सिटी चौकी इंचार्ज फिरोजपुर झिरका एएसआई बलबीर सिंह की टीम ने बाइक चुराते दो शातिर चोरों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
सिटी चौकी इंचार्ज फिरोजपुर झिरका एएसआई बलबीर सिंह की टीम ने बाइक चुराते दो शातिर चोरों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
शहर में वाहन चोरी अन्य वारदातों के प्रति फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह की टीम द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। हम आपको बता दें बढ़ती चोरी की वारदातों को रोकने की नियत से फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी द्वारा एक टीम गठित कर 24 घंटा शहर में गश्त कर निगरानी कराई जा रही है। फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी के जवानों को गश्त के दौरान एक भाई को चोरी करते हुए दो शातिर चोरों को उस वक्त दबोच लिया जब शातिर चोर बाइक के लॉक तोड़ने में लगे हुए थे। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता कायम पुत्र छोटू निवासी चीलावड़ा थाना गोपालगढ़ राजस्थान ने बताया वह किसी काम से फिरोजपुर झिरका वार्ड नंबर 15 में आया हुआ था उन्होंने अपनी बाइक बाहर खड़ी की हुई थी इतने में दो शातिर चोर उनकी बाइक का लॉक तोड़ने का प्रयास करने लगे गश्त कर रही पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली गई है। वही दोनों शातिर चोरों की पहचान राहुल पुत्र इस्लाम व रमजान पुत्र ईसा निवासी चिल्ली थाना उटावड़ जिला पलवल के रूप में हुई है।
क्या कहते हैं सिटी चौकी प्रभारी फिरोजपुर झिरका:-
वहीं इस मामले में फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने बाइक को चोरी करते लॉक तोड़ते हुए शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Comments
Post a Comment