ससुरालियों पर महिला और बच्चों को जलाकर मारने का आरोप।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की
-दोनों पक्षों में समझोता के प्रयास को लेकर पंचायतबिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
अहसान चार साल गंभीर रूप से जल गया। जिले घायल अवस्था मे शहीद हसन खां मेडिकल काॅलेज नूंह में भर्ती कराया गया है। परिजन ससुराल वालों पर जलाकर मारने का आरोप लगा रहे है। पीडित परिवार ने मृतक महिला के पति, जेठ सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज मांगने, मारपीट करने और दहेज हत्या का आरोप की नगीना थाने में शिकायत दे दी है। पुलिस मामला दर्ज करने मेे जुट गई है। फिलहाल शवों को अल-आफिया अस्पताल मे ंरख दिया है जिनको शुक्रवार को पोस्मार्टम कराया जाएगा। वहीं दोनों पक्षों में समझोता कराने के लिए पंचायत चल रही है।
राजस्थान के गांव टेहटड़ा खुर्द निवासी रहमान ने बताया कि उसने अपनी बेटी जमशीदा का नगीना थाने के गांव जाटका सिसौना में साबिर के साथ की थी। जमशीदा के चार नाबालिग बच्चे है। उन्होने आरोप लगाया कि उसका पति, जेठ, ससुर आदि कम दहेज देने को लेकर उसके साथ अक्सर मारपीट करते रहते थे, महिला का पति साबिर नशा, जुआ, का आदि था। काफी समय पहले जमशीदा को सभी ने मिलकर मारपीट कर भगा दिया था, करीब एक महीना पहले गांव सिदरावट के सरपंच जान मोहम्मद और गांव सिसौना के लोगों के आग्रह पर हुई पंचायत के जरिये इस शर्त बेटी जमशीदा को ससुराल भेजा था कि उसके साथ मारपीट नही की जाएगी और आगे से कोई दहेज नहीं मांगा जाएगा। उन्होने आरोप लगाया कि जमशीदा को घर में बंद कर उसकी ससुराल वालों ने जलाकर मार दिया।
वहीं गांव सिदरावट के सरपंच जान मोहम्मद ने माना कि करीब एक महिना पहले मृतक जमशीदा का पंचायत के जरिय उन्होने भिजवाया था लेकिन पंचायत में जो वादा किया था उसको पूरा नहीं किया गया। उन्होने बताया कि फिलहाल आरोपी पक्ष फैंसले की बात कर रहे हैं इस बारे में फिलहाल दोनो पक्षों मे ंसमझोता की बात चल रही है।
नगीना थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिल गई है, मृतक महिला के पिता के ब्यान पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की तहकीकात के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Comments
Post a Comment