Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2019

क्राईम ख़बर:नूह एवीटी स्टॉफ द्वारा पकडे गए दो शातिर बाईक चोर रविन्द्र उर्फ रोकी व सलीम उर्फ चीना आरोपीयो के घर से अन्य बाईक भी की

इंडिया क्राईम तक न्यूज नूह एवीटी स्टॉफ द्वारा पकडे गए दो शातिर बाईक चोर रविन्द्र उर्फ रोकी व सलीम उर्फ चीना आरोपीयो के घर से अन्य बाईक भी की बरामद। बिलाल अहमद/ ब्यूरो नूह मेवात। मेवात पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया द्वारा गठित एवीटी स्टाफ ने दो शातिर बाइक चोरों को चोरी की बाइक सहित धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है।  मिली जानकारी के अनुसार एवीटी स्टाफ उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को मुखबिर खास से सूचना मिली की दो शातिर चोर चोरी की बाइक सहित उसको बेचने के फिराक में नूह पलडी रोड होते हुए तावडू जा रहे हैं।  सूचना को पुख्ता सही मानते हुए एवीटी स्टाफ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह व उनकी टीम ने नाकेबंदी की तो दो युवक एक सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए पुलिस को देखकर दोनों युवकों ने मोटरसाइकिल को वापिस नूह की ओर मोड़ दिया। पुलिस को शक हुआ दोनों आरोपियों को बाईक सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम के गहनता से पूछताछ करने के बाद आरोपियों ने अपना नाम रविंदर और रॉकी पुत्र जगदेव निवासी देवलाका बास पाटोदी गुरुग्राम तथा दूसरे आरोपी का नाम सलीम उर्फ चीना पुत्र अब्दुल मजीद न...

खास ख़बर:चांदडाका चौकी में कार्यरत होमगार्ड का जवान रिश्वत के आरोप में गिरफतार।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खास ख़बर:चांदडाका चौकी में कार्यरत होमगार्ड का जवान रिश्वत के आरोप में गिरफतार। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  नूह जिले के पुन्हाना थाने के अंतर्गत आने वाली चांदडाका पुलिस चौकी में कार्यरत एक होमगार्ड  को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। होमगार्ड तिगांव गांव से निकलने वाले ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली के चालकों से 100-100 रूपये की वसूली कर रहा था। पुलिस ने होमगार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।    जानकारी के मुताबिक भादस गांव निवासी होमगार्ड इकबाल पुत्र इस्राईल चादडाका पुलिस में कार्यरत था। उक्त होमगार्ड तिगांव गांव से निकलने वाले भवन निर्माण सामग्री से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली चालकों से निकालने की एवज में वसूली करता था। दो दिनों पहले परेशान होकर किसी ट्रैक्टर चालक ने उक्त होमगार्ड को पैसे लेते हुये विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था।    इतना ही नहीं जिस व्यक्ति ने ये विडियो बनाई उसने वीडियों को पुलिस अधिकारियों के पास भी भेज दिया। जिसके बाद विडियों के  वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिय...

पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों को अपने जाल में फंसा कर पैसे ऐंठने वाला हनीट्रैप गिरोह, एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों को अपने जाल में फंसा कर पैसे ऐंठने वाला हनीट्रैप गिरोह, एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।  हनीट्रैप गिरोह से जुड़े महिला सहित 2 आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर। बिलाल अहमद/ ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  नूह जिले की पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।  मेवात जिले में सक्रिय लोगों को अपने जाल में फंसा कर पैसे ऐंठने वाले गिरोह के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  मिली जानकारी के अनुसार पुन्हाना टूंडलाका निवासी यासीन पुत्र शेर खान ने पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह शाम को किसी काम से पुन्हाना आया हुआ था। तभी अपने जाल में फंसा कर पैसे ऐंठने वाले गिरोह जिसमे साहुन पुत्र सूखा जुबेर पुत्र रत्ती निवासी मुंडेता थाना पिनगवां रईसन पत्नी जाहिद  निवासी नगीना एक अन्य  व्यक्ति ने उसको शहर में ही एक मकान में बंधक बना लिया, उसकी वीडियो तक उतार ली गई तथा उसके साथ बड़ी बेरहमी से मारपीट की गई तथा 4लाख रुपए की डिमांड की गई। नहीं देने...

डीजीपी के आदेश, सड़क पर कागज की जांच के लिए न रोका जाए किसी का वाहन।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ हरियाणा से बड़ी खबर, डीजीपी के आदेश, सड़क पर कागज की जांच के लिए न रोका जाए किसी का वाहन। यदि आप ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं, तो हरियाणा पुलिस आपको दस्तावेजों की जाँच के लिए नहीं रोकेगी बिलाल अहमद/चंडीगढ़, 11 जुलाई।  हरियाणा पुलिस द्वारा अब सड़कों पर यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों की अनुपालना करने वाले यात्रियों को उनके वाहनो के दस्तावेजों की जाँच के लिए नहीं रोका जाएगा।           हरियाणा पुलिस महानिदेशक श्री मनोज यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी पुलिस आयुक्तों, आईजीपी ट्रैफिक एवं राजमार्ग और जिला पुलिस अधीक्षकों को वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना न करने की स्थिति में दस्तावेजों की जांच बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। हालाँकि, किसी भी चालक द्वारा यातायात नियमों की उल्लंघना पाए जाने पर दस्तावेजों की जाँच की जाएगी और बाद में चालान भी जारी किया जा सकता है। इस नई पहल को लागू करने का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों की अनुपानला बारे जागरुक करना, सड़क सुरक्षा को अधिकतम स्तर तक सुनिष्चित करना व सड़क...

अपराध को लेकर सख्त रवैया अपनाएं पुलिसकर्मी, अन्यथा होगी कार्यवाही:सुनील कुमार कादियान

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ अपराध को लेकर सख्त रवैया अपनाएं पुलिसकर्मी, अन्यथा होगी कार्यवाही:सुनील कुमार कादियान बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका उपमंडल अंतर्गत बढ़ते अपराध को लेकर फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री सुनील कुमार कादयान एक्शन मोड में नजर आए हैं। उन्होंने फिरोजपुर झिरका सिटी में चोरी डकैती अवैध शराब की बिक्री जुआ सट्टा जैसे अपराध पर खुद पैरवी करते सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। साथ ही सिटी चौकी प्रभारी थाना प्रभारी सहित लगभग सभी पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि उपमंडल में होने वाले हर छोटे बड़े अपराध पर पैनी नजर रखी जाए अपराध किसी भी सूरत में कहीं पर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम आपको बता दें हाल ही में फिरोजपुर झिरका डीएसपी ने खुद मोर्चा संभालते हुए इंडिया न्यूजीलैंड आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था तथा उनसे 1लाख60 हजार250 रुपये एक एलसीडी सहित मोबाइल फोन बरामद किए थे। जिसमें फिरोजपुर झिरका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी। उसी को ध्यान में रखते हुए डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री सुनील कुमार कादियान ने अपने अधी...

दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस लेगी सख्त एक्शन:हरि सिंह

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस लेगी सख्त एक्शन:हरि सिंह बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग वे फिरोजपुर झिरका मुख्य मार्ग महावीर चौक अंबेडकर चौक लाल कुआं चौक पर अपने वाहन अनियंत्रित तरीके से खड़े करने वाले जरा सावधान हो जाएं, माननीय पुलिस कप्तान नूह मेवात श्रीमती संगीता कालिया के निर्देशानुसार फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर अपनी गाड़ी समान बेचने की रेहड़ी आदि दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाने वालों के खिलाफ फिरोजपुर झिरका पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। वही फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी श्री हरि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया माननीय पुलिस कप्तान महू मेवात श्रीमती संगीता कालिया के निर्देशानुसार जिले में 10 जुलाई से 17 जुलाई तक यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस द्वारा मुख्य चौक चौराहों  सार्वजनिक जागो पार बैनर लगाकर यातायात नियमों के बारे में वाहन चालकों को जागरू...

खास खबर:OLX पर गाड़ी लूटने वाले शातिर लुटेरो ने व्यक्ति की फेसबुक आईडी की हैक डाला विज्ञापन।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खास खबर:OLX पर गाड़ी लूटने वाले शातिर लुटेरो ने व्यक्ति की फेसबुक आईडी की हैक डाला विज्ञापन।  पीड़ित ने बिछोर थाने में दी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत,की कानूनी कार्यवाही की मांग। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  नूह जिले में शातिर ओएलएक्स लुटेरों का एक अजीब कारनामा सामने आया है। एक युवक की फेसबुक आईडी हैक कर उस पार वरुणा गाड़ी मॉडल 2014 आंध्र प्रदेश का नंबर डालकर बेचने के लिए दिखाया गया है। जैसे ही युवक को इसके बारे में पता चला उन्होंने सीधा बिछोर थाने में अज्ञात आईडी हैकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की शिकायत दी है।  बिछोर थाने में दी गई शिकायत के अनुसार पीड़ित मकसूद अहमद पुत्र सुभान खां निवासी तिरवाडा थाना बिछोर ने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी मकसूद अहमद के नाम से बनी हुई थी किसी शातिर ओएलएक्स लुटेरे ने उसकी आईडी को हैक कर लिया तथा उस पर वरुणा गाड़ी जिसका मॉडल 2014 नंबर एपी 16 सीपी 9199 का विज्ञापन उसकी ही आईडी से बेचने के लिए सोशल साइट ओएलएक्स के माध्यम छोड़ रखा है। वह टेलरिंग का काम करता है इस काम से उसका कोई लेना-देना नहीं है ना ह...

खास खबर:अवैध खनन रोकने गई एसडीएम व पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला,कई पुलिसकर्मियों के आई गंभीर चोटें।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खास खबर:अवैध खनन रोकने गई एसडीएम व पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला,कई पुलिसकर्मियों के आई गंभीर चोटें। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका हरियाणा वन क्षेत्र में मंगलवार के दिन अवैध खनन रोकने गई एसडीएम व पुलिस की टीम पर खनन माफियाओं ने पथराव व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोपित टीम के कब्जे से अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही एक पौपलैंड को भी छुड़ा ले गए। जानलेवा हमले में फिरोजपुर झिरका के डीएसपी सुनील कादियान व थाना प्रबंधक हरिसिंह सहित चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। यहां आरोपितों ने पथराव कर पुलिस के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया है। पुलिस ने इस संबंध में 20 से अधिक नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा फाइल किया है।मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय उपमंडल अधिकारी नागरिक रीगन कुमार को सूचना मिली कि राजस्थान सीमा से सटे हरियाणा के नहारिका और चित्तौड़ा गांव में कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। इसी की रोकथाम के लिए एसडीएम पुलिस को साथ लेकर उक्त स्थान पर छापेमारी करने पहुंचे। दबिश के दौरान टीम को हरियाणा की अरावली में खनन माफिया...

क्राईम खबर:एसपी द्वारा गठित एवीटी स्टाफ को बड़ी कामयाबी, चोरी की बाइक समेत दबोचा शातिर बाइक चोर 2 चोरी की बाइक बरामद।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ क्राईम खबर:एसपी द्वारा गठित एवीटी स्टाफ को बड़ी कामयाबी, चोरी की बाइक समेत दबोचा शातिर बाइक चोर 2 चोरी की बाइक बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  जिले में वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के लिए मेवात पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता रानी कालिया द्वारा गठित एवीटी स्टाफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।  मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रवक्ता नूह मेवात जारी प्रेस नोट के अनुसार बतलाया गया की बीते 2 जुलाई को एवीटी स्टाफ उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक चोर चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार होकर मलिक पेट्रोल पंप के समीप आ रहा है। मिली सूचना के आधार पर एबीटी स्टाफ इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह व उसकी टीम द्वारा आरोपी को धर दबोचने के लिए जाल बिछाया गया तथा मलिक पेट्रोल पंप के सामने नाकेबंदी की गई। नाकेबंदी के दौरान एक युवक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार होकर जैसे ही पुलिस पार्टी की तरफ आने लगा तो पुलिस पार्टी ने उसको पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी, तथा कागजात मांगने पर बाइक के कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस की गहनता से पूछताछ के द...