मेवात क्राईम तक न्यूज़
97 क्वार्टर देशी अवैध शराब बरामद।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले की पुन्हाना थाना पुलिस को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर लहरवाड़ी गांव में अवैध शराब बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुन्हाना थाना प्रभारी इंसपेक्टर अजयबीर सिंह भडाना को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थाना अंतर्गत गांव लहरवाड़ी में एक युवक अवैध शराब बेचता है तुरंत प्रभाव से रेड़ की जाए तो काबू आ सकता है। पुन्हाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजयबीर सिंह भडाना ने तुरंत पुलिस पार्टी तैयार कर लहरवाड़ी गांव में दबिश दिलाई दबिश के दौरान एक युवक को रंगे हाथों अवैध शराब सहित काबू किया गया है, पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने अपना नाम मुस्तकीम पुत्र अब्दुल गनी निवासी लहरवाड़ी बताया है, पुलिस ने आरोपी से कुल 97 क्वार्टर देसी मस्ताना मार्का अवैध शराब बरामद की है।
वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी युवक के खिलाफ एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Comments
Post a Comment