Skip to main content

25 हजार के ईनामी बदमाश इस्तहाक नाई ने नूह एसपी नरेंद्र सिंह बिजरानीया के कार्यालय में किया आत्मसमपर्ण।

मेवात क्राईम तक न्यूज़
25 हजार के ईनामी बदमाश इस्तहाक नाई ने नूह एसपी नरेंद्र सिंह बिजरानीया के  कार्यालय में किया आत्मसमपर्ण।

लगातार अपराध पर लगाम लगाने के साथ-साथ अपराधियों में भारी भय कायम करने का काम कर रही है पुलिस:-एसपी

बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।

पुलिस अधीक्षक, नूंह द्वारा अपराध व अपराधियों पर कसते हुये शिकंजा के डर से करीब 20 वर्षों से अपराध की दुनिया में कायम व फरार पच्चीस हजार रुपये के ईनामी बदमाश ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह में पुलिस अधीक्षक, नूंह के सामने किया आत्मसमर्पण किया है।
पुलिस अधीक्षक, नूंह के मार्गदर्शन व दिशा - निर्दशानुसार जिला नूंह पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधों में संलिप्त करीब 40 ईनामी बदमाशों व अन्य बदमाशों को बीते कुछ महीनों में मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया गया है । जिससे अपराधियों में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नूंह द्वारा बीते महीनों में की गई कार्यवाही से काफी भय है इसी भय व अपने किये गये अपराधों के पश्चाताप के उद्देश्य से आज दिनांक 09.07.2020 को करीब 20 वर्षों से अपराध की दुनिया में कायम व फरार पच्चीस हजार रुपये के ईनामी बदमाश ईस्तहाक नाई पुत्र नसीर निवासी रिठड थाना पिनंगवा, जिला नूंह ने पुलिस अधीक्षक, कार्यालय नूंह में श्रीमान पुलिस अधीक्षक, नूंह के सामने आत्मसमर्पण किया । जिसको आगामी कार्यवाही के लिये निरीक्षक अमित कुमार, सी0आई0ए0-1, नूंह के हवाले किया गया । बदमाश ईस्तहाक उपरोक्त को हिरासत में लेकर निरीक्षक अमित कुमार, सी0आई0ए0-1, नूंह ने जांच शुरु कर दी है।
 श्रीमान पुलिस अधीक्षक, नूंह ने जिला नूंह को अपराध व अपराधियों से मुक्त करने का संकल्प लिया है और बीते कुछ दिनों से जिला पुलिस अधीक्षक, नूंह के मार्ग – दर्शन में ईनामी बदमाशों, गौ तश्करों, ATM काटने वाले गिरोह व जिला नूंह में विभिन्न अपराधो में संलिप्त उद्घोषित अपराधियों व बेल जम्परों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुये उनके गांवों में सर्च अभियान चलाकर दबीश दी जा रही है । जिससे अपराधियों में काफी भय उत्पन्न हुआ है और अपराधियों में भय का माहौल है तथा करीब 40 वांछित व ईनामी बदमाशों को मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया गया है व श्रीमान पुलिस महोदय, नूंह ने बकाया अपराधियों की सूची तैयार कराकर निर्देश दिये हैं कि बकाया अपराधियों को भी तुरन्त गिरफ्तार करें । इसी के चलते आज दिनांक 09.07.2020 को ईनामी बदमाश ईस्तहाक नाई उपरोक्त ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक, नूंह में आकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक, नूंह के सामने पुलिस भय के कारण आत्मसमर्पण किया । ईस्तहाक नाई उपरोक्त करीब 20 वर्षों से अपराध की दुनिया में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, ATM काटने व अऩ्य वारदातों में वांछित है । जो गुरुग्राम पुलिस से लूट के मुकदमें में 25,000/- रुपये का ईनामी बदमाश है । जो करीब 20 वर्षों से फरार चल रहा था । जिसकी गिरफ्तारी के लिये स्थानीय पुलिस के साथ – 2 अन्य जिलों की पुलिस को काफी समय से तलाश थी । ईनामी बदमाश ईस्तहाक नाई उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार करके कोरोना टेस्ट कराने के बाद कोर्ट में पेश करके कोर्ट से पुलिस रिमाण्ड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके अन्य की गई वारदातों का खुलासा किया जायेगा । पुलिस अधीक्षक, नूंह का अपराधियों के खिलाफ कडा संदेश है कि वो शीघ्र – अति शीघ्र अपना आत्मसमर्पण करें, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

अपराधियों के लिए काल बने पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल, कहां अपराधियों से कोई समझौता नहीं उनकी जगह सलाखों के पीछे।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ अपराधियों के लिए काल बने पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल, कहां अपराधियों से कोई समझौता नहीं उनकी जगह सलाखों के पीछे। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिला पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेशानुसार अपनी बेबाकी, ईमानदारी, तेज तर्रारी के नाम से मशहूर पुलिस इंस्पेक्टर पिनगवां थाना प्रभारी रतनलाल ने अपराधियों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है। हम आपको बता दें पिनगवां शहर की सड़कों पर इन दिनों सिंघम इंसपेक्टर के नाम से मशहूर थाना प्रभारी रतनलाल अपराधियों के लिए काल बन रहे हैं। उनका साफ तरीके से कहना है अपराधियों से किसी भी प्रकार का समझौता उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं है। या तो अपराधी अपराध छोड़ दें या उनका इलाका ही छोड़कर चले जाएं अन्यथा अपराधियों की जगह  हरगिज की सलाखों के पीछे होगी। हम आपको बता दें इंसपेक्टर रतनलाल द्वारा जारी कड़े दिशा निर्देश होने जहां अपराधियों की नींद हराम कर दी है वही अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले शातिर अपराधी सिंघम के डर के कारण इलाका छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।  जिले के पिनगवां थाने में होगी अब आम आदमी की सुनवाई...

Pinagwan police station will work to provide justice to every victim at the right time: Inspector Ratanlal

Mewat Crime Tak News Singham was seen in action as soon as Pingwan Police Station took charge of the charge, will not be tolerated under any circumstances.  Pinagwan police station will work to provide justice to every victim at the right time: Inspector Ratanlal  Bilal Ahmed journalist nuh Mewat   Inspector-in-charge Mr. Ratanlal, the Pinagwan newly appointed police station of Nuh district has taken charge.  As soon as the charge in charge of the station, Ratanlal appeared in the tone of his faint style, let us tell you that before you Inspector Ratanlal has been in charge of the station in-charge Ferozepur Jhirka police station, where he has done his duty with full honesty.  In all the police stations in Mewat district, the police station in-charge Ratanlal worked as a station in-charge, he was a great example as well as praise.  In the last tenure, Ferozepur Jhirka police station in-charge, where Inspector Ratanlal has arrested 119 criminals d...

दलालो की खैर नही,थाने के सामने वह इर्द-गिर्द भी नजर नहीं आए दलाल टाईप लोग:-सिंघम थानेदार रतनलाल

मेवात क्राईम तक न्यूज़ दलालो की खैर नही,थाने के सामने वह इर्द-गिर्द भी नजर नहीं आए दलाल टाईप लोग:-सिंघम थानेदार रतनलाल पीड़ितों को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाना पिनगवां थाना पुलिस की पहली प्राथमिकता, पुलिस कार्रवाई के नाम लोगों से पैसे ऐंठने वाले दलाल टाईप के लोग नही होंगे बर्दाश्त:-इंस्पेक्टर रतनलाल बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले की पिनगवां थाना पुलिस द्वारा जहां एक और पीड़ितों को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाने की कोशिश में पुरजोर जारी है, ऐसे में पिनगवां थाना प्रभारी सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार थाना अंतर्गत पुराने मामलो में  माननीय अदालत द्वारा भगोड़े बेल जंपर इनामी करार दिए हुए आरोपियों के लिए धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। ऐसे में पिनगवां थाना प्रभारी तेजतर्रार थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा साफ तरीके से चेतावनी दी गई थाने के इर्द-गिर्द घूमने वाले दलाल टाइप के लोगों की कतई खैर नहीं है,पिनगवां थाना पुलिस इस प्रकार के लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है। हम आपको बता दें थाना प्रभारी इंस्...