एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार शहर नूह थाना पुलिस ने पटाखा छोड़ने वाली तीन बाइकों को किया इम्पाउंड।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार शहर नूह थाना पुलिस ने पटाखा छोड़ने वाली तीन बाइकों को किया इम्पाउंड।
नूह शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरि सिंह की टीम की बड़ी कार्रवाई।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया अपराध को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं, इतना ही नहीं शहर में तेज आवाज कर पटाखा छोड़ने शांति भंग करने के एवज में एसपी के निर्देश अनुसार बड़ी कार्रवाई करते हुए नूह शहर थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर हरि सिंह की टीम ने 3 रॉयल इनफील्ड बुलेट बाइको का चालान कर इंपाउंड किया गया है। खास जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नूह श्री कृष्ण कुमार ने बताया एसपी नूह श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य कर रही पुलिस द्वारा नूह थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर हरि सिंह की टीम ने सरेआम पब्लिक पैलेस बाजार इत्यादि में शांति भंग कर पटाखा छोड़ने वाली तीन रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइको के चालान कर उन्हें इंपाउंड किया गया है।

Comments
Post a Comment