Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2019

खास खबर:मेवात पुन्हाना ग्रामीण विकास निगरानी समिति ब्लॉक कार्यालय का किया उद्घाटन।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। मेवात पुन्हाना ग्रामीण विकास निगरानी समिति ब्लॉक कार्यालय का किया उद्घाटन।  मौसिम खान डुडोली को अध्यक्ष व यूसुफ बिघोत को ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त। ब्यूरो नूह मेवात।  मेवात जिले के पुन्हाना उपमंडल में ग्रामीण विकास निगरानी समिति के ब्लॉक कार्यालय का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास निगरानी समिति के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्री बिलाल अहमद ने शिकरत की। संबोधन के दौरान श्री बिलाल अहमद ने बताया कि ग्रामीण विकास में सामाजिक संस्था इसका उद्देश्य समाज हित में कार्य करना तथा ग्राम पंचायतों में फैले भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से समाप्त कराना है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बिलाल अहमद द्वारा मौसिम खान डुडोली को ब्लॉक अध्यक्ष पुन्हाना व यूसुफ बिघोत को ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत कर नियुक्ति पत्र जारी किए गए। इस अवसर पर अख्तर हुसेन एडवोकेट झारोकडी,कमरुद्दीन  पूर्व सरपंच,वहीद ठेकेदार नहेदा,जमील तिरवाड़ा, रोहित,विराट,विकास,अरुण, पुन्हाना, वहीद गोहेता, अख्तर गोहेता,इसा जेमत, अजरुद्दीन ...

खास खबर:ससुराल से लौट रहे पति से पत्नी को छीनकर कट्टे की नोक पर किया अपहरण,दिया गैंगरेप घटना का अंजाम।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। खास खबर:ससुराल से लौट रहे पति से पत्नी को छीनकर कट्टे की नोक पर किया अपहरण,दिया गैंगरेप घटना का अंजाम। (बिलाल अहमद)ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। नूह जिले में एक अनहोनी घटना सामने आई है ससुराल से पत्नी को लेकर वापिस अपने गांव लौट रहे है एक युवक से उसकी पत्नी को कट्टे की नोक पर कुछ बदमाश ले गए तथा उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। नूह महिला थाने में दी गई शिकायत का अनुसार पीड़िता ने बताया कि घटना बीते 5 मार्च शाम करीब 6:00 बजे की है वह और उसका पति राजस्थान के एक गांव से वापस अपने ससुराल लौट रहे थे जैसे ही दोनों पति-पत्नी मोटरसाइकिल पर आकेड़ा व मालब के बीच पुल के समीप पहुचे तो एक बोलेरो गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 27 एफ 4435 उनके आगे रुकी तथा उसमें से चार-पांच लड़के उतरे, जिसमें मुस्तकीम पुत्र जफरुद्दीन, अलताफ पुत्र मिसरू, साहिल पुत्र जुब्बी, जिनको उन्होंने पहचान लिया तथा दो अन्य जिनका नाम मैं नहीं जानती आरोपी मुस्तकीम ने मेरे पति के ऊपर देसी कट्टा तान उक्त दोनों आरोपियों ने मुझे जबरन गा...

सभी देश-प्रदेश क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

खास खबर:फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांवो में बिक रही है खुलेआम अवैध शराब, पुलिस प्रशासन अनजान।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खास खबर:फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांवो में बिक रही है खुलेआम अवैध शराब, पुलिस प्रशासन अनजान। (बिलाल अहमद)ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। नुहू जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव दोहा,रावली, पाटखोरी,रीगड़ साकरस, दुगरी,धमाला आदि दर्जनों गांवों में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। शराब माफिया बेख़ौफ़ पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। गांव में खुली परचून की दुकानों पर युवाओं को जमकर नशा परोसा जा रहा है। जिसे फिरोजपुर झिरका पुलिस प्रशासन अनजान है।  हालात इस प्रकार हैं आज के युग की युवा पीढ़ी इस नशे रूपी दलदल में पूरी तरह फंस चुकी है। जिसका असर गांव में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों पर भी पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। वहीं इलाके के प्रमुख समाजसेवी सय्यद जाकिर हुसैन, साकरस गांव के पूर्व सरपंच फजरुद्दीन बेसर,साजिद हुसैन, जफरुद्दीन, इशाक, जान मो०,निजर मो०,असगर अली,निशार,फूलचंद बेसर,आबिद हुसैन, शाहिद हुसैन, आजम,आदि दर्जनों लोगों ने फिरोजपुर झिरका पुलिस प्रशासन से गुहार लगा...

पुन्हाना विधानसभा से भाजपा नेता इकबाल जैलदार ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके आवास पर की मुलाकात, सोमवार को होंगे कांग्रेस में शामिल।

पुन्हाना विधानसभा से भाजपा नेता इकबाल जैलदार ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके आवास पर की मुलाकात, सोमवार को होंगे कांग्रेस में शामिल। पिछले विधानसभा चुनाव में पुन्हाना विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं भाजपा नेता इकबाल जैलदार। (बिलाल अहमद)ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। पुन्हाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे हरियाणा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल जैलदार ने भाजपा को पूर्ण रूप से छोड़ने का मन बना लिया है।  आज कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास स्थान पर उनसे मिलकर कांग्रेस में शामिल होने का आह्वान किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी इकबाल जैलदार ने कांग्रेस के पूर्व सीएम चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की तथा पत्रकार वार्ता के दौरान बातचीत के दौरान चौधरी इकबाल जैलदार ने कहा कि वह सोमवार कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।  हम आपको बता दें पुन्हाना विधानसभा मैं हुए साहिब हत्याकांड पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हुए भाजपा से पूर्व प्रत्याशी रहे चौधरी इकबाल जैलदार अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ...

खास खबर:4 माह बाद भी फिरोजपुर झिरका पुलिस ने आरोपियों को नहीं किया गिरफ्तार, पीड़ित परिवार ने लगाया मिलीभगत का आरोप।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खास खबर:4 माह बाद भी फिरोजपुर झिरका पुलिस ने आरोपियों को नहीं किया गिरफ्तार, पीड़ित परिवार ने लगाया मिलीभगत का आरोप। (बिलाल अहमद)ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत  गांव इब्राहिमबास में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप करने वाले बाकी बचे  चार आरोपियों को पुलिस ने 4 माह बाद भी गिरफ्तार नहीं किया। मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 15 नवंबर 2018 की है नाबालिग लड़की घर से कपड़े धोने के लिए गई थी। उसके बाद अचानक घर से गायब हो गई इधर उधर तलाश करने के बाद पीड़ितों ने इसकी शिकायत फिरोजपुर झिरका थाने में दी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश जारी कर दी। कुछ दिनों बाद फिरोजपुर झिरका पुलिस ने लड़की को बरामद कर उन्हें  पेश अदालत किया।  दिए गए बयानों में पीड़िता ने बताया उसको गांव के ही आरोपी मुबीन,मूनफेद,सत्तार,जैकम, व शेकुल दो अन्य  व्यक्तियों ने जिनका पहचान नहीं हो सकी उन को बंधक बनाकर कट्टे की नोक पर जबरन दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने इस मामले में कानून अध...

खास खबर:फिरोजपुर झिरका नव नियुक्त डीएसपी सुनील कादयान ने संभाला कार्यभार।

फिरोजपुर झिरका नव नियुक्त डीएसपी सुनील कादयान ने संभाला कार्यभार। (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। नूह जिले के उपमंडल फिरोजपुर झिरका में नवनियुक्त डीएसपी सुनील कादयान ने अपना कार्यभार संभाल लिया।उन्होंने कहा है कि अपराध किसी भी कीमत में बर्दाश्त नही होगा। पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल से उपमंडल में होने वाली क्राईम गतिविधियों पर पूर्ण रूप से लगाम लगाई जाएगी। उन्होंने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि सभी पुलिसकर्मी अपनी मेहनत लगन वह पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ पीड़ितों को सही समय त्वरित न्याय दिलाने का कार्य करें। इलाके में ओवरलोड़ वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर होगी,ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।उन्होंने कहा है कि इलाके के हर गांव का दौरा कर पुलिस पब्लिक बीच आपसी सहयोग से अपराध पर हर सभव पूर्ण रूप से लगाम लगाई जाएगी।