मेवात क्राईम तक न्यूज़
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
जिला पुलिस अधीक्षक नूँह द्वारा नशा तस्करों पर लगाम लगाते हुए प्रभारी अपराध शाखा पुन्हाना जिला नूंह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा दो आरोपियों को 7 किलो 600 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार करके मोटरसाईकल को किया बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 02.07.2020 को मोटरसाईकल अपाचे बिना नंबर पर प्लास्टिक कट्टा में मादक पदार्थ गांजा भरकर ले जा रहे चालक व उसके साथी को अपराध शाखा पुन्हाना की टीम ने मोटरसाईकल सहित काबू किया है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है । सीआईए पुन्हाना इंचार्ज उप निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया की गुप्तचर की सूचना पर उनकी टीम ने धीडा मोड़ पुन्हाना होडल रोड़ पर नाका बंदी की हुई थी उसी दौरान गांव सिंगार की तरफ से एक मोटरसाईकल आती दिखाई दी जिसे उप निरीक्षक बच्चू सिंह ने रुकने का ईशारा किया तो मोटरसाईकल चालक ने सामने खड़ी पुलिस पार्टी को देखकर अपनी मोटरसाईकल को नाका से पहले ही रोक दिया और मोटरसाईकल चालक ने वापिस मोटरसाईकल को मोड़कर भागने की कोशिश की जिस पर उप निरीक्षक बच्चू सिंह ने साथी कर्मचारियों की मदद से गाड़ी सरकारी से तुरंत भाग कर उपरोक्त मोटरसाईकल के आगे सरकारी गाड़ी लगाकर दो नौजवान लङको को काबू किया । काबू किये गये दोनो नौजवान लङको से नाम पता पुछा तो मोटरसाईकल चालक ने अपना नाम राजेन्द्र पुत्र सामल निवासी बाजौता थाना टप्पल जिला अलीगढ (यूपी) व पीछे बैठकर प्लास्टिक कट्टा को पकड़ने वाले शख्स ने अपना नाम पूरण पुत्र श्यामचरण निवासी बिछौर जिला नूंह बतलाया । नियमानुसार मौका पर कार्यवाही करके मोटरसाईकल पर रखे प्लास्टिक कट्टा को खोलकर चैक करने पर प्लास्टिक कट्टा से 7 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ । मोटरसाईकल उपरोक्त व गांजा को बरामद करके कब्जा में लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बिछौर में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरु कर दी है । आरोपी राजेन्द्र व पूरण उपरोक्त को उपरोक्त मुकदमा में नियमानुसार गिरफ्तार करके मुकदमा के संबध मे गहनता से पुछताछ की जा रही है । आरोपी राजेन्द्र व पूरण उपरोक्त का नियमानुसार कोरोना टैस्ट कराया गया । आरोपियों को कोरोना रिपोर्ट आने के बाद पेश अदालत किया जायेगा।

Comments
Post a Comment