फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह की टीम के फिर हत्थे चढ़ा आदतन मोटरसाइकिल चोर,आरोपी से चोरी की गई बाइक बरामद।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह की टीम के फिर हत्थे चढ़ा आदतन मोटरसाइकिल चोर,आरोपी से चोरी की गई बाइक बरामद।
आदतन अपराधी शातिर वाहन चोर शफाकत उर्फ सलमान कई बार चढ़ चुका है पुलिस के हत्थे।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नुहू जिले की फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी पुलिस के जवानों ने वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए शातिर आदतन वाहन चोर को चोरी की हुई बाईक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।मिली जानकारी के अनुसार सिटी चौकी प्रभारी फिरोजपुर झिरका एएसआई बलबीर सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई एक शातिर चोर चोरी की बाइक को चुराते समय फिरोजपुर झिरका शहर में लोगों के हत्थे चढ़ा है। वही फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा शातिर वाहन चोर को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर चौकी लाया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शफाकत उर्फ सलमान पुत्र लियाकत निवासी चितौड़ा थाना फिरोजपुर झिरका बताया है। सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया आपको पुत्र मोहर्रम निवासी साहपुर खेड़ा अपनी बाइक लेकर किसी काम से फिरोजपुर झिरका शहर आया हुआ था, तो आरोपी ने उनकी बाइक चोरी करने की कोशिश की बाइक पर बैठते ही वहां इकट्ठे भीड़ ने आरोपी को मौके से पकड़ कर पुलिस को सूचित किया है। वही इस संदर्भ में मोटरसाइकिल मालिक हक्कू पुत्र मोहर्रम निवासी शाहपुर खेड़ा की शिकायत पर आरोपी शातिर बाइक चोर के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए चोरी की गई बाईक को बरामद कर लिया है, वही शातिर वाहन चोर से पुलिस बारीकी से पूछताछ में जुटी हुई है।
आरोपी का कोई पहला मामला नहीं बल्कि पहले भी फिरोजपुर झिरका में वाहन चोरी आदि वारदातों को दे चुका अंजाम:-
सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया आरोपी व आदतन अपराधी शातिर वाहन चोर सफाकत अली उर्फ सलमान पुत्र लियाकत निवासी चितोड़ा की यह कोई पहली वारदात नहीं है बल्कि इससे पहले भी पुलिस द्वारा उन्हें वाहन चोरी अन्य वारदातों में गिरफ्तार किया जा चुका है। इतना ही नहीं शातिर वाहन चोर पहले भी वाहन चोरी मामले में सजा काट चुका है। आरोपी अभी शराब के नशे में है पुलिस आरोपी से पुलिस आरोपी से कहता से पूछताछ करने के साथ-साथ यह भी जानने की कोशिश करेगी आखिरकार उनके इस घिनौने अपराध के पीछे किसका हाथ है और चोरी की गई बाइकों को वह कहां पर ले जा कर बेचता है इस मामले में उनके साथ कौन-कौन शामिल होते हैं।
क्या कहते हैं सिटी चौकी प्रभारी फिरोजपुर झिरका:-
वहीं इस मामले में फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह का कहना है फिरोजपुर झिरका शहर के अंदर हर छोटी-बड़ी अन्य गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है, अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वहीं नूह पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार फिरोजपुर झिरका पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के भारी भरकम प्रयास कर रही है।

Comments
Post a Comment