मेवात क्राईम तक न्यूज़
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह मेवात की खूनी सड़क के नाम से बदनाम गुडग़ांव-अलवर हाइवे पर बुधवार को दिल्ली ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ के जवान की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक शाहिद खान पुत्र दीन मोहम्मद गांव मुरादबास बुधवार सुबह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकला।
सुबह करीब 9 बजे घासेड़ा गांव समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। इस हादसे में बीएसएफ जवान शाहिद खान की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोडक़र मौके से फरार हो गया। हादसे को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद हाइवे पर भीड़ जमा होने से जाम लग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव का नूंह सीएचसी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई शकुंतराज ने कहा कि पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है। वहीं सडक़ दुर्घटना में मुरादबास गांव के शाहिद खान की मौत की खबर गांव के लोगों को लगी तो पूरे गांव में मातम छा गया। पीडि़त परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं बीएसएफ जवान की मौत की खबर सुनकर कंपनी में भी मातम छा गया।
देर शाम शाहिद खान की बटालियन से आधा दर्जन जवान मुरादाबाद गांव उनके अंतिम जनाजे में शामिल हुए। सभी ने जवान को परेड की सलामी देते हुए राजकीय सम्मान के साथ उनको सुपर दे खाक किया। इस दौरान मुख्य रूप से नूंह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार व एएसआई शकुंत राज सहित क्षेत्र के दर्जनों गांव के पंच सरपंच जिला पार्षद सहित गणमान्य लोगों मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment