फिरोजपुर झिरका सीआईए प्रभारी अजीत सिंह की टीम ने अवैध गांजा सहित एक आरोपी को किया काबू, 25 किलो400ग्राम अवैध गांजा बरामद।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
फिरोजपुर झिरका सीआईए प्रभारी अजीत सिंह की टीम ने अवैध गांजा सहित एक आरोपी को किया काबू,
आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही गहनता से पूछताछ।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
अपराध पर लगाम लगाते हुए माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार वह उनके मार्गदर्शन में कार्य कर रही फिरोजपुर झिरका स्पेशल स्टाफ टीम को अवैध गांजा सहित एक आरोपी को धर दबोचने में सफलता प्राप्त हुई है। खास जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी फिरोजपुर झिरका श्री अजीत सिंह ने बताया मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग रंगाला धमाला गांव के समीप एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा तस्करी का धंधा करने की नियत से अवैध गांजा रहा है।
मामले को तुरंत संज्ञान लेते हुए सीआईए प्रभारी फिरोजपुर झिरका श्री अजीत सिंह ने एएसआई अरविंद हवलदार चंद्रपाल सिपाही अनूप सिपाही अमिताभ सिपाही संदीप ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार फिरोजपुर झिरका की अगवाई में बताई हुई जगह पर रेड की रेड के दौरान एक आरोपी को प्लास्टिक कट्टे में भरे अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सालिम पुत्र बशीर निवासी धमाला थाना फिरोजपुर झिरका बताया है, वहीं पुलिस ने आरोपी से प्लास्टिक कट्टे में भरा हुआ कुल 25 किलो400ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ में जुटी हुई है। सीआईए प्रभारी फिरोजपुर झिरका श्री अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया आरोपी को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करने के साथ-साथ यह भी पता लगाया जा रहा है आखिरकार आरोपी के तार कहां से जुड़े हुए हैं वह अवैध गांजा कहां से लाता है और किसको बेचता है कौन-कौन इस धंधे में संलिप्त हैं।

Comments
Post a Comment