Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2019

खास ख़बर:नूह अतरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने किया पदभार ग्रहण।

खास ख़बर:नूह अतरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने किया पदभार ग्रहण। (बिलाल अहमद) ब्यूरो चीफ नूह मेवात। भारतीय प्रशासनीक सेवा 2015 बैच के श्री राहुल हुड्डा ने मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त के पद का पदभार ग्रहण लिया है। इससे पूर्व श्री राहुल हुड्डा सिरसा में बतौर उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है। श्री हुड्डा ने अपना पदभार संभालते हुए बताया कि वे जिले में राज्य सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को प्राथमिक के आधार पर लागू करवाने  के साथ-साथ स्वच्छ व पारदर्शी प्रशासन उपलब्ध करवाने में कोई ओर कसर नही रखेगें। श्री हुड्डा मधुर व कोमल स्वभाव के धनी है। उल्लेखनीय है कि श्री राहुल हुड्डा वर्ष 2012 बैंच के आईपीएस अधिकारी के तौर पर भी हिसार व अंबाला में अपनी सेवाएं दे चुके।

खास खबर:कई माह से गिरी हुई है स्कूल की दीवार, शिक्षा विभाग बेखबर।

खास खबर:कई माह से गिरी हुई है स्कूल की दीवार, शिक्षा विभाग बेखबर। (बिलाल अहमद) ब्यूरो चीफ नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव राजोली राजकीय प्राथमिक पाठशाला की दिनांक2मई2018 की शाम तेज आंधी आने के कारण अचानक दीवार गिर गई थी। लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग गिरी हुई दीवार की मरम्मत नहीं करा पाया।   शिक्षा विभाग के अधिकारी बिल्कुल लापरवाह व बेखबर नजर आ रहे है। हम आपको बता दें राजोली गांव में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बिल्कुल रोड पर ही है रोड साइड की दीवार गिरने से छोटे-छोटे पढ़ने वाले बच्चों के सर पर भी खतरा मंडरा रहा है। दीवार गिरने के कारण अकसर स्कूल रोड के पास होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों को दुर्घटना का भय भी बना हुआ है।  हालात इस प्रकार बने हुए कुछ शरारती तत्व स्कूल में शौच आदि तथा स्कूल में लगे पोधो को पशु बकरी वगेरह चबा जाती है। क्या कहते स्कूल के मुख्याध्यापक: वहीं इस बारे में राजकीय प्राथमिक पाठशाला राजोली के मुख्याध्यापक तिरलोक कुमार का कहना है तेज आंधी के कारण स्कूल की दीवार कई माह पहले गिर गई थी इसके बारे में हमने विभाग को पत्र लिखकर सूचित किया हुआ है।ज...

खास खबर:जिले को अपराध मुक्त बनाना ही प्राथमिकता:SP संगीता कालिया

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:जिले को अपराध मुक्त बनाना ही प्राथमिकता:SP संगीता कालिया  जिले को अपराध मुक्त बनाना नूह पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी। जिले में महिला अपराध भ्रष्टाचार चोरी लूट डकैती गोकशी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  उक्त बातें हाल ही में नूह जिले की नव नियुक्त पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता रानी कालिया ने कही। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपराध व अपराधियों को शरण देने वालों को कड़ी शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है या तो अपराध की दुनिया से अलग हो जाएं या जिला छोड़कर ही कहीं बाहर चले जाएं। अपराध की दुनिया में सन लिप्त अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाले आदतन अपराधियों को नूह पुलिस हर हाल में सलाखों के पीछे पहुंचा कर ही दम लेगी। महिला सुरक्षा को लेकर एसपी ने कहा जिले में लड़कियों के हर स्कूल कॉलेज के सामने पुलिस की पीसीआर तैनात होगी। मनचले किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगे। वही नूह पुलिस द्वारा हर हाल  जिले में अपराध को लेक...

खास खबर:मेवात राजस्थान हरियाणा इनामी बदमाश इकराम पुलिस के लिए सिदर्द बना हुआ था, अब पुलिस की हिरासत में।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:मेवात राजस्थान हरियाणा इनामी बदमाश इकराम पुलिस के लिए सिदर्द बना हुआ था, अब पुलिस की हिरासत में। एक लाख का इनामी बदमाश इकराम पुलिस के लिए सिदर्द बना हुआ था पुन्हाना उपमंडल के गांव बीसरू निवासी इकराम पुत्र हमीद कुरैशी मेवात ही नहीं बल्कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों के लिए सिदर्द बना हुआ था। इकराम अपने गांव में पुलिस पर कई बार फाईरिंग कर चुका है। पिछले 10 साल से इकराम की मेवात सहित कई राज्यों की पुलिस को तलाश थी। पुलिस की पकड से दूर होने पर हरियाणा पुलिस ने ने आरोप इकराम पर एक लाख रूपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है। बृहस्पतिवार को इकराम की गिरफ्तारी से मेवात पुलिस ने राहत की संास ली है। अब मेवात पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनके अपराधों का खुलासा करने में जुट गई है। आरोपी इकराम पर 14 और अरशद पर 9  मामले दर्ज है  बदमाश इकराम पर मुकदमा नंबर 127 दिनांक 9 अगस्त 2017 को थाना बिछौर में पुलिस पर फाईरिंग करने, मुकदमा नंबर 84 दिनांक 10 मई 2018 को पुलिस पर फाईरिंग करने का बिछौर थान...

खास खबर:मृतक बदमाश अरसद पर कई राज्यों में दर्ज है 9 मुकदमें: एसपी

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:मृतक बदमाश अरसद पर कई राज्यों में दर्ज है 9 मुकदमें: एसपी गुरूवार को बीसरू गांव में पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ की गई कार्यवाही के बाद मेवात की पुलिस कप्तान संगीता कालिया ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होनें दावा किया की मृतक बदमाश अरसद  पर जिले सहित विभिन्न प्रदेशो में 9 मुकदमें दर्ज है, वहीं इस गैंग के सरगना इकराम पर 14 मुकदमें दर्ज है। एसपी ने बताया कि पुलिस को अल सुबह सूचना मिली की इकराम नामक बदमाश बीसरू गांव में अपनी गैंग के साथ मौजूद है। इसी के  आधार पर रेवाडी के सीआईए इंचार्ज प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाई और उन्हें रेड के लिये भेज दिया। गांव के पास पंहुचने पर पुलिस टीम को सूचना मिली बदमाश गांव में नहीं बल्कि गांव से बहार है।  मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर पुलिस पंहुची तो पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंंग की। जिसमें इकराम के साथी बदमाश अरसद को गोली लगी। जिसकी गोली लगने से मौत हो गई।  अरसद और इकराम दोनों ही ईना...

खास खबर:पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में दिखी नूह जिले की नवनियुक्त एसपी श्रीमती संगीता रानी कालिया, अधिकारियों को दिए खास दिशा निर्देश।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में दिखी नूह जिले की नवनियुक्त एसपी श्रीमती संगीता रानी कालिया, अधिकारियों को दिए खास दिशा निर्देश।  नुह जिले की नवनियुक्त पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता रानीका लिया ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। हम आपको बता दें नूह जिले के इतिहास में पहली आईपीएस नाजनीन भसीन के बाद दूसरी महिला एसपी आईपीएस संगीता कालिया ने नूह जिले की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाला है।  पदभार ग्रहण करते ही नई पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया ने सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाकर सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं।  उन्होंने कहा है कि जिले में होने वाले अपराध गोकशी, चोरी डकैती, छीना झपटी ऑनलाइन ठगी आदि वारदातों पर नूह पुलिस की पैनी नजर होगी जिसकी पैरवी वह खुद करेंगी। जिले में महिला अत्याचार अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी डीएसपी थाना प्रबंधकों चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मियों को सख्त दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अपराध किसी भी कीमत पर बर्द...

खास खबर:नूह CIA पुलिस ने दबोचे नकली सोने की ईंट का लालच देकर ठगी करने वाले 2 आरोपी।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:नूह CIA पुलिस ने दबोचे नकली सोने की ईंट का लालच देकर ठगी करने वाले 2 आरोपी। नूह सीआईए पुलिस ने सोने की नकली ईट का लालच देकर महाराष्ट्र के व्यक्ति से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार नूह सीआईए प्रभारी अब्बास खान  ने बताया शिकायत प्राप्त हुई थी महाराष्ट्र जिले के आकोला निवासी पुरुषोत्तम पुत्र अनंता वे उसके साथी गणेश को नूह बुलाकर मारपीट व नकली सोने की ईंट का लालच देकर 10000 रुपए एटीएम कार्ड आदि लूटने वाले आरोपियों को नूह सीआईए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।   मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपियों की तलाश शुरू की तो साहिद मुबारिक पुत्र सुभान खान जाती मेव निवासी गोधोला को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड पर लिया है। नूह सीआईए प्रभारी अब्बास खान के मुताबिक आरोपियों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने की आशंका है।

ब्रेकिंग न्यूज़:नूह पुलिस कप्तान श्री राजेश दुग्गल का ट्रांसफर, संगीता रानी होगी नूह की नई एसपी।

इंडिया क्राईम तक न्यूज (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:नूह पुलिस कप्तान श्री राजेश दुग्गल का ट्रांसफर, संगीता रानी होगी नूह की नई एसपी।  हाल ही में नूह पुलिस कप्तान पदभार संभाले आईपीएस श्री राजेश कुमार दुग्गल का ट्रांसफर हिसार हो गया है। अब अपनी बेबाकी, ईमानदारी,तेज तर्रारी के नाम से विख्यात दबंग आईपीएस  संगीता रानी नूह जिले की नई पुलिस अधीक्षक होगी।

खास खबर:मतदाता सूचियों पर दावे व आपत्तियां दे सकते हैं राजनैतिक दल: विक्रम सिंह

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:मतदाता सूचियों पर दावे व आपत्तियां दे सकते हैं राजनैतिक दल: विक्रम सिंह     एडीसी ने राजनैतिक दलों से किया बीएलए नियुक्त करने का आह्वान नूंह 18 फरवरी:- सहायक रिर्टिनग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने 31 जनवरी को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया था। प्रकाशित सूची के संबंध में यदि किसी राजनैतिक दल को कोई आपत्ति या सुझाव देना है तो वह संबंधित ईआरओ व बीएलओ को दे सकता है।         उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के दावे व आपत्तियां का कार्य अब भी जारी है तथा 23 व  24 फरवरी शनिवार व रविवार के दिन सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर बैठक कर दावे व आपत्तियां प्राप्त करेगें। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज नही है तो ऐसे मतदाता इस अवसर का लाभ प्राप्त कर अपना नाम सूची में दर्ज करा सकते है। उन्होंने राजनैतिक दलों से यह भी आह्वान किया है कि वे प्रत्येक बूथ के लिए अपने बीएलए भी...

खास खबर:विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगी,90 हजार रुपए ठगे

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगी,90 हजार रुपए ठगे।  नूह जिले के एक व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर 90हजार रुपए ठगने का मामला प्रकाश में आया है। गांव आकेड़ा निवासी पीड़ित अब्दुल हमीद पुत्र धूपू ने बताया कि आरोपी इस्लाम पुत्र नासिर निवासी सुडाका थाना नूह द्वारा विदेश भेजने के नाम पर उनसे करीब 18 माह पहले 90 हजार रुपए ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।  पीड़ित व्यक्ति अब्दुल हमीद पुत्र धूपु निवासी आकेड़ा को अपने जाल साज में फसाया तथा विदेश भेजने के नाम पर  करीब 90 हजार रुपए ठग लिए गए।  मुझे आज तक ना तो मुझे विदेश भेजा गया ना ही मेरे पैसे दिए गए। जाल साज के शिकार बनाने वाले आरोपी इस्लाम पुत्र नसरु निवासी सूडाका थाना नूह लोगों से जब मैंने अपने पैसों के बारे में कहा तो उक्त व्यक्ति ने मेरे साथ फोन पर बदतमीजी पर गाली गलौज की और पैसे देने से साफ मना कर दिया।  तथा मुझे कहा कि ना तो तुझे देश भेजूंगा ना ही तेरा पासपोर्ट वापस करूंगा और ना ही पैसे वापस करूंगा। कई बार मैं आरोपी के घर तक पैसे मां...

खास खबर:तावडू सीआईए टीम द्वारा चोरीशुदा बाईक के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:तावडू सीआईए टीम द्वारा चोरीशुदा बाईक के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार। तावडू सीआईए टीम द्वारा चोरीशुदा बाइक के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए प्रभारी तावडू श्री कुलबीर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली गांव रुपडाका निवासी आरोपी राशिद पुत्र यूसुफ चोरीशुदा बुलेट बाईक पर शहर में घूम रहा है। बाइक पिछले दिनों गुडगांव से चोरी की गई है तथा गुड़गांव थाने में चोरी का मुकदमा भी दर्ज है। बताई गई सूचना के आधार पर सीआईए प्रभारी श्री कुलबीर सिंह ने तुरंत अपनी टीम को साथ लेकर शहर में नाकेबंदी कर बाइक चोर को चोरी की बाईक सहित धर दबोचने में सफलता प्राप्त की।  वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी राशिद के खिलाफ कानून अधिनियम की धारा 379, 411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपी को सुबह पेश अदालत किया जाएगा।

खास खबर:युवती के परिजनों ने लगाया पति व उसके दोस्तों पर शराब पीकर दुष्कर्म व मर्डर का आरोप,पुलिस ने दर्ज किया मामला।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:युवती के परिजनों ने लगाया पति व उसके दोस्तों पर शराब पीकर दुष्कर्म व मर्डर का आरोप,पुलिस ने दर्ज किया मामला। नूह जिले के पिनगवां थाना अंतर्गत एक गांव में युवती की हुई मौत पर युवती के परिजनों ने दुष्कर्म व हत्या का शक जताया है। वहीं पिनगवां पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप वह मर्डर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मिली शिकायत के अनुसार इकरामुद्दीन पुत्र अब्दुल्लाह निवासी धिरनकी थाना हथीन जिला पलवल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी लड़की की शादी करीब 1 वर्ष पहले मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार पिनगवा थाना अंतर्गत गांव सहजादपुर निवासी सैफ अली पुत्र अजीज के साथ कि थी।  शादी से ही ससुराल पक्ष के लोग लड़की के साथ मारपीट व अत्याचार करते आ रहे हैं। वहीं 17 फरवरी को मृतिका के पति सेफ अली ने शराब पीकर वे अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर पहले दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया फिर लड़की की हत्या कर पेड़ से लटका दिया। वहीं पिनगवां पुलिस ने इस संदर्भ...

खास खबर:जिले में बनाए गए बस क्यू शेल्टरों पर नही रुकती हरियाणा रोडवेज बस, यात्री परेशान।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:जिले में बनाए गए बस क्यू शेल्टरों पर नही रुकती हरियाणा रोडवेज बस, यात्री परेशान। हरियाणा सरकार द्वारा नूह जिले में बस क्यू शेल्टर तो जरूर बना दिए गए लेकिन यह बस क्यू शेल्टर महज दिखावा में सफेद हाथी बन कर साबित हुए हैं।  जिले के अलग-अलग गांव दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरकारी हरियाणा रोडवेज बसों का नहीं रुकना यात्रियों को परेशानी का सबब बना हुआ है। इसी को लेकर फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव मोहमदबास में बने बस क्यू शेल्टर पर बस नहीं रुकने के कारण ग्रामीणों ने रोडवेज विभाग के प्रति व सरकार के प्रति रोष प्रकट किया है।  मोहमदबास गांव के ग्रामीण रमजान नंबरदार, फकरुद्दीन, सलीम,निसार,न्याज मोहम्मद, खलील आदि दर्जनों ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नूह ज़िले में बने हुए बस क्यू शेल्टरों पर हरियाणा रोडवेज बसों की रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि आईटीआई फ़िरोजपुर झिरका नूह जाने वाले बच्चों को रोडवेज बसों को नही रुकने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्या कहते है जीएम रोडवेज नूह: नूह जिल...

खास खबर: मेवात कारवाँ सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने पुलवामा के शहीदो को दी श्रंद्धांजलि।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:पुलवामा के शहीदो को दी श्रंद्धांजलि। नूह जिले के फ़िरोजपुर झिरका अम्बेडकर चौक पर 16 फरवरी 2019 को मेवात कारवां संगठन के पदाधिकारियों व अन्य लोगों के साथ मिलकर फिरोजपुर झिरका के अम्बेडकर चोराहे पर आज शाम को एक शोक सभा कर शहीदो को श्रंद्धांजलि अर्पित की । संगठन के सदस्यों को संबोधित करते हुए मेवात कारवाँ के अध्य्क्ष डॉ असफाक आलम ने कहा कि कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिला पर हमला और 44 जवानों की शहादत पर मेवात कारवां अपनी शोक संवेदना व्यक्त करती है। इस आंतकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है। शहीदो के परिजनों के प्रति पूरी हमदर्दी जताती है और दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी हैं। मेवात कारवां के नूह जिले के संयोजक तौसिफ खान बिसरू ने कहा कि आज देश ग़मगीन हैं दुख की घड़ी में मेवात कारवां शहीदो के परिजनों के साथ खड़ी है , और कहा कि अब वक्त ईंट का जवाब पत्थर से देने का है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी खालिद हिरवाड़ी, ओमप्रकाश, नायब सफक, आरिफ ठेकेदार समाजवादी पार्टी नेता, मौसिम एडवोकेट, वसीम सैफी, मजीद नंबरदार...

खास खबर:फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा गो तस्करों के चंगुल से गोकशी की नीयत से लाए गए 6 सांडो को मुक्त कराया,तस्कर भागने में कामयाब।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा गो तस्करों के चंगुल से गोकशी की नीयत से लाए गए 6 सांडो को मुक्त कराया,तस्कर भागने में कामयाब। मेवात पुलिस की लाखो कोशिशों के बावजूद भी जिले में गौ तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है।  फ़िरोजपुर झिरका सीएस स्टॉफ के जवानों ने तस्करों के चंगुल 6 सांडो को मुक्त कराया है। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना अंतर्गत गांव साकरस के जंगलों में गौ तस्करों द्वारा 6 सांडो को गोकशी की नीयत से लाया गया है। सूचना के आधार पर फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ इंचार्ज बशीर अहमद व अन्य जवानों की अगुवाई में पुलिस ने छापेमारी कर साकरस गांव के जंगल से 6 सांडों को बरामद कर गौशाला भेज दिया है वहीं पुलिस ने इस मामले में गोवध अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

खास खबर:गौ तस्करों के मंसूबे को किसी भी हद तक कामयाब नहीं होने दे रहे हैं सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, गौ तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया एलपी गाड़ी सहित 30 गौधन।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:गौ तस्करों के मंसूबे को किसी भी हद तक कामयाब नहीं होने दे रहे हैं सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, गौ तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया एलपी गाड़ी सहित 30 गौधन।  नूह जिले में पुलिस की लाखों कोशिशों के बावजूद भी गौ तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। गौ तस्करी गोकशी करने वाले तस्करों के हौसले बुलंद भी हैं लेकिन नूह पुलिस की मुस्तैदी के चलते उनके मंसूबे बहुत ही कम कामयाब हो रहे हैं।  हम आपको बता दें इन दिनों नारनौल रेवाड़ी रेंज जिला सीएस स्टॉफ़ इंचार्ज फ़िरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर कुलदीप सिंह की टीम का कहर इन दिनों गौ तस्करों को लेकर जमकर बरस रहा है। पहले भी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह व उनकी टीम ने काफी गौधन व तस्करों को गिरफ़्तार किया गया है।  पुलिस ने गौ तस्करी की नियत से राजस्थान ले जाई जा रही 30 गायों को एलपी गाड़ी सहित गो तस्करों के चंगुल से मुक्त कराकर फिरोजपुर झिरका गौशाला भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक एलपी गाड़ी नंबर एचआर -73-0...

खास खबर:नूह थाने में तैनात बहादुर सिपाही हरकेश को मेवात पुलिस कप्तान श्री राजेश कुमार दुग्गल द्वारा 11000 रुपए की सम्मान प्रोत्साहन राशि देते हुए किया गया सम्मानित।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:नूह थाने में तैनात बहादुर सिपाही हरकेश को मेवात पुलिस कप्तान श्री राजेश कुमार दुग्गल द्वारा 11000 रुपए की सम्मान प्रोत्साहन राशि देते हुए किया गया सम्मानित। पुलिस कप्तान श्री राजेश दुग्गल ने बहादुर सिपाही हरकेश को सम्मान पत्र देने के साथ साथ एडीजीपी रेवाड़ी रेंज पुलिस महानिदेशक हरियाणा को पत्रचार के माध्यम ईनाम दिलाने की सिफारिश।   पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह ने जानकारी देते हुए अवगत करवाया कि दिनाक 13.02.2019 सहजाद उर्फ टुटी पुत्र महमूद जाति मेव निवासी सालाहेडी थाना नूहं जो अपराध की दुनिया मंे लगातार 2015 से सलिप्त रहा है इसके विरूद अभियोग चोरी, लूट, नक्बन्जी व अवैध हथियार के अन्तरगत थाना बसन्त कुन्ज नई दिल्ली में दर्ज है।  इसके अतिरिक्त नूहं थाना में 3 अभियोंग भी इसके विरूद्व दर्ज है।  जिनमें से 2 अभियोंगो में अपनी गिरफतारी से बचता रहा जो कल अभियोंग सख्ंया 308/18 धारा 379ए भा0द0स0 थाना नूहं उक्त अपराधी की पेशी मान्नीया न्यायालय श्री मति निरजा कुलवन्त कलसन जिला शस्त्र न्याय...

खास खबर:दो नेताओं की सियासी जंग में चांदडाका चौकी प्रभारी श्री वीरेंद्र सिंह का ट्रांसफर।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:दो नेताओं की सियासी जंग में चांदडाका चौकी प्रभारी श्री वीरेंद्र सिंह का ट्रांसफर। बीती 10 फरवरी को डुगेजा गांव में आयोजित की गई कांग्रेसी नेता मामन खान इंजीनियर की रैली में भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल के समर्थकों वह मामन खान के समर्थकों का आप से लड़ाई झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया है। नेताओं की यह सियासी जंग चांदडाका चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज वीरेन्द्र सिंह को बड़ी भारी पड़ गई  हुआ क्या था 10 फरवरी को चांदडाका गांव में कांग्रेसी नेता मामा खान व भाजपा नेता आलम मुंडल के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। अब हाल ही में दोनों पक्षों से चांदडाका चौकी इंचार्ज वीरेन्द्र सिंह को शिकायत प्राप्त हुई शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत दोनों साइड से लगभग सैकड़ों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। दोनों पक्षों से बराबर का मामला दर्ज करना चौकी इंचार्ज चांदडाका श्री वीरेन्द्र सिंह को बड़ा महंगा पड़ गया उसका ट्रांसफर चौकी इंचार्ज से नूह थाने में कर दिया गया। हम आपको बता दें चांदडाका चौकी इंचार्ज श्री वीरेंद्र सिंह ने अप...

खास खबर:अपराध पर लगाम उत्कृष्ट कार्य करने के लिए थाना प्रबंधक फिरोजपुर झिरका सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह व उनकी टीम की SP ने थपथपाई पीठ।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:अपराध पर लगाम उत्कृष्ट कार्य करने के लिए थाना प्रबंधक फिरोजपुर झिरका सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह व उनकी टीम की SP ने थपथपाई पीठ।  कहते हैं ना सम्मान छोटा हो या बड़ा सम्मान ही होता है खासतौर से हम बात कर रहे हैं वतन के रखवालो की। जब एक आईपीएस अधिकारी  अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित करता है या पीठ थपथपाता है वास्तव खाकी का गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है।  ऐसा ही मेवात जिले में देखने को मिला पूरी निष्ठा ईमानदारी से काम करने वाले नारनौल रेवाडी रेंज नूह जिला सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी कुलदीप सिंह की टीम को पुलिस कप्तान श्री राजेश दुग्गल ने अपने कार्यालय बुलाकर शाबाशी दी व सम्मानित किया।  हम आपको बता दें इन दिनों नूह जिले में अपराध पर पूर्ण तरीके से  लगाम लगाने में जिला पुलिस पूरी तरह से कामयाब नजर आ रही है।  वहीं मेवात पुलिस में ईमानदार तेज तर्रार पुलिस कप्तान श्री राजेश दुग्गल भी उत्कृट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान देने ...

खास खबर:CIA नूह पुलिस के जवानों ने कुख्यात आरोपी अलीम को धर दबोचा, लगभग दर्जनों मामलों में माननीय अदालत द्वारा चल रहा था फरार।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:CIA नूह पुलिस के जवानों ने कुख्यात आरोपी  अलीम को धर दबोचा, लगभग दर्जनों मामलों में माननीय अदालत द्वारा चल रहा था फरार।  मेवात जिले की सीआईए नूह पुलिस को  दर्जनों मामलो में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अलीम पुत्र हमीद जाती मेव निवासी रीठठ थाना पिनगवां का रहने वाला है। लगभग कई वर्षों से लूटपाट डकैती अन्य मामलों में माननीय अदालत द्वारा भगोड़ा करार दिया हुआ था।  नूह सीआईए पुलिस के जवानों के मुस्तैदी के कारण आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आखिर आप खुद ही देखिए कुख्यात आरोपी किस किस थाने में किन किन धाराओं के तहत दर्ज हैं दर्जनभर मुकदमें:  Aleem s/o Hameed cast meo R/o Rittad PS. Pinangwa Arrested by CIA Nuh in case Fir.no 244/18 u/s 5/13(2), 17 HGS & GS Act. PS Pinangwa. And he is also involved in many case 1. Fir no 116/03 u/s 25/54/59 A. Act Ps Nagina. 2. Fir no 44/09 u/s 148/149/307/333/353/186/224/316 IPC 25/54/59 A...

खास खबर:जनता के सहयोग से पुलिस ने पकड़े दो अपराधी।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:जनता के सहयोग से पुलिस ने पकड़े दो अपराधी।    फ़िरोजपुर झिरका शहर के लाल कुआ चौक से मोटरसाइकिल चुराते दो युवकों  को जनता ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।    फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दो युवक  शहर में लाल कुआं चौक पर दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल बार-बार देख रहे थे। दुकानदार की दोनों युवकों पर नजर पड़ गई।  थोड़ी देर बाद दोनों युवक मोटरसाइकिल का ताला खोल कर भागने लगे। दुकानदार ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ कर  पुलिस के हवाले कर दिया।    कुलदीप सिंह ने बताया कि  दोनों युवकों से पुलिस ने थाने में लाकर पूछताछ की तो एक ने अपना नाम बारिश उर्फ बहब्बल पुत्र आजाद,मोमिन पुत्र उमरदीन निवासी कोरली थाना सीकरी जिला भरतपुर(राजस्थान) बताया है। पुलिस ने जब उनसे बरामद की गई मोटरसाइकिल के संबंध में पूछा तो उन्...

खास खबर:अब जुमलेबाजों को भगाने का समय आ गया:कैप्टन अजय यादव

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:अब जुमलेबाजों को भगाने का समय आ गया:कैप्टन अजय यादव प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर जो जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए : अमन अहमद आज गांव साकरस में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर जी का 43  वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने विशेष तोर पर शिरकत की । बड़कली चौक से पूर्व मंत्री कप्तान अजय यादव को हजारो मोटर साइकिलों के साथ स्वागत किया । यह काफिला बड़कली से मांडीखेड़ा-बोदीकोठी होते हुए साकरस पहुंचा । साकरस में हजारो की तादाद में जनसमूह को सम्भोधित करते हुए कप्तान अजय यादव ने कहा अब इन जुमले बाजो को दूर भगाने का समय आ चूका हे । झूट और जुमले देकर जो सरकार इन्होने बनाई हे अब आप सभी ने अपनी वोट के माध्यम से दूर भगाना हे । इनके झूठे वादों में से एक भी पूरा नहीं हुआ । युवाओ को दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था परन्तु पिछले साल बेरोजगारी का आकड़े ने पेंतालिस साल का रिकार्ड तोड़ दिया ।  बुलेट ट्रैन की बात करने वालो से नार्मल ट्रैन की हालत भी नहीं सुधरी । आजाद...

खास खबर:एनएचएम कर्मचारियों को जमकर शोषण कर रही है खट्टर सरकार, सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना का सातवां दिन।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:एनएचएम कर्मचारियों को जमकर शोषण कर रही है खट्टर सरकार, सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना का सातवां दिन। अल आफिया हॉस्पिटल मांडीखेड़ा में NHM कर्मचारियों को समर्थन करने पहुंचे कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री रहे आफताब अहमद। NHMकर्मचारियों ने मुंडन करा कर भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की।  नूह जिले के अल आफिया हॉस्पिटल मांडीखेड़ा में एनएचएम कर्मचारियों का धरना लगातार जारी है। धरने आज सातवां दिन है। मेवात जिले में लगे एनएचएम कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार द्वारा उनका जमकर शोषण किया जा रहा है उनकी समान वेतन  समान कार्य,स्थाईकरण को लेकर इन दिनों भाजपा सरकार को घेरा हुआ है। वहीं भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। धरने के सातवें दिन कांग्रेस सरकार में नूह जिले से विधायक पूर्व परिवहन मंत्री रहे  चौधरी आफताब अहमद ने धरना स्थल पर पहुंचकर NHM कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर वार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की यह दोगली नीति नीति है आज आम आदमी से लेकर किसान व...

खास ख़बर:गोकशी मामले में लगभग कई वर्षों से पुलिस में माननीय अदालत की आंखों में धूल झोंकने वाला आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास ख़बर:गोकशी मामले में लगभग कई वर्षों से पुलिस में माननीय अदालत की आंखों में धूल झोंकने वाला आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल।  फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर कुलदीप सिंह की टीम को गोकशी मामले में लगभग कई वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी समीम पुत्र अंसारी निवासी फोदाबास बिवां फिरोजपुर झिरका थाने में दर्ज एक गोकशी मामले में करीब कई वर्षों से फरार चल रहा था।  फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर कुलदीप सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को अंबेडकर चौक से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। क्या कहते हैं थाना प्रभारी  फिरोजपुर झिरका: वही इस मामले में फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है आरोपी समीम पुत्र अंसारी निवासी फरीदाबाद बिवां एक गौकशी के मामले में लगभग कई वर्षों से पुलिस में माननीय अदालत की आंखों में धूल झोंकने का कार्य कर रहा था। मुखबिर खास की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार क...

खास खबर:नाबालिग लड़की का अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:नाबालिग लड़की का अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। नूह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग लड़की का अपहरण व उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की के परिजनों ने 20 November 2018 को फ़िरोजपुर झिरका थाने में अपहरण करने बाबत शिकायत दी थी।  शिकायत का आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी। 4 दिसंबर 2018 को अपहरण की गई लड़की को आरोपी के चंगुल से बरामद कर लिया। पीड़ित लड़की ने बताया कि उनके साथ मूनफेद पुत्र मुराद निवासी इब्राहीमबास व अन्य दो व्यक्तियों ने उनका अपहरण कर लिया तथा बारी-बारी से उसके साथ में दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मेडिकल कराया है। वहीं मामले की जांच कर रही महिला हेल्प डेस्क इंचार्ज फिरोजपुर झिरका विनीता कुमारी ने बताया पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर एक आरोपी मुनफेद पुत्र मुराद निवासी इब्राहिम बास को...

खास खबर:एशियन ह्यूमैनिटी फाउंडेशन और डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन ने लगाया इंडियन आर्मी (भारतीय सेना) के साथ रक्तदान शिविर:नसीम खान

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:एशियन ह्यूमैनिटी फाउंडेशन और डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन ने लगाया इंडियन आर्मी (भारतीय सेना) के साथ रक्तदान शिविर:नसीम खान आज सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से भारतीय सेना के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें  70 लोगो ने रक्तदान किया । नसीम खान जखोपुर ने कहा कि कई लोग रक्तदान (Blood Donation) करने से हिचकिचाते हैं, मगर विशेषज्ञ का कहना है कि रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, वजन नियंत्रण (Weight loss) और बेहतर सेहत जैसे कई लाभ मिलते हैं. रक्तदान रक्तदाता के शरीर और मन दोनों पर बहुत अच्छा प्रभाव डालता है । नसीम खान डायरेक्टर एंड फाउंडर एशियन ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के कहना है कि, "रक्तदान करके आप केवल किसी को जिंदगी देने का महान कार्य ही नहीं कर रहे होते हैं, बल्कि यह आपकी अपनी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है, रक्तदान रक्तदाता के शरीर और मन दोनों पर बहुत अच्छा प्रभाव डालता है, दुख की बात यह है कि हम में से ज्यादातर लोगों को इन फायदों के बारे में पता नहीं है, इस बारे में जागरूकता फैलाने से ज्याद...

खास खबर:फिरोजपुर झिरका पुलिस के जवानों ने गौ तस्करी की नीयत से राजस्थान ले जाई जा रही 8 गायों को गाड़ी समेत धर दबोचा, अवैध हथियार सहित तस्कर भी गिरफ्तार।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:फिरोजपुर झिरका पुलिस के जवानों ने गौ तस्करी की नीयत से राजस्थान ले जाई जा रही 8 गायों को गाड़ी समेत धर दबोचा, अवैध हथियार सहित तस्कर भी गिरफ्तार।  नूह पुलिस की लाखों कोशिशों के बावजूद भी जिले में गोकशी तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है।  नूह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत एक ताजा मामला सामने आया है। फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ व थाना पुलिस के जवानों ने  गौ तस्करी की नियत से राजस्थान ले जाई जा रही 8 गायों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है।  वहीं इस मामले में पुलिस ने 1 आईसर कैंटर व अवैध हथियार सहित एक तस्कर को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है।  मिली जानकारी के अनुसार जिला सीएस स्टाफ इंचार्ज फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर कुलदीप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की गौ तस्कर  कुछ गायों को बिना नंबर की गाड़ी आईसर कैंटर में भरकर गोकशी के नियत से राजस्थान ले जा रहे हैं।  सूचना के आधार पर cs स्टॉफ व थाना फिरोजपुर झिरका पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से नाकेबंद...

खास खबर:भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल के गढ़ में रैली कर रहे हैं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मामन खान इंजीनियर

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  खास खबर:भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल  के गढ़ में रैली  कर रहे हैं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मामन खान इंजीनियर फिरोजपुर झिरका विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे जिला प्रमुख के ससुर वरिष्ठ भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल के गढ़ में सेंध मारने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। हम आपको बता दें फिरोजपुर झिरका विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले बहुत ही कम वोटों से हारने वाला वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मामन खान इंजीनियर 10 फरवरी को भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल के पड़ोसी गांव डुगेजा में एक जन समर्थन रैली का आयोजन कर रहे हैं। गांव डुगेजा में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।  वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मामन खान इंजीनियर लगातार गांवो का दौरा कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने कार्यकर्ताओं को इस जन समर्थन समारोह में डोर टू डोर जाकर न्योता दे रहे हैं। आने वाली 10 फरवरी को  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मम्मन खान के जनसमर्थन समारोह में गांव डुगेजा में काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता इकट्ठे हो स...

खास खबर:इलाके में अपराध जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री पर लगाई जाएगी पूर्ण तरीके से पाबंदी:कुलदीप सिंह

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:इलाके में अपराध जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री पर लगाई जाएगी पूर्ण तरीके से पाबंदी:कुलदीप सिंह इलाके में अपराध जुवा सट्टा अवैध शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। फिरोजपुर झिरका पुलिस इन गतिविधियों से हर हाल में निबटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उक्त बातें फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी श्री कुलदीप सिंह ने कहीं।  उन्होंने कहा है कि फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गांव हो या शहर जुआ सट्टा अवैध शराब किसी भी की भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। वही इस तरीके की वारदातों को अंजाम देने वाले शरारती तत्व बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होंगे फिरोजपुर झिरका पुलिस ऐसे शरारती तत्वों को हर हाल में सलाखों के पीछे पहुंचा कर दम लेगी।  उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इलाके से अपराध को पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद करें। पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल से बड़े से बड़े अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है। किसी भी व्यक्ति को इस तरह के अपराध के बारे में कहीं सूचना मिले तो तुरंत पुलिस क...

खास खबर: नूह दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग फिरोजपुर झिरका पुलिस स्टेशन के सामने पड़े पत्थरों को पुलिस PWD विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी से हटवाया,रोड़ को किया अतिक्रमण मुक्त।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर: नूह दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग फिरोजपुर झिरका पुलिस स्टेशन के सामने पड़े पत्थरों को पुलिस PWD विभाग के  अधिकारियों ने जेसीबी से हटवाया,रोड़ को किया अतिक्रमण मुक्त। फिरोजपुर झिरका दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिस स्टेशन के सामने रोड के नजदीक व आस पास पड़े ओवरलोडिंग वाहनों से उतारे गए पत्थरों को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों व पुलिस प्रशासन द्वारा हटाया गया तथा दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त किया गया। हम आपको बता दें फिरोजपुर झिरका पुलिस स्टेशन के सामने बने ओवरलोडिंग चेक पोस्ट नाके के आसपास इर्द-गिर्द  पड़े पत्थर वाहनों व राहगीरों को परेशानी का सबब बने हुए थे। इलाके के लोगों की इसराइल शिकायत को पीडब्ल्यूडी विभाग फिरोजपुर झिरका हुए पुलिस प्रशासन फिरोजपुर झिरका ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त करा दिया है। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों सहित फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर कुलदीप सिंह...

खास खबर:नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ व परिवार को आगजनी का शिकार करने वाले दो आरोपी दबोचे।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ व परिवार को आगजनी का शिकार करने वाले दो आरोपी दबोचे।  नुहू जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत बिवां गांव में एक परिवार की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ व परिवार को आगजनी का शिकार करने वाले दो मुख्य आरोपियों को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।  मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका पुलिस को 6 फरवरी को शिकायत प्राप्त हुई की आरोपित पीड़ित परिवार की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ जैसी घिनोनी वारदातों को अंजाम देते थे। परिवार के विरोध करने के बाद दबंगों ने  पीड़ित परिवार को जान से मारने की कोशिश करते हुए घर में आग लगा दी।  जिसमें एक औरत एक बच्चे को आगजनी का शिकार होने की सूचना है।  पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बिवां गांव मे रेड के दौरान मामले से जुड़े दो मुख्य आरोपी अनीश पुत्र अतुल साहुन पुत्र अतुल निवासी बीवा को पेट्रोल पंप के समीप गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। दोनों आरोपी कह...

खास खबर:अपराधियों में भय,आमजन में विश्वास कायम करने का काम कर रही है नूह पुलिस:राजेश दुग्गल

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:अपराधियों में भय,आमजन में विश्वास कायम करने का काम कर रही है नूह पुलिस:राजेश दुग्गल नूह मेवात पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार दुग्गल का कहना है कि आमजन में विश्वास अपराधियों में भय जिले को सम्पूर्ण तरीके से अपराध मुक्त करने के लिए जिला पुलिस भारी भरकम प्रयास कर रही है। हम आपको बता दे कि जिले में अभी भी गौकशी, चोरी,डकैती,ऑनलाईन सोशल साइटों OLXआदि के माध्यम बाहर से आए हुए लोगो को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह सक्रिय है। इस तरीके के शातिर अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। नूह पुलिस जिले में होने वाले हर छोटे-बड़े अपराध पर पैनी नजर रख रही है। जिले में किसी भी प्रकार के अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों को हर हाल में सलाखों के पीछे पहुचाया जाएगा। एसपी श्री राजेश कुमार दुग्गल ने जिले के लोगो से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि जिले के लोग नूह जिले को पूर्ण रूप से अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद करे। पुलिस पब्लिक के आपसी सहयोग से जहा एक ओर अपराध पर लगाम लग...

खास खबर:फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ के जवानों ने तस्कर के चंगुल से 4 गोधन मुक्त कराएं तस्कर भी गिरफ्तार।

इंडिया क्राईम तक न्यूज  (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ के जवानों ने तस्कर के चंगुल से 4 गोधन मुक्त कराएं तस्कर भी गिरफ्तार। फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ के जवानों ने तस्करी की नियत से पैदल राजस्थान के गांव मिर्जापुर ले जाई जा रही चार गायों को एक गौ तस्कर सहित धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है। वही एक साथी गोतस्कर भागने में कामयाब हो गया।  मिली जानकारी के अनुसार सीएस स्टाफ प्रभारी बशीर खान  को मुखबिर से सूचना मिली दो तस्कर पैदल गांव सिद्धरावट की पहाड़ियां होते हुए 4 गोधन को गोकशी की नियत से राजस्थान के गांव मिर्जापुर ले जा रहे है। वही  मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए सीएस स्टाफ प्रभारी फिरोजपुर झिरका श्री बशीर खान ने हवलदार मोहन हवलदार जयसिंह,हवलदार सिराजुद्दीन, एएसआई कल्लू खान की अगुवाई में टीम का गठन कर मौके से एक गौ तस्करों को चार गोधन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गौ तस्करों के चंगुल से मुक्त कराई गई गायों को गौशाला भेज दिया है वहीं पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी मुबारिक पुत्र अल...

खास खबर:अचानक फ़िरोजपुर झिरका थाने औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी,कहा झूठी शिकायत दर्ज कराने वालों की खैर नही।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:अचानक फ़िरोजपुर झिरका थाने औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी,कहा झूठी शिकायत दर्ज कराने वालों की खैर नही। जिले में 500 मुकदमे फर्जी पाए गए है। इन मुकदमो की जांच कर शिकायत कर्ताओ के खिलाफ कोर्ट के माध्यम से 182 लगाने की सिफारिश की गई है।  यह जानकारी जिला पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल ने मंगलवार को फिरोजपुर झिरका थाना के औचक निरीक्षण के दौरान कही।    जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने थाने का औचक निरीक्षण के उपरांत कहा कि एक सप्ताह पूर्व अंग्रेजी अखबार में जिले के कई गांवों में अवैध हथियार बनाने की खबर पूरी तरह असत्य व तथ्यों पर आधारित नही है। यह खबर मेवात को बदनाम करने के लिए छापी गई है। दुग्गल ने कहा कि इस सम्बंध में अखबार के संवाददाता के खिलाफ समय आने पर  पुलिस मुकदमा दर्ज करने से पीछे नही हटेगी। उन्होंने कहा कि जिले का क्राइम दर निरन्तर कम होता जा रहा है। जिला पुलिस  कड़ी मेहनत से टटलू गिरोह,लूट व डकैती जैसी वारदातों पर जनता के सहयोग से अंकुश लगाने में कामयाब हो रही है। राजेश कुमार ने कहा कि...

खास खबर:8 व 14 फरवरी को 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जाएगी एलबेंडाजोल की गोली।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:8 व 14 फरवरी को 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जाएगी एलबेंडाजोल की गोली। नूंह, 04 फरवरी:- एनएचएम की मिशन निदेशक अमनीत पी कुमार ने विडियों काफैंन्स के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में पढऩे वाले 1 से 19 वर्ष तक के सभी विद्यार्थियों को 8 व 14 फरवरी को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व मोप अप दिवस के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि 8 फरवरी को राष्टï्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा 14 फरवरी को मोप अप दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दिन 1 से 19 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को कृमि मुक्त करने के लिए एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को खाली पेट गोली न खिलाई जाए ताकि उन्हें उल्टी जैसी समस्या का सामना न करना पड़े। अभियान के लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते ...

खास खबर:जिला में व्यायामशालाओं के निर्माण पर लगभग 1 करोड़ 72 लाख की राशि खर्च।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:जिला में व्यायामशालाओं के निर्माण पर लगभग 1 करोड़ 72 लाख की राशि खर्च। नूंह, 04 फरवरी:-  ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदेश सरकार द्वारा योग व खेलों को बढ़ावा देने के उददेश्य से बनाई गई व्यायामशालाएं युवा वर्ग की तंदुरूस्ती और स्वस्थ के मामले में सहायक सिद्ध हो रही हैं। वर्तमान राज्य सरकार द्वारा जिला में 1 करोड़ 72 लाख रुपए से ज्यादा की राशि खर्च करके 05 व्यायामशालाओं का निर्माण कराया गया है।उपायुक्त पकंज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा गांवों में व्यायामशालाएं बनाई जा रही है,ताकि युवा वर्ग तंदुरूस्त और स्वस्थ रह सके। प्रदेश सरकार ने युवा शक्ति के बेहतर स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य के लिए जिला नूंह के तीन विधानसभा क्षेत्रों नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर-झिरका, के गांवों में योग व व्यायाम की प्रवृति विकसित करने के लिए व्यायामशालाओं के निर्माण का बीड़ा उठाया है। उन्होंने बताया कि खंड नूंह के गांव उजीना, आलदौका,इंडरी, छपैड़ा तथा फिरोजपु...

खास खबर:ग्रामीण आजीविका मिशन बना रहा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:ग्रामीण आजीविका मिशन बना रहा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर। महिलाओं के लिए वरदान बना 'ग्रामीण आजीविका मिशन। नूंह, 04 फरवरी:-  राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत 31 हजार से अधिक गरीब परिवारों को जोड़ा गया है। जिन्हें 22.19 करोड़ रुपए की राशि बैंक द्वारा आजीविका अर्जित करने के लिए ऋण के रुप में प्रदान की गई है। अतिरिक्त उपायुक्त विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ग्रामीण आजीविका मिशन योजना महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। महिलाएं ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत घर से बाहर निकलकर अपना व्यवसाय चला रही हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। इस योजना की विशेष बात ये है कि इस योजना मेंं उन महिलाओं को शामिल किया जा रहा है जिनकी आर्थिक स्थित बहुत ही कमजोर होती है। योजना के तहत समूह बनाकर इन महिलाओं को बैंक के माध्यम से मामूली ब्याज दरों पर बैंक ऋण उपलब्ध करवा कर उनका व्यवसाय शुरू करवाया जाता है। सरकार की इस योजनाए से महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी सुधरने लगी है और वे अपने पैरों पर खड...

खास खबर:डिजिटल हब टाई , नूह में लगाया गया आँखों के लिए जांच शिविर: मो आरिफ टाई

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:डिजिटल हब टाई , नूह में लगाया गया आँखों के लिए जांच शिविर: मो आरिफ टाई    रोटरी बनाएगी टाई गांव में गरीब लोगों के सोचालय रोटरी इंटरनेशनल ने टाई गांव के डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन और नोकिया दुवारा स्थापित स्मार्टपुर हब में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजित किया । इसमें करीब 250 के आस पास लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई और करीब सभी को आंखों की दवाइयां फ्री में उपलब्ध करवाई और ग्रामीणों की निशुल्क नजर के चश्में की जांच भी की गई । 54 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के चयनित किया गया। ये सब डॉ शमीम निर्देशक सिटी हॉस्पिटल एंड आई केअर सेंटर के माध्यम से अमल में लाया गया । ऐसे शिविर सिटी हॉस्पिटल एंड आई केअर सेंटर के माध्यम से समय समय पर आयोजित किये जाते रहे हैं । ऐसे शिविर समाज के लिए समय समय पर होते रहने जरूरी है । मो आरिफ टाई ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण आंख का इलाज नहीं करा पाते लेकिन ये आई केअर एंड सिटी हॉस्पिटल ने पहल सुरु कर रखी है ताकि गरीब लोगों को फायदा हो सके । डॉ शमीम डायरेक्टर ...

खास खबर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कनवेंशन सैंटर से फिरोजपुर-झिरका में बनने वाले राजकीय मॉडल डिग्री कालेज का रिमोट द्वारा शिलान्यास किया।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कनवेंशन सैंटर से फिरोजपुर-झिरका में बनने वाले राजकीय मॉडल डिग्री कालेज का रिमोट द्वारा शिलान्यास किया।  प्रधानमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ देश में बनाए जाने वाले 70 कालेज, एक प्रोफेनशल कालेज, एक महिला विश्वविद्यालय, 66 इंटरप्रिनियोरशिप इेनोवेशन एंड़ कैरीर हब्स का उदघाटन व शिलान्यास किया तथा देश के लोगो को संबंोधित किया। इस मौके पर राजकीय कन्या महाविद्यालय सालाहेड़ी नूंह में हरियाणा के जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। डा. बनवारी लाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना व्यक्ति का विकास संभव नही है तथा शिक्षा विकास की पहली सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र व समाज के विकास में शिक्षा का अहम योगदान रहता है। उन्होने कहा कि शिक्षा के बिना रोजगार संभव नही है और आज के इस जीवन में शिक्षा अत्यत आवश्यक है। हमें अपने बच्चों को पूर्ण रुप से शिक्षि...