लड़ाई- झगड़े के पुराने मामले में कई वर्षों से फरार चल रहे अपराधी को चांदडाका चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
लड़ाई- झगड़े के पुराने मामले में कई वर्षों से फरार चल रहे अपराधी को चांदडाका चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
चांदडाका चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र कुमार की टीम में मुखबिर खास की सूचना के आधार पर गधा मोड़ से अपराधी को किया गिरफ्तार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए चांदडाका चौकी पुलिस को लड़ाई-झगड़े मामले में करीब कई वर्षों से माननीय अदालत व पुलिस को चकमा देने वाले अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार चांदडाका चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र कुमार की टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई अपराधी अब्बास उर्फ बंदर पुत्र काले खां निवासी गोकलपुर पुन्हाना थाने के एक पुराने मामले मुकदमा नंबर 145/07 जेरेधारा 332,353,506 आईपीसी में वांछित अपराधी है। जो कई वर्षों से माननीय अदालत में पुलिस की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहा है, जो अपने किसी निजी काम से चांदडाका चौकी अंतर्गत गधा मोड़ के समीप आया हुआ है। सूचना सही मानते हुए चांदडाका चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र कुमार ने मामले को तुरंत संज्ञान लेते हुए हवलदार लेखराम की अगुवाई में एक टीम गठित कर मौके पर दबिश दिलाई दबिश के दौरान आरोपी अब्बास उर्फ बंदर पुत्र काले खां निवासी गोकलपुर को गिरफ्तार कर माननीय अदालत के समक्ष पेश किया गया है।

Comments
Post a Comment