Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2019

जिले के सैकड़ों डिपो होल्डरों को नही दिया जा रहा करीब एक वर्ष से राशन किराया, कई बार उच्च अधिकारियों से लगा चुके हैं गुहार।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। जिले के सैकड़ों डिपो होल्डरों को नही दिया जा रहा करीब एक वर्ष से राशन किराया, कई बार उच्च अधिकारियों से लगा चुके हैं गुहार। बिलाल अहमद/ ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में  अक्सर सुर्खियों में रहने वाले डिपो होल्डर इन दिनों खासे परेशान है। हरियाणा सरकार द्वारा जहां एक और ऑनलाइन राशन वितरण प्रणाली को लागू कर डिपो होल्डरो द्वारा गरीबों के  हकों पर डाका डालने तथा उनके हिस्से के राशन को बाजार में कालाबाजारी पर रोक लगा दी। वही हरियाणा सरकार के पारदर्शिता के चलते गरीबों का राशन उन तक पहुंचना तो शुरू हो गया। लेकिन दिसंबर 2018 से अब तक डिपो होल्डरो का राशन लाने वाले वाहन का किराया अभी तक सरकार व विभाग द्वारा वहन नहीं किया गया। जबकि जिले के सैकड़ों डिपो होल्डर इन दिनों अपने पिछले साल से ही किराए के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं। जानकारी देते हुए डिपो होल्डर आकेडा असगर हुसैन सत्तार खेडला इमरान अकबर सलाउद्दीन अलीम आदि सैकड़ों डिपो होल्डरो का कहना है की सरकार द्वारा उन्हें दिसंबर 2018 से लेकर अब तक राशन डिपो तक पहुं...

आकेड़ा गांव के युवक ने फांसी के फंदे में लटककर कर ली जीवन लीला समाप्त, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। आकेड़ा गांव के युवक ने फांसी के फंदे में लटककर कर ली जीवन लीला समाप्त, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले के आकेड़ा चौकी अंतर्गत गांव आकेड़ा में एक युवक द्वारा फांसी लगाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।  मिली जानकारी के अनुसार आकेड़ा निवासी मो० आमिर पुत्र अब्दुल मजीद उम्र 23 वर्ष किसी कारणवश मानसिक रूप से परेशान था तथा गांव में ही बने कोटला झील के चेंबर पर फांसी के फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। गांव के ही कुछ युवकों की जानकारी के बाद आकेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा फांसी के फंदे से झूलते हुए युवक को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।  क्या कहते हैं चौकी प्रभारी  आकेड़ा:- वहीं इस मामले में चौकी प्रभारी आकेड़ा श्री बलवंत सिंह का कहना है की कल सुबह सूचना प्राप्त हुई कि आकेड़ा गांव का एक युवक मो०आमिर पुत्...

ग्राम पंचायत चाहे तो किसी भी गांव में नहीं खुल सकता शराब का ठेका, नहीं हो सकती अवैध शराब की बिक्री:-बिलाल अहमद

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। ग्राम पंचायत चाहे तो किसी भी गांव में नहीं खुल सकता शराब का ठेका, नहीं हो सकती अवैध शराब की बिक्री:-बिलाल अहमद बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। हरियाणा प्रदेश में शासन कर रही बीजेपी जेजेपी पार्टी द्वारा जनहित में  एक ऐसा फैसला किया है जिसकी सभी लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। जो प्रदेश के युवाओं की जिंदगी से जुड़ा हुआ सवाल है हम आपको बता दें अब से पहले कोई भी सरकार से लाइसेंस लेकर गांव हो या शहर शराब का वितरण कर सकता था। हरियाणा सरकार के नए फरमान के अनुसार अब गांव में किसी भी प्रकार का शराब का ठेका ग्रामीणों व सरपंच कि बगैर अनुमति के नहीं खोलने दिया जाएगा। हम आपको बता दें मेवात जिले के प्रत्येक गांव में बिक रही अवैध शराब या शराब के ठेके अब गांव में बिल्कुल भी चलने नहीं दिए जाएंगे। हरियाणा सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए ग्रामीण विकास निगरानी समिति के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्री बिलाल अहमद ने  बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व डिप्टी सीएम श्री दुष्यंत चौटाला का यह फैसला वास्तव में सराहनीय है। उन्होंन...

हरियाणा में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए

इंडिया क्राईम तक न्यूज खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। बिलाल अहमद/मुख्य संपादक  हरियाणा में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। नीचे पढ़िए पूरी लिस्ट कि किसे कहां की सौंपी गई है जिम्मेदारी-

पराली का धुआं पर्यावरण और जनता की सेहत पर पड़ रहा भारी

ताकत क़लम की न्यूज़ पराली का धुआं पर्यावरण और जनता की सेहत पर पड़ रहा भारी पटाखों व पराली के खिलाफ पर्यावरण केयर अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत बड़कली से नगीना तक रैली निकालकर किया जागरूक बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। एनसीआर में पराली जलाने से बढ़ते हुए धोए का असर लगातार लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। दूसरी तरफ टीबी और अस्थमा से पीड़ित मरीजों को सांस लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस भयानक मुद्दे पर पर्यावरण केयर काम कर रहा है। शुक्रवार को अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत मेवात क्षेत्र के बीचों-बीच बड़कली चौक से हुई। लोगों ने बड़कली चौक से कस्बा नगीना तक रैली निकाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद मुनीराम जैन ने की। अभियान के संरक्षक राजूद्दीन का कहना है कि किसानों वे लोगों में जागरूकता बढ़ाने से ही  पराली और फसल के अवशेषों को जलाने से बचाया जा सकता है। यही बड़ा कारण है जो हमारे पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है निरंतर हवा में ऑक्सीजन की मात्रा घटना और कार्बन डाइऑक्साइड की अधिकता होना हमारे स्वास्थ्य को बिगाड़ रहा है। समाजसेवी राजूद्दीन ने कहा कि अगर हम चुप...

उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रस सोसायटी पंकज के मार्गदर्शन में भारतीय पैट्रोलियम कारपोरेशन लि. के सीएसआर योजना के अंतर्गत दिव्यांग जन नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन।

उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रस सोसायटी पंकज के मार्गदर्शन में भारतीय पैट्रोलियम कारपोरेशन लि. के सीएसआर योजना के अंतर्गत दिव्यांग जन नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रस सोसायटी पंकज के मार्गदर्शन में भारतीय पैट्रोलियम कारपोरेशन लि. के सीएसआर योजना के अंतर्गत दिव्यांग जन नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन ऐल्मिको नई दिल्ली के सहयोग से जिला रैडक्रास सोसायटी द्वारा शुक्रवार को मेवात मॉडल स्कूल (हाउसिंग बोर्ड कालोनी) में हुआ। एसडीएम प्रदीप अहलावत ने रेडक्रास के संस्थापक सर हेनरी डुनैंट के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलीत कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो और वे अपना रोजर्मरा का कार्य आसानी से कर सकें, इसलिए उन्हें जिला रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से समय-समय पर आवश्यक सहायक उपकरण नि:शुल्क प्रदान करने के लिए इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोडने के लिए भारतीय पैट्रोलियम कारपोरेशन लि. ने ...