इलाके में गोकशी अन्य अपराध पर पुलिस की पैनी नजर, अपराध किसी भी सूरत में नहीं होगा बर्दाश्त:-डीएसपी चन्द्रपाल
इलाके में गोकशी अन्य अपराध पर पुलिस की पैनी नजर, अपराध किसी भी सूरत में नहीं होगा बर्दाश्त:-डीएसपी चन्द्रपाल
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए नूह जिले के फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा अपराध पर पूर्ण तरीके से पैनी नजर रखी जा रही है। खास जानकारी देते हुए फिरोजपुर झिरका पुलिस उप-अधीक्षक श्री चंद्रपाल ने बताया कि इलाके में गोकशी,चोरी, डकैती,छीना झपटी ऑनलाइन ठगी इत्यादि अन्य वारदातों पर पूर्ण तरीके से लगाम लगाने की नियत से फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर सत्य प्रकाश सिटी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह सीआईए प्रभारी अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं, इलाके में अपराध पर पैनी नजर रखी जाए अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री चंद्रपाल इलाके में हो रही हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर खुद पैनी नजर रख रहे हैं। उन्होंने अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले थाना प्रभारी समेत समस्त पुलिसकर्मियों को थानों में काफी लंबे समय से चल रहे मामलों का तुरंत प्रभाव से समाधान के साथ-साथ हर पीड़ित व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाने के दिशा निर्देश जारी किए है।
डीएसपी श्री चंद्रपाल ने साफ शब्दों में कहा है अपराध व अपराधियों से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा अपराधियों को जगह सलाखों के पीछे हैं उन्हें हर हाल में सलाखों के पीछे भेजने का कार्य पुलिस द्वारा लगातार जारी है। खास जानकारी देते हुए डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री चंद्रपाल ने बताया मेवात पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जहां पुलिस को आए दिन बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हो रही हैं ऐसे में पूरी पारदर्शिता ईमानदारी के साथ कार्य करने में पुलिस प्रशासन लगा हुआ है। उन्होंने इलाके की जनता से अपील करते हुए कहा इलाके की जनता भी अपराध को खत्म करने के लिए पुलिस का सहयोग करें पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल के बिना अपराध पर अंकुश लगाना बड़ा मुश्किल है। इलाके में अवैध शराब की बिक्री,ऑनलाइन ठगी, वाहन चोरी, गोकशी, छीना झपटी,लूट डकैती जैसी वारदातों पार पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है।

Comments
Post a Comment