इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:मेवात मॉडल स्कूलों को वंचित आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा:SDM रीगन कुमार
फिरोजपुर झिरका
उपखण्ड में चल रहे चार मेवात मॉडल स्कूलों की अब तक की पाठन व बच्चों को मिल रही सुविधाओं से स्कूल के उपचेयरमैन व नवनियुक्त एस डी एम रीगन कुमार सन्तुष्ट नही है। एस डी एम ने चारों स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए एम डी ए के चेयरमैन व आयुक्त डॉ जी अनुपमा को पत्र लिखा है।
मेवात मॉडल स्कूल के उप चेयरमैन व झिरका एस डी एम ने चार्ज सम्भालते ही एक सप्ताह पूर्व चारो मेवात मॉडल स्कूलों से 17 मानकों के सम्बंध में रिपोर्ट में मांगी थी स्कूल प्रिंसिपलों द्वारा जो रिपोर्ट एस डी एम को जवाब में पेश की है उससे स्कूल के उपचेयरमैन सन्तुष्ट नही है। एस डी एम रीगन कुमार ने स्कूलों में पीने के पानी की गुणवत्ता पूर्वक व्यवस्था करने,स्कूलों सुरक्षा दृष्टि से चार दिवारी, सोलर सिस्टम से बिजली की किल्लत को दूर करने तथा सरकारी मानकों के अनुसार स्कूल बस होने आदि सहित 9 आधुनिक सुविधाओं से मेवात मॉडल स्कूलों को लैस करने के लिए अपनी ओर से स्कूल चेयरमैन व आयुक्त फरीदाबाद डॉ जी अनुपमा को पत्र लिखा है।
एस डी एम व स्कूलों के उपचेयरमैन रीगन कुमार ने बताया की यह स्कूल सरकार के बजट पर शुरू कर गरीब बच्चों को आधुनिक शिक्षा देना मकसद था।लेकिन सरकार के करोड़ो रूपये की राशि खर्च करने व बच्चो को शिक्षित करने के बदले अभिभावकों से पैसे लेने के बाद भी अभी तक आधुनिक सुविधाओं से दूर है। उन्होंने बताया कि मेवात मॉडल बालिका आवासीय विद्यालय खांपुरघाटी को अभी तक सी बी एस सी बोर्ड से मान्यता न मिलना गम्भीर विषय है। रीगन कुमार ने कहा कि मौखिक सूचना मिल रही है कि सुरक्षा दृष्टि से स्कूलों में सी सी टी वी कैमरे लगाने के लिए लगभग साढ़े 22 लाख का बजट कई सालों से स्कूलों में आया हुआ है लेकिन आज तक कोई स्कूल सी सी टी वी कैमरे से लैस नही है।
रीगन कुमार ने कहा की स्कूलों का अपेक्षा अनुसार शिक्षा स्तर भी बेहतर नही है। इसलिए पहले स्कूलों के प्रिंसिपलों से बैठकर उनकी समस्याओं के सम्बंध में जानकारी ली जाएगी,उसके बाद स्कूलो के वर्तमान सिस्टम में सामने आ रही खामियों को दूर किया जाएगा।उन्होंने कहा की सरकार जिस मकसद से इन स्कूलों के संचालन पर प्रति वर्ष करोड़ो रूपये की राशि खर्च कर रही है उस मकसद पर चारो स्कूलों को खरा उतरना होगा।

Comments
Post a Comment