Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2019

खास खबर:छंटनी के दौरान तीनों विधानसभा में 09 उम्मीदवार चुनाव मैदान से बाहर।

ताक़त कलम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। खास खबर:छंटनी के दौरान तीनों विधानसभा में 09 उम्मीदवार चुनाव मैदान से बाहर। बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात। 79 नूंह विधानसभा क्षेत्र के रिर्टनिंग अधिकारी द्वारा शनिवार को सभी नामांकनों की छंटनी की गई जिस दौरान 5 प्रत्याशियों के नामांकन में कमियां पाए जाने के कारण रद्द किए गए है। जिनमें ताहिर हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन निवासी रहना बीजेपी, बदरुदीन पुत्र शमशुदीन निवासी टाई इनेलो, मैमूना सुल्तान पत्नी आफताब अहमद पार्टी काग्रेंस, जरीना पत्नी लियाकत अली निवासी सालाहेड़ी बहुजन समाज पार्टी, अहमद पुत्र हसमल निवासी कवंरसिका जेजेपी शामिल है। 80 फिरोजपुर-झिरका विधानसभा क्षेत्र के रिर्टनिंग अधिकारी द्वारा सभी नामांकनों की छंटनी की गई जिस दौरान 2 प्रत्याशियों के नामांकन में कमियां पाए जाने के कारण रद्द किए गए है। जिनमें शमशाद पत्नी मम्मन खान, काग्रेंस, जुम्मी पत्नी महरूम चौधरी शकरूल्ला खान बीजेपी शामिल है। 81 पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र के रिर्टनिंग अधिकारी द्वारा सभी नामांकनों की छंटनी की गई जिस दौरान 2 प्रत्याशियों के नामांकन में कमियां ...

जेजेपी पार्टी में शामिल हुए फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कद्दावर कांग्रेसी नेता अमन अहमद, जेजेपी के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव।

ताक़त क़लम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों। जेजेपी पार्टी में शामिल हुए फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कद्दावर कांग्रेसी नेता अमन अहमद, जेजेपी के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव। बिलाल अहमद/ ब्यूरो नूह मेवात।  फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कांग्रेस के टिकट कटने पर कद्दावर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कांग्रेस का दामन छोड़ जेजेपी का दामन थाम लिया वही फिरोजपुर झिरका विधानसभा से जननायक जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक दी है। पार्टी सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमन अहमद ने जेजेपी ज्वाइन कर कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उसके साथ बहुत ही बड़ा धोखा किया है उन्होंने कहा है कि हर सुख दुख में वह कांग्रेस पार्टी के काम आए तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन  तक पहुंचाने में दिन रात मेहनत करते रहे लेकिन अंत में नतीजा यह निकला कि कांग्रेस पार्टी ने फिरोजपुर झिरका विधानसभा से उसका टिकट काट दिया। टिकट कटने से नाराज फिरोजपुर झिरका विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमन अहमद जननायक जनता पार्टी की आलाकमान वह दुष...

सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वधान में सागर पब्लिक स्कूल बीवां में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री जयंती।

ताक़त कलम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वधान में सागर पब्लिक स्कूल बीवां में मनाई गई  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री जयंती।  कराई गई सुलेख प्रतियोगिता चौकी इंचार्ज आकेड़ा श्री बलवंत सिंह ने की मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल अंतर्गत गांव बीवां  स्थित सागर पब्लिक स्कूल में सामाजिक संस्था ऑल इंडिया सोशल क्राइम एंड एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन व मदरसा फातिमा तुज जोहरा ट्रस्ट द्वारा संयुक्त तत्वधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती लाल बहादुर शास्त्री जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। बीवां गांव में स्थित सागर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के उपलक्ष्य में स्कूल में सुलेख प्रतियोगिता कराकर तथा शिक्षा जागरूकता अभियान चलाकर  बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा सभी को लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी गई।   आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेवात पुलिस के जांबाज पुलिस ऑफिसर आकेड़ा चौक...

फिरोजपुर झिरका पुलिस ने लूट की योजना बनाते 3 बदमाश दबोचे,भेजे जेल।

ताक़त कलम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।फिरोजपुर झिरका पुलिस ने लूट की योजना बनाते 3 बदमाश दबोचे,भेजे जेल। पुलिस ने सरकारी गाड़ी से रात्रि में  बत्ती उतार आरोपियों को धर दबोचा। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा  देर रात्रि झिर रोड पुलिया के समीप आने जाने वाली गाड़ियों से लूटपाट करने वाले आरोपियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी चौकी प्रभारी जगदीश चंद को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की तीन बदमाश दो बाइकों पर आने जाने वाले राहगीर गाड़ियों को लूटने की फिराक में झिर रोड पुलिया के समीप लूट की योजना बना रहे हैं। तुरंत प्रभाव से रेड की जाए तो काबू आ सकते हैं। सिटी चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए गश्त कर रहे अन्य पुलिस के जवानों को साथ लेकर बताई हुई जगह पर रेड की तो तीन बदमाशों को रंगे हाथ दबोचा गया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए अपना नाम जाहिद पुत्र नासिर जाती मेव निवासी धोलेट थाना पहाड़ी जिला भरतपुर राजस्थान, इरफान पुत्र सद्दीक ...