मेवात क्राईम तक न्यूज़
फिरोजपुर झिरका सीआईए टीम ने अवैध देसी कट्टा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, एक जिंदा कारतूस बरामद।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
फिरोजपुर झिरका सीआईए प्रभारी कंवरपाल की टीम ने मुखबिर खास की सूचना के आधार पर तिजारा रोड गौशाला के समीप से एक व्यक्ति को अवैध हथियार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए प्रभारी फिरोजपुर झिरका श्री कंवर पाल ने बताया मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई एक आरोपी तिजारा रोड गौशाला के समीप अवैध हथियार सहित कहीं जाने की फिराक में है। सीआईए प्रभारी ने सूचना सही मानते हुए एक टीम गठित कर तिजारा रोड गौशाला के समीप नाकेबंदी की नाकेबंदी के दौरान एक युवक आता दिखाई दिया पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो युवक पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगा पुलिस के जवानों की मुस्तैदी के कारण आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम पंकज उर्फ डग्गू पुत्र राजू निवासी तावडू बताया है। पुलिस ने आरोपी से देसी कट्टे समेत एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस संदर्भ में सीआईए फिरोजपुर झिरका द्वारा कानून अधिनियम की धारा आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments
Post a Comment