मेवात क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
खास खबर:-फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार,दो चोरी की बाइक बरामद।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह की टीम ने गश्त पड़ताल के दौरान झिर नाके के समीप से एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया पुलिस आए दिन की भांति गस्त पड़ताल पर थी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई एक शातिर वाहन चोर जो मोटरसाइकिल चोरी अन्य वारदातों का आदतन अपराधी है, जो फिरोजपुर झिरका झिर रोड होते हुए आ रहा है पुलिस ने बताई सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर दी, इसी दौरान एक युवक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया पुलिस के जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपी वापिस बाइक को घुमा कर भागने की कोशिश करने लगा पुलिस के जवानों की मुस्तैदी के कारण आरोपी को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सफावत उर्फ टकला पुत्र आसूदीन निवासी रनियाली थाना फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। कागजात चेक करने पर पुलिस ने स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को चोरी की होना पाया गया है, तथा आरोपी की निशानदेही पर एक अपाचे बाइक को बरामद किया गया है जो शातिर आदतन अपराधी ने फिरोजपुर झिरका से चोरी की थी।
फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर दो चोरी की बाइक बरामद की है आरोपी के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Comments
Post a Comment