मेवात क्राईम तक न्यूज़
दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग सोलपुर मोड़ के समीप पुलिस ने OLX इत्यादि अन्य सोशल साइटों के माध्यम लोगों को ठगी से बचाने जागरूकता के लिए लगाए थे साइन बोर्ड़।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग सोलपुर मोड़ के समीप फिरोजपुर झिरका प्लीज द्वारा सोने की नकली ईट को असली बताकर तथा ऑनलाइन सोशल साइट ओएलएक्स इत्यादि के माध्यम ठगी करने वाले शातिर ठगों से बचाने जागरूक करने की नियत से पुलिस द्वारा सार्वजनिक तौर पर हर चौक चौराहे पर जन जागरूकता बोर्ड लगाए। लेकिन दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग सोलपुर मोड़ के समीप शातिर अज्ञात बदमाशों ने लगाए गए साइन बोर्ड पर लाल रंग की कालीग पोतने का काम किया है। हम आपको बता दें आए दिन अन्य प्रदेशों के लोगों को OLX इत्यादि सोशल साइटों के नाम पर कार गाड़ी इत्यादि सामान के विज्ञापन डालकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले बदमाशों के हौसले उस समय पास हो गए थे जब नूह जिला पुलिस द्वारा समस्त जिले में ऑनलाइन ठगी से बचने तथा पुलिस को सूचित करने के चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे। जिसे ऑनलाइन साइट ओएलएक्स इत्यादिओं पर बाहर के लोगों को हथियार के बल पर ठगी का शिकार बनाने वाले बदमाशों के काम धंधे पर पुलिस प्रशासन ने पानी फेरने का काम किया। तो बदमाशों को यह रास नहीं आया तो दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग सोलपुर बोर्ड के समीप लगे चेतावनी बोर्ड पर लाल रंग की स्याही पोत लिखी गई चेतावनी मिटाने का काम किया है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका:-
वहीं इस मामले में फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर सत्य प्रकाश का कहना है कि पुलिस द्वारा लगाए गए चेतावनी बोर्ड बदमाशों को रास नहीं आ रहे हैं, लगाए गए चेतावनी बोर्ड तथा पुलिस की मदद से बाहर से आने वाले लोग इन शातिर बदमाशों की ठगी के शिकार होने से बच जाते हैं। जो बदमाशों को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है इसी वजह से सोलपुर मोड़ पर लगाए गए चेतावनी बोर्ड पर स्याई पोती गई है। उन्हें दोबारा से लिखवाया जाएगा तथा गुप्त सूत्रों से यह भी पता लगाया जाएगा आखिरकार यह हरकत कौन कर रहा है इन्हें रंगे हाथों दबोच लिया जाएगा।

Comments
Post a Comment