AVT स्टाफ, रोजका मेव ASI धर्मेन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी भूपेन्द्र उर्फ हुड्डा को बुलेरो गाडी में भरी 50 पेटी देशी शराब सहित दबोचा।
AVT स्टाफ, रोजका मेव ASI धर्मेन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी भूपेन्द्र उर्फ हुड्डा को बुलेरो गाडी में भरी 50 पेटी देशी शराब सहित दबोचा।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
पुलिस अधीक्षक नूंह के दिशा – निर्देशानुसार नशा तस्करों पर लगाम लगाते हुये इंचार्ज AVT स्टाफ, रोजका मेव ASI धर्मेन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी भूपेन्द्र उर्फ हुड्डा को बुलेरो गाडी में भरी 50 पेटी देशी शराब सहित दबोचा
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 11.07.2020 को इंचार्ज AVT स्टाफ, रोजका मेव ASI धर्मेन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्तचर की सूचना पर KMP पुल खोड बसई से आरोपी भूपेन्द्र उर्फ हुड्डा को बुलेरो गाडी में भरी 50 पेटी देशी शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रोजका मेव में मुकदमा दर्ज करवाकर जांच शुरु कर दी है। इंचार्ज AVT स्टाफ, रोजका मेव ASI धर्मेन्द्र ने बताया कि दिनांक 11.07.2020 को उनकी टीम अपराधों की रोकथाम हेतु KMP पुल खोड बसई मौजूद थी कि गुप्तचर ने सूचना दी कि भूपेन्द्र उर्फ हुड्डा पुत्र धनवीर जाति जाट निवासी ईण्डरी, थाना रोजका मेव बुलेरो गाडी नम्बर HR-36AG-1377 में अपने मालिक की सह पर गुडगांव से शराब ला रहा है जो KMP के रास्ते से बुलेरो गाडी को पलवल लेकर जायेगा । गुप्तचर की सूचना पर साथी कर्मचारियों की सहायता से KMP पुल खोड बसई पर नाकाबन्दी करके आरोपी भूपेन्द्र उर्फ हुड्डा उपरोक्त को बुलेरो गाडी न0 HR-36AG-1377 में भरी कुल 50 पेटी शराब देशी सहित गिरफ्तार किया गया । जो आरोपी से शराब बारे कोई वैध लाईसेन्स मांगा तो वह पेश नहीं कर सका । बुलेरो गाडी से अवैध 50 पेटी देशी शराब को बरामद करके गाडी बुलेरो उपरोक्त सहित कब्जा पुलिस में लिया गया । जिस सम्बन्ध में थाना रोजका मेव में एक मुकदमा दर्ज रजिस्टर करके आरोपी को दर्ज मुकदमा में नियमानुसार गिरफ्तार करके आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई । पूछताछ पर गिरफ्तार शुदा आरोपी भूपेन्द्र उपरोक्त ने उपरोक्त मुकदमा के अतिरिक्त 02 अभियोग शराब तस्करी व 02 अभियोग लडाई झगडा से सम्बन्धित थाना रोजका मेव व थाना सदर नूंह में दर्ज होने स्वीकार किये । आरोपी भूपेन्द्र उपरोक्त का कोरोना टेस्ट कराने उपरान्त माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।

Comments
Post a Comment