खास खबर:नई साल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा पुलिसकर्मियों को दी बड़ी सौगात, हरियाणा पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद।
इंडिया क्राइम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट चंडीगढ़। खास खबर:नई साल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा पुलिसकर्मियों को दी बड़ी सौगात, हरियाणा पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के पुलिस कर्मियों को कई सौगातें दी। इसी कड़ी में मुक्चयमंत्री ने नए साल का तोहफा देते हुए उनके कल्याण के लिए सरकार द्वारा दी जा रही मैचिंग ग्रांट की राशि 4 करोड़ रुपये से बढाकर 6 करोड रुपये प्रतिवर्ष करने सहित कई अन्य घोषणाएं भी की। फरीदाबाद में मेगा पुलिस हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि एएसआई, एसआई और इंस्पेक्टरों सहित एनजीओज़ को 4000 रुपये वर्दी भत्ता दिया जाएगा। कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को 3000 रुपये वर्दी भत्ते के रुप में प्रदान किये जाएगे। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को मोबाइल सुविधा प्रदान करने के लिए पुलिस विभाग में कॉलर्स यूजर ग्रुप (सीयूजी) बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि यह सीयूजी नंबर सभी को दिया जाएगा और बिल का भुगतान पुलिस विभाग क...