ी चेतावनी देते हुए या तो अपराध इलाका छोड़ देने की बात कही थी। उसी को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी पिनगवां इंसपेक्टर रतनलाल को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई पिनगवां थाने के मात्र 300 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति अपनी दुकान में अवैध शराब बेचता है, सूचना सही मानते हुए मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हैं थाना प्रभारी रतनलाल द्वारा आरोपी युवक की दुकान पर रेड की गई रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों अवैध शराब बेचते गिरफ्तार कर लिया है पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम भूपेश पुत्र मुरा...

A massive gambling was going on in Shikarawa village of Nuh district, Singham Sho Ratanlal recovered cash worth ₹ 88000 including Mari Red 11 gamblers.

Mewat Crime Tak News A massive gambling was going on in Shikarawa village of Nuh district, Singham Sho Ratanlal recovered cash worth ₹ 88000 including Mari Red 11 gamblers.   Pingwan police station in-charge Honest, unscrupulous, Tejadhar Thanadar along with his team laid siege to the base of large-scale gamblers in Shikrava village at 11:00 am, taking advantage of the darkness and escaping while firing aerial some gamblers.  Bilal Ahmed journalist nuh Mewat  The Pinagwan police station, acting as per the order of the police captain of Nuh district, Mr. Narendra Singh Bijarnia, has received a major achievement late on Monday night.  According to the information received, Pinagwan police station in-charge, Inspector Ratanlal, who is known as Honest, Babaq, Tejatrar, Singham, engaged in searching the horoscope of criminals in the district on the basis of his hard work ability, got information from the informant Khas in the big village Shikrawa under the pol...

नूह जिले के शिकरावा गांव में बड़े पैमाने पर चल रहा था जुआ, सिंघम थानेदार रतनलाल ने मारी रेड 11 जुआरियों सहित ₹88000 की नगदी बरामद।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ नूह जिले के शिकरावा गांव में बड़े पैमाने पर चल रहा था जुआ, सिंघम थानेदार रतनलाल ने मारी रेड 11 जुआरियों सहित ₹88000 की नगदी बरामद।  पिनगवां थाना प्रभारी ईमानदार,बेबाक़, तेजतर्रार थानेदार ने अपनी टीम के साथ रात्रि 11:00 बजे शिकरावा गांव में बड़े पैमाने पर चल रहे जुआरियों के अड्डे का किया घेराव, अंधेरे का फायदा उठाकर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले कुछ जुआरी। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले के पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार कार्य कर रही  पिनगवां थाना पुलिस को सोमवार देर रात्रि बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। मिली जानकारी के अनुसार अपनी मेहनत काबिलियत के दम पर जिले में अपराधियों की कुंडली खंगालने में लगे हुए ईमानदार, बेबाक़, तेजतर्रार, सिंघम के नाम से पहचान बनाने वाले पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल  को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई थाना अंतर्गत बड़े गांव शिकरावा में किसी गांव के ही आदमी के घर पर कुछ जुआरी अलग-अलग स्थानों से आकर लाखों रुपए दांव पर लगाकर भारी मात्रा में जुआ जैसी सामाजिक बुराई कृत्य को अंजाम दे रहे...

डीजीपी हरियाणा ने दी ’होली’ की शुभकामनाएं होली पर लोगों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्क रहेगी पुलिस।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ डीजीपी हरियाणा ने दी ’होली’ की शुभकामनाएं होली पर लोगों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्क रहेगी पुलिस। (बिलाल अहमद) चंडीगढ़/पंचकूला, 9 मार्च - हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री मनोज यादव ने होली के शुभ अवसर पर प्रदेश के नागरिकों, हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों व जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं।   होली की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी एक संदेश में श्री यादव ने कहा कि होली का त्योहार लोगों के जीवन में और अधिक रंग भरकर सभी को समाज में सौहार्दपूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने नागरिकों से होली के पर्व को इसकी सच्ची भावना से मनाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी नागरिक एक बार फिर से एकता, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना के साथ रंगों के पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाएंगे, जो वर्षों से राज्य की पहचान है।   डीजीपी ने फील्ड में तैनात पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे होली के अवसर पर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने...

रंगो के त्योहार होली के पावन पर्व पर मेवात पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह बिजनारिया ने जिले के लोगों को भी हार्दिक बधाई।

मेवात क्राईम तक न्यूज रंगो के त्योहार होली के पावन पर्व पर मेवात पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह बिजनारिया ने जिले के लोगों को भी हार्दिक बधाई।  होली के पावन पर्व पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले लोग किसी भी सूरत में नहीं होंगे बर्दाश्त:-एसपी बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। आपसे मोहब्बत भाईचारे रंगों के  त्योहार होली पर नूह जिले के पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह बिजरानीया अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के साथ-साथ तमाम जिला भर के निवासियों को प्यार सौहार्द के बंधन रंगो के त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए, उनके साथ साथ सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि होली के पावन पर्व पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले लोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। त्योहार होली के अवसर पर कुछ लोग शराब का सेवन कर बाजार या सार्वजनिक पर उधम मचाते हैं जिससे एक दूसरे में लड़ाई तक की नौबत उत्पन्न हो जाती है। उसी को ध्यान में रखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह बीजरानिया द्वारा जहां एक और होली के अवसर पर तमाम जिला पुलिस को अलर्ट किया हुआ है।वही हु...

Punhana newly appointed city post in-charge Jagdish Chand took charge, where crime will not be tolerated in any case.

Mewat Crime Tak News Network Punhana newly appointed city post in-charge Jagdish Chand took charge, where crime will not be tolerated in any case. Bilal Ahmed journalist nuh Mewat  Sub Inspector Jagdish Chand, who has been serving sincerely in the city post in-charge Ferozepur Jhirka in Nuh district, has taken over the charge of the newly appointed Punhana City Outpost.  As soon as he took charge, Sub-Inspector Shri Jagdish Chand met the police employees working under him and tried to know the blueprint of the crime.  He said that he did not have any first job in Mewat district, but he had also previously worked in Punhana area in Ferozepur Jhirka Punhana CIA of Mewat.  Newly appointed city post in-charge Punhana Shri Jagdish Chand says that a strong effort will be made to make Punhana city completely crime free.  City Outpost Punhana Police will be able to completely rein in the incidents of theft, robbery, motorcycle vehicle theft etc. in the city....