शातिर वाहन चोर यूसुफ उर्फ धन्नू निवासी देवला को चोरी की मोटरसाईकिल सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी से तीन अन्य चोरी की बाईक बरामद।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
शातिर वाहन चोर यूसुफ उर्फ धन्नू निवासी देवला को चोरी की मोटरसाईकिल सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी से तीन अन्य चोरी की बाईक बरामद।
वाहन चोरों पर लगातार शिकंजा कस रहा एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया द्वारा गठित किया गया एवीटी स्टाफ।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
पुलिस अधीक्षक नूंह द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए वाहन चोरी निरोधक दस्ता रोजकामेव इंचार्ज सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र के नेतृत्व मे गठित टीम ने आरोपी यूसूफ उर्फ धन्नू निवासी देवला को चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया है।
वाहन चोरी निरोधक दस्ता रोजका मेव इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने वाहन चैकिंग के समय यूसूफ उर्फ धन्नू पुत्र समसुद्दीन निवासी देवला जिला नूंह को IMT चौक कंवरसीका से चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रोजकामेव में सम्बधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु की है । गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी यूसूफ उर्फ धन्नू उपरोक्त ने चोरी की तीन अन्य मोटरसाईकिलें बरामद करवाई है ।
वाहन चोरी निरोधक दस्ता रोजका मेव इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी टीम चैकिंग के दौरान दिल्ली अलवर रोड़ IMT चौक नजदीक गांव कंवरसीका पर मौजूद थी । चैकिंग के दौरान टीम को एक मोटरसाईकिल नूंह की तरफ से आती दिखाई दी जिसको प्रधान सिपाही हरर्मेंद्र ने रुकने का ईशारा किया जो करीब 15-20 कदम पहले मोटरसाईकिल चालक अपनी मोटरसाईकिल को रोक कर वापिस मोड़ने लगा जिसको प्रधान सिपाही हरर्मेंद्र ने साथी कर्मचारियों की मदद से काबू किया । नाम पता पूछने पर मोटरसाईकिल ने अपना नाम यूसूफ उर्फ धन्नू पुत्र समसुद्दीन निवासी देवला जिला नूंह बतलाया व मोटरसाईकिल के आगे पीछे कोई नम्बर नहीं लिखा हुआ मिला । मोटरसाईकिल के कागजात माँगने पर मोटरसाईकिल चालक यूसूफ उर्फ धन्नू उपरोक्त कोई कागजात पेश नहीं कर सका। मोटरसाईकिल के इंजन व चैशिश नम्बर बारे साइबर सेल नूंह से पता करने पर उपरोक्त मोटरसाईकल के सम्बध में थाना पुन्हाना में चोरी का मुकदमा दर्ज रजिस्टर पाया गया । पुलिस ने मोटरसाईकिल को कब्जा में लेकर आरोपी यूसूफ उर्फ धन्नू उपरोक्त के खिलाफ थाना रोजकामेव में मुकदमा दर्ज रजिस्टर करवाकर आरोपी यूसूफ उर्फ धन्नू उपरोक्त को मुकदमा में नियमानुसार गिरफ्तार करके गहनता से पूछताछ की जो पूछताछ पर आरोपी यूसूफ उर्फ धन्नू उपरोक्त ने उपरोक्त मोटरसाईकिल के अतिरिक्त चोरी की तीन अन्य मोटरसाईकिलें जिनको आरोपी ने नूंह व पुन्हाना से चुराया था बरामद करवाया जिनको कब्जा पुलिस में लिया गया।
आरोपी से मुकदमा के सम्बध में और गहनता से पूछताछ की जा रही है ।आरोपी यूसूफ उर्फ धन्नू उपरोक्त का नियमानुसार कोरोना टेस्ट करवाकर रिपोर्ट आने के उपंरात आज पेश अदालत किया जाएगा।

Comments
Post a Comment