पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने सहित आठ संगीन मामलों में वांछित चल रहे अपराधी को अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका प्रभारी अजीत सिंह की टीम ने किया गिरफ्तार।
पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने सहित आठ संगीन मामलों में वांछित चल रहे अपराधी को अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका प्रभारी अजीत सिंह की टीम ने किया गिरफ्तार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले की फिरोजपुर झिरका अपराध शाखा टीम को लगातार कामयाबी हाथ लगती जा रही है। अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका प्रभारी अजीत सिंह की टीम द्वारा जहां गांजा तस्कर अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के साथ-साथ गोकशी पर संपूर्ण तरीके से लगाम आदि अपराधों को लेकर आए दिन कामयाबी मिल रही है। ऐसे में अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका टीम द्वारा लगभग 8 मामलों में माननीय अदालत में पुलिस को चकमा देने वाले अपराधी अरसद पुत्र जमालुद्दीन निवासी महू को साकरस बॉडी कोठी रोड के समीप से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
खास जानकारी देते हुए अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका प्रभारी अजीत सिंह ने बताया मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई आरोपी अरसद पुत्र जमालुद्दीन निवासी महू जो गोकशी पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के करीब 8 मामलों में माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपी है जो लगभग कई वर्षों से फरार चल रहा है। जो अपने किसी निजी काम से साकरस रोड बॉडी कोठी जा रहा है अपराध शाखा प्रभारी अजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ बताई हुई जगह पर तुरंत रेड की रेड के दौरान आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। वही अपराध शाखा टीम द्वारा आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
क्या कहते हैं अपराध शाखा प्रभारी फिरोजपुर झिरका:-
वही अपराध शाखा प्रभारी फिरोजपुर झिरका श्री अजित सिंह का कहना है माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार अपराध पर संपूर्ण तरीके से लगाम लगाने के भारी-भरकम प्रयास जारी है। अपराधी चाहे कितना भी ताकतवर क्यों ना हो बख्शा नहीं जाएगा। फिरोजपुर झिरका अपराध शाखा टीम की इलाके में होने वाले हर छोटी बड़ी गतिविधियों के साथ-साथ अपराध पर पैनी नजर है।

Comments
Post a Comment