Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2020

लूट डकैती मामले में करीब 3 वर्ष से फरार चल रहे माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपियों को नगीना थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ लूट डकैती मामले में करीब 3 वर्ष से फरार चल रहे  माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपियों को नगीना थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले की नगीना थाना पुलिस द्वारा हथियार के बल पर लूट डकैती मामले में माननीय अदालत द्वारा वांछित चल रहे दो आरोपियों को नगीना थाना पुलिस द्वारा फिरोजपुर झिरका अदालत परिसर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नगीना थाना प्रभारी श्री जगराम को सूचना मिली की नगीना थाना अंतर्गत  हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले साकिर पुत्र नूर मोहम्मद निवासी इंदाना थाना बिछोर,ताहिर पुत्र याकूब निवासी इंदाना थाना बिछोर  नगीना थाना अंतर्गत एक मामले में करीब पिछले 3 वर्षों से मुकदमा नंबर 193 जेरेधारा 379बी, 420, 395, 397, 25- 54- 59 आर्म्स एक्ट में 14-8-2017 से माननीय अदालत द्वारा वांछित अपराधी है। किसी कार्य से फिरोजपुर झिरका अदालत परिसर आए हुए हैं, सूचना सही मानते हुए थाना प्रभारी नगीना श्री जगराम ने एसआई अभयपाल की अगुवाई में एक टीम गठित कर छापेमारी कराई। फिरोजपुर झिरका अदालत परिसर ...

राज्य स्तरीय सब्जी मेले में नूंह (मेवात) जिले को मिला तीसरा स्थान:-- उपायुक्त पंकज

मेवात क्राईम तक न्यूज़ राज्य स्तरीय सब्जी मेले में नूंह (मेवात) जिले को मिला तीसरा स्थान:-- उपायुक्त पंकज जिले के किसानों ने कमाया प्रदेश में नाम :-- डीसी बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह बागवानी मिशन हरियाणा द्वारा करनाल में आयोजित छंटे राज्य स्तरीय सब्जी मेले में जिला नूहं ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया । इस सब्जी मेले में जिले के किसानों द्वारा मेवात मे उगाई जाने वाली सब्जीयो व फूलों  को मेले में प्रदर्शित किया गया । इस मेले में जिले के चार किसानों ने प्रथम व द्वितीय  स्थान प्राप्त कर जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है । नूंह जिले के पुरस्कार प्राप्त किसानों को बधाई देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले के किसानों की मेहनत ने अच्छा रंग दिखाया है , यदि किसान इसी लग्न व मेहनत सब्जी  व फूलों की खेती पर ध्यान देंगे तो आने वाले समय में जिला  निश्चित रूप से प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। उपायुक्त ने जिले के जौरासी (उपमण्डल तावडू ) निवासी वेदप्रकाश को  फूलों की खेती में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि फूलों की अच्छी किस्म की पैदावार के लि...

महिलाओं व लडकियों की सुरक्षा के लिए जिलो के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व सभी अधिकारी मिल कर कार्य करें:- डा. राकेश गुप्ता

मेवात क्राईम तक न्यूज़ महिलाओं व लडकियों की सुरक्षा के लिए जिलो के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व सभी अधिकारी मिल कर कार्य करें:- डा. राकेश गुप्ता बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।   परियोजना निदेशक डा.राकेश गुप्ता ने वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्त व पुलिस अधीक्षकों के साथ पीएनडीटी एक्ट की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि  सभी जिलों में पीएनडीटी एक्ट के तहत लिंगानुपात के लिए अच्छा कार्य किया जा रहा हैं ।बेटी बचाओ - बेटी पढाओ कार्यक्रम में हरियाणा का लिंगानुपात 923 रहा तथा कुछ जिलों ने 950 के आकड़े  को पार किया हैं । उन्होंने कहा कि हरियाणा में शिक्षा में सुधार के लिए कमजोर स्कूलों व कमजोर  विधार्थियों की पहचान कर कार्य करें।                             डा.गुप्ता ने कहा कि नूंह जिला लिंगानुपात में टोप होना चाहिए, इस पर डिप्टी सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में दो रेड पाईप लाईन में चल रही है।   डा. गुप्ता ने कहा कि सीएम विंडो के तहत काफी अच्छा कार्य चल रहा लेकिन और स...

नकली सोने की ईंट के नाम पर ठगी और लूट करने वाला आरोपी दबोचा।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। नकली सोने की ईंट के नाम पर ठगी और लूट करने वाला आरोपी दबोचा।  उप पुलिस अधीक्षक फिरोजपुर झिरका श्री विरेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी पत्रकारों को जानकारी। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। पीएम नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के राज्य के व्यक्ति के साथ लूट - ठगी की वारदात को अंजाम देने से पहले ही खाकी ने बदमाशों के हौसले पस्त कर दिए। बदमाश हरियाणा नही बल्कि पड़ोसी राज्य राजस्थान से सम्बन्ध रखते हैं । नकली सोने की ईंट (टटलू ) के नाम पर ठगी व लूट करने का गोरखधंधा एक बार फिर से फलने - फूलने लगा है । गनीमत रही कि लूट - ठगी की वारदात नही हुई वर्ना खाकी को पसीने आ सकते थे। इसके साथ - साथ बदमाशों की गोली हवलदार के कान के समीप से निकल गई। पुलिस जवान को गोली लग जाती तो जवान की जान भी जा सकती थी। सीआईए फिरोजपुर झिरका की टीम ने नकली सोने की ईंट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को दबोचने में सफलता हासिल की है , जबकि दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए । डीएसपी फिरोजपुर झिरका वीरेंद्र सिंह ने पत्रक...

उपायुक्त पंकज के आदेशानुसार सिविल सर्जन डा. राजीव बातिश की तरफ से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ लोकवीर की अध्यक्षता में वीरवार को जिले के गांव मालब में एनीमिया कैम्प का आयोजन किया गया।

 मेवात क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। उपायुक्त पंकज के आदेशानुसार सिविल सर्जन डा. राजीव बातिश की तरफ से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ लोकवीर की अध्यक्षता में वीरवार को जिले के गांव मालब में एनीमिया कैम्प का आयोजन किया गया। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह,उपायुक्त पंकज के आदेशानुसार सिविल सर्जन डा. राजीव बातिश की तरफ से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ लोकवीर की अध्यक्षता में वीरवार को जिले के गांव मालब में एनीमिया कैम्प का आयोजन किया गया।                    इस कैम्प में मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी प्रनीत जयसवानी ने भी शिरकत की। किया।  डा. लोक वीर ने बताया कि जिले में लगभग 2 लाख महिलाएं खून की कमी से जूझ रही हैं जिसे एनीमिया कहा जाता है। इस कमी के होने से महिलाओं की डिलवरी के समय मृत्यु होने की संभावनाएं अधिक हो जाती है और होने वाले बच्चों में भी जन्मदोष या कमजोर बच्चे पैदा होते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ महिलाओं में गर्भाशय से संबंधित कई तरह की बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। एनीमिया मेवात इलाके की एक महत्वपूर्...

वर्ष 2014 में लूहिगा खुर्द के पहाड़ से अवैध खनन कर पत्थर चोरी करने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को चांदडाका चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। वर्ष 2014 में लूहिगा खुर्द के पहाड़ से अवैध खनन कर  पत्थर चोरी करने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को चांदडाका चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार। हादसे में  चार पुलिसकर्मी हुए थे गंभीर रूप से घायल  एक पुलिसकर्मी को पत्थर लगने से चली गई थी आंख की रोशनी। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। वर्ष 2014 में लुहिंगा खुर्द के पहाड में अवैध खनन करके पत्थर चोरी करने, पुलिस पार्टी पर जान लेवा हमला करने , चार पुलिस कर्मियों को घायल करने, जिनमें एक थानेदार की आँख पर पत्थर लगने से उसकी एक अाँख की रोशनी चली गई के आरोप में चांद डाका चोकी पुलिस ने आजाद पुत्र हमीदा निवासी लुहिंगा खुर्द को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है । मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2014 में लुहिंगा खुर्द में 13 डम्फर चालकों , 45 गांव वालों के विरुघ अवैध खनन करने पर पत्थर चोरी , हत्या का प्रयास, सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करना व विस्फोटक अधिनियम के तहत थाना पुन्हाना में केस दर्ज हुआ था । आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस के कब्जा से 3 डम्फर व एक जे...

माननीय पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरविंद सिंह सांगवान ने शनिवार को फिरोजपुर-झिरका में 291.41 लाख रुपए की लागत से बने दो मंजिल ज्यूडिशियल निवास भवनों का उद्घाटन किया।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। माननीय पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरविंद सिंह सांगवान ने शनिवार को फिरोजपुर-झिरका में 291.41 लाख रुपए की लागत से बने दो मंजिल ज्यूडिशियल निवास भवनों का उद्घाटन किया। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। माननीय पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरविंद सिंह सांगवान ने शनिवार को फिरोजपुर-झिरका में 291.41 लाख रुपए की लागत से बने दो मंजिल ज्यूडिशियल निवास भवनों का उद्घाटन किया। इन आवासीय भवनों में एक, दो मंजिला सीजेएम हाउस व तीन जेएमआईसी हाउस शमिल है। इस प्रत्येक आवसीय भवन  का निर्माण 1900 वर्ग फुट में किया गया है। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश माननीय अरविंद सिंह सांगवान ने कहा कि इस क्षेत्र में पिछले काफी वर्षों से जजों के रहने के लिए भवनों की कमी आड़े आ रही थी जजों को रात में रुकने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए इन चार दो मंजिला भवनों का निर्माण किया गया है। आधुनिक भवनों में प्रथम मंजिल पर 1 बैडरूम,  एक ड्राइंग रूम, एक किचन, एक डाइनिंग...

हाईकोर्ट के न्यायाधीश अरविंद सिंह सांगवान ने रिबन काट कर किया पुन्हाना न्यायिक परिसर का उद्घाटन।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। हाईकोर्ट के न्यायाधीश अरविंद सिंह सांगवान ने रिबन काट कर किया पुन्हाना न्यायिक परिसर का उद्घाटन। कार्यक्रम में पहुंचे जिला एवं सत्र न्याधीश नीरजा कलसन, डीसी पंकज कुमार, एसपी संगीता कालिया। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। पुन्हाना के लिए 18 जनवरी को दिन ऐतिहासिक रहा। इस दिन पुन्हाना की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के साथ ही यहां पर न्यायिक परिसर की शुरूआत हुई। हाई कोर्ट के न्यायधीश अरविंद्र सिंह सांगवान द्वारा रिबन काटकर परिसर का उद्घाटन किया गया। वहीं कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायधीश नीरजा कलसन, उपायुक्त पंकज कुमार, पुलिस कप्तान संगीता कालिया भी बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान पुन्हाना बार एसोसिएशन के प्रधान जावेद एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ताओं द्वारा अरविंद सिंह सांगवान को पगडी व फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। अरविंद सिंह सांगवान द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरू की गई। वहीं अरविंद सिंह सांगवान द्वारा गौरव खटाना को कोर्ट का कार्यभार भी दिया गया।  इस अवसर पर हाई कोर...

नूह एवीटी स्टाफ प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की टीम ने चोरी की बाइक सहित दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के घर से पांच चोरी की बाइक बरामद।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़,सच्चे तीखे तेवरों के साथ। नूह एवीटी स्टाफ प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की टीम ने चोरी की बाइक सहित दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के घर से पांच चोरी की बाइक बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया द्वारा गठित एवीटी स्टाफ प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की टीम ने  मुखबिर खास की सूचना के आधार पर नूह नेशनल हाईवे सुनील मोटर्स एजेंसी के पास से दो शातिर बाइक चोरों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। खास जानकारी देते हुए एवीटी स्टाफ प्रभारी सह-निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग नूह सुनील मोटर्स एजेंसी के पास नाकेबंदी के दौरान दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर  आरोपियों ने अपना नाम जुल्फान पुत्र लुकमान वह आशिर पुत्र आस मोहम्मद निवासी अटैरना शमशाबाद थाना नगीना बताया है। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पांच चोरी की बाइके आरोपियों के घर से बरामद की हैं।सह-निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों शातिर अपर...

नूह एवीटी स्टाफ प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की टीम ने चोरी की बाइक सहित एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। नूह एवीटी स्टाफ प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की टीम ने चोरी की बाइक सहित एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार। आरोपी के घर से भी एक चोरी की बाइक पुलिस ने की बरामद,भेजा जेल। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। वाहन चोरी की रोकथाम हेतु नूह जिले में माननीय पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया द्वारा गठित किए गए एवीटी स्टाफ इंचार्ज एएसआई धर्मेंद्र सिंह की टीम को आए दिन सफलताएं हाथ लगती ही जा रही हैं। एवीटी टीम द्वारा एक शातिर बाइक चोर को चोरी की बाइक सहित मौके से गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी के घर से एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रवक्ता नूह मेवात द्वारा जारी प्रेस नोट में बतलाया गया कि एवीटी टीम प्रभारी एएसआई  धर्मेंद्र  सिंह अपनी टीम के साथ नूह खेडला मोड़ के समीप क्राइम गश्त पड़ताल कर रहे थे। तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक शातिर चोर चोरी की बाइक सहित खेडला नुह होते हुए अपने गांव खेडला जा रहा है। बताई सूचना को सही मानते हुए तुरंत नाकेबंदी की गई तथा वाहनों की चेकिंग अभियान की शुरुआत की ग...

डीजीपी ने सीआईडी द्वारा विकसित सुरक्षा एप्लिकेशन की लॉन्च।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। डीजीपी ने सीआईडी द्वारा विकसित सुरक्षा एप्लिकेशन की लॉन्च। (बिलाल अहमद) चंडीगढ़,हरियाणा गुप्तचर विभाग (सीआईडी) द्वारा टेक-सेवी पुलिसिंग की तरफ एक और कदम बढाते हुए राज्य मे पोजीशनल और नोन-पोजीशनल सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की प्रभावी ऑडिट सुनिश्चित करने के लिए “एचएपीएसएपी” (हरियाणा पुलिस सिक्यिोरिटी एप्लीकेशन) विकसित की गई है।   पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री मनोज यादव द्वारा पुलिस मुख्यालय में इस एप्लीकेशन को लांच किया गया।   अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी, श्री अनिल कुमार राव के कुशल मार्गदर्शन में सीआईडी द्वारा विकसित की गई इस एप्लीकेशन की लांचिग अवसर पर डीजीपी अपराध, श्री पी.के. अग्रवाल, एडीजीपी आईटी श्री ए.एस. चावला, एडीजीपी सीएडब्ल्यू श्री अजय सिंघल, एडीजीपी आधुनिकीकरण एवं कल्याण श्रीकांत जाधव, आईजी सुरक्षा श्री सौरभ सिंह, आईजी सीएमएफएस श्री राजिंदर कुमार, डीआईजी श्री राकेश कुमार आर्य, श्री सतेन्द्र गुप्ता, श्री मनीष चाौधरी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।   एप्लीकेशन बारे जानकारी देते...

खास खबर:-जिले में अपराध गोकशी की रोकथाम हेतु जिला गौ टास्क इंचार्ज डीएसपी वीरेन्द्र सिंह ने दिए खास दिशा निर्देश।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। खास खबर:-जिले में अपराध गोकशी की रोकथाम हेतु जिला गौ टास्क इंचार्ज डीएसपी वीरेन्द्र सिंह ने दिए खास दिशा निर्देश। गोकशी पर हर हालत में लगाई जाएगी लगाम, सीएस स्टाफ इन चारों को दिए सख्त दिशानिर्देश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह पुलिस के प्रयासों के बावजूद जिले में गोकशी मामलों में काफी हद तक कमी देखने को मिली है। जिले में बनाए गए नूह तावडू पुन्हाना फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ इन दिनों जी तोड़ मेहनत कर गौ तस्करों के चंगुल से जहां गोधन को मुक्त करा रहा है वही काफी गौ तस्कर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजे गए हैं। पत्रकारों से खास बातचीत के दौरान जिला गौ टास्क फोर्स इंचार्ज डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री विरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया  की पहले की भांति गौ तस्करी गोकशी में काफी हद तक लगाम देखने को मिली है, उन्होंने कहा कि गोकशी के मामले में करीब कई वर्षो से फरार चल रहे 50हजारी ईनामी बदमाश को दबोचने के साथ साथ  जिले में गोकशी रोकथाम हेतु कार्य कर रही गौ टास्क फोर्स द्वारा जगह-जगह गौ तस्करों के चंगुल स...

नवोदय विद्यालय बाई के प्रांगण में मेवली गांव द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भाजपा के वरिष्ठ नेता व हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी जाहिद हुसैन चेयरमैन ने रिबन काटकर और उद्घाटन किया।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। नवोदय विद्यालय बाई के प्रांगण में मेवली गांव द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भाजपा के वरिष्ठ नेता व हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी जाहिद हुसैन चेयरमैन ने रिबन काटकर और उद्घाटन किया। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  मेवली गांव के सरपंच  तैयब हुसैन द्वारा  बोलिंग  की गई  तथा जाहिद हुसैन ने  बल्ले की कमान संभाल टूर्नामेंट का  भव्य उद्घाटन किया और क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीम के खिलाड़ियों को अपने विचारों से उत्साहित किया और खेलों में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने के लिए प्रेरित भी किया जाहिद हुसैन ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में हिस्सा लेना बहुत जरूरी है अलग-अलग खेलों में रुचि होना अलग बात है लेकिन स्वस्थ रहने के लिए खेलना अति आवश्यक है और जहां क्रिकेट  खेल की बात हो वहां दिलचस्पी और बढ़ जाती है, आपको पता होगा कि हाल ही में हमारे मेवात के गांव शिकरावा से एक बच्चे का क्रिकेट की टीम में चयन हुआ है बड़ी खुशी होती है जब मेवात के बच्चे किसी अच्छे ऊंचे ...

खास खबर:-डुगेजा गांव में देर रात्रि परिवार से मारपीट कर हवाई फायरिंग, 5 पर केस दर्ज।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। खास खबर:-डुगेजा गांव में देर रात्रि परिवार से मारपीट कर हवाई फायरिंग, 5 पर केस दर्ज। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  पिनगवां थाना एरिया के गांव डूगेंजा में एक परिवार के साथ लूटपाट करने की कोशिश करने पर हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 3 नामजद सहित 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी इंद्रजीत ने बताया कि डूगेंजा निवासी जुनैद ने मुकदमा दर्ज कराया है कि रविवार रात कुछ लोग गाड़ी में सवार लूटपाट की नियत से घर में घुसे। शोर शराबे की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। जब परिवार के लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट की। हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देकर और फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर 3 नामजद सहित 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डुगेजा निवासी शिकायतकर्ता जुनेद ने बताया इन्हीं लोगों से सन 2018 में एक पुरानी रंजिश की तहत चांदडाका गांव में दुकान मैं अंदर सो रहे उनके भाई पर इन्हीं बदमाशों द्वारा फायरिंग की ग...

खास ख़बर:-अरावली पर्वत में मिला महिला का जला हुआ शव।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़,सच्चे तीखे तेवरों के साथ। खास ख़बर:-अरावली पर्वत में मिला महिला का जला हुआ शव। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह। मेवात जिले के नूह से तावडू को जाने वाले रास्ते में अरावली पर्वत पर चोर चबूतरा से आगे 25 वर्षीय महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नूंह मेडिकल कॉलेज भिजवाया हैं। अरावली पर्वत में मिला महिला का जला हुआ शव मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हुई है। डीएसपी तावडू श्री धर्मवीर सिंह व थाना प्रभारी  काफी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

खास खबर:स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित मैराथन की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी:- प्रदीप अहलावत

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। खास खबर:स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित मैराथन की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी:- प्रदीप अहलावत बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह,स्वामी विवेकानंद के जीवन का संदेश युवाओं व आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 12 जनवरी को जिले में आयोजित मैराथन में जिले के हजारों युवा शामिल होंगे । उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रदीप अहलावत ने मैराथन की तैयारियों  संबंध में आज जिला सचिवालय सभागार में समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रदेश के सभी जिलों में मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर व 10 किलोमीटर की होगी। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को प्रात: 6:00 इस मैराथन के लिए जिन युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है वे युवा वाईएमडी कॉलेज के सामने पहुंचना सुनिश्चित करें।       एसडीएम ने बताया कि मैराथन के बाद जिला सचिवालय सभागार में 10:00 बजे यूथ अचीवर का कार्यक्रम होगा जिसमें 300 यूथ अचीवर भाग ल...

एनएच 44 पर एक्सीडेंटल डेथ्स पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस की बड़ी पहल।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। एनएच 44 पर एक्सीडेंटल डेथ्स पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस की बड़ी पहल। बिलाल अहमद/ चंडीगढ़, 7 जनवरी2020 - हरियाणा में सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री मनोज यादव द्वारा कुंडली (सोनीपत) से शंभू बॉर्डर (अंबाला) तक राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के 187 किलोमीटर हिस्से में रोड एक्सीडेंट में जानलेवा व अन्य हादसों को कम करने के लिए एक बड़ी पहल की शुरूआत की गई है।    डीजीपी ने कहा कि एनएच-44 को सुरक्षा के दृष्टिकोण से विश्व स्तर का राजमार्ग बनाना है ताकि यह पूरे देश के लिए एक आदर्श बन सके। इससे हम अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत सहित पांच जिलों से गुजरने वाले एनएच-44 पर सड़क दुर्घटना में होने वाली जानलेवा व अन्य हादसों को न्यूनतम स्तर पर लाने में सक्षम होंगे।   इस उद्देश्य के साथ, आज हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में डीजीपी हरियाणा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक, हरियाणा लोक निर्माण विभाग व परिवहन विभाग के अधिकारि...

उपायुक्त पंकज ने गणतंत्र दिवस समारोह के प्रबंधों के लिए निर्धारित की अधिकारियों की जिम्मेदारी।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। गरिमा व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस:- उपायुक्त उपायुक्त पंकज ने गणतंत्र दिवस समारोह के प्रबंधों के लिए निर्धारित की अधिकारियों की जिम्मेदारी। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है और इसे पूरे हर्षोल्लास व गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का आपसी समन्वय के साथ निर्वहन करें।  यह बात उपायुक्त पंकज ने आज जिला सचिवालय के काफ्रैंस हॉल में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह के प्रबंधों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उन्हें समय रहते तैयारियां पूरी करने को कहा।                                                  ...

नूह एवीटी स्टाफ ने चोरी की बाइक सहित एक चोर को किया गिरफ्तार,मामला दर्ज।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। नूह एवीटी स्टाफ ने चोरी की बाइक सहित एक चोर को किया गिरफ्तार,मामला दर्ज। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के लिए नूह जिले की पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया द्वारा गठित एवीटी स्टाफ टीम ने चोरी की बाइक सहित एक चोर को दबोचने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार एवीटी नूह  टीम में तैनात हवलदार नरबीर को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई। एक आरोपी चोरी की बाइक सहित हिंदू हाई स्कूल नूह के पास खड़ा हुआ है।  मुखबिर द्वारा दी गई सूचना को सही मानते हुए एवीटी  स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा युवक को चोरी की बाइक समेत मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम शालिम उर्फ सल्ली  निवासी नूर नगर पिनगवां बताया है। पुलिस ने बाइक के कागजों की गहनता से तलाश की तो साइबर सेल की मदद से बाइक चोरी होना पाया गया है।आरोपी ने बाइक फरीदाबाद से चोरी की है जिसमें फरीदाबाद पुलिस द्वारा बाइक चोरी का मामला पहले ही...

सर्वाेच्च न्यायालय के जिला में अवैध खनन रोकने संबंधी आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए नूंह के जिलाधीश पंकज ने आदेश जारी किए।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। सर्वाेच्च न्यायालय के जिला में अवैध खनन रोकने संबंधी आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए नूंह के जिलाधीश पंकज ने आदेश जारी किए। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह सर्वाेच्च न्यायालय के जिला में अवैध खनन रोकने संबंधी आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए नूंह के जिलाधीश पंकज ने आदेश जारी करके अपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1971 की धारा 144 के तहत जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में गैरकानूनी अवैध खनन कार्यों पर सख्ती से प्रतिबंध लागू करने तथा जिले की सीमा में इस मकसद के लिए उपयोग विस्फोटक पदार्थों की प्राप्ति, भंडारण, बिक्री व निपटान पर आगामी दो माह के लिए तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लागू किया है।     जिलाधीश पंकज ने जारी आदेशों में कहा है कि विस्फोटक पदार्थों के साथ अवैध  खनन गतिविधि मानवीय जीवन, उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए खतरा हैं। अत: इन पदार्थों की प्राप्ति, भंडारण, बिक्री व निपटान पर प्रतिबंध रहेगा। जिलाधीश ने ऐसे सभी अनुमति पत्रों को आगामी दो माह तक रद्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह आदेश आगामी 0...

नूंह नगराधीश एवं जनगणना की नोडल अधिकारी गजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में वर्ष 2021 में की जाने वाली जनगणना की तैयारियों को लेकर हुई बैठक।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। नूंह नगराधीश एवं जनगणना की नोडल अधिकारी गजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में वर्ष 2021 में की जाने वाली जनगणना की तैयारियों को लेकर हुई बैठक। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह नगराधीश एवं जनगणना की नोडल अधिकारी गजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में वर्ष 2021 में की जाने वाली जनगणना की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में उन्होंने बताया कि पहली बार जनगणना डिजिटल रूप से की जा रही है, जिसमे मोबाइल-एप के माध्यम से सभी आंकडो को संकलित किया जाएगा। इस नई तकनीक के प्रयोग से एकत्रित आंकडे तेजी से एवं सटीकता से संकलित होंगे। जनगणना आंकड़ों को निर्धारित समय में जारी किया जा सकेगा। जनगणना कार्य के सुगमतापूर्वक संचालन के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को दिनांक 31 दिसम्बर 2019 को तैनात कर दिया गया है। इसके पश्चात् जनगणना कार्य की समाप्ति तक प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटीयों में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा।          ...

पुत्रवधू ने अपने ही ससुर पर लगाए संगीन आरोप मामला दर्ज,आरोपों में घिरे पति ससुर ने कहा मामला झूठा निराधार पुलिस करें सच्चाई से जांच।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। पुत्रवधू ने अपने ही ससुर पर लगाए संगीन आरोप मामला दर्ज। आरोपों में घिरे पति ससुर ने कहा मामला झूठा निराधार पुलिस करें सच्चाई से जांच। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत एक गांव में शराब के आदी एक ससुर ने अपने बेटे की बहु को ही अपनी हवश का शिकार बना लिया। पीडिता ने इस संबंध में नूंह के महिला थाने में शिकायत देकर दोषी ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।  पीडिता का आरोप है कि बीते 12 दिसंबर को वह घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडिता का आरोप है कि पुलिस ने भी इस मामले में करीब 15 दिन गुजर जाने के बाद मामला दर्ज किया है। पीडिता का आरोप है कि उसका ससुर शराब का आदि है।  क्या कहता है आरोपी पक्ष:-  वहीं इस मामले में आरोपों में घिरे महिला के पति, ससुर, का कहना है कि मामला काफी दिनों से चल रहा है  लड़की के पिता लड़की को य...

बड़ी खबर:-मेवात से उठी गृह मंत्री को हटाने की मांग,डीसी को सौपा ज्ञापन।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। बड़ी खबर:-मेवात से उठी गृह मंत्री को हटाने की मांग,डीसी को सौपा ज्ञापन। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। आज देश के अंदर हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए हैं। देश मे शासन प्रशासन का राज नही रह गया है बल्कि गुंडा राज हो गया है। कल रात JNU में घुस कर वहां पर पढ़ने वाले गरीब बच्चों पर पुलिस के संरक्षण में गुंडों ने जिस तरह गुंडागर्दी की है वो शर्मनाक है। ये देश पर कलंक है। देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी जोकि देश की राजधानी में है और पुलिस की मौजूदगी में गुंडे यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ करते हैं और छात्रों पर हमला किया गया । बुरी तरह से मारा पीटा गया वो अपने आप मे काफी शर्मनाक है। उसके बाद जब सभ्य समाज के योगेंद्र यादव जैसे लोग इसके खिलाफ JNU पहुंचे तो उनके साथ भी गुंडों ने पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की इससे पता चलता है कि देश मे कानून का राज नही रह गया है बल्कि गुंडों ने देश मे गुंडागर्दी फैला दी है और देश की पुलिस गुंडों का खुल कर कानून के खिलाफ जाकर इनका साथ दे रही है जोकि बहुत भयानक भविष्य के संकेत देती है। आज म...

हथियार के बल पर लूटपाट के मामले में करीब कई साल से फरार चल रहे हैं माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपी को नगीना थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। हथियार के बल पर लूटपाट के मामले में करीब कई साल से फरार चल रहे हैं माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपी को नगीना थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले की नगीना थाना पुलिस ने करीब कई वर्षो से  अवैध हथियार के बल पर लूटपाट अन्य मामले में फरार चल रहे माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित करार दिए हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।  मिली जानकारी के अनुसार नगीना थाने में तैनात एएसआई अभय पाल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी आरोपी रफीक पुत्र भबल उर्फ गूंगा  निवासी नई थाना बिछोर नगीना थाने में दर्ज हथियार के बल पर लूटपाट मामले में करीब 2 वर्षों से फरार चल रहा है। वही माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित करार दिया हुआ है। आरोपी रफीक किसी काम से अपने गांव नहीं से बड़कली होते हुए नूह जा रहा है। बताई हुई सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रफीक को पीस अदालत किया गया जहां आरोपी को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

खास खबर:-पिनगवां में अधेड़ उमर के व्यक्ति को गोली मारने वाले बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस जल्द हो सकता है बदमाशों का खुलासा।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। खास खबर:-पिनगवां में अधेड़ उमर के व्यक्ति को गोली मारने वाले बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस जल्द हो सकता है बदमाशों का खुलासा। पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने पर मारी दबिश आरोपी हैं फरार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  नूंह जिले के कस्बा पिनगवां में बृहस्पतिवार की रात्रि करीब 10 बजे  एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारकर जिस स्कॉर्पियो कार को मौके पर छोडक़र भागे थे वहीं उनक बदमाशों की पहचान का कारण बन गई है। पुलिस ने स्कॉर्पियो कार के मालिक की पहचान कर ली है और घटना में कार के मालिक का लडका भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त बदमाशों के ठिकानों पर कई बार दबिश दी है लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड से बहार हैं लेकिन पुलिस ने मामले को दो दिन में शॉर्ट आउट करने का भरोसा दिया है।   पिनगवां थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि तीन जनवरी की रात्री पिनगवां के अकबरपुर रोड पर कुछ बदमाशों ने 45 वर्षीय अशफाक पुत्र बशीर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर  दिया था। सभी आरोपी मौके पर ही अपनी स्कॉर्पियो क...