पुलिस ने आरोपियों से जायलो कार,1 आईसर कैंटर,देसी तमंचा 2 जिंदा कारतूस सहित 2 लोहे की रॉड की बरामद।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिला पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में लगातार अपराध पर कार्य कर रही नूह अपराध शाखा टीम द्वारा डकैती की योजना बनाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों से पुलिस ने जहां वारदात में प्रयोग की जाने वाली जायलो कार 1 आईसर कैंटर, देसी तमंचा सहित दो जिंदा कारतूस दो लोहे की रॉड बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए नूह में तैनात एएसआई राजेश कुमार को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई तीन आरोपी अवैध हथियारों सहित पूर्ण तरीके से लेस होकर राहगीरों को लूट का शिकार बनाने के लिए नूह पलवल रोड घासेड़ा टी पॉइंट पर खड़े हुए हैं। जो जल्द किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। मिली सूचना के आधार पर सीआईए नूह द्वारा एक टीम गठित कर आरोपियों को मौके से धर दबोचने के लिए जाल बिछाया गया बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए सीआईए नूह द्वारा बताई हुई जगह की घेराबंदी कर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को मौके से धर दबोचने के साथ-साथ आरोपियों से अवैध हथियार सहित दो जिंदा कारतूस 1 जाइलो कार गाड़ी व 1आईसर कैंटर सहित वारदात में प्रयोग की जाने वाली दो लोहे की रॉड बरामद की है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे आरोपियों ने अपना नाम साबिर पुत्र अब्दुल रहमान मुस्तुफा पुत्र सुभान का निवासी जैमतला सहित अन्य साथी ने अपना नाम जैकम पुत्र कल्लू निवासी लेवडा थाना कामा जिला भरतपुर राजस्थान बताया है। वही इस संदर्भ में नूह सीआईए टीम द्वारा तीनों आरोपियों के खिलाफ कानून अधिनियम की धारा 398,401 आईपीसी 25-54 -59आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Comments
Post a Comment