Skip to main content

खास खबर: यासीन मेव डिग्री कॉलेज में एडीसी ने दिलाई राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर: यासीन मेव डिग्री कॉलेज में एडीसी ने दिलाई राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ।

    चुनाव विभाग द्वारा करवाई गई प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया सम्मानित।
    मतदान की बताई गई उपयोगिता।
  अतिरिक्त उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का मूलभूत ढांचा देश के नागरिक हैं और देश तभी विकसित होगा, जब सभी नागरिक अपने कर्तव्यों व अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे। मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। लोकतंत्र शक्तिशाली व ताकतवर तभी होगा, जब अधिक से अधिक नागरिक मतदाता बनेगे और अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने यह विचार यासीन मेव डिग्री कालेज के प्रांगण में 9वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजितजिला स्तरीय कार्यक्रम में नए मतदाताओं को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं तथा स्वतंत्र और निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक चुनावों की गरिमा को बनाए रखने और वोट का सही प्रयोग करने तथा मतदाता शपथ दिलाते हुए व्यक्त किए। उन्होंने हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पहली बार मतदाता बने युवाओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि मतदाता अपनी जाति व धर्म को न देखते हुए देश की उन्नती की ओर देखकर अपने मत का प्रयोग करें और अपने पूरे परिवार के साथ अपना वोट डाले। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक मत निर्णायक होता है कभी भी यह न सोचे की मेरे एक वोट से क्या फर्क पडेगा। उन्होने कहा कि एक वोट से ही सरकार बनती है और देश व लोगों का भाग्य बदलता है। उन्होंने कहा कि एक वोट से अपने देश के लिए एक योग्य व सही व्यक्ति को चुनकर अपने देश को आगे बढ़ा सकते है।   
    अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि युवा मतदाता जब पहली बार किसी मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जाता है तो वो अनुभूति उसके लिए यादगार होती है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिक से अधिक युवा मतदाताओं को मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने के दृष्टिगत शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से विशेष अभियान चलाया गया और आगामी सत्र की शुरूआत में दाखिले के समय फिर चलाया जाएगा, जिसमें अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पढऩे वाले विद्यार्थियों जिनकी आयु 18 वर्ष की हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नही है, उन्हें वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया जाए।
        उन्होंने कहा कि मतदाता लोकतंत्र की एक मजबूत कड़ी है और मतदान करना हमारा गौरव है। इसलिए मतदाता को जागरुक होकर अपने वोट का सही प्रयोग करना चहिए। इसी उद्देश्य को लेकर निर्वाचन आयोग ने इस दिवस की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तब मजबूत होता है, जब लोकतंत्र में चुनने वाले लोग समझदार होते है। इसलिए वोट के अधिकार के बारे में आपको ज्ञान होना जरुरी है। अपना मत जरुर बनवाए और उसका सही प्रयोग करे और लोकतंत्र की महत्ता को समझे।     
    अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा इस दिवस के उपलक्ष में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता  तथा पोस्टर मेकिंग, रंगोली, निबंध प्रतियोगिता के कालेज व स्कूल स्तर के विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार व प्रशंसा प्रत्र प्रदान किए गए। इससे पूर्व विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा चेतना रैली निकाली गई जो मेवात मॉडल से शुरु होकर शहर के मुख्य बाजार से होती हुई यासीन मेव डिग्री कालेज में पहुंची।
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम मे मेरी वोट मेरी धरोहर विषय पर शबनम, तहमीना, लक्ष्मी, एहसान अली सहित अन्य विद्याार्थियों ने मतदाताओं को जागरुक करने का संदेश दिया। 
    इस अवसर पर एसडीएम नूंह प्रदीप अहलावत, तहसीलदार अनील कुमार, कानूनगो राजेन्द्र हुड्डा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अपराधियों के लिए काल बने पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल, कहां अपराधियों से कोई समझौता नहीं उनकी जगह सलाखों के पीछे।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ अपराधियों के लिए काल बने पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल, कहां अपराधियों से कोई समझौता नहीं उनकी जगह सलाखों के पीछे। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिला पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेशानुसार अपनी बेबाकी, ईमानदारी, तेज तर्रारी के नाम से मशहूर पुलिस इंस्पेक्टर पिनगवां थाना प्रभारी रतनलाल ने अपराधियों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है। हम आपको बता दें पिनगवां शहर की सड़कों पर इन दिनों सिंघम इंसपेक्टर के नाम से मशहूर थाना प्रभारी रतनलाल अपराधियों के लिए काल बन रहे हैं। उनका साफ तरीके से कहना है अपराधियों से किसी भी प्रकार का समझौता उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं है। या तो अपराधी अपराध छोड़ दें या उनका इलाका ही छोड़कर चले जाएं अन्यथा अपराधियों की जगह  हरगिज की सलाखों के पीछे होगी। हम आपको बता दें इंसपेक्टर रतनलाल द्वारा जारी कड़े दिशा निर्देश होने जहां अपराधियों की नींद हराम कर दी है वही अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले शातिर अपराधी सिंघम के डर के कारण इलाका छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।  जिले के पिनगवां थाने में होगी अब आम आदमी की सुनवाई...

Pinagwan police station will work to provide justice to every victim at the right time: Inspector Ratanlal

Mewat Crime Tak News Singham was seen in action as soon as Pingwan Police Station took charge of the charge, will not be tolerated under any circumstances.  Pinagwan police station will work to provide justice to every victim at the right time: Inspector Ratanlal  Bilal Ahmed journalist nuh Mewat   Inspector-in-charge Mr. Ratanlal, the Pinagwan newly appointed police station of Nuh district has taken charge.  As soon as the charge in charge of the station, Ratanlal appeared in the tone of his faint style, let us tell you that before you Inspector Ratanlal has been in charge of the station in-charge Ferozepur Jhirka police station, where he has done his duty with full honesty.  In all the police stations in Mewat district, the police station in-charge Ratanlal worked as a station in-charge, he was a great example as well as praise.  In the last tenure, Ferozepur Jhirka police station in-charge, where Inspector Ratanlal has arrested 119 criminals d...

दलालो की खैर नही,थाने के सामने वह इर्द-गिर्द भी नजर नहीं आए दलाल टाईप लोग:-सिंघम थानेदार रतनलाल

मेवात क्राईम तक न्यूज़ दलालो की खैर नही,थाने के सामने वह इर्द-गिर्द भी नजर नहीं आए दलाल टाईप लोग:-सिंघम थानेदार रतनलाल पीड़ितों को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाना पिनगवां थाना पुलिस की पहली प्राथमिकता, पुलिस कार्रवाई के नाम लोगों से पैसे ऐंठने वाले दलाल टाईप के लोग नही होंगे बर्दाश्त:-इंस्पेक्टर रतनलाल बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले की पिनगवां थाना पुलिस द्वारा जहां एक और पीड़ितों को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाने की कोशिश में पुरजोर जारी है, ऐसे में पिनगवां थाना प्रभारी सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार थाना अंतर्गत पुराने मामलो में  माननीय अदालत द्वारा भगोड़े बेल जंपर इनामी करार दिए हुए आरोपियों के लिए धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। ऐसे में पिनगवां थाना प्रभारी तेजतर्रार थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा साफ तरीके से चेतावनी दी गई थाने के इर्द-गिर्द घूमने वाले दलाल टाइप के लोगों की कतई खैर नहीं है,पिनगवां थाना पुलिस इस प्रकार के लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है। हम आपको बता दें थाना प्रभारी इंस्...