खास खबर:राहगीरी कार्यक्रम मे उमड़ा जनसैलाब, मस्ती में डूबे शहरवासी,जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के सहयोग से हुआ राहगीरी कार्यक्रम।
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:राहगीरी कार्यक्रम मे उमड़ा जनसैलाब, मस्ती में डूबे शहरवासी,जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के सहयोग से हुआ राहगीरी कार्यक्रम।
राहगीरी ने हर आमजन में किया नई ऊर्जा व उमंग का संचार
राहगीरी कार्यक्रम में एसपी ने की शिरकत।
राहगीरी कार्यक्रम में लोगों ने जम कर उठाया लुत्फ। इस बार राहगीरी कार्यक्रम यासीन मेवे कालेज के सामने आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, यहां बच्चे युवा और बुजुर्गो ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया खासकर युवाओं व बच्चों ने फिल्मी गीतों हरियाणवी, राजस्थानी व पंजाबी धूनों पर समूह डांस करके खूब मजा लिया। राहगीरी कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ रस्सा कस्सी, बॉलीबाल, योगा, फुटबाल, क्रिकेट, बास्केटबाल, होकी , वजन उठाना आदि खेल भी आयोजित हुए। रस्सा - कस्सी खेल में पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया और आपना दम दिखलाया।
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल की भागीदारी में शहरवासियों ने खेल, मनोरंजक व सांस्कृतिक कार्यक्रमो, घोड़ी डांस, का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम में ढोल नगाडे व डीजे पर डांस कर रहे बच्चों के बीच गये और खेल गतिविधियों में भी सहभागी बनते हुए युवा शक्ति को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढऩे का प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज की इस भग-दौड़ भरी जिन्दगी मे तनाव मुक्त रहने के लिये राहगीरी जैसे कार्यक्रम मे शामिल हो कर व्यक्ति अपने आप तनाव से बचा सकता है तथा खुशहाल जीवन जी सकता है।
उन्होंने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को तनाव मुक्त करना है। प्रशासन द्वारा यह कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित करवाए जाते रहेंगे। राहगीरी कार्यक्रम में शहरवासियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। इसके साथ-साथ नई उमंग व ऊर्जा के साथ युवाओं व प्रतिभा कलाकारों ने मंच सांझा किया। बच्चों ने खेल कूद, रस्सा कस्सी में हिस्सा लेकर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें राहगीरों ने विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर लुत्फ उठाया, तथा इस कार्यक्रम में बच्चों सहित बूढ़ों ने इसमें भाग लेकर खूब मस्ती की।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज की भागदौड भरी जिदंगी में लोग तनाव में रहते है। तनाव को कम करने के लिए राहगीरी जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस कार्यक्रम में भाग लेकर तनाव मुक्त होकर अपनी क्षमता को बढा सकते है। उन्होंने कहा कि तनावमुक्त रहने के लिए राहगीरी का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि राहगीरी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल रहा है।
कार्यक्रम में लगभग पांच स्कूल के बच्चों ने भाग लिया जिनमें मदर स्पराईड पब्लिक स्कूल नूंह के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के बोल थे,ज हो व स्वच्छता पर नाटक की प्रस्तुति दी। इसी कड़ी में यासीन मेव सी.सै. स्कूल के बच्चों ने मोलिक शिक्षा का अधिकार के बारे में लोगों को जागरुक किया तथा मेवात मॉडल स्कूल का राजस्थानी डांस की प्रस्तुति दी। मेवात मॉडल स्कूल नूंह के बच्चों ने हरियाणावी डांस किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों का राहगीरी कार्यक्रम में आने पर उन्हें शुभकामनाएं दी और उनकी हौसला अफजाई की।
इस मौके पर कुछ कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमे रैडक्रास से एच.एस. कुंडू, नरेश डागर, व समाज सेवीका मीना कुमारी ठाकुर, तथा नंबरदार दिनेश नागपाल को रक्त दान करने व लोगों को रक्तदान के प्रति जागरुक करने के लिए इन्हेें पुलिस अधीक्षक व एसडीएम नूंह द्वारा सम्मानित भी किया गया। रैडक्रास द्वारा शहर व गांव को पोलोथीन मुक्त बनाने को लेकर लोगों को व बच्चों को कपड़े के थैले भी वितरित किए गए।इस कार्यक्रम में एसडीएम नूंह प्रदीप अहलावत, उप पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह, नायब तहसीलदार शेरसिंह, रैडक्रास सचिव गौरव, सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण व पुलिस विभाग के अधिकारी व हजारों लोग भी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment