पुन्हाना पुलिस द्वारा प्रतिबंधित नशा कोरेक्स की बोतलों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
आरोपी लड़ाई झगड़े के पुराने मामले में भी चल रहा था फरार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले की पुन्हाना पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना के आधार पर जुरहेडा मोड़ के समीप से एक व्यक्ति को प्रतिबंधित नशा कोरेक्स की बोतलों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुराना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह भडाना को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई पुन्हाना शहर अंतर्गत जुरहेडा मोड़ के समीप एक व्यक्ति नशे में यूज की जाने वाली प्रतिबंधित दवा कोरेक्स की बोतलों के साथ खड़ा हुआ है। तुरंत प्रभाव से रेड की जाए तो काबू आ सकता है। थाना प्रभारी अजयबीर सिंह भडाना ने तुरंत एक पुलिस पार्टी तैयार कर बताई हुई जगह पर छापेमारी कराई तो पुलिस के जवानों ने एक व्यक्ति को नशे में यूज की जाने वाली प्रतिबंधित दवा की बोतलों सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम साबिर पुत्र सत्तार निवासी ठेक थाना पुन्हाना बताया वही पुलिस ने आरोपी से कुल 160 कोरेक्स की बोतलें बरामद की है। इतना ही नहीं आरोपी के खिलाफ पहले भी एक मामला लड़ाई झगड़ा बाबत पुन्हाना थाने में दर्ज है जिसमें आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानून अधिनियम की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी पुन्हाना:-
वहीं इस मामले में पुन्हाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजयबीर सिंह भड़ाना का कहना है, इलाके में अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा नशे के सौदागरों पर पुन्हाना पुलिस की पैनी नजर है, नूह पुलिस कप्तान माननीय श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार पुन्हाना पुलिस द्वारा अपराध पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

Comments
Post a Comment