मेवात क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे,तीखे तेवरों के साथ।
पिनगवां थाना पुलिस ने चोरी की बाइक सहित दो सगे भाईयो को किया गिरफ्तार।Mewat Crime Tak News
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के पिनगवां थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर चंद्रभान की टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर शुक्रवार शाम दो भाईयों को चोरी की बिना नम्बर की स्पलेंडर बाइक सहित पिनगवां थाना एरिया के गांव झिमरावट के बंद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पुलिस ने साकिर व शेखावत निवासी गांव रनियाली फिरोजपूर झिरका के रूप में की हैं। पिनगवां थाना प्रभारी चन्द्रभान ने बताया कि शुक्रवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली की दो आरोपी चोरी की बाइक सहित झिमरावट बंद के पास खडे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई है। जो बाइक चोरी का धंधा करते हैं। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बाइक को गुरूग्राम सेक्टर 73 से चुराया था। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों शकिर व शेखावत के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं। बाइक को बरामद कर आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही हैं। काॅविड-19 जांच के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Comments
Post a Comment