हत्या कर सबूत मिटाने मामले में करीब 6 वर्षों से फरार चल रहे अपराधी को चांदडाका चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर किया गया था जानलेवा हमला।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
दो पुलिस कर्मी घायल, सरकारी गाड़ी भी तोड़ी,पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
करीब छह साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को पकडने घर गई पुलिस पार्टी के साथ आरोपी और उनके परिजनों ने मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस के दो जवान घायल हो गए जबकि सरकारी वाहन के शीशे तोड़े। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन बाकी भाग गए। पुलिस ने आरोपी सहित 10 नामजद लोगों सहित एक दर्जन के खिलाफ पीडीपी एक्ट, सरकारी काम में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
चांदडाका चौकी इंचार्ज नरेन्द्र ने बताया कि तावडू थाने से 2014 से हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी फतेह मोहम्मद के गांव बुचाका में छुपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर चांदडाका पुलिस हवलदार भगत सिंह की अगुवाई में आरोपी को पकड़ने गांव बुचाका पहुंची। पुलिस ने आरोपी फतेह मोहम्मद को पकड़ लिया लेकिन आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर पथराव कर आरोपी को छुड़ाने के प्रयास किया। आरोपियों द्वारा किये गए हमले में एसपीओ गुरमीत सिंह के सिर पर रॉड मार कर घायल कर दिया तथा उसकी वर्दी फाड़ दी। आरोपियों ने पुलिस पार्टी की गाडी पर पत्थरबाजी कर गाडी के शीशे भी तोड दिए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी फत्ते मोहम्मद को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पर हमला करने वाले अन्य जमशेद, अल्ली, जुहरी, जिसाना, मुसीका, नसीम, इमरान, रोबिन सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला डेज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments
Post a Comment